न्यूट्री ब्लेंडर ने भारतीय रसोई में ली सिल-बट्टे की जगह: हाथों की पिसाई से लेकर फटा-फटा ग्राइडिंग तक, ऐसे बदला हर किचन!

वह ज़माना गया जब हर रसोई में महिलाएं घंटों सिल-बट्टे पर चटनी, मसाले या दालें पीसा करती थीं। आधुनिक ब्लेंडर ने उनकी इस मेहनत को कम किया है, जो सिर्फ एक बटन दबाते ही हर चीज को फटा-फट पीस देते हैं। ये न सिर्फ सख्त मसालों का पाउडर बनाते हैं बल्कि इनमें स्वादिष्ट व सेहतमंद स्मूदी और शेक भी आसानी से तैयार हो जाते हैं।

सिल-बट्टा बनाम आधुनिक ब्लेंडर
सिल-बट्टा बनाम आधुनिक ब्लेंडर

बदलती टेक्नोलॉजी ने भारतीय रसोईघर में भी क्रांति लाने का काम किया है और मेहनत वाली सिल-बट्टे की पिसाई की जगह अब पोर्टेबल और कॉम्पैक्ट ब्लेंडर ने ले ली है। इन्होंने न सिर्फ हाथों से किए जाने वाले परिश्रम को कम किया बल्कि हाथों को होने वाली परेशानी भी इनके साथ कम हो गई। फिर चाहे चटनी बनानी हो, मसाले पीसने हों या दाल पीसनी हो, इनके साथ समय भी बचता है और साथ ही हाथ में दर्द और चोट लगने का खतरा भी नहीं रहता। आधुनिक ब्लेंडर इतने उपयोगी होते हैं कि इनमें आसानी से जूस, शेक और स्मूदी भी बनाए जा सकते हैं जो सिल-बट्टों में करना बिल्कुल भी मुमकिन नहीं था। फिर चाहे किचन मॉड्यूलर हो या सामान्य, आज के समय में ये हर किसी के लिए जरूरी बन चुके हैं।

क्यों आधुनिक ब्लेंडर ने ले ली सिल-बट्टे की जगह?

आधुनिक ब्लेंडर सिल-बट्टे की तुलना में कई मायनों में बेहतर है, जिनकी तुलना इस तरह से की जा सकती है:

तुलना का पैमाना

सिल-बट्टा 

आधुनिक ब्लेंडर

स्पीड और कार्यक्षमता

इनके साथ पिसाई करने में काफी समय लगता है। 

हर तरह की चीजों को अच्छी तरह से कम समय में पीस सकते हैं।

इस्तेमाल

ज्यादातर गीली चीजों को पीसने में परेशानी होती है। 

हर चीज को पीसने के लिए अलग-अलग जार और ब्लेड मिलते हैं। 

सुविधा

भारी-भरकम होते हैं और इस्तेमाल के दौरान चोट लगने का खतरा रहता है। हाथों पर काफी ज़ोर पड़ता है।

इस्तेमाल करने में काफी सुविधाजनक होते हैं और बिल्कुल भी मेहनत नहीं करनी पड़ती। स्पीड को भी आसानी से कम ज्यादा किया जा सकता है।

साफ-सफाई और रख-रखाव

इन्हें साफ करना काफी आसान होता है और स्टेनलेस स्टील से बने जार काफी मजबूत होते हैं।

सफाई करने में परेशानी होती है और इस्तेमाल के बाद कई बार पिसी गई चीजों की गंध हटती नहीं है। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Kuvings New Launch Nutri Blender PRO 2.0

    इस ब्लेंडर के साथ आपको 2 ब्लेड मिलेंगे और इसकी क्षमता 700 मिलीलीटर है। इसमें लगी मोटर की क्षमता 1000 Watts है और मजबूत मेटल बॉडी इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखेगी। इसके ब्लेड में आसानी से जंग भी नहीं लगेगी।

    आपकी रसोई के लिए क्यों रहेगा सही?

