खाना बनाने से पहले सब्जी काटने में सबसे ज्यादा समय लगता है, लेकिन इस काम को आसान बनाएगा एक मल्टीपर्पस फूड प्रोसेसर। इसकी मदद से लगभग हर तरह की सब्जियों को मनचाहे आकार में काटा जा सकता है और यह इस्तेमाल करने में सुरक्षित भी होता है, जिससे उंगली कटने का डर भी नहीं रहेगा। भारत में आपको प्रीति, INALSA, फिलिप्स, बजाज और प्रेस्टीज जैसे ब्रांड के पास अच्छी क्वालिटी वाले विकल्प मिल जाएंगे जो ज्यादा क्षमता और दमदार मोटर से लैस होंगे। फिर चाहे आपका परिवार बड़ा हो या छोटा इन कंपनियों के मल्टीपर्पस फूड प्रोसेसर मसाला पीसने, जूस बनाने और आटा गूंथने जैसे कामों को कम समय में अच्छी तरह कर देंगे। इस एक उपकरण की वजह से आपको अलग से मिक्सर ग्राइंडर, जूसर, चॉपर या आटा मेकर लेने की जरूरत नहीं होगी।
न कटेगी उंगली और न बहेंगे आंसू जब फूड प्रोसेसर में चॉप होंगी सब्जियां!
अगर आपके किचन में एक मल्टीपर्पस फूड प्रोसेसर होगा तो सब्जियां काटने का काम काफी आसान बन जाएगा। इनकी मदद से आप तरह-तरह की सब्जियों को मनचाहे आकार में काट पाएंगी, जो समय और मेहनत दोनों की बचत करेगी। फिर चाहे सलाद बनाना हो, दाल में तड़का लगाना हो या ग्रेवी तैयार करनी हो यह काफी मददगार होगा।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Preethi Zodiac MG-218 mixer grinder, 750 watt, 3 In 1 insta fresh juicer Jar & Master chef food processor
- 750 Watts की मोटर से लैस यह मिक्सर ग्राइंडर Preethi ब्रांड का है, जिसके साथ आपको 5 जार मिल जाएंगे।
- इसे मिक्सर ग्राइंडर, फूड प्रोसेसर और जूसर तीनों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- वहीं, इसकी मोटर लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहेगी।
क्यों चुनें?
- इसके फूड प्रोसेसर जार में आपको सिर्फ सब्जियां काटने की सुविधा नहीं मिलेगी, बल्कि इसमें आटा भी गूंथा जा सकता है और मीट का कीमा भी तैयार हो जाएगा। यह सुविधा खाना बनाने की तैयारी का समय कम कर देगी।
- यह सुविधाजनक होने के साथ-साथ सुरक्षित भी है और वोल्टेज ऊपर-नीचे होने पर आपको तुरंत अलर्ट मिलेगा, ताकि मोटर पर कोई बुरा असर न पड़े।
- इसका जूसर जार फल-सब्जियों के जूस को अच्छी तरह निकालकर छान भी देगा, ताकि आपको मेहनत न करनी पड़े।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Preethi
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 12.6D x 22.9W x 12.6H सेंटीमीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- वोल्टेज- 240 Volts
- वॉटेज- 750 Watts
अन्य सुविधाएं
- सेफ्टी लॉक
- सेफ्टी इंडीकेटर
- तीन स्पीड कंट्रोल
कमी
- शोर स्तर ज्यादा है।
ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
01INALSA Food Processor For Kitchen With Mixer Grinder Juicer
- यह फूड प्रोसेसर 12-इन-1 फंक्शन वाला है जिसमें तरह-तरह के काम कम समय में आसानी से हो जाएंगे।
- इसकी मोटर 100% कॉपर मटेरियल से बनी है जो लंबे समय तक टिकाऊ भी बनी रहेगी और इसकी लाइफ को बढ़ाएगी।
- INALSA का यह फूड प्रोसेसर तीन स्पीड कंट्रोल पर काम करेगा।
क्यों चुनें?
- फिर चाहे सब्जी के लिए प्याज बारीक काटना हो, सलाद के लिए खीरे को गोल काटना हो या फ्रेंच फ्राइज के लिए आलू को लंबा काटना हो; यह फूड प्रोसेसर चॉपिंग से जुड़ी हर जरूरत को आसानी से पूरा करेगा।
- अगर आपका परिवार बड़ा है और रोज ही ज्यादा मात्रा में चॉपिंग करने और आटा गूंथने की जरूरत होती है तो यह मॉडल सही रहेगा।
- इसके मजबूत क्वालिटी वाले ब्लेड में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और हर जार की सफाई करने में भी आपको परेशानी नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- INALSA
- कलर- ब्लैक
- मोटर- 1000 Watts
- मटेरियल- प्लास्टिक व स्टेनलेस स्टील
- स्पीड- 3
अन्य सुविधाएं
- ओवरहीट प्रोटेक्शन
- शॉक रेसिस्टेंट
- एंटी-स्किड बेस
कमी
- बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
02Philips Stainless Steel Mixer Grinder + Food Processor
- लोकप्रिय ब्रांड फिलिप्स का यह मिक्सर ग्राइंडर और फूड प्रोसेसर हर किचन के लिए उपयोगी रहेगा।
- इसमें आपको 2.2 लीटर का शेफ प्रो जार, 1.5 लीटर का वेट जार, 1 लीटर का मल्टीपर्पस जार और 0.5 लीटर का चटनी जार मिलेगा।
- इसके ब्लेड स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने हैं।
क्यों चुनें?
