V-Guard वॉटर हीटर या Haier गीजर: हार्ड क्वालिटी के पानी और परिवार के रोजाना इस्तेमाल के लिए कौन रहेगा बेहतर?

हार्ड क्वालिटी के पानी को संभालने के मामले में वी-गार्ड वॉटर हीटर को हायर की तुलना में बेहतर कहा जा सकता है। इसके मजबूत गुणवत्ता वाले एनामेल टैंक में किसी तरह के अवशेष आसानी से जमा नहीं होंगे, जिस वजह से पानी बिना किसी रुकावट गर्म होता रहेगा। वहीं, हायर भी प्रदर्शन के मामले में भरोसेमंद गीजर पेश करता है, लेकिन बहुत ज्यादा हार्ड वॉटर को संभालने में उतना बेहतर नहीं रहेगा।

वी-गार्ड वॉटर हीटरवी-गार्ड वॉटर हीटर वर्सेज हायर गीजर वर्सेज हायर गीजर
वी-गार्ड वॉटर हीटर वर्सेज हायर गीजर

अगर घर पर हार्ड क्वालिटी का पानी आता है और वी-गार्ड वॉटर हीटर या हायर गीज़र में से किसी एक का चयन करना हो तो वी-गार्ड के साथ जाना बेहतर होगा। ये हायर की तुलना में ज़्यादा हाई क्वालिटी वाले हीटिंग एलिमेंट और एनामेल टैंक से लैस होते हैं, जिनपर सॉल्ट और मिनरल के अवशेष जमा नहीं होते हैं, जिसकी वजह से पानी सही ढंग से गर्म होता है। इसी वजह से ये लंबे समय तक टिकाऊ भी बने रहते हैं। दूसरी तरफ, Haier गीजर का प्रदर्शन भी काफी अच्छा होता है, लेकिन बहुत ज़्यादा हाई TDS वाले हार्ड पानी को ये इतनी अच्छी तरह से नहीं संभाल पाएंगे। ऐसे में V-Guard वॉटर हीटर परिवार के इस्तेमाल के लिए ज़्यादा बेहतर होंगे, जिससे पानी की वजह से त्वचा पर रैशेज होने की समस्या आसानी से नहीं होगी और बाल झड़ने की परेशानी भी कम हो सकती है।

जानें दोनों ब्रांड के बीच के अंतर को

तुलना का पैमाना

वी-गार्ड वॉटर हीटर

हायर गीजर

क्षमता

3 लीटर वाले इंस्टेंट मॉडल से लेकर 25 लीटर तक वाले हाई कैपेसिट वॉटर हीटर

बाथरूम में लगाने के लिए 25 लीटर क्षमता वाले गीजर से लेकर किचन में इस्तेमाल करने के लिए 3 लीटर वाले इंस्टेंट मॉडल तक

मुख्य सुविधाएं

  • थर्मल कटऑफ
  • प्रेशर रिलीफ वॉल्व
  • 5-इन-1 सेफ्टी वॉल्व
  • डिजिटल डिस्प्ले
  • सेफ्टी वॉल्व
  • बैक्टेरिया प्रूफ सिस्टम
  • ओवरहीट प्रोटेक्शन
  • एंटी-कोरोजन
  • ग्लास-लाइंड टैंक
  • डिजिटल डिस्प्ले

वॉरंटी

मॉडल के हिसाब से प्रोडक्ट पर 2 साल तक, हीटिंग एलिमेंट पर 2 साल तक और टैंक पर 5 साल तक की वॉरंटी मिल सकती है। 

प्रोडक्ट पर 4 साल तक और टैंक पर 10 साल तक की वॉरंटी मिल जाएगी जो मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। 

कीमत

करीब ₹4,000 से लेकर ₹25,000 तक

करीब ₹3,500 से लेकर ₹20,000 तक

नोट: यहां बताई गई सारी सुविधाएं और दोनों ही ब्रांड के मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। हम ऐसा दावा नहीं कर रहे हैं कि हर वॉटर हीटर में ये सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी ही। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • V-Guard Zio 10 Litre Water Heater for Home

    • यह एक ऊर्जा कुशल वी-गार्ड वॉटर हीटर है जिसकी क्षमता 10 लीटर है। 
    • यह अधिकतम हीट रिटेंशन के साथ पानी को लंबे समय तक गर्म बनाए रखेगा और इसका स्टील टैंक हाई क्वालिटी वाले स्टील से बना है।
    •  यह पानी के हाई प्रेशर में भी सुरक्षित रूप से काम करेगा।

    क्यों चुनें?

