कम बजट में अच्छी कूलिंग के लिए ₹3500 के अंदर मिलने वाले वॉल फैन अच्छी पसंद हो सकते हैं। इस प्राइस रेंज में आपको दीवार पर लगाने वाले कई ऐसे फैन मिल जाएंगे, जो पावरफुल एयरफ्लो, कम बिजली खपत और टिकाऊ मोटर के साथ आते हैं, जिससे कमरे में पर्याप्त ठंडक मिल सकती है। इस बजट में Crompton, Havells, Bajaj, V-Guard और Orient Electric जैसे कई ब्रांड्स के पास टेबल फैन के अच्छे मॉडल उपलब्ध हैं। इनमें आपको तेज स्पीड, साइलेंट ऑपरेशन जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। वहीं इनका ऑसिलेशन फीचर घूम-घूम कर पूरे कमरे में ठंडी हवा देता है। अगर आप भी ₹3500 के अंदर अच्छा सा Wall Fan लेने की सोच रहे हैं, तो यहां आपको इसके कुछ विकल्प मिल जाएंगे, जो गर्मियों से राहत के लिए अच्छी पसंद हो सकते हैं।
₹3500 के अंदर मिलने वाले Wall Fan के साथ गर्मियों में पाएं सनसनाती हवा
यहां पर ₹3500 के अंदर मिलने वाले वॉल फैन की जानकारी दी जा रही है। Crompton, Havells, Bajaj, V-Guard और Orient Electric जैसे मशहूर ब्रांड के ये सभी फैन तेज हवा देते हैं और गर्मियों से राहत के लिए अच्छी पसंद हो सकते हैं।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Bajaj Frore Neo 400 MM Wall Mount Fan
यह वॉल फैन Bajaj ब्रांड का है। 400mm स्वीप साइज के साथ आने वाला यह फैन हवा को दूर तक अच्छे से फैलाता है। इस फैन की हाई स्पीड 1350 RPM है, जिसका मतलब है कि इसके ब्लेड काफी तेजी से घूमते हैं और कम समय में ही पूरे कमरे में ठंडी हवा फैलाते हैं। वहीं इसकी 65 CMM की एयर डिलीवरी यह सुनिश्चित करती है कि हवा सिर्फ तेज ही नहीं बल्कि पर्याप्त मात्रा में पूरे कमरे में पहुंचे। दीवार पर लगने की वजह से यह फैन फर्श की जगह भी बचाता है। बजाज का यह Fan 55 वाट बिजली का उपयोग करता है, जो इसे ऊर्जा कुशल बनाता है। इस बजाज फैन में 100% कॉपर मोटर दी गई है, जो ज्यादा टिकाऊ और भरोसेमंद मानी जाती है। इसके साथ ही इसका मजबूत और स्टर्डी बेस फैन को दीवार पर अच्छी तरह स्थिर बनाए रखता है, जिससे चलने के दौरान कंपन या हिलने-डुलने की समस्या नहीं होती।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- बजाज
- रंग- सफेद
- इलेक्ट्रिक पंखे का डिजाइन- वॉल फैन
- पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
- स्टाइल- फ्रोरे नियो - ऑल व्हाइट
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोलर टाइप- बटन कंट्रोल
खूबियां
- इसका थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्टर मोटर को वोल्टेज फ्लक्चुएशन या ओवरहीटिंग से बचाता है।
- इसमें 3 स्पीड कंट्रोल का ऑप्शन दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा की गति को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं।
- इसकी जंग रोधी बनावट इसे लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी रोटेशन फीचर से नाखुश हैं।
01Havells Gatik Pro 400mm Wall Mount Fan
हैवेल्स ब्रांड के इस फैन का 400mm स्वीप साइज इसे छोटे से मीडियम कमरे के लिए उपयुक्त बनाता है। 1350 RPM की हाई स्पीड के साथ यह तेजी से हवा देता है, जिससे आपको तुरंत ठंडक का एहसास होता है। इसका तीन ब्लेड वाला क्लासिक डिज़ाइन बेहतर और संतुलित एयर डिलीवरी सुनिश्चित करता है। साथ ही एयरोडायनामिक तरीके से बनाए गए इस इस फैन के ब्लेड्स हवा को तेजी और समान रूप से पूरे कमरे में फैलाते हैं। इससे कमरे के हर कोने में ठंडक पहुंचती है। इस Havells Fan में डबल स्ट्रिंग कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जिसमें आप एक स्ट्रिंग से फैन की स्पीड को नियंत्रित कर सकते हैं, जबकि दूसरी से ऑसिलेशन यानी फैन के घूमने की दिशा को कंट्रोल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Havells
