तलाश है बैचलर्स के लिए एक अच्छे सिंगल डोर Refrigerator की? देखें अमेजन पर मिलने वाले 5 किफायती विकल्प

अमेजन पर करीब ₹12,000 से लेकर ₹20,000 तक की रेंज में बढ़िया क्वालिटी वाले किफायती सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर मिल जाते हैं जो बैचलर्स के घरों के लिए काफी अच्छे रहते हैं। तकरीबन 200 लीटर तक की क्षमता वाले ये मॉडल सही कूलिंग करते हुए ऊर्जा की भी बचत करते हैं, जिससे बिजली का बिल भी नियंत्रित रहता है। इसके लिए भारत में हायर, सैमसंग, IFB, व्हर्लपूल और LG जैसे ब्रांड्स को भरोसेमंद माना जाता है।

बैचलर्स के लिए सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर जो अमेजन पर हैं उपलब्ध
बैचलर्स के लिए सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर जो अमेजन पर हैं उपलब्ध

जो बैचलर्स अकेले रहते हैं उनके लिए सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर काफी अच्छा होता है जो किफायती होने के साथ-साथ बिजली की भी बचत करता है। 3-5 स्टार तक की एनर्जी रेटिंग वाले विकल्प अमेजन पर करीब ₹20,000 तक के बजट में आसानी से मिल जाते हैं। इसके लिए सैमसंग, हायर, एलजी, व्हर्लपूल और IFB जैसे ब्रांडों के पास भरोसेमंद मॉडल मिलते हैं। इन फ्रिज में 200 लीटर तक की स्टोरेज क्षमता मिलती है, जिसके चलते बैचलर्स की जरूरत का सारा सामान आसानी से फिट हो जाता है और कूलिंग भी बिना रुकावट होती रहती है। आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ ये फल-सब्जियों, डेयरी प्रोडक्ट्स और अन्य चीजों को लंबे समय तक ताजा रखते हैं। ऊर्जा कुशल होने के चलते अधिक बिजली बिल की भी चिंता नहीं रहती है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 190 L 5 Star Direct Cool Inverter Single Door Refrigerator (HED-205TMIBA-N)

    • यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर हायर ब्रांड का है जिसकी स्टोरेज क्षमता 190 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
    • इसे अकेले या एक घर में साथ रह रहे 2-3 बैचलर्स आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • डायरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी के साथ यह लगातार कूलिंग करते हुए चीजों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखता है।

    बैचलर्स के लिए क्यों है अच्छा?

    • यह रेफ्रिजरेटर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी अच्छी तरह से संभाल लेता है और स्टेबलाइजर के बिना भी इसका प्रदर्शन अच्छा बना रहता है। इसके साथ स्टेबलाइजर का अतिरिक्त खर्च भी बचता है। 
    • इस Haier Fridge की बड़ी वेजिटेबल बास्केट में बैचलर्स आसानी से पूरे हफ्ते की सब्ज़ियां रख सकते हैं जो समय से पहले खराब भी नहीं होती हैं। 
    • कॉम्पैक्ट डिज़ाइन वाला यह फ्रिज छोटे रसोईघर में भी आसानी से फिट होता है और यह उन बैचलर्स के लिए काफी अच्छा रहेगा जो 1RK में रहते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 190 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • शेल्फ- 2
    • फ्रीजर क्षमता- 14 लीटर

    खासियतें

    • क्लीन बैक
    • बेस स्टैंड ड्रॉर
    • इन्वर्टर कनेक्टिविटी

    कमी

    • खरोंच आसानी से लग सकती है। 


    योर पिक्स पर गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, कुकवेयर व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स को लेकर मिलेगी विस्तृत जानकारी

    01
  • Whirlpool 192 L 3 Star Vitamagic PRO Frost Free Direct-Cool Single Door Refrigerator (215 VMPRO PRM 3S)

    • इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 130v-200v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी अच्छी तरह काम करता है।
    • इस Whirlpool रेफ्रिजरेटर की क्षमता 192 लीटर है और इसका फ्रीजर 14.3 लीटर वाला है।
    • माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी इसके अंदर कीटाणुओं को पैदा होने से 99% तक रोकती है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट भी लगी है।

    बैचलर्स के लिए क्यों है अच्छा?

    • ऑफिस या कॉलेज की वजह से बैचलर्स काफी व्यस्त रहते हैं, ऐसे में फ्रिज को बार-बार डीफ्रॉस्ट करने का समय उन्हें नहीं मिलता है। लेकिन यह मॉडल इसलिए सही है क्योंकि इसके फ्रीजर को सामान्य विकल्पों की तरह डीफ्रॉस्ट नहीं करना पड़ता है और Auto Defrost के साथ बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमती है। 
    • चाहे शेल्फ पर रखा बचा हुआ खाना हो, वेजिटेबल बास्केट में रखी सब्जियाँ, या डोर रैक में रखी बोतलें, इसमें हर चीज को सही कूलिंग मिलती है और वे कम समय में ठंडी भी होती हैं। 
    • अगर कभी कुछ दिनों के लिए बाहर जाना है और फ्रिज में सब्जियां रखी हुई हैं, तब भी उनके खराब होने की चिंता नहीं रहती है। Garden Freshness के साथ यह उन्हें करीब 12 दिनों तक ताजा रखता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 192 लीटर
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • शेल्फ- 2
    • सालाना ऊर्जा खपत- 151 Kilowatt Hours 

