Voltas ब्रांड के बढ़िया Fridge मॉडल्स, जो दे सकते हैं शक्तिशाली कूलिंग और लंबी ताजगी
घर के लिए तलाश है शक्तिशाली कूलिंग और लंबी ताजगी देने वाले रेफ्रिजरेटर की? यहा मिलेंगे वोल्टास ब्रांड के बढ़िया विकल्प, जो फल सब्जियों को लंबे समय तक रख सकते हैं फ्रेश।
अगर आप किफायती, टिकाऊ और बेहतर प्रदर्शन वाला एक अच्छा सा फ्रिज लेने की सोच रहे हैं, तो वोल्टास ब्रांड एक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है। इस ब्रांड के पास अलग-अलग क्षमता के साथ फ्रिज के काफी सारे मॉडल्स उपलब्ध हैं, जिन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से लिया जा सकता है। इसके ज्यादातर मॉडल्स इन्वर्टर कंप्रेसर, ड्यूल कूलिंग, फ्रॉस्ट-फ्री आदि आधुनिक तकनीक के साथ आते हैं। फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए Voltas ब्रांड के रेफ्रिजरेटर अच्छी पसंद हो सकते हैं। इस ब्रांड के फ्रिज के शेल्व्स को समायोजित किया जा सकता है। साथ ही इसके ज्यादातर मॉडल्स में बड़ी बोतलें रखने की जगह भी होती है। यहां पर वोल्टास ब्रांड के 5 बढ़िया फ्रिज मॉडल्स के बारे में जानकारी दी जा रही है। आइए देखते हैं इनके विकल्पों को-
घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Voltas Beko, A Tata Product 472 L Side by Side Frost Free Refrigerator
टाटा प्रोडक्ट के तहत पेश किया जा रहा Voltas का यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर है। यह फ्रिज 472 लीटर क्षमता के साथ मिल रहा है, जो कि 5 या फिर उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस फ्रिज में ताजा भोजन के लिये 291 लीटर क्षमता और फ्रीजर के लिए 142 लीटर क्षमता दी जा रही है। इस फ्रिज में 2 कंपार्टमेंट, 4 ड्रार और 8 शेल्फ बने हैं। इसके शेल्फ मजबूत ग्लास से बने हैं और स्पिल प्रूफ भी है। खास बात यह है कि इसके शेल्फ को समायोजित भी किया जा सकता है। इसमें 2 लीटर तक की बॉटल रखने के लिए जगह भी मिल रही है। इस प्रीमियम रेफ्रिजरेटर में बर्फ जमने से रोकने के लिए ऑटो-डिफ्रॉस्ट फ़ंक्शन भी है। प्रो स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ यह एक आकर्षक और स्टाइलिश साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर है। फ्रिज के अंदर डुअल एलईडी लाइट लगी है, जिससे खाने की चीजें आपको आसानी से मिल जाएंगी।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- वोल्टास बेको
मॉडल- RSB495/FPV300RXID
क्षमता- 472 लीटर
वार्षिक ऊर्जा खपत- 150 वाट
रेफ्रिजरेटर ताज़ा भोजन क्षमता- 294 लीटर
फ़्रीजर क्षमता- 142 लीटर
वोल्टेज- 230 वोल्ट
खूबियां
इसका प्रो स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर कुशल और शांत संचालन प्रदान करता है।
बर्फ को आसानी से निकालने के लिए डुअल ट्विस्ट आइस ट्रे।
इसमें इलेक्ट्रॉनिक टेंपरेचर कंट्रोल और डिस्प्ले है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह रेफ्रिजरेटर टिकाऊ नहीं है।
01
Voltas Beko, A Tata Product 183 L 5 Star Single Door Direct Cool Refrigerator
अगर आप सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर लेने की सोच रहे हैं, तो वोल्टास ब्रांड का यह फ्रिज आपके लिए अच्छी पसंद हो सकता है। 2 से 3 लोगों के लिए उपयुक्त रहने वाला यह फ्रिज 183 लीटर कैपेसिटी के साथ मिल रहा है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस रेफ्रिजरेटर की वार्षिक ऊर्जा खपत 125 KWH हो सकती है।ताजा भोजन रखने लिए 167 लीटर स्टोरेज और फ्रीजर के लिए 16 लीटर स्टोरेज प्रदान की जा रही है। इसके अलावा इसमें एक कंपार्टमेंट, 1 ड्रार और 3 शेल्फ बने हुए हैं। 2 लीटर की बोतल रखने के लिए भी इस फ्रिज में आपको जगह मिल जाएगी। इस फ्रिज में 1 आइस ट्रे और 1 अंडा ट्रे भी दिया जा रहा है। फ्रिज के अंदर रखे खाने के सामान को सुरक्षित रखने के लिए इसमें एंटी बैक्टीरियल गैसकेट भी लगा है।
