घर में इस्तेमाल होने वाले किसी भी उपकरण को चुनने से पहले हमारे मन में तमाम तरह के सवाल आते हैं, जैसे कि किस ब्रांड का प्रोडक्ट लें, उसके कौन से फीचर्स देखें या फिर क्या वह हमारे लिए सच में अच्छा रहेगा या नहीं? कुछ ऐसे ही सवाल वॉशिंग मशीन को लेने से पहले भी हमारे मन में आते हैं। इसी वजह से, हम यहां पर टॉप लोड वॉशिंग मशीन के कुछ ऐसे मॉडल्स की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें Amazon पर शीर्ष विकल्पों की सूची में रखा गया है। इनकी ग्राहक समिक्षाओं और रेटिंग्स को देखने के बाद हमने इनमें से कुछ मॉडल्स यहां पर शामिल किए हैं, जो आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की श्रेणी में अहम मानी जाने वाली वॉशिंग मशीन की इस सूची में आपको Haier, Samsung, LG, Godrej और Whirlpool जैसे मशहूर ब्रांड के टॉप लोड मॉडल्स देखने को मिलेंगे। ये मॉडल्स 6, 7, 8 और 9 किलोग्राम तक की क्षमता में आते हैं, जो कि अलग-अलग परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं।
विभिन्न प्रकार की टॉप लोड वाशिंग मशीनें: एक तुलनात्मक विश्लेषण
टॉप लोड वॉशिंग मशीन में दो मुख्य तरह की तकनीक मिलती है, एक एजिटेटर और दूसरी इम्पेलर। एजिटेटर एक प्रकार का स्तंभ यानी पोल होता है, जो कि वॉश टब में लगा होता है। यह कपड़ों को घुमाने और रगड़ने के लिए टब में लगातार घूमता रहता है। वहीं, इम्पेलर एक लो-प्रोफाल वाली डिस्क जैसा होता है जो कपड़ों को एक-दूसरे से रगड़ते हुए उन्हें साफ करता है। इनके कुछ मुख्य अंतर इस प्रकार से समझे जा सकते हैं-
मुख्य कार्यक्षमताएं |
एजिटेटर |
इम्पेलर |
सफाई |
एजिटेटर सीधे कपड़ों को रगड़कर दाग-धब्बों को हटाने में प्रभावी होते हैं। |
इम्पेलर कम पानी का इस्तेमाल करते हुए कपड़ों को नाजुकता से साफ करते हैं। |
क्षमता |
इस तरह के मॉडल में ज्यादा जगह होती है, जिसकी वजह से बड़े कपड़ों को आसानी से धुल सकते हैं। |
एजिटेटर वॉष टब में ज्यादा जगह लेता है, जिससे इम्पेलर मॉडल की तुलना में इनकी क्षमता थोड़ी कम हो सकती है। |
पानी की खपत |
एजिटेटर मॉडल वाली वॉशिंग मशीन अक्सर पानी की खपत ज्यादा करती हैं। |
इम्पेलर तकनीक वाले मॉडल एजिटेटर की तुलना में पानी की खपत कम करते हैं। |
शोर स्तर |
एजिटेटर वॉशिंग मशीन मॉडल्स का शोर स्तर ज्यादा हो सकता है। |
इम्पेलर मॉडल एजिटेटर मॉडल की तुलना में अक्सर कम शोर करते हैं। |
उपयोग |
एजिटेटर मॉडल को इस्तेमाल करना आसान है और इसे आसानी से लोड किया जा सकता है। |
इम्पेलर मॉडल को इस्तेमाल करना आसान है और इसे भी आसानी से लोड किया जा सकता है। |