इस फेस्टिव सीजन घर लाएं ये 5 स्मार्ट Air Fryer ब्रांड, ऑटो-कुक मेन्यू के साथ कुकिंग होगी सुपर फास्ट!
त्योहारों के मौसम में अगर आप अपनी कुकिंग को आसान और कम मेहनत वाली बनाना चाहते हैं, तो स्मार्ट एयर फ्रायर को चुन सकते हैं जिनमें ऑटो-कुक मेन्यू पहले से मौजूद होता है। इनकी मदद से आप अपनी पसंद की डिश चुनकर आसानी से खाना बना सकते हैं।
त्योहारों के मौसम में घर पर स्वादिष्ट और क्रिस्पी स्नैक्स बनाने का मजा ही कुछ और है। लेकिन अगर आप ज्यादा तेल और घंटों की मेहनत से बचना चाहते हैं, तो स्मार्ट एयर फ्रायर को चुन सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें मिलने वाले ऑटो-कुक मेन्यू की मदद से आप अपनी पसंद की डिश चुनकर कुकिंग को आसान बना सकते हैं। यानी आपको किसी भी डिश को बनाने के लिए न घंटों इंतजार करना पड़ेगा न ही अनुभवी होने की जरूरत पड़ेगी। बस जरूरी चीजों के साथ Air Fryer में दिए गए बटन को दबाना होगा। इस फेस्टिव सीजन अगर आप नया एयर फ्रायर लेने की सोच रहे हैं, तो यहां 5 बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जिनमें हायर, INALSA, पिजन, Prestige और SOLARA जैसे ब्रांड शामिल हैं।
डालें नजर -
योरपिक्स पर अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control
फेस्टिव सीजन में कैसे आएगा काम?
त्योहारों के समय घर में रिश्तेदारों और दोस्तों का आना-जाना लगा रहता है। Haier के इस एयर फ्रायर की 5 लीटर की बड़ी बास्केट के कारण आपको बार-बार खाना पकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप आराम से एक ही बार में पूरे परिवार या 4-5 मेहमानों के लिए समोसे, कटलेट, टिक्की या पनीर टिक्का तैयार किया जा सकता है, जिससे आपका समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।
अधिकतर पारंपरिक एयर फ्रायर में खाना जलने से बचाने के लिए बार-बार बास्केट खींचकर देखना पड़ता है, जिससे हीटिंग लॉस होती है और समय अधिक लग जाता है। इसमें दी गई सी-थ्रू विंडो और इनर लाइट की मदद से आप बाहर से ही देख सकते हैं कि स्नैक्स कितने ब्राउन या क्रिस्पी हुए हैं। त्योहारों की भागदौड़ में यह सुविधा काम को बेहद आसान बना सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल - HAF-D503B
क्षमता - 5 लीटर
वाटेज - 1500 वाट
वजन - 5 किलोग्राम
खासियत
3D हॉट एयर बेकिंग
6 प्री-सेट रेसिपीज
कमी
इसकी आफ्टर सेल्स सर्विस में दिक्कत महसूस हो सकती है।
01
INALSA Air Fryer 5.5L
फेस्टिव सीजन में कैसे आएगा काम?
दिवाली हो या छठ पूजा, अक्सर त्योहारों के दौरान मठरी, नमकपारे और गुजिया जैसी चीजें बनती हैं। लेकिन इनमें अधिक तेल की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में आप इस INALSA के इस एयर फ्रायर को चुन सकते हैं जो 1600W की पावर और रैपिड एयर सर्कुलेशन की मदद से स्नैक्स को सिर्फ हल्के से ऑयल ब्रश या स्प्रे के साथ तलने जैसा क्रिस्पी बना सकता है। जिससे छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक आराम से स्नैक्स का मजा ले सकते हैं।
8 प्री-सेट मेन्यू वाला यह एयर फ्रायर नॉन-टॉक्सिक कोटिंग के साथ आता जिससे इसमें आप किसी भी तरह के मसालों के साथ अपने डिश क्यों न बनाए, यह चिपकेगा नहीं और त्योहार के पार्टी के बाद इसे धोना काफी आसान हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - INALSA
मॉडल - Tasty fry DW5.5
क्षमता - 5.5 लीटर
वाटेज - 1600 वाट
वोल्टेज - 240 वोल्ट (AC)
खासियत
हैंड्स-फ्री कुकिंग
टच कंट्रोल
कमी
इसमें मौजूद बटन के फंक्शन सही से काम करने में दिक्कत कर सकते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
SOLARA Air Fryer For Home 4.5L with See Through Window
फेस्टिव सीजन में कैसे आएगा काम?
