मशहूर ब्रांड के Smart Ceiling Fans, जो दे सकते हैं आसान कंट्रोल के साथ बेहतर ठंडक भी

यहां पर Orient Electric, Atomberg और Crompton जैसे मशहूर ब्रांड के स्मार्ट सीलिंग फैन की जानकारी दी जा रही है। रिमोट कंट्रोल, मोबाइल ऐप कंट्रोल और टाइमर जैसी सुविधाओं के साथ मिलने वाले ये फैन आसान उपयोग के साथ बेहतर ठंडी हवा भी दे सकते हैं।

Smart Ceiling Fans
Smart Ceiling Fans

अगर आप एक ऐसा पंखा लेना चाहते हैं जो आधुनिक सुविधाओं से लैस हो, कम बिजली खपत करे और उपयोग में आसान हो, तो स्मार्ट सीलिंग फैन आपके लिए उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं। स्मार्ट सीलिंग फैन में रिमोट कंट्रोल, मोबाइल ऐप कंट्रोल और टाइमर जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जिससे आप एक जगह बैठे-बैठे पंखे को आसानी से चालू या बंद कर सकते हैं, साथ ही उसकी स्पीड को भी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। Orient Electric, Atomberg, Havells, KUHL और Crompton जैसे कई मशहूर ब्रांड के पास आपको स्मार्ट सीलिंग फैन के मॉडल्स देखने को मिल जाएंगे, जो गर्मी में ठंडी हवा के साथ आसान कंट्रोल भी देते हैं। इन स्मार्ट Ceiling Fan में एडवांस उन्नत मोटर तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिससे ये सामान्य पंखों की तुलना में ज्यादा किफायती साबित हो सकते हैं और लंबे समय तक चलते हैं। आइए यहां देखते हैं स्मार्ट सीलिंग फैन के कुछ बेहतरीन विकल्प-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • atomberg Aris Contour Smart 1200mm Voice Controlled BLDC Ceiling Fan

    यह Atomberg ब्रांड का सीलिंग फैन है, जो खासतौर पर आज के मॉडर्न घरों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन, मूनबीम LED और एयरोडायनामिक ब्लेड इसे खास बनाते हैं। इस फैन में BLDC मोटर दी गई है, जो 5-स्टार रेटिंग के साथ आती है। यह सीलिंग फैन तेज स्पीड पर भी केवल 41 वॉट बिजली का उपयोग करता है, जिससे बिजली खपत कम होती है और आरामदायक ठंडक मिलती है। इस फैन के साथ स्मार्ट रिमोट मिलता है, जिससे आप आसानी से स्पीड बदल सकते हैं और बूस्ट मोड, टाइमर या स्लीप मोड जैसी सुविधाएं इस्तेमाल कर सकते हैं। रिमोट कंट्रोल के अलावा यह एटमबर्ग होम मोबाइल ऐप, गूगल होम और एलेक्सा के माध्यम से IOT कंट्रोल भी प्रदान करता है, जिससे आप फैन को वॉयस कमांड और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से संचालित कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Atomberg
    • रंग- मार्बल व्हाइट
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- एरिस कॉन्टूर स्मार्ट
    • माउंटिंग टाइप- सीलिंग माउंट
    • कंट्रोलर टाइप- ऐप कंट्रोल, बटन कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल, वॉइस कंट्रोल

    खूबियां

    • यह पंखा 250 CMM तक हवा देने की क्षमता रखता है, जिससे कमरे के हर कोने तक अच्छी हवा पहुंचती है।
    • इसमें ABS मटेरियल के ब्लेड दिए गए हैं, जो जंग नहीं लगने देते और लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं।
    • इसमें एक खास मूनबीम एलईडी लाइट दी गई है, जो नाइट लाइट और स्पीड इंडिकेटर दोनों का काम करती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को पंखे की कीमत ज्यादा लगी।

    ऐसे ही अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए क्लिक करें हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर।

    01
  • Orient Electric Newly Launched 1200 mm Aeon VC Smart BLDC ceiling fan for home

