Samsung बनाम Haier डबल डोर फ्रिज: 6 मॉडल जो करेंगे बिना रुकावट कूलिंग और होगी ऊर्जा की बचत
जब भी बात आती है बढ़िया कूलिंग और ऊर्जा की कम खपत के लिहाज से एक अच्छा डबल डोर फ्रिज चयन की तो सैमसंग और हायर दो लोकप्रिय नाम हैं। सैमसंग के मॉडल अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी, बिना रुकावट कूलिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए जाने जाते हैं। वहीं, हायर के पास अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल और बॉटम माउंट फ्रीजर वाले विकल्प देखने मिलेंगे, जो तेजी से कूलिंग करेंगे। जानिए अंतर को विस्तार से।
घर के लिए एक अच्छे डबल डोर फ्रिज का चयन करते समय सैमसंग और हायर जैसे लोकप्रिय ब्रांड में से किसी एक का चयन करना मुश्किल काम है। इन दोनों के पास ही आपको बढ़िया क्वालिटी वाले डबल डोडर मॉडल देखने मिलेंगे, जो अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। Samsung के डबल डोर फ्रिज अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी, एकसमान कूलिंग और खाने को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। इनमें आपको वाईफाई कनेक्टिविटी से लैस मॉडल भी मिलेंगे, जिन्हें स्मार्ट फोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, अगर बात की जाए Haier डबल डोर फ्रिज की तो ये अपने बॉटम माउंट फ्रीजर और अलग-अलग कन्वर्टेबल मोड के लिए लोकप्रिय हैं, जो तेजी से कूलिंग करते हुए बिजली की भी बचत करने का काम करते हैं। तो आइए अब इनके बीच के अंतर को आसानी से समझ लेते हैं।
सैमसंग व हायर डबल डोर रेफ्रिजरेटर के बीच के मुख्य अंतर
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Samsung 256 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
क्यों रहेगा बढ़िया पसंद?
अगर कहीं अचानक ट्रिप पर जाने का प्लान बन गया है लेकिन फ्रिज में रखे खाने व फल-सब्जियों के खराब होने की चिंता है? परेशान होने की बात नहीं है क्योंकि यह मॉडल हर चीज की ताजगी को करीब 15 दिनों तक बनाए रखेगा और खाने की बर्बादी की समस्या नहीं होगी।
घर में कोई पार्टी या आयोजन है और काफी सारी चीजों को समय में ठंडा करना है तब भी यह मॉडल काफी काम का होगा। इसके फ्रीजर में कम समय में चीजें जम जाएंगी और फ्रिज में उनती ही तेजी पेय पदार्थ ठंडे हो जाएंगे।
कई बार फ्रिज में चीजें रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है तो आप ताजा खाना रखने के लिए इसके फ्रीजर को भी कन्वर्ट (बदलकर) फ्रिज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे ज्यादा स्पेस मिल जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 65.7D x 55.5W x 163.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 256 लीटर
एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
वोल्टेज- 230 Volts
क्यों चुनें?
कूल पैक
स्लाइडिंग शेल्फ
मूवेबल आइस मेकर
ऑल राउंड कूलिंग
क्यों न चुनें?
दुर्गंध आसानी से पनपेगी।
01
Haier 325 L 2 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator
क्यों रहेगा बढ़िया पसंद?
चाहे आपको फ्रिज में जो सामान स्टोर करना हो इसकी कूलिंग उस हिसाब से आसानी से एडजस्ट हो जाएगी। फल-सब्जियां, डेयर प्रोडक्ट्, कोल्ड ड्रिंक या आइसक्रीम इस हायर डबल डोर फ्रिज की कूलिंग पूरी तरह से आपके कंट्रोल में रहेगी जिससे न सिर्फ ताजगी बनी रहेगी बल्कि जरूरत पड़ने पर तेज कूलिंग भी होगी।
चाहे आपको भारी पतीला रखना हो या बड़ी सी कोई हांडी, इसके मजबूत क्वालिटी के शेल्फ ज्यादा वजन को भी आसानी से संभाल लेंगे और आपको उनके टूटने की चिंता नहीं करनी होगी।
इसका डिजिटल LED पैनल बाहर की तरफ होने की वजह से कूलिंग व अन्य मोड्स को सेट करने के लिए बार-बार फ्रिज का दरवाजा नहीं खोलना होगा। इस वजह से कूलिंग भी बनी रहेगी और बिजली की भी बचत होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Haier
क्षमता- 325 लीटर
एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
शेल्फ- 3
वोल्टेज- 230 Volts
क्यों चुनें?
