2026 में अगर करनी है ऊर्जा की बचत तो ये Fridge आएंगे काम, कूलिंग में भी नहीं आएगी कमी!

2026 में एक ऊर्जा कुशल रेफ्रिजरेटर के लिए आपकी तलाश यहां खत्म होगी। हमने आपके लिए खोजे हैं कुछ ऐसे विकल्प जो बिजली के बिल में सुनिश्चित करेंगे लंबी बचत। इनका बेहतरीन क्वालिटी वाला कंप्रेसर और हाई एनर्जी स्टार रेटिंग आपकी जेब पर कम लोड डालते हुए सालों-साल प्रदर्शन को दमदार बनाए रखेगा।

2026 के लिए Energy Efficient Fridge
2026 के लिए Energy Efficient Fridge

जब भी बात आती है घर के लिए एक नए फ्रिज का चुनाव करने की तो लोगों की प्राथमिकता होती है कि भले ही शुरूआती लागत थोड़ी ज्यादा रहे, लेकिन बचत लंबी हो। इसी वजह से 2026 में ऊर्जा कुशल प्रदर्शन वाले फ्रिज हर घर में पसंद किए जा रहे हैं। फिर चाहे सिंगल डोर मॉडल हो या डबल डोर या साइड बाय साइड हर कोई अपने बजट व प्रथामिकताओं के हिसाब से हाई एनर्जी स्टार वाले Fridge ही तलाशता है जो बिजली के बिल को लंबे समय तक कंट्रोल करने का काम करे।

क्यों हमने दी एनर्जी एफिशिएंट फ्रिज को प्राथमिकता?

  • भारत में लगातार बढ़ रहे बिजली के दामों के देखते हुए एक ऊर्जा कुशल फ्रिज हर किसी की जरूरत बन चुका है, जो जेब पर ज्यादा लोड न डाले।
  • अगर फ्रिज ऊर्जा कुशल होगा तो दमदार कूलिंग भी करेगा और साथ ही उसकी लाइफ भी बढ़ेगी। इन सभी कारणों की वजह से रख-रखाव आसान होगा और सर्विसिंग पर भी ज्यादा खर्चा नहीं करनो होगा।
  • ऊर्जा कुशल फ्रिज के साथ आपको बड़े ब्रांड्स का भरोसा भी मिलेगा, और क्वालिटी के साथ भी आपको समझौता नहीं करना होगा।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 602L Frost Free 2-Door 3 Star Side by Side Refrigerator

    अगर आप उन लोगों में से हैं जिनके फ्रिज में जगह की कमी हो जाती है और फ्रीजर अक्सर खाली पड़ा रहता है, तो एकबार Haier के इस फ्रिज पर नडर डालिए। जरूरत पड़ने पर आप आसानी से ज्यादा सामान स्टोर करने के लिए इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकेंगे और अंदर चाहे जो भी सामान रखा हो उनकी गंध आपस में मिले बिना लंबी ताजगी सुनिश्चित होगी। वहीं, वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को बखूबी संभालते हुए (एक सीमित रेंज) यह बिना स्टेबलाइजर के कंप्रेसर की रक्षा करेगा।

    अमेजन ने इस फ्रिज को लेकर क्या कहा?

    अमेजन ने बताया है कि स्मार्ट सेंस AI टेक्नोलॉजी के साथ इसका तापमान स्टोरज व मौसम को ध्यान में रखते हुए -24°C से लेकर 9°C तक सेट किया जा सकता है। वहीं, एक्सपर्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इस साइड बाय साइड फ्रिज को ऊर्जा कुशल बनाने का काम कर रही है जिसके चलते 50% तक ऊर्जा की बचत होगी।

    जानिए हमारी राय

    अगर आपको बजट में रहते हुए एक आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले रेफ्रिजरेटर की तलाश है तो यह मॉडल भरोसेमंद साबित होगा। वहीं, इसकी सेटिंग्स को आप अपनी सुविधा के हिसाब से आसानी से कभी भी बदल सकेंगे वो भी अपने स्मार्टफोन की मदद से। इस फ्रिज में भारी बर्तनों को रखना भी आपके लिए आसान रहेगा क्योंकि मजबूत कांच से बने शेल्फ ज्यादा वजन भी संभाल लेंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.7D x 90.5W x 177.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 602 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड बाय साइड
    • कलर- ब्लैक ग्लास

