7 Kg Vs 8 Kg: आपके परिवार के लिए कौन-सी Washing Machine है सही? विकल्पों के साथ जानें

घर के लिए लेना है एक बढ़िया Washing Machine लेकिन आप भी इस असमंजस में है कि 7 Kg या 8 Kg, आखिर कितनी क्षमता वाले वॉशिंग मशीन होगी आपके परिवार के लिए बढ़िया और कौन करेगा बेहतरीन धुलाई? सारे सवालों के जबाव के साथ शानदार विकल्पों पर डालें नजर यहां।

7KG और 8KG वॉशिंग मशीन
7KG और 8KG वॉशिंग मशीन

आज के आधुनिक जीवन में वॉशिंग मशीन केवल एक घरेलू उपकरण नहीं, बल्कि समय और मेहनत बचाने वाली एक जरूरी साथी बन चुकी है। बदलती जीवनशैली और बढ़ती व्यस्तता के कारण लोग ऐसी वॉशिंग मशीन चाहते हैं जो उनके परिवार की जरूरतों के अनुसार सही क्षमता और बेहतर प्रदर्शन दे सके। इसी कड़ी में 7KG और 8KG Washing Machine सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली श्रेणियों में शामिल हैं। दोनों ही विकल्प अपनी-अपनी खूबियों के साथ आते हैं, लेकिन सही चुनाव करने के लिए इनके अंतर को समझना बेहद जरूरी है। यही तुलना आपको यह तय करने में मदद करती है कि आपके घर के लिए कौन-सी वॉशिंग मशीन सबसे उपयुक्त रहेगी। बढ़िया विकल्पों के साथ डालें नजर पूरी जानकारी पर यहां।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 7 Kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam Fully Automatic Front Load Washing Machine

    अमेजन क्या कहता है - 7 किलोग्राम की क्षमता वाली यह मशीन एक फुली औटोमैटिक वॉशिंग मशीन है जो छोटे परिवार के लिए सही है। Haier की यह मशीन 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आती है जो कम ऊर्जा की खपत करते हुए आपके बिजली की बचत करता है। इसमें 1200 RPM वाला शक्तिशाली मोटर दिया गया है जो तेजी से कपड़े धोने के साथ-साथ आपके कपड़ों को फटाफट से सुखा भी सकता है।

    इसे क्यों लेना चाहिए?

    • चूंकि इसमें 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसकी वजह से कॉटन, सिंथेटिक्स से लेकर स्पोर्ट्सवियर, जींस, डुवेट, सेल्फ क्लीन, शर्ट्स जैसे अलग-अलग फैब्रिक वाले कपड़े भी आराम से धूल जाते हैं और यह बेहतरीन सफाई भी देता है। 
    • कई सारे लोगों की शिकायत होती है कि वॉशिंग मशीन में जिद्दी दाग नहीं हटते हैं। तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें इन-बिल्ट हीटर दिया गया है जो मशीन के अंदर ही गर्म पानी का उपयोग करके दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • क्षमता - 7 किलोग्राम 
    • कंट्रोल कंसोल - रिमोट 
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - ‎1200 RPM

    खासियत 

    • LED डिस्प्ले 
    • 525 मिमी सुपर ड्रम

    कमी 

    • चूंकि यह एक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है इसलिए इसमें टॉप लोड की तरह बीच में कपड़े नहीं डाल सकते।
    01
  • Haier 8 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine

    अमेजन क्या कहता है - हायर ब्रांड की यह मशीन 8 किलोग्राम क्षमता के साथ आती है जो फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड है। इसमें 8 अलग-अलग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जो अलग-अलग प्रकार के कपड़ों को बढ़िया तरीके से धोने में मदद करते हैं। इसमें ओशियन वेव ड्रम तकनीक दी गई है, जो कपड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना गहराई से सफाई करती है।

    इसे क्यों लेना चाहिए?

    • चूंकि वॉशिंग मशीन आजकल घरों में लोग इसलिए भी लाते हैं क्योंकि यह हाथों से कपड़े धोने के मेहनत को बचाता है। आप इस Top Load Washing Machine की मदद से मात्र 40 मिनट में कई सारे कपड़े एक बार में धो सकते हैं और जब तक मशीन चलते रहेगी तब तक आप अपना दूसरा काम भी कर सकती है।
    • आप अब सोचेंगे कि मशीन चलाने से बिजली की खपत अधिक हो सकती है तो चिंता छोड़िए, क्योंकि यह 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आती है जिसकी वजह से यह कम ऊर्जा खपत के साथ बढ़िया सफाई करेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • कंट्रोल कंसोल - पुश बटन  
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - ‎780 RPM

    खासियत

    • मैजिक फ़िल्टर
    • ऑटो रीस्टार्ट

    कमी 

    • इस मॉडल में कपड़ों को गर्म पानी से धोने के लिए इन-बिल्ट हीटर नहीं दिया गया है।

    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • LG 7 Kg 5 Star Wind Jet Dry Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

    अमेजन क्या कहता है - यह सेमी औटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जो 3 से 4 लोगों के परिवार के लिए बढ़िया रहती है। LG की यह मशीन 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के सतह आती है जो बिजली की खपत को कम करती है और इसमें 3 वॉश प्रोग्राम मौजूद है जिसमें जेंटल, नॉर्मल और स्ट्रॉंग विकल्प दिए गए हैं। 

    इसे क्यों लेना चाहिए?