- रंग- काला
- इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- टेबल फैन
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- स्टाइल- Gatik Pro
- उपयोग- कूलिंग
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
खूबियां
- इसका थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर वोल्टेज फ्लक्चुएशन, ओवरलोड या ओवरहीटिंग की स्थिति में मोटर को सुरक्षित रखता है।
- 100% कॉपर मोटर दी गई है, जो लंबे समय तक टिकाऊ रहती है।
- इसमें आपको 3 स्पीड सेटिंग की सुविधा मिल जाएगी।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसका शोर स्तर ज्यादा है।
02Orient Electric Wall- 49 Wall Fan
इस फैन के 400mm स्वीप साइज वाले एयरोडायनामिक ब्लेड पूरे कमरे में पर्याप्त और तेज हवा देते हैं। वहीं 1330 RPM की मोटर स्पीड और 90 CMM की एयर डिलीवरी मिलकर यह सुनिश्चित करती है कि पूरे कमरे में तेज और प्रभावी एयर सर्कुलेशन बना रहे। यह वॉल फैन रिमोट कंट्रोल के साथ आता है, जिससे आप दूर बैठे-बैठे ही फैन को ऑन/ऑफ, स्पीड और टाइमर सेट कर सकते हैं। Orient Electric ब्रांड के इस फैन का 90-डिग्री ऑसिलेशन फीचर घूम-घूम कर हवा को हर कोने तक पहुंचाने में मदद करता है। साथ ही इसमें एडजस्टेबल एयर वेलोसिटी दी गई है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार हवा की तीव्रता को नियंत्रित कर सकते हैं। फैन में एडवांस थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन दिया गया है, जो मोटर को ओवरहीटिंग और वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Orient Electric
- रंग- सफ़ेद
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- स्टाइल- Modern
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- नंबर ऑफ स्पीड- 4
- वोल्टेज- 240 वोल्ट
खूबियां
- इसमें हवा की गति को समायोजित करने की सुविधा भी है।
- इसमें ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला टिल्ट मैकेनिज्म दिया गया है, जिससे आप हवा की दिशा आसानी से बदल सकते हैं।
- इसका पाउडर-कोटेड गार्ड और पॉलिमर रिंग अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को डैमेज प्रोडक्ट प्राप्त हुआ है।
03V-Guard Spinny Pro 180 mm Table & Wall Fan
यह V-Guard ब्रांड का फैन है, जिसे दो तरह से माउंट किया जा सकता है। वॉल माउंट डिजाइन वाले इस फैन के आप टेबल पर भी रख सकते हैं। इस फैन में 2100 RPM का हाई-स्पीड इंडक्शन मोटर दिया गया है, जो तेज एयरफ्लो प्रदान करता है। 180 mm ब्लेड स्वीप और एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ यह फैन लगभग 353 m³/min की एयर डिलीवरी देता है। यानी यह वी गार्ड फैन तेजी से हवा को पूरे कमरे में फैलाता है, जिससे आपको गर्मी में जल्दी राहत मिलती है। वी गार्ड का यह Wall Fan उच्च गुणवत्ता वाले ABS मटेरियल से बना है, जो इसे मजबूत, टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला बनाता है। लगभग 30 वॉट की कम बिजली खपत के साथ यह फैन मजबूत एयरफ्लो देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- V-Guard
- रंग- नारंगी काला
- डिज़ाइन- टेबल फैन
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- स्टाइल- Minimalist
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप, वॉल माउंट
खूबियां
- इस वॉल फैन में 3 अलग-अलग स्पीड सेटिंग्स दी गई हैं।