- अगर आप अकेले रहते हैं तो यह उपकरण एक वरदान साबित होगा क्योंकि इसकी मदद से चॉपिंग, मिक्सिंग, ग्राइंडिंग और अन्य कई तरह के काम आसानी से हो जाएंगे।
- तरह-तरह की सब्जियों को यह कम समय में और एक ही आकार में काटने का काम करेगा। वहीं, प्याज काटते समय आंखों से पानी आने की समस्या से छुट्टी मिलेगी।
- इसकी मोटर बिना किसी परेशानी के लगातार 30 मिनट तक काम करेगी जिस वजह से ज्यादा मात्रा में चीजों को पीसने की सुविधा मिलेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Philips
- क्षमता- 2.2 लीटर
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील ब्लेड
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 69D x 30W x 31H सेंटीमीटर
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
अन्य सुविधाएं
- 750 Watts मोटर
- फ्रूट फिल्टर
- ज़ंगरोधी ब्लेड
कमी
- बनावट ज्यादा मजबूत नहीं है।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
03Bajaj Food Factory FX 11 600 Watts Food Processor
- तीन स्पीड कंट्रोल पर काम करने वाला यह फूड प्रोसेसर 600 Watts की मोटर से लैस है।
- यह बजाज मिक्सर ग्राइंडर और फूड प्रोसेसर 5 अलग-अलग क्षमता वाले जारों के साथ आएगा, जो तरह-तरह की सामग्री को आसानी से पीसने में मदद करेंगे।
- यह अपने 5-इन-1 फंक्शन के साथ खाना पकाने के काम को आसान बनाएगा।
क्यों चुनें?
- इसके सभी जार काफी मजबूत क्वालिटी वाले हैं जो लंबे समय तक टिकाऊ बने रहेंगे। अगर कभी गलती से कोई जार हाथ से गिर भी जाता है तब भी वह आसानी से टूटेगा नहीं।
- इसके धारदार ब्लेड नारियल और सूखे मसालों को पीसने में भी सक्षम हैं जिस वजह से पिसाई से जुड़ी तरह-तरह के काम आसानी से हो जाएंगे।
- इसकी मदद से घर पर ही फल-सब्जियों का स्वादिष्ट और सेहतमंद जूस आसानी से तैयार हो जाएगा और सारे बीज और रेशे भी अलग हो जाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bajaj
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 22D x 23W x 42H सेंटीमीटर
- कलर- व्हाइट
- वॉटेज- 600 Watts
- मटेरियल- पॉलीकार्बोनेट और स्टेनलेस स्टील
अन्य सुविधाएं
- तीन स्पीड कंट्रोल
- सेफ्टी लॉक
- अलग-अलग ब्लेड अटैचमेंट
कमी
- ज्यादा आवाज करेगा।
04Prestige Endura Pro 1000 Watt Multi Functional Mixer Grinder
- यह मल्टीपर्पस फूड प्रोसेसर मिक्सर ग्राइंडर और जूसर की सुविधा से लैस है, जिसमें 1000 Watts वाली मोटर दी गई है।
- इसके साथ आपको 7 बढ़िया क्वालिटी वाले ब्लेड मिलेंगे जो हर तरह की ग्राइंडिंग, चॉपिंग और मिक्सिंग को संभाल लेंगे।
- इस Prestige फूड प्रोसेसर के सभी जार में हैंडल भी लगे हैं।
क्यों चुनें?
- चाहे आप इसे फुल स्पीड पर ही इस्तेमाल क्यों न कर रहे हों, यह अपनी जगह से आसानी से खिसकेगा नहीं और न ही इसके गिरने की चिंता रहेगी। इस वजह से सुरक्षित संचालन सुनिश्चित होगा।
- आपको सब्जियां चाहे जिस तरह से काटनी हों, इसके अलग-अलग डिजाइन वाले ब्लेड काफी मददगार होंगे। इनकी वजह से आपका समय और मेहनत दोनों बचेंगे।
- इसके बड़े साइज वाला यूटिलिटी जार ज्यादा मात्रा में आटा गूंथने में मददगार होगा और घर पर मेहमान आने या किसी कार्यक्रम के दौरान आपको काफी सुविधा रहेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Prestige
- कलर- ब्लैक व सिल्वर
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 50D x 43W x 30H सेंटीमीटर
- मटेरियल- ABS व स्टेनलेस स्टील
- वोल्टेज- 230 Volts (AC)
- वॉटेज- 1000 Watts
अन्य सुविधाएं
- नॉब कंट्रोल
- मिक्स-ओ-कीप जार
- चॉपिंग और मिसिंग ब्लेड
कमी
- जार ज्यादा मजबूत नहीं हैं।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
जानें इन सभी मॉडल्स की मुख्य फीचर्स को
इन सभी मल्टीपर्पस फूड प्रोसेसर में से आप किसी का भी चयन बजट, पसंद और जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका उनके प्रमुख फीचर्स को आसानी से समझा देगी।
|
मॉडल |
क्षमता |
मोटर क्षमता |
|
Preethi Zodiac MG-218 |
2.1 लीटर |
750 Watts |
|
INALSA Food Processor For Kitchen |
2.5 लीटर |
1000 Watts |
|
Philips Stainless Steel Mixer Grinder + Food Processor |
2.2 लीटर |
750 Watts |
|
Bajaj Food Factory FX 11 600 Watts Food Processor |
1.25 लीटर |
600 Watts |
|
Prestige Endura Pro 1000 Watt |
1 लीटर |
1000 Watts |
आज के समय में फूड प्रोसेसर सामान्य मिक्सर ग्राइंडर से बेहतर क्यों है?