स्पेसिफिकेशन
उत्पाद का आयाम- 67.8D x 60W x 129H सेंटीमीटर
क्षमता- 183 लीटर
कॉन्फ़िगरेशन- फ़्रीजर-ऑन-टॉप
BEE स्टार रेटिंग- 5 स्टार
रंग- बोनिता नीला
वोल्टेज- 230 वोल्ट
रैक की संख्या- 3
खूबियां
इस फ्रिज में एडजस्टेबल शेल्फ बने हैं।
इस चिलर जोन भी है, जिसमें 1-लीटर की 5 बोतलें रखी जा सकती हैं।
वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के दौरान भी यह फ्रिज स्टेबलाइजर-मुक्त संचालन देता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसके दरवाजे में खरोंच लगी हुई है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Voltas Beko A Tata Product 210 L 3 star Made-in-India Direct cool Refrigerator
वोल्टास ब्रांड का यह रेफ्रिजरेटर 210 लीटर और 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ मिल रहा है। इस रेफ्रिजरेटर में समायोजित होने वाले मजबूत ग्लास शेल्फ हैं, जिन्हें आप विभिन्न आकारों की वस्तुओं को रखने के लिए अपनी सुविधा अनुसार समायोजित कर सकते हैं। ह्यूमिडिटी कंट्रोल के साथ इसमें क्रिस्पर लगा हुआ है, जो फल और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रहता है। ज्यादा कूलिंग के लिए इसमें एक चिलर जोन भी है, जिसमें 1 लीटर की करबी 5 बोतलें आसानी से रखी जा सकती हैं। इस सिंगल डोर फ्रिज का फ्लेक्सलिफ्ट डोर शेल्फ आपको सामान रखने के लिए अधिक सुविधा प्रदान करता है। इसमें आप लंबी बॉटल्स को भी आसानी से रख सकते हैं। इसके अलावा फ्रिज में 2 लीटर की क्षमता वाली पानी या कोलड्रिंक्स की बॉटल रखने के लिए भी स्टोरेज प्रदान की जा रही है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- वोल्टास बेको
मॉडल- RDC245C / W0DWE0M000UGD
ऊर्जा दक्षता- 3 स्टार
क्षमता- 210 लीटर
वार्षिक ऊर्जा खपत- 165 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
रेफ्रिजरेटर ताज़ा भोजन क्षमता- 194 लीटर
फ़्रीज़र क्षमता- 16 लीटर
स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
खूबियां
100V- 300V वोल्टेज रेंज के भीतर स्टेबलाइजर-मुक्त संचालन।
इसमें रेफ्रिजरेटर में हटाने योग्य गैस्केट है, जो दरवाजे की लाइनिंग को साफ रखने में मदद करता है।
इसमें फ्रेश बॉक्स क्रिस्पर है, जो फल सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखता है।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स रेफ्रिजरेटर की कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
03
Voltas Beko 230 L 3 Star Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator
वोल्टास का यह डबल डोर फ्रिज है, जो कि 230 लीटर क्षमता के साथ मिल रहा है। इस फ्रिज को 3 स्टार रेटिंग के साथ पेश किया जा रहा है। इसमें आपको ताज़ा भोजन रखने के लिए 146.2 लीटर स्टोरेज और फ्रीजर के लिए फ़्रीजर क्षमता 80.5 लीटर स्टोरेज मिल जाएगी। इस फ्रिज में आप अपने पके हुए भोजन के साथ फलों और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं। वोल्टास के इस फ्रिज की वार्षिक ऊर्जा खपत 250 किलोवाट घंटे है। यह रेफ्रिजरेटर एक कुशल प्रोस्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आता है, जो आपके बिजली के बिल को कम रखने में सक्षम है और अन्य कंप्रेसर की तुलना में 4 गुना कम शोर करता है। इस फ्रिज में एक्टिव फ्रेश ब्लू लाइट है जो प्राकृतिक रोशनी प्रदान करती है और फलों और सब्जियों में विटामिन सी की मात्रा को बनाए रखती है, साथ ही प्राकृतिक स्वाद और पोषक तत्वों को भी बनाए रखती है।
स्पेसिफिकेशन
मॉडल- RFF253B
ऊर्जा दक्षता- 3 स्टार रेटिंग