    खासियतें

    • इंसुलेटेड कैपिलेरी टेक्नोलॉजी
    • एडवांस माइक्रो प्रोसेसर
    • माइक्रो ब्लॉक टेक्नोलॉजी

    कमी

    • बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • IFB 197L 5 Star Advanced Inverter Direct-Cool Single Door Refrigerator (2026, IFBDC-223EYBSE, Brush Grey)

    • इस फ्रिज की ताज़ा खाना रखने की क्षमता 184 लीटर और फ्रीजर क्षमता 13 लीटर है। स्टोरेज के लिए इसमें 3 शेल्फ और 3 बॉटल बिन दिए गए हैं।
    • यह 30 घंटे तक कूलिंग बनाए रखने में सक्षम है, जिससे बिजली कटौती के बाद भी इसकी कूलिंग लंबे समय तक बनी रहती है।
    • इसके मज़बूत कांच से बने शेल्फ भारी चीज़ों का वज़न भी आसानी से झेल लेते हैं और इनके टूटने की चिंता नहीं रहती है।

    बैचलर्स के लिए क्यों है अच्छा?

    • बैचलर्स के पास रोज बाजार जाकर ताजी सब्जियां लेने का समय नहीं होता है और ऐसे में वे चाहते हैं कि हफ्ते-दस दिनों तक का स्टॉक एक साथ ही लाकर रख लें। इस IFB Fridgeकी खासियत है कि वेजिटेबल बास्केट में फल-सब्जियां करीब 25 दिनों तक ताजा रहती हैं, जिसमें पर्याप्त स्टोरेज भी है।
    • शेयरिंग फ्लैट में रहने वाले बैचलर्स को इस बात की चिंता रहती है कि कोई और फ्रिज से उनका सामान न निकाल ले। ऐसे में इसके दरवाजे को लॉक करके अपने खाने को सुरक्षित रख सकते हैं।
    • इस Single Door Refrigerator में आसानी से बड़े साइज की बोतलें भी रख सकते हैं, जिसके चलते ठंडे पानी के लिए बार-बार बोतल भरने का झंझट नहीं होता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IFB
    • क्षमता- 197 लीटर 
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • शेल्फ- 3

    खासियतें

    • सोलर कनेक्ट
    • एडजेस्टेबल शेल्फ
    • चिलर ट्रे

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है।
    03
  • Samsung 189 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator (RR21H2H25CU/HL)

    • बिजली कटौती के दौरान इस फ्रिज को घर के इन्वर्टर से कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे बिना रुकावट कूलिंग होती रहती है।
    • इसमें स्टोरेज के लिए 2 शेल्फ और 5 डोर रैक्स मौजूद हैं। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं।
    • सेफ क्लीन बैक के साथ फ्रिज के पिछले हिस्से को साफ करना आसान होता है और पुर्जे भी सुरक्षित रहते हैं।

    बैचलर्स के लिए क्यों है अच्छा?

    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह सिंगल डोर फ्रिज ऊर्जा की बचत करता है और बिना किसी रुकावट के कूलिंग प्रदान करता है। जिससे बिजली के बढ़े हुए बिल भी नियंत्रण में रहते हैं। इस वजह से यह अकेले रहने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी एक अच्छा विकल्प है।
    • इसका एक समान कूलिंग स्तर खाने को समय से पहले खराब होने से बचाता है, इसलिए जो बैचलर्स 3-4 दिन के खाने की तैयारी करके रखते हैं, उनके लिए यह भरोसेमंद है।
    • छोटे घरों में रहने वाले बैचलर्स के पास जगह सीमित होती है, ऐसे में वे इस Samsung Refrigerator के बेस स्टैंड में आलू-प्याज जैसी चीजों को रखकर अपनी रसोई की जगह बचा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 189 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • डोर शेल्फ- 5
    • सालाना ऊर्जा खपत- 115 Kilowatt Hours 

    खासियतें

    • एंटी बैक्टेरियल गास्केट
    • बड़ा बॉटल गार्ड
    • लॉक ऐंड की

    कमी

    • बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
    04
  • LG 185 L, 5 Star, Smart Inverter, Direct Cool Single Door Refrigerator (GLD1956ZAEL)

    • यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 185 लीटर वाला है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है और यह काफी स्टाइलिश डिजाइन वाला है।
    • अंदर रखी चीजों को कीड़ों और चूहों से सुरक्षित रखने के लिए दरवाजे को लॉक करने की सुविधा मिलती है।
    • इसका 16 लीटर क्षमता वाला फ्रीजर बर्फ को कम समय में जमाता है और यह घर के इन्वर्टर पर भी आसानी से काम करता है। 

    बैचलर्स के लिए क्यों है अच्छा?

