बैग वाले या बैगलेस Vacuum Cleaner: आपके घर कर लिए कौन है बढ़िया? जानें

आपको भी एक बढ़िया Vacuum Cleaner For Home चाहिए तो यहां बैग वाले और बैगलेस दोनों विकल्प दिए गए हैं जिसे आप अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। अगर आप कम मेंटेनेंस चाहते हैं, तो बैग वाला वैक्यूम क्लीनर चुन सकते हैं और वहीं अगर आप बार-बार खर्च से बचना चाहते हैं तो बैगलेस मॉडल आपके लिए सही हो सकता है। नजर डालें यहां।

बैग और बैगलेस Vacuum Cleaner
बैग और बैगलेस Vacuum Cleaner

पुराने तरीके से घर की सफाई करके आप भी थक चुके हैं और इसे आसान बनाना चाहते हैं? तो आप एक बढ़िया वैक्यूम क्लीनर ले सकते हैं जो पुराने झाड़ू-पोंछे के झंझट से छुटकारा दिला कर आपके घर की बढ़िया सफाई कर सकते हैं। लेकिन जब इसे लेने की बारी आती है, तो एक सवाल अक्सर सामने आता है, बैग वाला लें या बैगलेस वैक्यूम क्लीनर? वैसे देखा जाए तो, दोनों के अपने फायदे और कुछ कमियां होती हैं, इसलिए सही चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। आपको बता दें, बैग वाले Vacuum Cleaner में धूल और कचरा एक बैग में इकट्ठा होता है और जब आप बैग बदलते हैं, तो धूल बाहर फैलने की संभावना बहुत कम होती है। हालांकि, इसमें आपको समय-समय पर बैग खरीदने और बदलने का खर्च भी उठाना पड़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ, बैगलेस वैक्यूम क्लीनर में धूल एक कंटेनर में जमा होती है जिसे आप आसानी से खाली कर सकते हैं। इसमें अलग से बैग लेने की जरूरत नहीं होती, जिससे लंबे समय में खर्च कम हो सकता है। यह इस्तेमाल में भी सुविधाजनक होता है, लेकिन कंटेनर खाली करते समय धूल उड़ने की संभावना रहती है, जो संवेदनशील लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकती है। बाकी यह आपके पसंद और जरूरत पर निर्भर करता है कि आपको कौन-सा वैक्यूम क्लीनर लेना है। 

देखें 6 बढ़िया विकल्प नीचे -

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Eureka Forbes Cyclo Vac -24 kPa High Suction Vacuum Cleaner

    घर की सफाई को आसान बनाने के लिए बढ़िया वैक्यूम क्लीनर की तलाश कर रहे हैं तो यह 24 kPa की हाई सक्शन पावर के साथ आने वाली मशीन आपके लिए सही विकल्प बन सकती है जो गहरी से गहरी धूल और गंदगी को भी आसानी से निकालने में आओकी मदद कर सकती है। Eureka Forbes का यह क्लीनर साइक्लोनिक टेक्नोलॉजी सिस्टम के साथ आता है जो लगातार मजबूत सक्शन बनाए रख सकता है और धूल को हवा से अलग करके बेहतर सफाई दे सकता है। Bagless डिजाइन वाला यह Vacuum Cleaner 2.5 लीटर का बड़ा डस्ट टैंक के साथ आता है। साथ ही, इसका वन-टच डस्ट डिस्पोज़ल सिस्टम सफाई के बाद गंदगी निकालने को आसान और स्वच्छ बना सकता है। इसमें HEPA फिल्टर का उपयोग किया गया है, जो बारीक धूल कणों को भी पकड़कर साफ और शुद्ध हवा बनाए रखने में मदद कर सकता है। कॉम्पैक्ट और हल्के वजन के साथ आने वाला यह क्लीनर बड़े पहियों और लंबी पावर कॉर्ड के साथ आता है, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान हो सकता है। वहीं, कम शोर के साथ काम करने की इसकी क्षमता इसे घर के लिए एक बेहतरीन विकल्प बना सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Eureka Forbes
    • मॉडल - GFCDFCNSVVE230
    • क्षमता - 2.5 लीटर 
    • वाटेज - 1200 वाट 
    • फिल्टर - HEPA
    • पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक 
    • वजन - 6 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इसके साथ मिलने वाले 6 मल्टीपर्पज एक्सेसरीज, जैसे फ्लोर ब्रश, क्रीविस नोजल, अपहोल्स्ट्री ब्रश और एक्सटेंशन ट्यूब, घर के हर कोने की सफाई को आसान बना सकते हैं।
    • इसमें वेरियो पॉवर फीचर दिया गया है, जिससे आप जरूरत के अनुसार सक्शन पावर को कम या ज्यादा कर सकते हैं। 
    • इसमें ओवरहीट प्रोटेक्शन फीचर भी है, जो अधिक गर्म होने पर मशीन को खुद बंद कर सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    योरपिक्स पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।