फेस्टिव सीजन में जब समय कम हो, तो हर डिश के लिए अलग से तापमान और टाइमर सेट करने की उलझन भी काफी बड़ी लगती है। लेकिन SOLARA के इस Air Fryer में दिए गए 10 प्रीसेट मोड्स की मदद से केवल एक टच में समोसे, फ्रेंच फ्राइज, रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स, पनीर टिक्का या फेस्टिव केक या मफिन्स आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। डिजिटल डिस्प्ले के कारण इसे घर का कोई भी सदस्य आसानी से इस्तेमाल कर सकता है।
त्योहारों पर अचानक मेहमान आने पर तुरंत गरमा-गरम नाश्ता परोसना एक चुनौती होती है। इसका 1500 वाट का पावरफुल हीटिंग एलीमेंट और 360° रैपिड एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी गर्म हवा को चारों तरफ तेजी से घुमाती है। इससे स्नैक्स गैस पर तलने की तुलना में जल्दी और हर तरफ से समान रूप से सुनहरे और क्रिस्पी बन सकते हैं, जिससे आपका काफी समय बच जाएगा और आप झटपट मेहमानों को नाश्ता परोस सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - SOLARA
मॉडल - Air Fryer 4.5L- See Through
क्षमता - 4.5 लीटर
वाटेज - 1500 वाट
वोल्टेज - 230 वोल्ट (AC)
खासियत
सी-थ्रू विंडो
बेक, ग्रिल, रोस्ट की सुविधा
कमी
इसमें चिकन या नॉन-वेज बनने में समय लग सकता है।
03
Prestige Nutrifry 4.5L Digital Air Fryer
फेस्टिव सीजन में कैसे आएगा काम?
कड़ाही में तलते समय गैस के सामने खड़े रहकर लगातार पलटना पड़ता है, जिससे जलने या तेल के छींटे पड़ने का जोखिम रहता है। Prestige के इस एयर फ्रायर में आपको सिर्फ सामान रखना होगा और बस टाइमर सेट करना होगा। जब तक एयर फ्रायर में स्नैक्स तैयार हो रहे होंगे, तब तक आप बेफिक्र होकर पूजा की तैयारी, घर की सजावट या मेहमानों के साथ बैठकर गपशप कर सकते हैं। ऑटो शट-ऑफ फीचर के कारण खाना जलने का डर भी नहीं होगा।
अक्सर भागदौड़ में सटीक तापमान और समय का अंदाजा लगाना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। लेकिन इसके डिजिटल डिस्प्ले पर दिए गए 8 प्री-सेट मेनू की मदद से केवल एक टच की मदद से समोसा या फ्राइज, रोस्ट, बेक या ग्रिलिंग की जा सकती है। घर का कोई भी सदस्य चाहे उसे कुकिंग का ज्यादा अनुभव न हो बिना किसी झंझट के सटीक तापमान पर कुरकुरा स्टार्टर तैयार कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Prestige
मॉडल - Nutrifry Digital
क्षमता - 4.5 लीटर
वाटेज - 1200 वाट
वोल्टेज - 230 वोल्ट (AC)
खासियत
80% कम तेल में उपयोग
हॉट-एयर सर्कुलेशन तकनीक
कमी
इसके साथ रेसिपी बुक उपलब्ध नहीं है और साथ ही, इसमें काफी ज्यादा गर्म होने की समस्या आ सकती है।
04
Pigeon 4.2L Digital Air Fryer
फेस्टिव सीजन में कैसे आएगा काम?