टर्बो आइसिंग
बड़ी वेजिटेबल बास्केट
इन्वर्टर कनेक्टिविटी
ट्विस्ट आइस मेकर
क्यों न चुनें?
क्षमता के हिसाब से एनर्जी स्टार रेटिंग कम है।
दोनों में से कौन-सा है बेहतर?
सैमसंग व हायर के ये दोनों ही डबल डोर फ्रिज अपनी-अपनी जगह सही पसंद होंगे। लेकिन अगर आपकी स्टोरेज आवश्यकता सीमित है और आपको ज्यादा शेल्फ की जरूरत है तो सैमसंग सही रहेगा। वहीं, अगर आपको अलग-अलग चीजों के हिसाब से फ्रिज का तापमान व कूलिंग सेट करने की जरूरत होती है तो हायर ज्यादा बेहतर होगा।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
लगातार फ्रिज चालू रहने से लोगों की सबसे बड़ी चिंता होती है बिजली खपत की जिसका सीधा असर बिजली बिल पर पड़ता है। लेकिन यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर अधिकतम बचत करने का काम करेगा। अगर कभी भी लगे तो आप इसे एनर्जी सेविंग मोड पर सेट करके करीब 10% तक ऊर्जा बचा पाएंगे, जिससे लंबी बचत देखने मिलेगी।
कई बार फ्रिज में रखी चीजें ज्यादा कूलिंग की वजह से ड्राय होकर खराब हो जाती हैं, और फिर न चाहते हुए भी उन्हें फेंकना पड़ता है। लेकिन इस मॉडल की खासियत है कि इसके अंदर सही मात्रा में नमी बनी रहेगी, जिससे लंबी ताजगी सुनिश्चित होगी और खाने की बर्बादी नहीं होगी।
फिर चाहे आप घर पर हों या बाहर इसकी कूलिंग व अन्य सेटिंग्स पर कभी भी आसानी से नजर रखी जा सकती है। वाईफाई कनेक्टिविटी होने की वजह से सारा कंट्रोल स्मार्ट फोन ऐप की मदद से सुविधाजनक बनेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Samsung
मॉडल- RT34HG5A23S8HL
क्षमता- 330 लीटर
सालाना ऊर्जा खपत- 210 Kilowatt Hours
रैक्स- 2
क्यों चुनें?
5-इन-1 कन्वर्टेबल
Bespoke AI
ट्विन कूलिंग प्लस
फ्रेश रूम
क्यों न चुनें?
कुछ फीचर्स सिर्फ फोन से ही काम करेंगे।
घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
03
Haier 237 L 2 Star Frost Free Twin Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator
क्यों रहेगा बढ़िया पसंद?
अगर आप उन लोगों में से हैं जो व्यसत जीवनशैली के काफी सारी सब्जियां साथ लाना पसंद करते हैं तो यह रेफ्रिजरेटर काफी काम आएगा। इसकी बड़ी वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में चीजें आसानी से स्टोर हो जाएंगी और उनके खराब होने की चिंता भी नहीं करनी होगी।
भारत के कई क्षेत्रों में बिजली की कटौती होना आम बात है जिसका सीधा असर फ्रिज की कूलिंग व अंदर स्टोर की गई चीजों पर पड़ता है। लेकिन इस समस्या को यह मॉडल खत्म करेगा क्योंकि पावर कट होने पर इसे इन्वर्टर से भी कनेक्ट करके आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि बिन रुकावट कूलिंग होती रहे।
गर्मी के दिनों में बर्फ की जरूरत बहुत होती है और अगर वो खत्म हो जाए तो जमने में काफी समय लगता है। लेकिन इस डबल डोर फ्रिज की खासियत है कि इसके फ्रीजर में आसानी से 1 घंटे तक के समय में बर्फ जम जाएगी और इसके लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। घर पर अचानक मेहमान आने पर यह सुविधा काफी काम की होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Haier
क्षमता- 237 लीटर
फ्रीजर क्षमता- 66 लीटर
शेल्फ- 3
वोल्टेज- 230 Volts
क्यों चुनें?
ट्विन इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
बॉटम माउंट फ्रीजर
कूल पैड
ईजी क्लीन बैक
क्यों न चुनें?
डोर रैक छोटे हैं।
दोनों में से कौन-सा है बेहतर?