    • अगर आपके घर में चूहों का खतरा है और आपको लगता है मशीन लेंगे तो चूहे इसे खराब कर देंगे तो टेंशन फ्री हो जाइए क्योंकि यह रैट अवे फीचर के साथ आती है जिससे यह चूहों से सुरक्षित रहती है और लंबे समय तक चलती है। 
    • इसमें 1300 आरपीएम दिए गए हैं जिसकी वजह से यह मशीन न सिर्फ आपके कपड़ों को बढ़िया और तेजी से धोती है बल्कि तेज स्पीड के साथ कपड़ों से पानी निकाल कर जल्दी-जल्दी सूखने में भी मदद करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG
    • क्षमता - 7 किलोग्राम 
    • कंट्रोल टाइप - नॉब  
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1300 RPM

    खासियत

    • लिंट कलेक्टर 
    • कॉलर स्क्रबर 

    कमी 

    • चूंकि इसमें पहिये नहीं दिए गए हैं जिसकी वजह से इसे एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाने में दिक्कत होगी।
    03
  • LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine

    अमेजन क्या कहता है - 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन कम बिजली खपत के साथ बढ़िया तरीके से सफाई करती है। LG के इस मशीन में स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी मौजूद है जो टिकाऊ प्रदर्शन देते हैं। वहीं, 8 किलो क्षमता होने के कारण यह मध्यम से बड़े परिवार के लिए सही रहेगी।

    इसे क्यों लेना चाहिए 

    • कई लोग मशीन की गड़बड़ी का समय पर पता नहीं लगा पाते हैं जिससे बाद में मामला बिगड़ने पर अधिक खर्च हो जाते है, ऐसे में यह मशीन लेना फायदे का सौदा रहेगा। क्योंकि इसमें स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर दिया गया है जो खराबी आने पर तुरंत बता देती है।
    • अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो भी यह मशीन आपके लिए सही रहेगा क्योंकि इसमें चाइल्ड लॉक फीचर दिया गया है जो बच्चों वाले घरों के लिए सही होते हैं और बच्चों के शरारत के बीच भी आप सही से काम कर पाएंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • कंट्रोल कंसोल - पुश बटन  
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 740 RPM

    खासियत

    • 8 वॉश प्रोग्राम
    • एलईडी डिस्प्ले

    कमी 

    • चूंकि इसमें 740 RPM की स्पिन स्पीड दी गई है जिसकी वजह से यह कपड़ों को धोने में समय लगा सकती है।
    04
  • Samsung 7 kg, 5 star, Semi Automatic Top Load Washing Machine

    अमेजन क्या कहता है - रैट मेश प्रोटेक्शन के साथ आने वाली यह Samsung ब्रांड की सेमी औटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है, जिसमें कपड़े धोने और सुखाने के लिए दो अलग-अलग टब दिए गए हैं। इसमें 3 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें हेवी, नॉर्मल और जेंटल शामिल है जिससे यह हर प्रकार के कपड़ों के लिए अलग-अलग धुलाई की सेटिंग देता है। 

    इसे क्यों लेना चाहिए?

    • अगर आप छोटे परिवार में रहते हैं या आपके परिवार में बस 3 से 4 लोग ही है तो यह आपके लिए सही रहेगा क्योंकि इसमें 7 किलोग्राम की क्षमता मौजूद है जो कपड़ों को सही से साफ करता है। 
    • चूंकि इसका ड्रम प्लास्टिक का बना हुआ है जिसकी वजह से इसमें जंग लगने का भी कोई खतरा नहीं होगा। साथ ही, यह कई सालों तक मजबूती के साथ सही-सलामत रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung
    • क्षमता - 7 किलोग्राम  
    • कंट्रोल टाइप - पुश बटन  
    • वोल्टेज - 220 वोल्ट 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1300 RPM

    खासियत

    • रस्ट प्रूफ बॉडी
    • कैस्टर व्हील्स

    कमी 

    • चूंकि यह एक सेमी औटोमैटिक मशीन है तो कपड़े ड्राई करते समय आवाज कर सकती है।
    05
  • Samsung 8 kg, 5 star, Eco Bubble Technology,Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    अमेजन क्या कहता है - सैमसंग की यह 8 किलोग्राम क्षमता वाली मशीन में 5-स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जो बिजली की बचत के साथ पर्यावरण के लिए भी बेहतर मानी जाती है। इस वॉशिंग मशीन में इको बबल टेक्नोलॉजी दी गई है, जो डिटर्जेंट को झाग में बदलकर कपड़ों की गहराई से सफाई करती है जिससे बढ़िया सफाई मिलती है।