क्षमता 230 लीटर
वार्षिक ऊर्जा खपत- 250 किलोवाट घंटे
रेफ्रिजरेटर ताज़ा भोजन क्षमता- 146.2 लीटर
फ़्रीज़र क्षमता- 80.5 लीटर
स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
वोल्टेज- 230 वोल्ट
खूबियां
रेफ्रिजरेटर में दराज के साथ बेस स्टैंड है।
इसमें कठोर ग्लास से बने शेल्फ लगे हैं, जिनपर भारी बर्तन भई आसानी से रखे जा सकते हैं।
कमी
अमेजन यूजर्स की तरफ से फ्रिज के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
04
Voltas Beko, A TATA Product 183 L 4 Star Direct Cool Single Door Refrigerator
4 स्टार एनर्जी रेटिंग साथ आने वाला यह वोल्टास रेफ्रिजरेटर भी आपके लिए अच्छी पसंद हो सकता है। यह फ्रिज 183 लीटर क्षमता के साथ मिल रहा है, जो कि 2 से 3 लोगों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इसमें ताजा भोजन क्षमता- 167 लीटर और फ्रीजर क्षमता- 16 लीटर है। इसके अलावा इसमें 1 कंपार्टमेंट, 1 ड्रार और 3 मजबूत क्वालिटी के शेल्फ बने हैं। यह फ्रिज बेस दराज के साथ मिल रहा है, जिसमें आलू, प्याज और लहसुन जैसी सूखी सब्जियां रखी जा सकती हैं। इसके अलावा इसमें आपको 1 आइस ट्रे और 1 अंडा ट्रे भी मिल जाएगा। इसमें लगे शेल्फ एडजस्टेबल हैं, जिन्हें जरूरत के हिसाब से समायोजित भी किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एंटी बैक्टीरियल गैसकेट भी लगा है।
स्पेसिफिकेशन
ब्रांड- वोल्टास बेको
मॉडल- RDC215B/W0BWR0M0B00GO
क्षमता- 183 लीटर
वार्षिक ऊर्जा खपत- 142 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
रेफ्रिजरेटर ताज़ा भोजन क्षमता- 167 लीटर
फ़्रीजर- क्षमता 16 लीटर
स्थापना प्रकार- फ्रीस्टैंडिंग
खूबियां
2 लीटर की बोतल रखने के लिए जगह।
ह्यूमिडिटी कंट्रोल के साथ के साथ फ्रेश बॉक्स।
सूखी सब्जियों के लिए बेस दराज।
कमी
कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विस से नाखुश हैं।
05
वोल्टास फ्रिज के बारे में प्रमुख जानकारी
ऊपर बताए गए मॉडल्स के फीचर्स की तुलना यहां पर एक तालिका के माध्यम से की जा रही है, जिससे आपको अपने लिए सही विकल्प का चुनाव करने में आसानी हो सकती है-
मॉडल
क्षमता
एनर्जी रेटिंग
ऊर्जा खपत
Voltas Beko, A Tata Product 472 L Side by Side Frost Free Refrigerator- RSB495/FPV300RXID
472 लीटर
-
-
Voltas Beko, A Tata Product 183 L 5 Star Single Door Direct Cool Refrigerator- RDC215A / W0BBRTM0000GO
183 लीटर
5 स्टार
125 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
Voltas Beko ‘A Tata Product’ 210 L 3 star Made-in-India Direct cool Refrigerator- RDC245C / W0DWE0M000UGD
210 लीटर
3 स्टार
165 किलोवाट घंटे प्रति वर्ष
Voltas Beko 230 L 3 Star Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator- RFF253B
230 लीटर
3 स्टार
250 किलोवाट घंटे
Voltas Beko, A TATA Product 183 L 4 Star Direct Cool Single Door Refrigerator- RDC215B/W0BWR0M0B00GO
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
क्या वोल्टास फ्रिज बिजली की बचत करता है?
वोल्टास के इन्वर्टर कंप्रेसर और 3-5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल्स पारंपरिक फ्रिज की तुलना में 30-40% तक बिजली की बचत कर सकते हैं।
क्या वोल्टास फ्रिज फ्रॉस्ट-फ्री होता है?
हां, इस ब्रांड के अधिकांश डबल-डोर और साइड-बाय-साइड मॉडल फ्रॉस्ट-फ्री हैं, जिनमें बर्फ जमने की समस्या नहीं होती।
क्या वोल्टास फ्रिज में स्टेबलाइजर की जरूरत होती है?
ज़्यादातर वोल्टास फ्रिज स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन के साथ आते हैं, जिन्हें सामान्य वोल्टेज उतार-चढ़ाव में स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं होती है।