अगर आपके परिवार में 4-5 लोग हैं तो सैमसंग का डबल डोर फ्रिज ज्यादा बेहतर पसंद रहेगा। इसमें अलग-अलग कन्वर्टेबल मोड्स की सुविधा भी है जिस वजह से कूलिंग को जरूरत के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है। वहीं, अगर आपको 1-2 लोगों के इस्तेमाल के लिए एक सामान्य सुविधाओं वाले मॉडल की तलाश है तो हायर ज्यादा अच्छा व किफायती विकल्प होगा।
04
Samsung 236 L, 2 Star, Digital Inverter, Frost Free Double Door Refrigerator
क्यों रहेगा बढ़िया पसंद?
अक्सर फ्रिज से सामान निकालते समय ऐसा होता है कि पीछे रखी चीजें नजर नहीं आती और उन तक पहुंचने में सामने रखा समान गिर जाता है। हालांकि, इस सैमसंग डबल डोर फ्रिज के साथ यह परेशानी नहीं होगी। इसके शेल्फ को आप अपनी सुविधा के लिए बाहर की तरफ खींच सकते हैं और हर सामान निकालने में सुविधा होगी।
दूध, दही व पनीर समेत अन्य कई तरह के डेयरी प्रोडक्ट्स को फ्रिज में एक सही तापमान की जरूरत होती है, ताकि उनकी ताजगी लंबी समय तक बनी रहे और वे जल्दी खराब न हो। इसके लिए इस मॉडल में एक अलग से स्पेस दी गई है जिसमें इन चीजों के लिए सही तापमान मिलेगा।
कई डबल डोर फ्रिज के शेल्फ पर कूलिंग तो सही तरह से होती है लेकिन पानी की बोतलें अच्छी तरह से ठंडी नहीं हो पाती। लेकिन यह शिकायत इस मॉडल के साथ नहीं होगी। इसका हर हिस्सा सही तरह से ठंडा होगा जिससे लंबी ताजगी व बिना रुकावट कूलिंग सुनिश्चित होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 236 लीटर
एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
शेल्फ- 4
फ्रीजर- 53 लीटर
क्यों चुनें?
पावर फ्रीज
15 दिनों तक की ताजगी
बड़ा बॉटल गार्ड
मल्टी फ्लो
क्यों न चुनें?
फ्रीजर कन्वर्टेबल नहीं है।
05
Haier SmartChoice 445 L 2 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator
क्यों रहेगा बढ़िया पसंद?
ज्यादातर डबल डोर फ्रिज में एक ही बास्केट होती है जिसमें फल-सब्जियों को साथ में रखना पड़ता है, जिससे उनकी ताजगी पर असर पड़ता है और गंध भी आपस में मिल जाती है। लेकिन इस हायर फ्रिज की खासियत है कि इसमें फलों को रखने के लिए अलग से ड्रॉर मौजूद है जिससे लंबी ताजगी बनी रहेगी।
फ्रीजर में बर्फ जमाने के लिए अलग से आइस ट्रे रखनी पड़ती है जो काफी जगह घेर लेती है, जिससे अन्य चीजों को रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है। वहीं, इस मॉडल में अलग से बड़ा आइस मेकर लगा हुआ है जिसमें ज्यादा मात्रा में बर्फ जम जाएगी और फ्रीजर में जगह भी बचेगी।
डब डोर मॉडल में फ्रिज नीचे की तरफ और फ्रीजर ऊपर होता है लेकिन यह मॉडल अलग है क्योंकि इसमें फ्रीजर वाला हिस्सा नीचे दिया गया है। इस वजह से ज्यादा इस्तेमाल होने वाले फ्रिज तक पहुंच आसान रहेगी और सामान निकालने के लिए झुकने की परेशानी कम हो जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 70.3D x 69.6W x 177.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- Haier
क्षमता- 445 लीटर
वोल्टेज- 230 Volts
शेल्फ मटेरियल- मजबूत कांच
क्यों चुनें?
14-इन-1 कन्वर्टेबल
ट्रिपल इन्वर्टर+ड्यूअल फैन
बाहरी LED डिस्प्ले
109 लीटर का प्रीजर
क्यों न चुनें?
क्षमता के हिसाब से शेल्फ की संख्या कम है।
दोनों में से कौन-सा है बेहतर?