    • छोटे आकार वाला यह मॉडल न तो काउंटर पर ज्यादा जगह घेरेगा और न ही इसे स्टोर करने में परेशानी होगी। यह हर चीज को आसानी से पीसने में मदद करेगा और आपकी मेहनत और समय दोनों की बचत होगी।
    • इसके साथ गीली-सूखी दोनों तरह की चीजों को पीसा जा सकता है और इसका इस्तेमाल स्मूदी और जूस बनाने के लिए भी किया जा सकता है।
    • इसके धारदार, उच्च गुणवत्ता वाले ब्लेड सूखे मसालों को भी आसानी से पीस देंगे और आप घर पर ही ताजा सामग्री को जरूरत के हिसाब से पीस सकेंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- kuvings 
    • कलर- फरारी रेड
    • क्षमता- 700 मिलीलीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 13.5D x 13.5W x 37.5H सेंटीमीटर
    • वॉटेज- 1000 Watts

    अन्य सुविधाएं

    • न्यूट्रीब्लेंड टेक्नोलॉजी
    • मेटल बॉडी
    • स्पोर्ट्स लिड

    कमी

    • जार की बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
    01
  • Nutribullet Pro 900W Champagne Gold

    900 वॉट की मोटर से लैस यह न्यूट्रीबुलेट ब्लेंडर गीली और सूखी दोनों तरह की सामग्री को अच्छी तरह पीसने में सक्षम है। इसकी क्षमता 700 मिलीलीटर है और यह अलग-अलग तरह के जार और लिड के साथ आता है।

    आपकी रसोई के लिए क्यों रहेगा सही?

    • इस मिक्सर ग्राइंडर की खासियत है कि यह मसालों से लेकर स्मूदी और सूप जैसी चीजें बनाने में सक्षम है और एक ही उपकरण की मदद से कुकिंग से जुड़ी लगभग हर तरह की तैयारी आसानी से की जा सकती है।
    • इसके जार को जरूरत पड़ने पर मसालों को स्टोर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है और मसालों की ताजगी भी बनी रहेगी।
    • खासकर स्मूदी और शेक जैसी चीजें बनाने के लिए इसमें एक अलग डिजाइन वाला ब्लेड दिया गया है जो उन्हें बिल्कुल कैफे जैसा टेक्सचर देगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Nutribullet
    • कलर- शैंपेन गोल्ड
    • क्षमता- 700 मिलीलीटर
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

    अन्य सुविधाएं

    • सूपरचार्जड न्यूट्रिएंट ऐक्सट्रैक्टर
    • आसान रख-रखाव
    • मिलिंग ब्लेड

    कमी

    • जार आसानी से टूट सकते हैं। 


    ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Cookwell Bullet Mixer Grinder

    0.5 लीटर क्षमता वाले इस बुलेट मिक्सर ग्राइंडर के साथ आपको 5 जार और 3 ब्लेड मिलेंगे। इसकी मदद से आसानी से स्मूदी, जूस, शेक, चटनी, बैटर और बेबी फूड समेत कई अन्य चीजें बनाई जा सकती हैं। 

    आपकी रसोई के लिए क्यों रहेगा सही? 

    • यह कॉम्पैक्ट मिक्सर बैचलर्स के लिए भी काफी अच्छी पसंद होगी और इसमें तरह-तरह की चीजें आसानी से पीसने की सुविधा उनको मिलेगी। 
    • इसके साथ एक सिपर भी मिल रहा है जिसमें ऑफिस, जिम या कॉलेज जाते समय प्रोटीन शेक, कोल्ड कॉफी या स्मूदी लेकर जाया जा सकता है और इसी से उसे आसानी से पिया जा सकता है। 
    • इसकी उच्च गुणवत्ता वाली मोटर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी आसानी से संभाल लेगी और उस वजह से किसी तरह की खराबी आने की चिंता आपको नहीं करनी होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Cookwell
    • क्षमता- 0.5 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 14D x 14W x 30H सेंटीमीटर
    • वॉटेज- 600 Watts
    • कंट्रोल- नॉब