    यह स्मार्ट सीलिंग फैन IoT आधारित है, जिसमें एलेक्सा और गूगल होम के साथ वॉयस कंट्रोल की सुविधा मिल रही है। यानी आप अपनी आवाज से आसानी से पंखे को चालू या बंद कर सकते हैं और इसकी सेटिंग्स बदल सकते हैं। इसके अलावा इस Orient Electric फैन के साथ रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिससे आप कमरे में कहीं से भी इसे चला सकते हैं। इसमें 100% कॉपर वाली बीएलडीसी मोटर दी गई है, जो कम घर्षण के साथ लंबे समय तक चलती है और कम आवाज करती है। वहीं ब्रांड के अनुसार यह ओरिएंट फैन सामान्य पंखों की तुलना में लगभग 50% तक बिजली बचाने में मदद करता है। इस सीलिंग फैन का डिजाइन भी काफी आधुनिक और आकर्षक है। इसमें घुमावदार ब्लेड, दो रंगों का फिनिश और क्रोम रिंग दी गई है, जो इसे आपके कमरे की सजावट के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Orient Electric
    • रंग- मैग्मा ग्रे
    • इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- Aeon VC
    • माउंटिंग प्रकार- सीलिंग माउंट
    • कंट्रोलर प्रकार- रिमोट कंट्रोल

    खूबियां

    • इसमें एक आकर्षक LED रिंग दी गई है, जिससे आप आसानी से पंखे की स्पीड देख और बदल सकते हैं।
    • इसमें आपको टाइमर की सुविधा भी मिल रही है, जिससे 2/4/6/8 घंटे का टाइम सेट कर सकते हैं।
    • रात में आरामदायक नींद के लिए इसमें स्लीप मोड भी मिल दिया गया है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Havells 1200mm Momenta Underlight BLDC+ Ceiling Fan

    इस स्मार्ट सीलिंग फैन में एडवांस BLDC मोटर दी गई है, जो सामान्य मोटर की तुलना में लगभग 60% तक बिजली बचाने में मदद करती है। इससे आपका बिजली बिल कम होता है और पंखा लंबे समय तक बेहतर तरीके से चलता है। Havells ब्रांड के इस Fan के साथ रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जिसकी मदद से आप फैन की स्पीड बदल सकते हैं या फिर चालू-बंद कर सकते हैं। यह पंखा 1200mm स्वीप साइज के साथ आता है, जो मध्यम और बड़े कमरों के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस हैवेल्स सीलिंग फैन में IoT सुविधा भी है, जिससे आप इसे अपनी आवाज या मोबाइल ऐप से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इस हैवेल्स सीलिंग फैन में स्लीप मोड के साथ ही मॉप मोड भी दिए जा रहे हैं, जो रात में सोते समय या घर में पोछा लगाते समय उपयोगी हो सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Havells
    • रंग- स्मोक ब्राउन पाइन वुड
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- मोमेंटा बीएलडीसी
    • माउंटिंग टाइप- सीलिंग माउंट

    खूबियां

    • इसका स्मोक ब्राउन पाइन वुड फिनिश और आधुनिक डिजाइन इसे बहुत ही स्टाइलिश बनाता है।
    • इस पंखे में नीचे की ओर LED लाइट दी गई है, जो हल्की रोशनी देती है।
    • यह पंखा मजबूत मटेरियल से बना है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ हो सकता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।
    03
  • KUHL Twist L3 1320 mm 65% Power Saving BLDC Ceiling Fan

    यह सीलिंग फैन 1320 मिमी के स्टाइलिश ब्लेड के साथ आता है, जो कमरे में तेज और समान रूप से हवा फैलाते हैं। साथ ही यह कम आवाज में चलता है, जिससे कमरे में आरामदायक माहौल बना रहता है। 260 CMM एयर फ्लो के साथ यह फैन बड़े कमरे में भी पर्याप्त हवा देता है। यह KUHL सीलिंग फैन खासतौर पर आधुनिक घरों के लिए बनाया गया है। इसका स्टाइलिश और प्रीमियम डिजाइन आपके कमरे को एक शानदार लुक दे सकता है। BLDC मोटर के साथ आने वाला यह Smart Fan सामान्य पंखों की तुलना में लगभग 65% तक बिजली बचाने में मदद करता है। ब्रांड के अनुसार यह फैन तेज गति पर भी मात्र 30 वॉट बिजली का उपयोग करता है। इसमें LED लाइट दी गई है, जो कमरे को हल्की रोशनी देती है। इसमें आपको व्हाइट, वार्म व्हाइट और येलो जैसे तीन रंगों का विकल्प मिलता है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार रोशनी चुन सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- KUHL
    • रंग- टीक
    • इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- ट्विस्ट L3
    • माउंटिंग टाइप- सीलिंग माउंट
    • कंट्रोलर टाइप- ऐप कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल, वॉइस कंट्रोल
    • मटेरियल- प्लास्टिक

    खूबियां

    • इस पंखे के साथ स्मार्ट LCD रिमोट मिलता है, जिससे आप किसी भी दिशा से आसानी से पंखे को कंट्रोल कर सकते हैं।
    • इसमें रिवर्स मोड भी दिया गया है, जो सर्दियों में गर्म हवा देता है।
    • इस स्मार्ट फैन को मोबाइल ऐप, वाई-फाई और वॉयस कंट्रोल के माध्यम से भी चलाया जा सकता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई कमी नहीं बताई गई है।

