आजकल की भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में हर किसी के पास समय का काफी अभाव है। यही कारण है, कि आजकल ज्यादातर लोग अपने कामों को हाथों के बजाय मशीनों की मदद से करना पसंद करते हैं। इनमें सबसे मुख्य है, कपड़े धुलना। जी हां, आज लगभग हर घर में हमें वॉशिंग मशीन देखने को मिल जाती है, क्योंकि यह कम मेहनत और समय में कपड़े धुलने के लिए एक बेहतरीन संसाधन है। हालांकी, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास वॉशिंग मशीन में भी कपड़े डालकर उनके धुलने तक का इंतजार करने का समय नहीं होता है। अगर आप भी उनमें से हैं, तो फिर आप यहां पर 15 मिनट की वॉश साइकिल के साथ आने वाली फुली ऑटोमैटिक Washing Machine के विकल्प देख सकते हैं। ये ब्रांडेड वॉशिंग आपके हाउस ऑफ एप्लाइंसेस के लिए बेहद अहम और उपयोगी साबित हो सकती हैं।
वॉशिंग मशीन में मिलने वाली 15 मिनट साइकिल क्या होती है?
अपने उपभोगताओं के समय की बचत करने के लिए बाजार में कई ब्रांड 15 मिनट साइकिल के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन के अलग-अलग मॉडल पेश करते हैं। इस सूची में आपको Haier, Samsung, Voltas Beko, IFB और Godrej जैसी कंपनियों के विकल्प मिल सकते हैं। ये ब्रांड 15 मिनट वॉश साइकिल को क्विक वॉश और एक्सप्रेस वॉश जैसे अलग-अलग नामों से बाजार में उतारते हैं। अगर आप एक ऐसी वॉशिंग मशीन लेते हैं, जिसमें 15 मिनट की वॉश साइकिल है तो आप बेहतर डिटर्जेंट एक्शन के साख कपड़ों के मात्र 15 मिनट में ही धुलने और लगभग सुखाने का काम कर सकते हैं। वॉशिंग मशीनों में मिलने वाले इस वॉश प्रोग्राम में अलग-अलग फैब्रिक वाले कपड़े भी आसानी से धुले जा सकते हैं।