अगर आप घर के लिए एक अच्छी सी वॉशिंग मशीन ढूंढ रहे हैं, तो एलजी, सैमसंग और हायर जैसे लोकप्रिय ब्रांड बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इन ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन अच्छी धुलाई के लिए जानी जाती हैं। इन ब्रांड्स के पास सेमी से लेकर फुली ऑटोमैटिक फीचर वाली वॉशिंग मशीन के काफी सारे मॉडल्स उपलब्ध हैं, जिन्हें अपनी जरूरतों के हिसाब से चुना जा सकता है। इनमें कई सारे वॉश प्रोग्राम दिए जाते हैं, जो अलग-अलग प्रकार के कपड़ों की धुलाई के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। साथ ही इनकी तेज स्पिन गति कम समय में कपड़ों को सूखा भी देती है। कपड़ों से निकलने वाली गंदगी और रोएं को इकट्ठा करने के लिए इन वॉशिंग मशीन में लिंट फिल्टर भी लगा होता है। यहां पर भारत में मशहूर वॉशिंग मशीन के कुछ मॉडल्स दिए जा रहे हैं, जो आपके लिए अच्छी पसंद हो सकते हैं। चलिए डालते हैं इनपर नजर-
घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर क्लिक कर सकते हैं।