अचानक बारिश तो कभी तेज गर्म हवाएं! एसी में बस कर लें ये मुख्य सेटिंग्स, बिजली भी बचेगी और कूलिंग भी होगी

मौसम में अचानक होने वाले बदलाव से आप भी हैं परेशान और समझ नहीं आ रहा कि अपने Air Conditioner को कैसे चलाएं कि बिजली की खपत भी कम हो और कूलिंग भी बढ़िया तरीके से मिल सके? तो यहां आपको विस्तार से जानकारी मिल जाएगी जिसमें अलग-अलग मोड के इस्तेमाल से लेकर सही तापमान के बारे में भी बताया गया है।

सही सेटिंग्स से बचाएं बिजली और पाएं बढ़िया कूलिंग
सही सेटिंग्स से बचाएं बिजली और पाएं बढ़िया कूलिंग

गर्मी का मौसम अब पहले जैसा नहीं रहा। कभी अचानक बारिश होने लगती है तो कभी तेज गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर देती हैं। इस बार भी मई के मौसम में ऐसा देखने को मिला है कि कभी जबरदस्त लू चल रही है तो कभी अचानक ही शाम में बारिश होने लग जाती है। ऐसे बदलते मौसम में एयर कंडीशनर का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि बारिश के बाद होने वाली ह्यूमिडिटी अक्सर परेशान कर देती है। कई लोग एसी को लगातार कम तापमान पर चलाते रहते हैं, जिससे बिजली का बिल तेजी से बढ़ जाता है और कई बार कूलिंग भी सही नहीं मिलती। लेकिन अगर AC में कुछ मुख्य सेटिंग्स सही तरीके से कर ली जाएं तो कम बिजली खर्च में भी शानदार ठंडक मिल सकती है। आइए जानते हैं कि हरपल बदलने वाले मौसम में आखिर एसी की सेटिंग क्या रखें,जिससे सही ठंडक भी मिले और बिजली का बिल भी कम आए। 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

सही टेम्परेचर पर चलाएं एसी

सबसे पहले एसी का तापमान समझदारी से सेट करना जरूरी है। अक्सर लोग ज्यादा गर्मी लगने पर 16 या 18 डिग्री पर एसी चला देते हैं जोकि काफी गलत है। अगर बाहर का तापमान अधिक जैसे 40-45 डिग्री सेल्सियस है तो एसी को 24 से 26 डिग्री के तापमान पर चलाना सबसे बेहतर माना जाता है। इस तापमान पर कमरा आरामदायक तरीके से ठंडा रहता है और बिजली की खपत भी कम होती है। ज्यादा कम तापमान पर एसी चलाने से कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है, जिससे बिजली की खपत भी ज्यादा होती है। इसके अलावा, बार-बार एसी का तापमान बढ़ाने और घटाने से भी कंप्रेसर पर लोड पड़ता है, जो ज्यादा बिजली खपत के कारण बनता है।

सही मोड के अनुसार एसी देगा बढ़िया ठंडक

पल-पल बदलते मौसम में एसी का मोड बदलना भी जरूरी होता है। दिल्ली-नोएडा जैसे शहरों में जब अचानक बारिश होने लगती है तो इन दिनों हवा में नमी भी बढ़ जाती है, जिससे कमरे में चिपचिपापन महसूस होता है। ऐसे समय में एसी का Dry Mode काफी फायदेमंद साबित होता है। यह मोड हवा की नमी को कम करता है और कमरे को आरामदायक बनाए रखता है। वहीं तेज गर्म हवाओं के दौरान कूल, टर्बो और फास्ट जैसे मोड बेहतर कूलिंग देते हैं। इसके अलावा एसी का फैन स्पीड ऑटो मोड पर रखना चाहिए। इससे एसी कमरे के तापमान के हिसाब से खुद ही स्पीड एडजस्ट करता है और इससे कमरे का कोना-कोना जल्दी ठंडा हो जाता है। ऐसा करने से बिजली की बचत होती है और कमरे में तापमान भी संतुलित बना रहता है।