    अन्य सुविधाएं

    • क्रीम ऐंड फ्रॉथ ब्लेड
    • 22000 RPM मोटर
    • मल्टीपर्पस ब्लेड

    कमी

    • ग्राइंडिंग क्षमता बहुत अच्छी नहीं है।
    03
  • YFL Home by Chef Sanjyot Keer BlendLab Pro 2.0

    100% कॉपर मोटर से लैस यह मॉडल बिना रुकावट प्रदर्शन सुनिश्चित करेगा और मसालों को दरदरा पीसने के लिए इसमें पल्स मोड दिया गया है। YFL का यह ब्लेंडर स्टेनलेस स्टील से बने ब्लेड से लैस है जो लंबे समय तक टिकाऊ बने रहेंगे।

    आपकी रसोई के लिए क्यों रहेगा सही?

    • इसका इस्तेमाल करते समय जार को पकड़कर रखने की जरूरत नहीं होगी और कोई भी चीज बाहर की तरफ लीक नहीं करेगी। इसमें सामग्री डालकर आप दूसरे काम भी आसानी से कर सकते हैं।
    • टाइमर के साथ आसानी से इसके ऑपरेशन को जरूरत के हिसाब से कंट्रोल किया जा सकता है और यह बिना रुकावट पिसाई करेगा।
    • अगर कभी कोई जार गलती से हाथ से गिर भी जाता है तो भी उसके टूटने की चिंता नहीं करनी होगी क्योंकि इसके जार लंबे समय तक टिकाऊ बने रहेंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- YFL
    • कलर- रेड
    • क्षमता- 1000 मिलीलीटर
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • कंट्रोल- पुश बटन

    अन्य सुविधाएं

    • स्मार्ट प्री-सेट मोड्स
    • स्टेनलेस स्टील ब्लेड
    • इंटरलॉकेबल जार डिजाइन

    कमी

    • मोटर का प्रदर्शन कमजोर है। 
    04
  • Wonderchef Nutri-blend 500W Mixer Grinder

    इस ब्लेंडर में 500 Watts वाली मोटर दी गई है जिसकी स्पीड 22,000 RPM है। इसमें आपको 2 जार, 2 ब्लेड और 2 लिड मिलेंगी। इसके सभी जार मजबूत हैं जो आसानी से टूटेंगे नहीं। 

    आपकी रसोई के लिए क्यों रहेगा सही? 

    • इस ब्लेंडर के साथ लगभग हर तरह की पिसाई और मिक्सिंग करने का काम आसान बन जाएगा। चटनी से लेकर सूखे मसालों तक हर चीज इसकी मदद से आसानी से पीसी जा सकती है। 
    • तेज स्पीड वाली मोटर इसके प्रदर्शन को भी तेज बनाने का काम करेगी और पिसाई करने के लिए ज्यादा समय नहीं लगेगा। 
    • इसका रखर-खाव व सफाई भी काफी आसान है और जार में किसी तरह की गंध जमा नहीं होगी। वहीं, ब्लेड भी पानी या लगातार इस्तेमाल की वजह से खराब नहीं होंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Wonderchef
    • क्षमता- 0.5 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 20D x 30W x 260H सेंटीमीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इल्केट्रिक

    अन्य सुविधाएं

    • पुश ऐंड ट्विस्ट ऑपरेशन
    • सीजनिंग लिड
    • सर्जिकल-ग्रेड ब्लेड

    कमी

    • रिसाव की समस्या होगी।


    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर 

    05

जानें इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

ये पांचों ही ब्लेंडर हर रसोई के लिए उपयोगी हो सकते हैं। इनमें से किसी का भी चुनाव पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से किया जा सकता है। 