आज के समय में फूड प्रोसेसर साधारण मिक्सर ग्राइंडर की तुलना में ज्यादा आधुनिक और उपयोगी माना जाता है। जहां मिक्सर ग्राइंडर मुख्य रूप से केवल पीसने और मिलाने के काम आता है, वहीं फूड प्रोसेसर एक ऑल-इन-वन किचन उपकरण है।
|
खासियत |
मिक्सर ग्राइंडर |
फूड प्रोसेसर |
|
इस्तेमाल |
ये आमतौर पर चीजों को पीसने, मिलाने और शेक बनाने जैसे काम करते हैं। |
इनमें सब्जियों को काटना, आटा गूंथना, कीमा तैयार करना, पिसाई और घोलने जैसे काम किए जा सकते हैं। |
|
समय की बचत |
इनके साथ खाना बनाने की सिर्फ समान्य तैयारी ही हो पाती है। |
ये खाने से जुड़ी लगभग 70% तक की तैयारी को कम समय में करने का काम करते हैं, जिससे समय की बचत होती है। |
|
क्षमता और जार |
3-4 जार ही मिलते हैं जिनकी क्षमता भी सीमित होती है। |
ये 4-5 अलग-अलग तरह के जार और ब्लेड अटैचमेंट से लैस होते हैं। वहीं, इनकी क्षमता भी ज्यादा होती है। |
|
जूसिंग |
जरूरी नहीं है कि हर मॉडल में आपको जूसर की सुविधा मिले ही। |
इनके अधिकांश मॉडल मल्टीपर्पस होते हैं जिनकी मदद से फल-सब्जियों का जूस भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- रोजाना सब्जियां काटने के लिए मल्टीपर्पस फूड प्रोसेसर क्यों अच्छे होते हैं?मल्टीपर्पस फूड प्रोसेसर समय बचाने का काम करता है। इसकी मदद से प्याज, टमाटर, गाजर और अन्य सब्जियों को मिनटों में काटने, पीसने या कद्दूकस करने की सुविधा मिलती है। यह सब्जियों को समान रूप से काटता है, जिससे खाना बनाने की तैयारी में मेहनत कम लगती है।
- अपने लिए एक सही मल्टीपर्पस फूड प्रोसेसर का चुनाव कैसे करना चाहिए?आपको सबसे पहले, मोटर की वॉट क्षमता देखनी होगी ताकि यह हर तरह की सब्जियों को भी आसानी से काटा जा सके। तरह-तरह के ब्लेड अटैचमेंट का होना जरूरी है जो चॉपिंग, स्लाइसिंग और ग्रेटिंग जैसे कामों के लिए जरूरी होते हैं। क्षमता भी महत्वपूर्ण है, ताकि ज्यादा मात्रा में चॉपिंग करने की सुविधा मिले।
- किन ब्रांड के पास अच्छी क्वालिटी वाले मॉडल मिल जाएंगे?भारत में आपको बजाज, फिलिप्स, प्रेस्टीज, INALSA और प्रीति जैसे ब्रांड के पास अच्छी मल्टीपर्पस फूड प्रोसेसर मिल जाएंगे। इन्हें मिक्सर ग्राइंडर और जूसर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे किचन का काम काफी आसान बन जाता है।
- क्या फूड प्रोसेसर बिजली की ज्यादा खपत करता है?फूड प्रोसेसर कम समय के लिए हाई वॉट क्षमता पर काम करते हैं, इसलिए उनकी बिजली की खपत आमतौर पर बहुत अधिक नहीं होती है, खासकर अगर उनका उपयोग केवल कुछ मिनटों के लिए किया जाए। हालांकि, यह मॉडल और ब्रांड के हिसाब से अलग-अलग होती है।
- क्या मल्टीपर्पस फूड प्रोसेसर से आटा गूंथा जा सकता है?हां, ज्यादातर मल्टीपर्पस फूड प्रोसेसर आटा गूंथने वाले अटैचमेंट के साथ आते हैं, जिससे आप आसानी से रोटी या पराठे के लिए आटा तैयार कर सकते हैं।
Loading...
Loading...
You May Also Like