    योर पिक्स पर पाएं इस तरह के अन्य प्रोडक्ट की जानकारी।

    04
  • Crompton Energion Hyperjet Smart 1200mm BLDC Ceiling Fan

    स्मार्ट सुविधाओं से लैस Crompton ब्रांड का यह सीलिंग फैन भी आपके घर के लिए अच्छी पसंद हो सकता है। इस पंखे में एक्टिव बीएलडीसी मोटर दी गई है, जो 5-स्टार रेटिंग के साथ आती है। यह फैन तेज स्पीड पर भी लगभग 35 वॉट बिजली का उपयोग करता है, जिससे सामान्य पंखों की तुलना में करीब 50% तक बिजली की बचत होती है। IoT सुविधा से लैस इस क्रॉमटन फैन में वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिल रही है, जिसे मोबाइल ऐप से आसानी से चलाया जा सकता है। साथ ही आप इसे आप अपनी आवाज के माध्यम से भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसका पतला और मजबूत मोटर डिजाइन इसे आधुनिक घरों के लिए उपयुक्त बनाता है। साथ ही यह फैन अलग-अलग तरह के इंटीरियर के साथ आसानी से मेल खा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Crompton
    • रंग- ओपल व्हाइट
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- हाइपरजेट स्मार्ट
    • माउंटिंग टाइप- सीलिंग माउंट
    • कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल

    खूबियां

    • इसमें एल्यूमिनियम के ब्लेड दिए गए हैं, जिन पर खास परत चढ़ी होती है, जिससे यह जंग से सुरक्षित रहते हैं।
    • इसमें आपको 5 स्पीड कंट्रोल के विकल्प मिल जाएंगे, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से गति को सेट कर सकते हैं।

    कमी

    • पंखे की कनेक्टिविटी सुविधा को लेकर कुछ अमेजन यूजर्स नाखुश हैं।
    05

ऊपर दिए जा रहे स्मार्ट सीलिंग के खास फीचर्स को भी जानें

ऊपर बताए गए स्मार्ट Ceiling Fans के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

स्वीप साइज

कंट्रोल टाइप

खासियत

atomberg Aris Contour Smart 1200mm Voice Controlled BLDC Ceiling Fan

1200mm

ऐप कंट्रोल, बटन कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल, वॉइस कंट्रोल

स्मार्ट फैन, रिमोट कंट्रोल के साथ BLDC मोटर, साइलेंट फैन, बूस्ट मोड, टाइमर, मूनबीम लाइट

Orient Electric Newly Launched 1200 mm Aeon VC Smart BLDC ceiling fan

1200mm

रिमोट कंट्रोल

BEE रेटिंग, रिमोट कंट्रोल

Havells 1200mm Momenta Underlight BLDC+ Ceiling Fan

1200mm

रिमोट कंट्रोल

BLDC मोटर

KUHL Twist L3 1320 mm 65% Power Saving BLDC Ceiling Fan 

1320 mm

ऐप कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल, वायस कंट्रोल

BEE 5 स्टार रेटिंग, मोबाइल और Alexa के साथ स्मार्ट कंट्रोल

Crompton Energion Hyperjet Smart 1200mm BLDC Ceiling Fan

1200mm 

रिमोट कंट्रोल

वाई-फाई कंपैटिबल, ऐप द्वारा संचालित, एलेक्सा और गूगल होम कंपैटिबल

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्मार्ट सीलिंग फैन क्या होता है?
    स्मार्ट सीलिंग फैन ऐसा पंखा होता है जिसे रिमोट कंट्रोल, मोबाइल ऐप कंट्रोल या आवाज के माध्यम से चलाया जा सकता है। इसमें टाइमर और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे उपयोग आसान हो जाता है।
  • क्या स्मार्ट फैन को मोबाइल से चलाया जा सकता है?
    हां, कई स्मार्ट फैन मोबाइल ऐप के जरिए नियंत्रित किए जा सकते हैं। आप मोबाइल से फैन स्पीड बदल सकते हैं, टाइमर सेट कर सकते हैं और फैन को चालू या बंद कर सकते हैं।
  • क्या स्मार्ट पंखे महंगे होते हैं?
    जी हां, स्मार्ट फैन सामान्य पंखों की तुलना में थोड़े महंगे जरूर होते हैं, बिजली बचत और बेहतर सुविधाओं के कारण ये लंबे समय तक किफायती साबित होते हैं।

Loading...

Loading...