    इसे क्यों लेना चाहिए 

    • आपको बता दें, इस Front Load Washing Machine में 21 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं तो अगर आप मध्यम से लेकर बड़े परिवार में रहते हैं और अलग-अलग फैब्रिक के कपड़ों की धुलाई करनी होती है तो यह आपके लिए सही रहेगी जिनमें क्विक वॉश, हाइजीन स्टीम, बेबी केयर, बेडिंग और डेलिकेट्स जैसे विकल्प शामिल है जो कपड़ों को धोने के साथ सुरक्षित भी रखेंगे।
    • अगर आपको आधुनिक चीजें पसंद है तो यह आपके लिए काफी सही विकल्प रहेगा क्योंकि इसमें AI कंट्रोल और वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा मौजूद है जिससे यह वॉशिंग पैटर्न को समझकर अपने आप सही प्रोग्राम चुनती है, जिससे समय और पानी दोनों की बचत होती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung
    • क्षमता - 8 किलोग्राम 
    • कंट्रोल कंसोल - रिमोट  
    • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
    • अधिकतम रोटेशनल स्पीड - 1400 RPM

    खासियत

    • डिजिटल इन्वर्टर मोटर
    • 1400 RPM की हाई स्पिन स्पीड

    कमी 

    • चूंकि यह एक स्मार्ट मशीन है तो घर के बुजुर्गों या ऐसे लोगों के लिए जिन्हें बहुत ज्यादा सेटिंग्स समझ नहीं आतीं, इसे ऑपरेट करना शुरुआत में थोड़ा मुश्किल और पेचीदा हो सकता है।
    06

जानें आपके लिए कितने क्षमता वाली वॉशिंग मशीन है बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप अपनी सुविधा अनुसार अमेजन से एक बढ़िया Washing Machine ले सकते हैं -

ब्रांड/मॉडल 

क्षमता 

स्पेशल फीचर 

अधिकतम रोटेशनल स्पीड 

Haier 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum Fully Automatic Front Load Washing Machine - HW70-IM12929BK

7 किलोग्राम 

525 सुपर ड्रम, AI DBT, डुअल स्प्रे, पूरी स्टीम, रिफ्रेश

1200 RPM

Haier 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine- ETL80-AES5

8 किलोग्राम 

बैलेंस क्लीन पल्सेटर, मैजिक फिल्टर, NZP, ओशनस वेव ड्रम

780 RPM

LG 5 Star Wind Jet Dry Semi-Automatic Top Loading Washing Machine - P7020NGAZ

7 किलोग्राम 

कॉलर स्क्रबर, नॉर्मल पल्सेटर, प्रोटेक्टिव रैट मेश, रस्ट फ्री प्लास्टिक बेस, विंड जेट ड्राई

1300 RPM

LG 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine- T80VBMB4Z

8 किलोग्राम 

ऑटो रीस्टार्ट, चाइल्ड लॉक, हाई एफिशिएंसी, इन्वर्टर, LED डिस्प्ले

740 RPM

Samsung, 5 star, Semi Automatic Top Load Washing Machine - WT70M3000UU/TL, Air Turbo Drying

7 किलोग्राम

टर्बो ड्राई तकनीक

1300 RPM

Samsung, 5 star, Eco Bubble Technology, AI Control Fully-Automatic Front Load Washing Machine - WW80T504DAX1TL

8 किलोग्राम

बबल टेक्नोलॉजी, चाइल्ड लॉक, ड्रम क्लीन, हाइजीन स्टीम, इन्वर्टर

1400 RPM

निष्कर्ष 

अब अंत में कहा जाए तो 7KG और 8KG वॉशिंग मशीन दोनों ही अपनी-अपनी जगह उपयोगी विकल्प बन सकते हैं। जहां 7 किलोग्राम क्षमता वाली मशीन छोटे या मध्यम परिवारों के लिए किफायती और पर्याप्त साबित हो सकती है, वहीं 8 किलोग्राम वाली मशीन बड़े परिवारों या अधिक कपड़े धोने वालों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है। बाकि सही चुनाव आपकी पारिवारिक जरूरत, कपड़ों की मात्रा और बजट पर निर्भर करता है। इसलिए किसी एक को बेहतर मानने के बजाय अपनी आवश्यकता के अनुसार निर्णय लेना ही सबसे समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकता है। 

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 7 किलोग्राम वाली वॉशिंग मशीन किन लोगों के लिए उपयुक्त है?
    7KG वाशिंग मशीन छोटे से मध्यम परिवार, यानी 2 से 4 सदस्यों वाले घरों के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
  • 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन किसे लेना चाहिए?
    जिन परिवारों में 4 से 6 सदस्य होते हैं या जिनके यहां भारी कपड़े जैसे कंबल और पर्दे अधिक धोए जाते हों, उनके लिए 8KG मशीन बेहतर मानी जाती है।
  • क्या कीमत में 7 किलोग्राम और 8 किलोग्राम मशीन में ज्यादा अंतर होता है?
    आमतौर पर 8 किलोग्राम वाली वॉशिंग मशीन की कीमत 7 किलोग्राम वाली मशीन से थोड़ी अधिक हो सकती है, क्योंकि इसकी क्षमता और फीचर्स ज़्यादा होते हैं।

Loading...

Loading...