    खूबियां

    • 199 लीटर का फ्रीजर
    • अलग से फ्रूट बॉक्स
    • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी

    कमी

    • इस फ्रिज के शेल्फ मजबूत तो हैं लेकिन ज्यादा चौड़े नहीं है, जिस कारण उनपर ज्यादा चौड़े बर्तनों को रखने में दिक्कत आएगी। 


    ऐसे ही कई अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर  

    01
  • Samsung 256 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    अगर आप अपने पुराने सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के फ्रिजर में बर्फ की परत को बार-बार डीफ्रॉस्ट करके परेशान हो चुके हैं तो उस समस्या यह डबल डोर मॉडल छुटकारा देगा। इसका फ्रीजर ऑटोमैटिक तरह से डीफ्रॉस्ट होता रहेगा और इससे ऊर्जा कुशलता भी बनी रहेगी। Samsung के इस एनर्जी एफिशिएंट रेफ्रिजरेटर में खाने को आप आसानी से लंबे समय तक स्टोर कर सकेंगे क्योंकि वह उसे करीब 15 दिनों तक ताजा बनाकर रखेगा। 

    अमेजन ने इस फ्रिज को लेकर क्या कहा?

    256 लीटर क्षमता वाले इस डबल डोर Refrigerator को अमेजन ने 2-3 लोगों के परिवार के लिए उपयुक्त बताया है। अगर आपके घर में वोल्टेज फ्लकचुएशन की समस्या है तब भी चिंता की बात नहीं है क्योंकि 100V-300V तक की रेंज में यह बिना स्टेबलाइजर के भी बढ़िया तरह से काम करेगा। वहीं, डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर शोर स्तर को कम रखते हुए ऊर्जा की भी बचत करेगा।

    जानिए हमारी राय

    अगर कभी लंबे समय तक बिजली चली भी जाती है तो फ्रीजर में रखी आइसक्रीम और बर्फ के पिघलने की चिंता आपको नहीं करनी होगी, क्योंकि यह उसे लंबे समय तक सही हालत में रखेगा। यह सुविधा इसे खास पसंद बनाती है। वहीं, कभी घर में अचानक पार्टी का प्लान बनता है या मेहमान आते हैं तो यह 31% तक तेजी से चीजों को ठंडा कर सकता है और जमा भी सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 65.7D x 55.5W x 163.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 256 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- सिल्वर

    खूबियां

    • मल्टी एयर फ्लो
    • बड़ी वेजिटेबल बास्केट
    • पावर कूल

    कमी

    • इस रेफ्रिजरेटर में डिओड्राइजर मौजूद नहीं है जिस वजह से ज्यादा सामान रखने पर चीजों की गंध आपस में मिल सकती है या बदबू भी आएगी।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Godrej 600L 3Star 5 Years Comprehensive Warranty Smart Convertible Zones | Toughened Glass Door | Frost Free Inverter Refrigerator

    अगर ऊर्जा कुशलता के साथ-साथ आपको ऐसे मॉडल की तलाश है जो आपकी रसोई के लुक को भी शानदार बनाए तो एक नजर डालिए इस Godrej साइड बाय साइड फ्रिज पर। इसके साथ फ्रिज का दरवाया बार-बार खोले जाने पर आपको कूलिंग पर असर पड़ने की चिंता नहीं करनी होगी, क्योंकि AI टेक्नोलॉजी इसका खास ख्याल रखते हुए आपके खाने को खराब होने से बचाएगी। 

    अमेजन ने इस फ्रिज को लेकर क्या कहा?