    • ऊंची इमारतों में भी इस V-Guard वॉटर हीटर का प्रदर्शन कमजोर नहीं होगा और लगातार गर्म पानी की सप्लाई जारी रहेगी।
    • सुविधा के हिसाब से पानी के तापमान को आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है और इंडिकेटर के साथ आपको इसके संचालन की जानकारी मिलेगी।
    • इसके टैंक में ज़ंग लगने या पानी के असर से इसके प्रदर्शन में कमी आने की समस्या नहीं होगी और यह लंबे समय तक टिकाऊ रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- V-Guard
    • क्षमता- 10 लीटर
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 40.1W x 38.1H सेंटीमीटर
    • अधिकतम टेंप्रेचर- 75 डिग्री सेल्सियस

    खासियतें

    • ओवरहीट प्रोटेक्शन
    • प्रेशर रिलीज वॉल्व
    • मल्टी लेयर प्रोटेक्शन

    कमी

    • हीटिंग सही नहीं है। 


    ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    01
  • Haier Precis Free Installation Water Geyser 10 Litre

    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह हायर वॉटर गीजर है जिससे बिजली की बचत होगी।
    • 8 बार प्रेशर वाले इस मॉडल को आसानी से ऊंची इमारतों में लगाया जा सकता है।
    • नॉब कंट्रोल की मदद से पानी के तापमान को जरूरत के हिसाब से कम-ज्यादा करने की सुविधा मिलेगी।

    क्यों चुनें?

    • यह वॉटर गीज़र इस्तेमाल करने में पूरी तरह से सुरक्षित है जिसके कारण इस्तेमाल के दौरान करंट लगने या गर्म पानी के रिसाव का खतरा नहीं होता।
    • यह पानी को गर्म करके उसे त्वचा के लिए पूरी तरह सुरक्षित भी बनाएगा और उसमें बैक्टेरिया या कीटाणु मौजूद नहीं होंगे, जिससे छोटे बच्चों के लिए भी यह पानी सुरक्षित रहेगा।
    • वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के बावजूद इसके हीटिंग तत्व में खराबी आने की समस्या नहीं होगी और पानी गर्म होने के बाद पावर सप्लाई भी अपने-आप रुक जाएगी ताकि किसी तरह का हादसा न हो।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 10 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 35.2W x 36.2H सेंटीमीटर
    • वॉटेज- 2000 Watts 
    • अधिकतम प्रेशर- 8 बार

    खासियतें

    • प्रेशर रिलीज वॉल्व
    • TTS टेक्नोलॉजी
    • डीकार्बोनाज्ड लेयर

    कमी

    • इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी। 


    दोनों में से आपके लिए कौन-सा होगा बेहतर?

    10 लीटर क्षमता वाले ये दोनों ही मॉडल छोटे परिवार के लिए सही पसंद साबित होंगे। हालांकि, अगर आपको बिना रुकावट कूलिंग करने वाले मॉडल की तलाश है तो हायर को चुनिए और अगर आपकी प्राथमिकता ऊर्जा कुशलता के साथ-साथ हार्ड वॉटर को बेहतर तरह से संभालने की क्षमता है तो वी-गार्ड के साथ जाना बेहतर होगा। 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • V-Guard Divino Geyser 15 Liter Water Heater For Home

    • इस वॉटर हीटर में मल्टी-लेयर सुरक्षा सुविधा दी गई है और इसके टैंक में ज़ंग लगने की समस्या नहीं आएगी। 
    • इसे 35 मंजिल तक ऊंची इमारत में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और यह हाई प्रेशर को भी संभाल सकता है। 
    • इसमें नॉब की मदद से तापमान को 25°C-75°C तक की सीमा में सेट किया जा सकता है।

    क्यों चुनें?