    01
  • Eureka Forbes Quick Clean DX Vacuum Cleaner

    1200 वॉट की शक्तिशाली सक्शन क्षमता के साथ आने वाला यह वैक्यूम क्लीनर घर के कोनों में जमा गहरी धूल और गंदगी को भी आसानी से साफ कर सकता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयुक्त हो सकता है जो अपने घर को साफ-सुथरा और धूल मुक्त रखना चाहते हैं। Eureka Forbes के इस मशीन के साथ तीन फ्री रीयूजेबल डस्ट बैग मिलते हैं और यह बैग लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जिससे बार-बार खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा इसमें डस्ट बैग फुल इंडिकेटर भी दिया गया है, जो लाल रंग के संकेत के माध्यम से बताता है कि बैग भर चुका है और उसे खाली करने का समय आ गया है। साथ ही, इसमें तीन स्विवल पहिये दिए गए हैं, जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बेहद आसान हो सकता है। साथ ही इसमें ऑटो कॉर्ड वाइंडर फीचर मौजूद है, जिससे बिजली का तार सुरक्षित तरीके से अपने आप लिपट सकता है और खराब होने से बच सकता है। इसके हैंडल पर सक्शन कंट्रोल भी दिया गया है, जिससे आप जरूरत के अनुसार हवा के प्रवाह को नियंत्रित कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Eureka Forbes
    • मॉडल - Quick Clean DX
    • क्षमता - 2 लीटर 
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट
    • फिल्टर - HEPA
    • पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक 
    • वजन - 3.6 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इसमें HEPA फ़िल्टर दिया गया है, जो बहुत ही बारीक धूल कणों को भी रोक सकता है और वातावरण स्वच्छ बना सकता है। 
    • यह सभी प्रकार के फर्श जैसे टाइल्स, मार्बल और कालीन पर अच्छी तरह काम कर सकता है।
    • इसकी फुट ऑपरेटेड ऑन-ऑफ स्विच सुविधा इसे और भी सुविधाजनक बना सकती है।

    कमी 

    • कुछ लोगों ने बताया सफाई करते समय यह तुरंत गरम हो जाता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • AGARO ICON 1600 Watts Bagless Dry Vacuum Cleaner for Home

    बैगलेस डिजाइन में बना हुआ या ड्राई वैक्यूम क्लीनर घर और ऑफिस की सफाई के लिए एक बेहतरीन और आधुनिक उपकरण बन सकता है। AGARO के इस वैक्यूम क्लीनर में हेपा फिल्टर दिया गया है, जो हवा में मौजूद बारीक कणों जैसे धूल, पराग और फफूंदी को रोकने में मदद कर सकता है। यह न केवल सफाई को बेहतर बना सकता है, बल्कि मोटर को भी सुरक्षित रख सकता है और धूल को दोबारा हवा में फैलने से रोक सकता है। इसके अलावा, इसमें साइक्लोनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जो हवा को तेज गति से घुमाकर धूल और कचरे को अलग कर सकता है, जिससे सफाई और भी आसान और अच्छे से हो सकता है। इसका कॉम्पैक्ट और हल्का डिजाइन इसे घर के किसी भी हिस्से में आसानी से ले जाने योग्य बना सकता है और इसमें दिए गए पहियों की मदद से इसे आसानी से इधर-उधर लेकर जा सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - AGARO
    • मॉडल - Icon
    • क्षमता - 1.5 लीटर 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट
    • फिल्टर - HEPA
    • पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक 
    • वजन - 4800 ग्राम 

    खासियत 

    • इसका 1600 वॉट का मोटर 24 kPa तक की मजबूत सक्शन पावर प्रदान करता है,।
    • यह हार्ड फर्श से लेकर सूखी सतह को भी बढ़िया तरह से साफ करने में मदद कर सकता है।
    • इसमें 1.5 लीटर का बैगलेस डस्ट बिन दिया गया है, जिसे एक हाथ से आसानी से खाली किया जा सकता है। 

    कमी

    • अभी तक यूजर ने कुछ खास कमी नहीं बता है।
    03
  • AGARO Ace Wet & Dry Vacuum Cleaner for Home