    अमेजन ने 600 लीटर क्षमता वाले इस रेफ्रिजरेटर को बड़े परिवारों के लिए सही बताया है। फिर चाहे आपको फ्रिज के अंदर भारी बर्तन ही क्यों न रखने हो इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ उन्हें संभाल लेंगे। वहीं, ईको, हॉलिडे और सूपर फ्रीज जैसे मोड आपकी सुविधा को बढ़ाने का काम करेंगे।

    जानिए हमारी राय

    जो लोग अलग-अळग चीजों को स्टोर करने के लिए अपने फ्रिज को अलग-अलग तापमान रेंज पर सेट करना चाहते हैं तो यह उनके काम आएगा। पेय पदार्थों से लेकर डेयरी आइटम और फल-सब्जियों से लेकर आइसक्रीम तक हर चीज के इसमें टेंप्रेचर सेटिंग है। वहीं, वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर इसे ऊर्जा कुशल भी बना रहा है, जिससे बिजली के बिल में बचत होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 73D x 91W x 177H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 600 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- साइड-बाय-साइड
    • कलर- स्टॉर्म ब्लू
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खूबियां

    • 3 स्टार एनर्जी रेटिंग
    • कन्वर्टेबल जोन
    • ऑटो डीफ्रॉस्ट

    कमी

    • वैसे तो यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर प्रीमियम रेंज वाला है, लेकिन वाईफाई कनेक्टिविटी व वॉटर डिस्पेंसर जैसी सुविधाएं नहीं दी गई हैं।
    03
  • Whirlpool 184 L 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator

    इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और यह इसकी ऊर्जा कुशलता को दर्शा रही है। अगर आप अकेले रहते हैं और एक ऐसे सिंगल डोर फ्रिज की तलाश है जो कूलिंग करते हुए ऊर्जा की बचत करे तो इस पर भरोसा किया जा सकता है। फिर चाहे 2 लीटर वाली बोतले हों या 1 लीटर की इसके बड़े डोर रैक्स में उन्हें आसानी से रखे पानी व अन्य पेय पदार्थों को ठंडा आप ठंडा कर पाएंगे।

    अमेजन ने इस फ्रिज को लेकर क्या कहा?

    116 Kilowatt Hours तक सालाना ऊर्जा खपत करने वाला यह Whirlpool Refrigerator 169.2 लीटर की ताजा खाना रखने और 14.3 लीटर की फ्रीजर क्षमता के साथ आता है। एक सीमित वोल्टेज रेंज में यह बिना स्टेबलाइजर के भी काम करेगा और साथ ही बिजली जाने पर आप इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट करके चला सकते हैं।

    जानिए हमारी राय

    अगर किसी वजह से आपके घर में लंबे समय तक बिजली की कटौती होती है, तब भी इसमें रखे सामान के खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी। 12 घंटे तक का कूलिंग रिटेंशन चीजों की ताजगी को लंबे समय तक बनाए रखेगा। वहीं, अगर आपका किचन छोटा है तो ऐक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए इसके बेस स्टैंड ड्रॉर में आप उन चीजों को रख सकते हैं जिन्हें फ्रिज में रखने की आवश्यकता नहीं होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 59.5W x 137H सेंटीमीटर
    • फॉर्म फैक्टर- सिंगल डोर
    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 184 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- इंटर्नल फ्रीजर

    खूबियां

    • बड़े डोर रैक
    • ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट
    • कॉम्पैक्ट डिजाइन

    कमी

    • चूंकि इस फ्रिज में ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा नहीं दी गई है इसके चलते इसे मैनुअल तरह से हर महीने डीफ्रॉस्ट करना होगा। 


    उपकरणों, फैशन, ब्यूटी और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

    04
  • LG 201 L, 5 Star, Smart Inverter, Direct Cool Single Door Refrigerator

    यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर स्टाइलिश डिजाइन वाला है जिसमें स्टोरेज की सुविधा तो मिलेगी ही, साथ-साथ रसोईघर को भी आधुनिक लुक मिलेगा। अब फल-सब्जियों की तजागी को लेकर आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा, साथ-साथ इसके अंदर किटाणु व बैक्टेरिया भी आसानी से प्रवेश नहीं करेंगे। वहीं, अगर आपके एरिया में बिजली कटौती होती रहती है तो इसे इन्वर्टर से कनेक्ट करिए और लंबी ताजगी व कूलिंग का अनुभव करिए।

    अमेजन ने इस फ्रिज को लेकर क्या कहा?