- 90° टिल्ट फीचर की मदद से आप हवा की दिशा को आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार पंखा तेज आवाज करता है।
04Crompton Wave Plus 400 mm wall Fan
सफेद रंग का यह क्रॉम्टन ब्रांड का वॉल फैन है। हाई एयर डिलीवरी के साथ आने वाला यह फैन ज्यादा मात्रा में हवा को तेजी से पूरे कमरे में फैला सकता है, जिससे आपको गर्मी से तुरंत राहत मिलती है। इसके एयरोडायनामिक ब्लेड एयरफ्लो को और बेहतर बनाते हैं। स्मूद ऑसिलेशन फीचर के साथ आने वाला यह पैन आराम से दाएं-बाएं घूमता है और पूरे कमरे में बराबर हवा देता है। इसमें थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर भी है, जो फैन को ओवरलोड या ओवरहीट से बचाती है। इस Crompton फैन का 400mm साइज इसे छोटे से मीडियम कमरे के लिए उपयुक्त बनाता है, जो कि पर्याप्त ठंडी हवा देता है। इसमें इस्तेमाल की गई 100 कॉपर वाइंडिंग इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- Crompton
- रंग- केडी व्हाइट
- इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- विंडो फैन
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- स्टाइल- मॉडर्न
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
खूबियां
- इसमें एडजस्टेबल हाइट सुविधा दी गई है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार इसकी ऊंचाई और एंगल को सेट कर सकते हैं।
- इसमें आपको लो, मीडियम और हाई जैसे तीन स्पीड सेटिंग की सुविधा मिल रही है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने पंखे के साथ कई टिकाऊपन संबंधी समस्याओं की शिकायत की है।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
ऊपर बताए गए वॉल फैन के फीचर्स को भी जानें
ऊपर बताए गए Wall Fan के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।
|
ब्रांड |
स्वीप साइज |
कंट्रोल टाइप |
खासियत |
|
Bajaj Frore Neo 400 MM Wall Mount Fan |
400 MM |
बटन कंट्रोल |
ऑसिलेशन फीचर |
|
Havells Gatik Pro 400mm Wall Mount Fan |
400 MM |
बटन कंट्रोल |
ऑसिलेशन फीचर, थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन |
|
Orient Electric Wall- 49 Wall Fan |
400 MM |
रिमोट कंट्रोल |
ऑसिलेशन फीचर, लाइटवेट डिजाइन |
|
V-Guard Spinny Pro 180 mm Table & Wall Fan |
180 mm |
बटन कंट्रोल |
एडजस्टेबल टिल्ट |
|
Crompton Wave Plus 400 mm wall Fan |
400 MM |
बटन कंट्रोल |
ऑसिलेशन फीचर |
नोट- लेख लिखने तक इन वॉल फैन की कीमत ₹3500 से कम थी। बाद में कीमत में बदलाव होने पर हम इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। इसलिए ग्राहकों से आग्रह है कि किसी भी प्रोडक्ट को लेने से पहले अमेजन पर उसका वर्तमान कीमत जरूरत चेक कर लें।
इन्हें भी देखें-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- ₹3500 के अंदर किन ब्रांड्स के पास वॉल फैन के ऑप्शन मिल जाएंगे?₹3500 के अंदर Crompton, Havells, Bajaj, V-Guard और Orient Electric जैसे कई भरोसेमंद ब्रांड्स के अच्छे ऑप्शन मिल जाते हैं, जो क्वालिटी और परफॉर्मेंस दोनों में बेहतर हो सकते हैं।
- क्या ₹3500 से कम में अच्छा वॉल फैन मिल सकता है?हां, इस बजट में आपको हाई स्पीड, अच्छी एयर डिलीवरी और शानदार फीचर्स वाले कई अच्छे वॉल फैन मिल जाते हैं, जो छोटे और मीडियम आकार के कमरे के लिए पर्याप्त होते हैं।
- वॉल फैन के लिए कौन सा स्वीप साइज सही रहता है?आमतौर पर 400mm स्वीप साइज का वॉल फैन सबसे ज्यादा पॉपुलर और उपयोगी माना जाता है, क्योंकि यह छोटे और मीडियम रूम में बेहतर एयर सर्कुलेशन देता है।
Loading...
Loading...
You May Also Like