    आज के समय में घर की सफाई को आसान और तेज बनाने के लिए एक अच्छे वैक्यूम क्लीनर की जरूरत होती है और इसी सिलसिले में एग्रो का यह वैक्यूम क्लीनर एक बढ़िया विकल्प बनकर उभरता है। आपको बता दें, यह Bag के साथ आने वाली मशीन खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो एक ही विकल्प से सूखी और गीली दोनों तरह की सफाई करना चाहते हैं। इस AGARO Vacuum Cleaner में 1600 वॉट का पावरफुल मोटर दिया गया है, जो इसे बेहद मजबूत सक्शन क्षमता प्रदान कर सकता है। इसकी 21.5 kPa सक्शन पावर धूल, मिट्टी और छोटे कचरे को आसानी से खींच सकती है, जिससे फर्श पूरी तरह साफ हो सकता है। चाहे हार्ड फ्लोर हो या गीली सतह, यह मशीन हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है। साथ ही, इसकी 21 लीटर की बड़ी टैंक कैपेसिटी इसे लंबे समय तक बिना रुके सफाई करने में मदद कर सकती है। इसका मतलब है कि आपको बार-बार टैंक खाली करने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत हो सकती है। इसमें दिए गए 5 मीटर लंबा पावर कॉर्ड की मदद से आपको बिना बार-बार प्लग बदलने के साथ बड़े एरिया की सफाई करने की सुविधा मिल सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - AGARO
    • मॉडल - ACE
    • क्षमता - 21 लीटर 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट
    • फिल्टर - फ़ोमपॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक 
    • वजन - 7220 ग्राम 

    खासियत 

    • इसमें ब्लोअर फंक्शन मौजूद है, जो आपको धूल को साफ करने में मदद कर सकता है। 
    • इसमें 360 डिग्री घूमने वाले चार स्विवेल चक्के दिए गए हैं, जिससे इसे घर में कहीं भी आसानी से मूव किया जा सकता है। 
    • इसका स्टेनलेस स्टील बॉडी मजबूत होने के साथ-साथ देखने में भी आकर्षक लग सकता है।

    कमी

    • यूजर ने बताया इस्तेमाल के दौरान यह शोर करता है।
    04
  • Inalsa Vacuum Cleaner for Home

    ट्रिपल लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम के साथ आने वाला यह वैक्यूम क्लीनर हवा को बेहतर तरीके से फिल्टर कर सकता है जिससे कमरे में मौजूद धूल-कण इसमें आ सकते हैं और आपको साफ व स्वच्छ हवा मिल सकता है। Inalsa के इस वैक्यूम क्लीनर के साथ मिलने वाले अलग-अलग टूल्स जैसे 2-इन-1 क्रेविस टूल, मल्टीपर्पज ब्रश, अपहोल्स्ट्री क्लीनिंग ब्रश और टेलीस्कोपिक पाइप इसे हर कोने तक पहुंचने में सक्षम बना सकते हैं। यह कठिन जगहों और फर्नीचर के बीच की सफाई के लिए भी बहुत उपयोगी हो सकते हैं। यह बैगलेस डिज़ाइन के साथ आता है, जिससे बार-बार बैग बदलने की झंझट नहीं रहती और इसका 2 लीटर डस्ट कलेक्टर लंबे समय तक सफाई करने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसमें शक्तिशाली 1400 वॉट मोटर दी गई है, जो 18 kPa की मजबूत सक्शन पावर प्रदान करती है। इसकी मदद से कार्पेट, फर्श और सोफे जैसी सतहों पर जमी धूल और गंदगी को आसानी से हटाया जा सकता है। इसके अलावा, 5 मीटर लंबा पावर कॉर्ड और ऑटोमैटिक कॉर्ड रिवाइंडर फीचर इसे उपयोग में और भी आसान बना सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Inalsa
    • मॉडल - EcoCyclone Pro
    • क्षमता - 2 लीटर 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट 
    • फिल्टर - HEPA
    • पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक 
    • वजन - 3500 ग्राम 

    खासियत 

    • इसमें HEPA फिल्टर दिया गया है जिसके कारण यह सूक्ष्म धूल कणों और एलर्जी पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी रोक सकता है। 
    • इसमें पहिए लगे हुए हैं जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाना आसान हो सकता है।
    • इसमें मौजूद एर्गोनॉमिक हैंडल की मदद से इसे पकड़ कर काम करना आरामदायक बन सकता है। 

    कमी

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया इस्तेमाल के दौरान यह शोर करता है।
    05
  • INALSA Wet and Dry Vacuum Cleaner for Home