    अमेजन ने बताया है कि यह एक 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह सिंगल डोर फ्रिज है जो दमदार कूलिंग करते हुए ऊर्जा की बचत करेगा। 177 लीटर की फ्रिज और 77 लीटर की फ्रीजर क्षमता इसे 2-3 लोगों के परिवार, बैचलर्स या कपल्स के लिए उपयोगी बनाती है। वहीं, फ्लोरल पैटर्न आपके किचन में स्टाइल जोड़ेगा।

    जानिए हमारी राय

    एक सीमित वोल्टेज रेंज के उतार-चढ़ाव को आसानी से संभालने की क्षमता वाला यह LG Fridge लंबे समय तक शानदार कूलिंग करेगा। सालभर में 111 Kilowatt Hours की ऊर्जा खपत करते हुए यह बिजली बचाएगा। इसी के साथ अगर आपको अंदर रखी चीजों को सुरक्षित रखना है या बच्चों को फ्रिज से दूर रखना है तो बस चाबी के साथ दरवाजे को लॉक करके बेफिक्र हो जाइए।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 69.5D x 56.5W x 132.2H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 201 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • कलर- क्ले पिंक

    खूबियां

    • स्टेबलाइजर फ्री संचालन
    • मजबूत कांच से बने शेल्फ
    • मॉइस्ट ऐंड फ्रेश टेक्नोलॉजी

    कमी

    • इसमें स्टोरेज के लिए सिर्फ 2 ही शेल्फ दिए गए हैं जिस वजह से कभी-कभी आपके लिए स्टोरेज की जगह कम पड़ सकती है।
    05

क्या है इन सभी ऊर्जा कुशल मॉडल्स के बीच का अंतर

आपने अलग-अलग ब्रांड के एनर्जी एफिशिएंट फ्रिज के 5 विकल्पों को तो देख लिया अब यहां दी गई तालिका इनके बीच का अंतर आपको समझा सकती है।

ब्रांड व मॉडल

क्षमता

एनर्जी स्टार रेटिंग

कंप्रेसर

Haier

602 लीटर

3

ऐक्सपर्ट इन्वर्टर

Samsung

256 लीटर

3

डिजिटल इन्वर्टर

Godrej

646 लीटर

3

एडवांस इन्वर्टर

Whirlpool

184 लीटर

5

इंटेलिसेंस इन्वर्टर

LG

201 लीटर

5

स्मार्ट इन्वर्टर

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 2026 में किस तरह के फ्रिज को ऊर्जा कुशल कहा जा सकता है?
    2026 में, इनवर्टर कंप्रेसर वाले फ्रिज सबसे कुशल माने जाते हैं। ये रियल-टाइम में तापमान और आपके इस्तेमाल के तरीकों को समझकर बिजली की खपत घटा सकते हैं। नए 5 स्टार रेटिंग वाले और वैक्यूम इंसुलेशन पैनल से लैस फ्रिज कम से कम बिजली में बेहतर कूलिंग देते हैं।
  • किन ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी वाले ऊर्जा कुशल फ्रिज मिल जाएंगे?
    आपको 2026 में Haier, Samsung, LG, Whirlpool और Godrej जैसे ब्रांड्स के पास बढ़िया क्वालिटी वाले ऊर्जा कुशल फ्रिज मिल जाएंगे। ये ब्रांड्स भारतीय बिजली मानकों के नए नियमों के अनुसार डिजाइन किए गए हैं, जो स्मार्ट कनेक्टिविटी और बेहतर इंसुलेशन द्वारा बिजली बिल में भारी कटौती सुनिश्चित करते हैं।
  • अपने लिए एक ऊर्जा कुशल फ्रिज का चयन किस हिसाब से करना चाहिए?
    एक ऊर्जा कुशल फ्रिज चुनने के लिए सबसे पहले उसकी एनर्जी स्टार रेटिंग देखें; 5-स्टार रेटिंग वाले फ्रिज सबसे कम बिजली खाते हैं। इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार सही क्षमता और इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी वाला मॉडल चुनें, जो बिजली की भारी बचत करता है।

Loading...

Loading...