    • लोकप्रिय ब्रांड LG का यह Fridge 2 BHK में साथ रहने वाले बैचलर्स के लिए काफी अच्छा है जिसमें बचे हुए खाने से लेकर पानी की बड़ी बोतलें और फल-सब्जियों से लेकर बर्फ हर चीज पर्याप्त मात्रा में स्टोर हो जाती है।
    • इसमें मिलने वाले 2 शेल्फ पर हर चीज न सिर्फ व्यवस्थित करके रख सकते हैं, बल्कि भारी पतीलों और कांच के बर्तन भी रखे जा सकते हैं और इनके टूटने की चिंता नहीं रहती।
    • हाइजीन के लिहाज से भी यह फ्रिज काफी अच्छा है जिसमें कीटाणु और बैक्टीरिया आसानी से प्रवेश नहीं करते हैं और इसका सीधा असर खाने की ताजगी पर पड़ता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 185 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • शेल्फ- 2

    खासियतें

    • बेस स्टैंड ड्रॉर
    • स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन
    • स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है।


    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी अलग-अलग तरह के उपकरणों की विस्तृत जानकारी

    05

जानें इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

अमेजन पर मिल रहे इन सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर में से बैचलर्स अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से किसी का भी चयन कर सकते हैं। इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने के लिए इस तालिका पर नजर डालिएः

मॉडल

सालाना ऊर्जा खपत

खासियत

Haier 190 L 5 Star Direct Cool Inverter Single Door Refrigerator (HED-205TMIBA-N)

120 Kilowatt Hours

1 Hour आइसिंग टेक्नोलॉजी

Whirlpool 192 L 3 Star Vitamagic PRO Frost Free Direct-Cool Single Door Refrigerator (215 VMPRO PRM 3S RADIANT STEEL-Y)

151 Kilowatt Hours

ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी

IFB 197L 5 Star Advanced Inverter Direct-Cool Single Door Refrigerator (2026, IFBDC-223EYBSE)

113 Kilowatt Hours

30 घंटों तक का कूलिंग रिटेंशन

Samsung 189 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator (RR21H2H25CU/HL)

115 Kilowatt Hours

15 दिनों तक की मॉइस्ट फ्रेशनेस

LG 185 L, 5 Star, Smart Inverter, Direct Cool Single Door Refrigerator (GLD1956ZAEL)

115 Kilowatt Hours

फ्रेश रूम

इन्हें भी पढ़ें:

 

FAQs:

1. बैचलर्स के लिए सिंगल डोर फ्रिज सबसे अच्छा विकल्प क्यों है?

ये कॉम्पैक्ट होते हैं, कम जगह घेरते हैं, और आमतौर पर कम ऊर्जा की खपत करते हैं, जो बिजली के बिल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इनका रख-रखाव भी आसान होता है और कीमत में भी ये काफी किफायती होते हैं। अकेले रहने वाले लोगों के लिए ये फ्रिज दूध, सब्जियां, फल और बचे हुए भोजन को स्टोर करने के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करते हैं।

2. अमेजन पर किन ब्रांड के पास अच्छी क्वालिटी वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर मिलते हैं?

IFB, हायर, सैमसंग, व्हर्लपूल, बॉश, गोदरेज और LG जैसे ब्रांड के बढ़िया क्वालिटी वाले सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर अमेजन पर मिल जाते हैं। बैचलर्स के लिए इवके पास 180 लीटर तक की क्षमता वाले मॉडल उपलब्ध हैं। 

3. अमेजन पर ये किस कीमत रेंज में मिलते हैं?

किसी भी Single Door Refrigerator की कीमत ब्रांड, मॉडल, क्षमता, एनर्जी स्टार रेटिंग और अन्य सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। अकेले रहने वाले बैचलर्स के लिए एक अच्छा मॉडल करीब ₹20,000 तक के बजट में आसानी से मिल जाता है। 

4. बैचलर्स को सिंगल डोर फ्रिज चुनते ते समय किन बातों का रखना चाहिए?

एक सिंगल डोर फ्रिज चुनते समय, कुछ महत्वपूर्ण बातों पर विचार करना आवश्यक है ताकि आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सबसे अच्छा विकल्प चुन सकें। सबसे पहले, क्षमता देखें, दूसरा एनर्जी स्टार रेटिंग पर ध्यान दें, क्योंकि यह सीधे आपके बिजली के बिल को प्रभावित करती है। इसके अलावा, डायरेक्ट कूल या इन्वर्टर कंप्रेसर, वॉरंटी, ब्रांड की विश्वसनीयता और अमेजन पर अन्य ग्राहकों की रेटिंग को भी जांचना न भूलें।

5. बैचलर्स को सिंगल डोर फ्रिज की देखभाल और रख-रखाव कैसे करना चाहिए?

सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की लंबी लाइफ और सही प्रदर्शन के लिए नियमित देखभाल महत्वपूर्ण है। इसमें फ्रिज को नियमित रूप से डीफ्रॉस्ट करना, अंदर और बाहर वाले हिस्से की सफाई करना, दरवाजे की गैस्केट को साफ रखना और फ्रिज को सीधी धूप से दूर रखना शामिल है। 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...