मॉडल

क्षमता

खासियत

Kuvings New Launch Nutri Blender PRO 2.0

700 मिलीलीटर

ड्यूल ब्लेड सेट

Nutribullet Pro 900W Champagne Gold

700 मिलीलीटर

ब्लंट ब्लेड टेक्नोलॉजी

Cookwell Bullet Mixer Grinder

0.5 लीटर

कॉपर मोटर

YFL Home by Chef Sanjyot Keer BlendLab Pro 2.0 Mixer Grinder

1000 मिलीलीटर

स्मार्ट प्री-सेट मोड्स

Wonderchef Nutri-blend 500W Mixer Grinder

0.5 लीटर

सीजनिंग लिड

निष्कर्ष

अंत में यही कहा जा सकता है कि ब्लेंडर के साथ न सिर्फ काम आसान बना है, बल्कि मेहनत और समय दोनों की बचत हुई है। हाथों की जलन, भारी-भरकम पत्थर को उठाकर पिसाई करना और चोट लगने जैसे खतरों से आजादी मिलने के साथ-साथ इस उपकरण ने रसोईघर के काम को आसान बना दिया है। फिर चाहे सूखे मसाले हों या इडली-डोसा का घोल, ब्लेंडर हर चीज़ को संभालने में सक्षम है।

इन्हें भी पढ़ें:

Bajaj मिक्सर ग्राइंडर के साथ रोज खाना बनाने का काम बनेगा सुविधाजनक!

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • आधुनिक ब्लेंडर सिल-बट्टे से बेहतर क्यों हैं?
    सिल-बट्टे का उपयोग एक कला थी लेकिन इसमें मेहनत और समय दोनों लगते थे। वहीं ब्लेंडर ने इस काम को आसान और तेज बना दिया है। इसकी मुख्य खासियतों में समय की बचत, कम मेहनत, बेहतर स्वच्छता और पोषक तत्वों को बनाए रखने की क्षमता शामिल है। ब्लेंडर की तेज स्पीड से सामग्री को बारीक पीसने की क्षमता, और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे आधुनिक भारतीय रसोई के लिए एक आदर्श विकल्प बनाते हैं।
  • आधुनिक ब्लेंडर में हर तरह की चीज को पीसा जा सकता है?
    हां, आप ब्लेंडर में सूखी से लेकर गीली हर तरह की चीजें आसानी से पीस सकते हैं। इसमें चटनी, मसाले, दालें और अन्य शामिल हैं। ज्यादातर मॉडल में जूस और शेक भी आसानी से तैयार किए जा सकते हैं।
  • क्या आप इसमें सिल-बट्टे की तरह सूखे मसालों को पीस सकते हैं?
    हां, ब्लेंडर में सिल-बट्टे की तरह ही सूखे मसालों को आसानी से पीसा जा सकता है। बल्कि, ये पाउडर तैयार करने में ज्यादा सक्षम होते हैं और पल्स मोड के साथ उन्हें दरदरा भी पीसा जा सकता है।
  • क्या ये मॉडल टिकाऊ होते हैं?
    हां, अगर आप एक अच्छे ब्रांड के बढ़िया क्वालिटी के ब्लेंडर का चयन करेंगे तो ये लंबे समय तक टिकाऊ बने रहेंगे। इनकी टिकाऊ मोटर बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक काम करेगी और हर तरह की पिसाई को आसानी से संभालेगी।
  • एक अच्छा ब्लेंडर किस कीमत रेंज में मिलेगा?
    किसी भी ब्लेंडर की कीमत ब्रांड, मॉडल, क्षमता और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। ये आपको आमतौर पर ₹1,500 से लेकर ₹10,000 तक की रेंज में मिल जाएंगे। इनमें किफायती और प्रीमियम दोनों मॉडल शामिल होंगे।

Loading...

Loading...