स्लीप मोड का करें इस्तेमाल

अगर आप रातभर एसी चलाते हैं तो स्लीप मोड का इस्तेमाल जरूर करें। यह फीचर धीरे-धीरे तापमान को नियंत्रित करता है यानी हर घंटे में वातावरण के अनुसार तापमान को थोड़ा बढ़ा देता है और बिजली की खपत कम करता है। इससे आपको ठंड लगने के कारण बार-बार उठना नहीं पड़ता और आरामदायक नींद भी मिलती है। इसके साथ ही, जब स्लीप मोड चालू होता है, तो कंप्रेसर लगातार पूरी क्षमता पर नहीं चलता। इससे मशीन पर दबाव कम पड़ता है और आपके एसी का जीवनकाल बढ़ता है।

एसी की नियमित सफाई है जरूरी

सही कूलिंग की बात आती है तो बता दें, एसी की नियमित सफाई भी बेहद जरूरी हो जाती है। गंदे फिल्टर की वजह से कूलिंग करने की क्षमता कम हो जाती है और मशीन ज्यादा बिजली खपत करने लगती है। इसलिए हर 15 से 20 दिन में फिल्टर साफ करना चाहिए। साफ फिल्टर से हवा का फ्लो बेहतर रहता है और कूलिंग क्षमता 20-25% तक बढ़ जाती है जिससे बिजली का बिल कम आता है और मशीन का जीवनकाल लंबा होता है। वहीं, अगर आपके आउटडोर यूनिट के पास बारिश का पानी जमा हो रहा है, तो उसे तुरंत साफ करें ताकि एसी खराब ना हो।

सही ठंडक के लिए बंद रखें खिड़की और दरवाजे

उमस भरे मौसम और बारिश के दिनों में जब एसी चालू करते हैं तो ऐसे में कमरे को पूरी तरह बंद रखना भी जरूरी है। अगर दरवाजे या खिड़कियां खुली रहेंगी तो बाहर की गर्म हवा और नमी अंदर आती रहेगी जिससे कमरा उमस भरा हो जाएगा और एसी को हवा सुखाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इससे कंप्रेसर पर दवाब पड़ता है और ऊर्जा दक्षता कम हो जाती है। इसलिए एसी चलाते समय कमरे को ठीक से बंद रखें। आपको बता दें, बंद कमरे में एसी बहुत तेजी से कमरे के तापमान को आपके मनचाहे स्तर तक ले आता है लेकिन खुला होने पर ठंडी हवा का प्रवाह टूट जाता है और कमरे में समान ठंडक नहीं रहती।

निष्कर्ष 

अगर सही तापमान, मोड और नियमित सफाई जैसी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो बदलते मौसम में भी AC शानदार कूलिंग देगा और बिजली खपत भी कम होगी। थोड़ी सी समझदारी आपके घर को ठंडा रखने के साथ-साथ जेब पर पड़ने वाले अतिरिक्त खर्च को भी कम कर सकती है और साथ ही मौसम चाहें कभी भी बदले आपको बढ़िया कूलिंग मिल सकती है। 

इन्हें भी पढ़ें - 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानकारी मिल सकती है।

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एसी को कितने तापमान पर चलाना चाहिए ताकि बिजली बचे?
    आमतौर पर 24-26 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह आरामदायक भी होता है और बिजली की खपत भी कम करता है।
  • क्या एसी को बार-बार ऑन-ऑफ करने से बिजली बचती है?
    ऐसा नहीं है। एसी को बार-बार ऑन-ऑफ करने से कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है और बिजली की खपत बढ़ सकती है। बेहतर है इसे एक स्थिर तापमान पर चलाएं।
  • एसी की सर्विसिंग कब करानी चाहिए?
    साल में कम से कम एक बार, खासकर गर्मी शुरू होने से पहले, एसी की सर्विसिंग करवाना चाहिए ताकि उसकी कार्यक्षमता बनी रहे और बिजली की खपत कम हो।

Loading...

Loading...