    10 लीटर क्षमता वाला यह वेट और ड्राई वैक्यूम क्लीनर घर की सफाई के लिए एक बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इसकी 1200 वॉट की शक्तिशाली मोटर और 17 kPa की मजबूत सक्शन पावर इसे धूल, गंदगी, बाल और रोजमर्रा के कचरे को आसानी से साफ करने में सक्षम बना सकती है। इसकी खास बात यह है कि यह मशीन गीली और सूखी दोनों तरह की सफाई कर सकती है, जिससे आपको अलग-अलग मशीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें बैग्ड और बैगलेस दोनों तरह के उपयोग की सुविधा मिलती है। आपको बता दें, सामान्य धूल साफ करते समय कपड़े वाला फिल्टर इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि पानी या तरल पदार्थ को साफ करने के लिए स्पंज फिल्टर का उपयोग कर सकते हैं। यह व्यवस्था मशीन को अधिक टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला बना सकती है। साथ ही, इसमें दिया गया ब्लोअर फंक्शन भी काफी उपयोगी है, जो घर के कोनों, खिड़कियों या ऐसे स्थानों की सफाई में मदद कर सकता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें आरामदायक हैंडल और चार 360 डिग्री घूमने वाले पहिए दिए गए हैं, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Inalsa
    • मॉडल - Micro WD10
    • क्षमता - 10 लीटर 
    • वोल्टेज - 240 वोल्ट 
    • फिल्टर - क्लॉथ 
    • पॉवर सोर्स - कॉर्डेड इलेक्ट्रिक 
    • वजन - 4000 ग्राम 

    खासियत 

    • इसका 10 लीटर का बड़ा कंटेनर एक बार में काफी कचरा इकट्ठा कर सकता है, जिससे बार-बार खाली करने की जरूरत नहीं पड़ती।
    • इसमें इस्तेमाल किया गया मजबूत पॉलिमर टैंक इसे लंबे समय तक टिकाऊ रह सकता है।
    • इसमें दिया गया सेफ बुआय टेक्नोलॉजी की मदद से पानी भर जाने पर अपने आप सक्शन को बंद हो सकता है।

    कमी 

    • कुछ लोगों ने बताया चलाने पर यह शोर कर सकता है। 

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    06

जानें आपके घर के लिए कौन-सा वैक्यूम क्लीनर है बढ़िया बैग वाले या बिना बैग वाले 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स की तुलना की गई है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक बढ़िया वैक्यूम क्लीनर ले सकते हैं जो बैगलेस और बैग दोनों विकल्पों में आपको मिल जाएंगे - 

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

फिल्टर 

वोल्टेज 

Eureka Forbes Cyclo Vac -24 kPa High Suction Vacuum Cleaner

2.5 लीटर 

HEPA फिल्टर 

220 वोल्ट 

Eureka Forbes Quick Clean DX Vacuum Cleaner

2 लीटर 

HEPA फिल्टर 

230 वोल्ट 

AGARO ICON 1600 Watts Bagless Dry Vacuum Cleaner

1.5 लीटर 

HEPA फिल्टर 

240 वोल्ट 

AGARO Ace Wet & Dry Vacuum Cleaner for Home

21 लीटर 

फ़ोम 

240 वोल्ट 

Inalsa Vacuum Cleaner for Home -EcoCyclone Pro 

2 लीटर 

HEPA फिल्टर 

240 वोल्ट 

INALSA Wet and Dry Vacuum Cleaner for Home - 

10 लीटर 

क्लॉथ 

240 वोल्ट 

निष्कर्ष 

देखा जाए तो, बैग और बैगलेस दोनों ही वैक्यूम क्लीनर अपने-अपने तरीके से अच्छे हैं। सही चुनाव आपकी जरूरत, बजट और सुविधा पर निर्भर करता है। यदि आप कम धूल और साफ डिस्पोजल चाहते हैं तो बैग वाला बेहतर हो सकता है, वहीं कम खर्च और आसान उपयोग के लिए इसे लेना चाहते हैं तो बैगलेस एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन आखिरी निर्णय आपका है कि आपकी जरूरत क्या है। 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बैग और बैगलेस वैक्यूम क्लीनर में मुख्य अंतर क्या है?
    बैग वाले वैक्यूम में धूल एक बैग में जमा होती है जिसे बदलना पड़ता है, जबकि बैगलेस में धूल एक कंटेनर में इकट्ठा होती है जिसे आप खाली करके फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • क्या बैगलेस वैक्यूम क्लीनर सस्ता पड़ता है?
    शुरुआत में दोनों की कीमत अलग-अलग हो सकती है, लेकिन लंबे समय में बैगलेस क्लीनर थोड़ा सस्ता पड़ सकता है क्योंकि इसमें बैग खरीदने का खर्च नहीं होता।
  • एलर्जी वाले लोगों के लिए कौन सा बेहतर है?
    अगर घर में किसी को एलर्जी या अस्थमा है, तो बैग वाला वैक्यूम क्लीनर बेहतर माना जा सकता है क्योंकि इसमें धूल बाहर कम फैलती है।

Loading...

Loading...