अगर आपको एक कम क्षमता वाले डबल डोर फ्रिज की तलाश है जिसमें एक समान कूलिंग हो तो सैमसंग ज्यादा बेहतर पसंद रहेगा। वहीं, अगर आपका परिवार बड़ा है और एक ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी वाले रेफ्रिजरेटर की तलाश है तो हायर के साथ जाना सही होगा।
योर पिक्स पर गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी व लाइफस्टाइल समेत अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में मिलेगी विस्तृत जानकारी
06
अब जानिए इन सभी मॉडल के बीच का अंतर
सैमसंग और हायर के अलग-अलग साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर मॉडल को देखने के बाद अब यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझाएगी।
मॉडल
शेल्फ की संख्या
खासियत
Samsung 256 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
4
पावर कूल मोड
Haier 325 L 2 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator
Haier 237 L 2 Star Frost Free Twin Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator
3
कूल पैड
Samsung 236 L, 2 Star, Digital Inverter, Frost Free Double Door Refrigerator
4
ऑल राउंड कूलिंग
Haier SmartChoice 445 L 2 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator
2
फास्ट फ्रीजिंग
एक नजर निष्कर्ष पर
आखिर में हम यही कह सकते हैं कि क्वालिटी व प्रदर्शन के मामले में सैमसंग और एलजी दोनों ही ब्रांड के डबल डोर फ्रिज अच्छे होते हैं। हालांकि, जिन लोगों की प्राथमिकता ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी, बिना रुकावट कूलिंग, स्मार्ट कनेक्टिविटी और कंपनी की शानदार सर्विस है तो सैमसंग ज्यादा सही पसंद होगा। वहीं, अगर आपको नीचे की तरफ दिए गए फ्रीजर, स्टोरेज के हिसाब से अलग-अलग कन्वर्टेबल मोड और तेज फ्रीजिंग जैसी सुविधा चाहिए तो हायर के साथ जाएं। दोनों में से किसी भी एक का चुनाव पूरी तरह से आपकी पसंद, बजट और जरूरत पर निर्भर करता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
सैमसंग व हायर में से क्वालिटी के मामले में किसका डबल डोर फ्रिज सही होगा?
सैमसंग और हायर, दोनों ही डबल डोर फ्रिज के लिए बेहतरीन ब्रांड हैं। अगर आपको प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी, आधुनिक फीचर्स और बेहतर कूलिंग चाहिए, तो सैमसंग बेहतर होगा। वहीं, अगर आप कम बजट में बिना करुवाट कूलिंग और टिकाऊ क्वालिटा का फ्रिज चाहते हैं, तो हायर बेहतर है।
किसके डबल डोर फ्रिज ज्यादा ऊर्जा कुशल होते हैं सैमसंग या हायर?
आमतौर पर, डबल डोर फ्रिज में सैमसंग के मॉडल हायर की तुलना में अधिक ऊर्जा कुशल माने जाते हैं। सैमसंग अपने फ्रिज में डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी देता है, जो बिजली की खपत को कम करने में अच्छी है।
सैमसंग व हायर के डबल डोर फ्रिज की कीमत में कितना अंतर है?
सैमसंग और हायर के लगभग 240-260 लीटर वाले डबल-डोर फ्रिज की कीमत में आमतौर पर ₹2,000 से ₹4,000 का अंतर होता है। हायर के फ्रिज थोड़े सस्ते और बजट-फ्रेंडली होते हैं, जबकि सैमसंग अपनी ब्रांड वैल्यू, बेहतर इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और एडवांस फीचर्स के कारण थोड़ा महंगा होता है।
किन लोगों के लिए सैमसंग का डबल डोर फ्रिज सही होगा और किनके लिए हायर?
सैमसंग के डबल डोर फ्रिज उन लोगों के लिए अच्छे हैं जो आधुनिक टेक्नोलॉजी, बेहतरीन डिजाइन और स्मार्ट कनेक्टिविटी चाहते हैं। वहीं, हायर उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम बजट में अधिक स्टोरेज, सुविधाजनक फीचर्स और टिकाऊ क्वालिटी तलाश रहे हैं।
डबल डोर फ्रिज के मामले में सैमसंग की सर्विस बेहतर है या हायर?
सैमसंग का सर्विस नेटवर्क और कस्टमर सपोर्ट भारत में ज्यादा अच्छा है, खासकर छोटे शहरों में। इसके पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि हायर की सर्विस भी अच्छी है और वह बजट-फ्रेंडली है, लेकिन बड़े नेटवर्क और आसान समाधानके मामले में सैमसंग को बेहतर माना जाता है।