त्योहारों में समोसा, कचौरी, मठरी, नमकपारे, चकली और पनीर टिक्का जैसे पकवान लगातार बनते हैं। पारंपरिक रूप से इन्हें गहरे तेल में तला जाता है जिसे काफी लोग नहीं खा पते हैं। लेकिन Pigeon Air Fryer का 85% तक का लेस ऑइल फीचर इन सभी स्नैक्स को सिर्फ हल्के ब्रश किए गए तेल में डीप-फ्राई जैसा क्रिस्पी और गोल्डन टेक्सचर देने में मदद करता, जिससे स्वाद से समझौता किए बिना सेहत बनी रह सकती है।
दीवाली या अन्य त्योहारों के बाद सबसे बड़ा सिरदर्द तेल से सनी कड़ाहियों और चिपचिपे बर्तनों को मांजना होता है। इस एयर फ्रायर की बास्केट फूड-ग्रेड नॉन-स्टिक कोटिंग के साथ मौजूद है, जिसमें तेल या बैटर चिपकेगा नहीं। वहीं, इस्तेमाल के बाद इसे गुनगुने पानी और स्पंज से कुछ ही सेकंड में साफ किया जा सकता है, जिससे त्योहारों की थकान के बीच बर्तनों की मशक्कत से पूरी राहत मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Pigeon
मॉडल - 19004924
क्षमता - 4.2 लीटर
वाटेज - 1200 वाट
वोल्टेज - 240 वोल्ट
खासियत
360° रैपिड एयर सर्कुलेशन
8 डिजिटल प्री-सेट मेनू
कमी
इसके प्रदर्शन में कमी महसूस हो सकती है।
05
जानें आपके लिए कौन-से ब्रांड के एयर फ्रायर रहेगा बढ़िया
ऊपर दिए गए 5 स्मार्ट एयर फ्रायर के विकल्प के बारे में कुछ मुख्य बातों को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है, जिससे इस त्योहार के सीजन आप अपने लिए एक सही एयर फ्रायर ले पाएंगे -
ब्रांड व मॉडल
प्री-सेट मोड
क्षमता
कंट्रोल टाइप
Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control - HAF-D503B
6
5 लीटर
टच
INALSA Air Fryer 5.5L,TASTY FRY DW5.5
8
5.5 लीटर
टच
SOLARA Air Fryer For Home 4.5L with See Through Window
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
स्मार्ट एयर फ्रायर क्या होता है और यह कैसे काम करता है?
स्मार्ट एयर फ्रायर एक ऐसा किचन अप्लायंस है, जो गर्म हवा को तेजी से घुमाकर खाने को पकाता है और उसे क्रिस्पी बनाने में मदद करता है। इसमें डिजिटल कंट्रोल, प्रीसेट कुकिंग मोड और कुछ मॉडल में वाईफाई कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी मदद से आप फ्रेंच फ्राइज, पनीर टिक्का, वेजिटेबल्स और कई तरह के स्नैक्स कम तेल में तैयार कर सकते हैं।
एयर फ्रायर में ऑटो-कुक मेन्यू का क्या फायदा होता है?
ऑटो-कुक मेन्यू में अलग-अलग डिशेज के लिए पहले से कुकिंग सेटिंग दी जाती हैं। आपको बस अपनी पसंद का विकल्प चुनना होता है, जिसके बाद एयर फ्रायर निर्धारित टाइम और टेम्परेचर के अनुसार खाना पकाने में मदद करता है। इससे बार-बार सेटिंग बदलने की जरूरत कम होती है और कुकिंग करना आसान हो जाता है।
फेस्टिव सीजन में एयर फ्रायर लेने के लिए कौन-से ब्रांड अच्छे हैं?
फेस्टिव सीजन में आप Haier, प्रेस्टीज से लेकर पिजन, सोलारा जैसे ब्रांड्स के एयर फ्रायर पर विचार कर सकते हैं। इन ब्रांड्स के अलग-अलग मॉडल में डिजिटल कंट्रोल, प्रीसेट कुकिंग मेन्यू और अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं।
क्या एयर फ्रायर में खाना बनाने के लिए तेल की जरूरत होती है?
एयर फ्रायर में खाना बनाने के लिए पारंपरिक डीप फ्राइंग जितने तेल की जरूरत नहीं होती। फ्रेंच फ्राइज, पनीर और सब्जियों जैसी चीजों को बहुत कम तेल या कुछ मामलों में बिना अतिरिक्त तेल के भी पकाया जा सकता है। हालांकि, खाने के प्रकार और रेसिपी के अनुसार तेल की जरूरत अलग-अलग हो सकती है।