    • अगर परिवार में 2-3 लोग हैं और उन्हें सही मात्रा में गर्म पानी की आवश्यकता है, तो यह वॉटर हीटर एक उपयुक्त विकल्प रहेगा, जिसमें पर्याप्त स्टोरेज मिल जाएगी।
    • इसमें पानी जरूरत से ज्यादा गर्म नहीं होगा, जिसकी वजह से जलने का खतरा नहीं रहेगा और टैंक भी सुरक्षित रहेगा।
    • हार्ड क्वालिटी के पानी को भी यह वॉटर हीटर आसानी से संभाल लेगा और इसके हीटिंग एलिमेंट के खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- V-Guard
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • क्षमता- 15 लीटर
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • माउंट- वॉल

    खासियतें

    • ड्यूअल ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन
    • 5-इन-1 सेफ्टी वॉल्व
    • ट्विन LED डिस्प्ले

    कमी

    • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
    03
  • Haier ED Water Geyser 15ltr

    • यह वॉटर गीजर AI टेक्नोलॉजी से लैस है जो इसके प्रदर्शन को बेहतर बनाएगी।
    • शॉकप्रूफ होने की वजह से यह इस्तेमाल करने में पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और करंट लगने की समस्या नहीं होगी।
    • इसके इनर टैंक में आसानी से जंग नहीं लगेगी और पानी के असर से यह खराब नहीं होगा।

    क्यों चुनें?

    • इस Haier गीजर की खासियत है कि इसके टैंक में पानी लंबे समय तक गर्म रहेगा और इस वजह से बार-बार इसे ऑन करने की जरूरत नहीं होगी।
    • यह आपके इस्तेमाल को खुद ही समझकर पानी को सही तापमान पर गर्म करेगा, जिससे आपकी सुविधा बढ़ेगी।
    • टाइमर होने की वजह से पानी को जरूरत के हिसाब से गर्म किया जा सकता है और अगर कभी स्विच ऑफ करना भूल भी जाते हैं तब भी पावर सप्लाई अपने आप बंद हो जाएगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 15 लीटर
    • वॉटेज- 2000 Watts 
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • मटेरियल- प्लास्टिक

    खासियतें

    • 360 डिग्री ऑल-राउंड हीट प्रिजर्वेशन
    • TTS टेक्नोलॉजी
    • टाइटेनियम कोटिंग

    कमी

    • ज्यादा ऊर्जा खपत।


    दोनों में से आपके लिए कौन-सा होगा बेहतर?

    ऊंची इमारतों में इस्तेमाल करने के लिहाज से ये दोनों ही वॉटर हीटर सही रहेंगे। वहीं, जिन्हें थोड़ी आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले गीजर की तलाश है जिसमें पानी का तपामान सही स्तरपर बना रहे तो हायर बेहतर होगा। वहीं, आपकी प्राथमिकता बहेतर सुरक्षा सुविधा है तो वी-गार्ड स्मार्ट पसंद होगा। 

    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

    04
  • V-Guard Luxecube Avo DG Geyser 25 Ltr

    • यह वॉटर गीजर पानी को 38% अधिक प्रभावी ढंग से गर्म करेगा और लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा। 
    • 25 लीटर क्षमता वाले इस वी-गार्ड वॉटर हीटर की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और इसमें डिस्प्ले सुविधा भी मौजूद है।
    • इसके टैंक में गर्म हुआ पानी लंबे समय तक सही तापमान पर बना रहेगा।

    क्यों चुनें?

    • चाहे आपको नहाने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी चाहिए हो या गुनगुना, यह V-Guard वॉटर हीटर अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से हीटिंग करेगा।
    • ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए यह बिजली बिल को भी कंट्रोल करेगा और प्रदर्शन भी दमदार बना रहेगा।
    • इसका टैंक मजबूत तो है ही, साथ ही हार्ड क्वालिटी के पानी की वजह से इस पर किसी तरह के अवशेष जमा नहीं होंगे, जिसके चलते पानी बिना रुकावट गर्म होगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- V-Guard
    • क्षमता- 25 लीटर
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेकेट्रिक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 46W x 39.7H सेंटीमीटर
    • वॉटेज- 2000 Watts 

    खासियतें

    • ग्लो इंडीकेटर
    • सिलिकॉन ग्रेड वायरिंग
    • एडजेस्टेबल थर्मोस्टैट

    कमी

    • प्रदर्शन कमजोर है। 
    05
  • Haier Regenta Slim Water Heater Geyser 25L

    • स्लिम डिजाइन वाले इस वॉटर हीटर को छोटे बाथरूम में भी लगाया जा सकता है और फ्लेक्सिबल इंस्टॉलेशन सुविधा इसमें देखने को मिलेगी। 
    • इसमें पानी 80°C तक के तापमान पर गर्म होगा और लगातार साफ पानी की सप्लाी जारी रहेगी।
    • शॉकप्रूफ टेक्नोलॉजी के साथ करंट लगने का खतरा नहीं रहेगा और इस्तेमाल करने में यह पूरी तरह सुरक्षित है। 

    क्यों चुनें?

    • अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ यह वॉटर हीटर कम समय में पानी गर्म करेगा, जिससे ऊर्जा और समय दोनों की बचत होगी।
    • वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के बावजूद इसके हीटिंग एलिमेंट खराब होने की चिंता नहीं रहेगी, और यह बिना किसी रुकावट के पानी गर्म करेगा।
    • अगर परिवार बड़ा है, तो 25 लीटर क्षमता वाला मॉडल एक सही विकल्प होगा और आपको लगातार गर्म पानी मिलता रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 25 लीटर
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेकेट्रिक
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • अधिकतम प्रेशर- 8 बार

    खासियतें

    • शॉकप्रूफ टेक्नोलॉजी
    • एंटी-वैक्यूम डिवाइस
    • स्मार्ट इन-बिल्ट PCB

    कमी

    • कंपनी सर्विस अच्छी नहीं है। 


    दोनों में से आपके लिए कौन-सा होगा बेहतर?

    ऊर्जा कुशल क्वालिटी वाले ये दोनों ही 25 लीटर वॉटर हीटर बड़े परिवार के लिए सही रहेंगे। लेकिन जो लोग बेहतर कंपनी सर्विस और पानी को तेजी से गर्म करना चाहते हैं उन्हें वी-गार्ड को चुनना चाहिए। वहीं, ज्यादा आधुनिक टेक्नोलॉजी और स्मार्ट हीटिंग के लिए हायर सही होगा। 

    06

दोनों में से किसी भी ब्रांड के गीजर का चयन करन से पहले ध्यान रखें ये बातें

  • क्षमता: आपके परिवार में जितने लोग हैं और घर पर गर्म पानी की जितनी आवश्यकता होती है, उसका ध्यान रखते हुए सही क्षमता वाले गीजर का चयन करना चाहिए। छोटे परिवार के लिए 10 लीटर तक, मध्यम आकार के परिवार के लिए 15 लीटर तक और बड़े परिवार के लिए 25 लीटर तक क्षमता वाले मॉडल सही रहेंगे।
  • सुरक्षा सुविधाएं: यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पसंदीदा मॉडल में ऑटो कट-ऑफ, शॉकप्रूफ बॉडी, वोल्टेज प्रोटेक्शन और सेफ्टी वॉल्व जैसी सुविधाएं हैं या नहीं। इस वजह से गीजर इस्तेमाल करने में पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
  • टिकाऊपन: हमेशा एक ऐसे मॉडल का ही चयन करें जो लंबे समय तक टिकाऊ बना रहे और जिसकी बॉडी, टैंक और हीटिंग एलिमेंट में जंग लगने की समस्या न हो और जो लगातार इस्तेमाल के बावजूद आसानी से खराब न हो।
  • कंपनी की सर्विस: यह देख लें कि आपके द्वारा चुने गए मॉडल की ब्रांड सर्विस शहर में कैसी हैं। हमेशा ऐसी कंपनी के साथ जाना बेहतर होगा जो बढ़िया आफ्टर सेल्स सर्विस देती हो।

जानें इन सभी मॉडल में मिलने वाली सुविधाओं को

आप अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से V-Guard और हायर के इन वॉटर गीजर में से किसी का भी चयन कर सकते हैं। हालांकि, इनमें मिलने वाली कुछ सुविधाओं को आसानी से समझने के लिए इस तालिका पर नजर डालिए।

मॉडल

हीट आउटपुट

अन्य सुविधाएं

V-Guard Zio 10 Litre Water Heater for Home

NA

  • थर्मल कटऑफ
  • प्रेशर रिलीफ वॉल्व
  • 66% तक कम लीकेज
  • एंटी-कोरोज कोटिंग

Haier Precis Free Installation Water Geyser 10 Litre 5 Star Rated Water Heater

2000 Watts

  • बैक्टेरिया प्रूफ सिस्टम
  • ओवरहीट प्रोटेक्शन
  • शॉकप्रूफ
  • TTS टेक्नोलॉजी

V-Guard Divino Geyser 15 Liter Water Heater For Home

2000 Watts

  • ड्यूअल ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन
  • 5-इन-1 सेफ्टी वॉल्व
  • नॉब कंट्रोल

Haier ED Water Geyser 15ltr Digital Display

2000 Watts

  • स्मार्ट टाइमर
  • टेंप्रेचर डिस्प्ले
  • 4x एंटी-कोरोजन
  • ग्लास-लाइंड टैंक

V-Guard Luxecube Avo DG Geyser 25 Ltr

2000 Watts

  • थर्मोक्लाइन टेक्नोलॉजी
  • 38% तक ज्यादा ठंडा पानी
  • डिजिटल डिस्प्ले
  • थर्मल कट–ऑफ

Haier Regenta Slim Water Heater Geyser 25L

2200 Watts

  • फ्लेक्सिबल इंस्टॉलेशन
  • स्मार्ट इन-बिल्ट PCB
  • यूनिफॉर्म हॉट वॉटर मिस्किंग
  • एंटी-बैक्टेरिय मोड

निष्कर्ष भी जानें

अगर आपके घर में हार्ड क्वालिटी का पानी आता है और चाहते हैं कि उस वजह से गीजर की क्वालिटी खराब न हो तो V-Guard वॉटर हीटर के साथ जाना अच्छा रहेगा। ये टैंक और हीटिंग एलिमेंट को किसी तरह के अवशेष को जमा होने से रोकते हुए गर्म पानी की सप्लाई लगातार जारी रखेगा। इस मामले में हायर गीजर का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर लग सकता है। हालांकि, आखिर में दोनों में से किसी का भी चुनाव पूरी तरह से आपकी व्यक्तिगत पसंद, जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • हार्ड क्वालिटी के पानी में वी-गार्ड वॉटर हीटर का प्रदर्शन बेहतर होगा या हायर गीजर का?
    वी-गार्ड में हाई क्वालिटी वाला इनर टैंक और एंटी-करोसिव मैग्नीशियम एनोड रॉड होते हैं, जो जंग और स्केलिंग को रोकने में मदद करते हैं। हायर भी अपनी ग्लासलाइन कोटिंग और मजबूत हीटिंग एलीमेंट्स के लिए जाना जाता है, जिसमें अक्सर शॉक-प्रूफ टेक्नोलॉजी शामिल होती है। हालांकि, हार्ड क्वालिटी के पानी के लिए V-Guard बेहतर होगा।
  • क्या इनमें तापमान को कंट्रोल करने की सुविधा होती है?
    हां, दोनों ही ब्रांड के वॉटर हीटर में टेंप्रेचर को कंट्रोल करने की सुविधा मिल जाएगी, जिससे आपको जरूरत के हिसाब से सही गर्माहट वाला पानी आसानी से मिल जाएगा।
  • हायर के वॉटर हीटर ज्यादा ऊर्जा कुशल होते हैं या वी-गार्ड के?
    हायर और वी-गार्ड दोनों ही ब्रांड के पास हाई एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल देखने को मिल जाएंगे जो कम बिजली की खपत के साथ पानी गर्म करेंगे। हालांकि, मॉडल की ऊर्जा खपत, आपके इस्तेमाल और क्षमता के हिसाब से अलग-अलग होती है।
  • इनकी कीमत में कितना अंतर है?
    वी-गार्ड और हायर के वॉटर हीटर की कीमत में ज्यादा अंतर नहीं है। जहां हायर के मॉडल करीब ₹4,000 से लेकर ₹25,000 तक की रेंज में आते हैं, वहीं वी-गार्ड वॉटर हीटर करीब ₹3,500 से लेकर ₹20,000 तक की रेंज में मिल जाएंगे। कीमत मॉडल, क्षमता और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है।
  • वॉटर हीटर के मामले में हायर की कंपनी सर्विस बेहतर है या वी-गार्ड की?
    अगर तुलना आफ्टर सेल्स सर्विस की करें तो वी-गार्ड को इस मामले में हायर से बेहतर कहा जा सकता है। हायर की कंपनी सर्विस बड़े शहरों में बेहतर है, जबकि वी-गार्ड का नेटवर्क छोटे शहरों तक फैला हुआ है।

Loading...

Loading...