बड़ी क्षमता वाले इन Air Fryer में पूरे परिवार के लिए एक साथ बनाएं ज्यादा खाना

अगर आप अपने पूरे परिवार के लिए एक साथ हेल्दी खाना बनाने के लिए एयर फ्रायर लेने की सोच रहे हैं, जो ज्यादा क्षमता वाला एयर फ्रायर आपके लिए उपयुक्त हो सकता है। यहां आपको 5 से 8 लीटर तक की क्षमता वाले कुछ बढ़िया एयर फ्रायर के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

Air Fryer
Air Fryer

अगर आपका परिवार बड़ा है, तो छोटे साइज के एयर फ्रायर में एक साथ पर्याप्त मात्रा में खाना बनाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में ज्यादा क्षमता वाला एयर फ्रायर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। ज्यादा क्षमता वाले एयर फ्रायर खासतौर पर बड़े परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं। इनमें बड़ी बास्केट या कुकिंग पॉट होता है, जिससे आप एक बार में ज्यादा मात्रा में खाना बना सकते हैं। इससे बार-बार खाना बनाने की जरूरत नहीं पड़ती और समय की भी बचत होती है। चाहे फ्रेंच फ्राइज बनाना हो, चिकन, स्नैक्स या फिर बेकिंग करनी हो, बड़े एयर फ्रायर में यह सब आसानी से किया जा सकता है। यहां हम 5 से 8 लीटर क्षमता वाले कुछ एयर फ्रायर की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपकी हेल्दी कूकिंग को आसान और सुविधाजनक बना सकते हैं। इन एयर फ्रायर में कई एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे डिजिटल कंट्रोल पैनल, अलग-अलग कुकिंग मोड, टेम्परेचर कंट्रोल और टाइमर सेटिंग। साथ ही कई मॉडल्स में नॉन-स्टिक बास्केट और आसान क्लीनिंग सिस्टम भी मिलता है, जिससे इस्तेमाल के बाद साफ करना भी आसान हो जाता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • KENT Digital Air Fryer 8L | 1700W | Bake, Grill & Roast

    8 लीटर क्षमता वाला यह KENT ब्रांड का एयर फ्रायर है। इसमें आप एक बार में ज्यादा मात्रा में खाना बना सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर बड़े परिवार के लिए उपयोगी है। इसमें 1700W की पावरफुल परफॉर्मेंस और 360° रैपिड एयर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो खाना कम तेल में भी कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाती है। इसकी मदद से आप फ्राई, बेक, ग्रिल और रोस्ट जैसे कई तरह के व्यंजन लगभग 80% कम तेल में तैयार कर सकते हैं। इसमें 7 प्रीसेट कुकिंग मेन्यू दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप फ्रेंच फ्राइज, समोसा, पिज्जा और अन्य स्नैक्स आसानी से बना सकते हैं। इस एयर फ्रायर में डिहाइड्रेशन फंक्शन भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप हेल्दी स्नैक्स जैसे ड्राई फ्रूट्स या सूखे फल तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें ग्लास विंडो और इन-बिल्ट लाइट दी गई है, जिससे आप खाना बनते समय उसे बाहर से ही देख सकते हैं। इससे बार-बार बास्केट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती और अंदर की गर्मी भी बरकरार रहती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- KENT
    • रंग- सिल्वर
    • क्षमता- 8 लीटर
    • आउटपुट वाट क्षमता- 1700 वाट
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट
    • कंट्रोल टाइप- टच
    • एयर फ्राइंग तकनीक- रैपिड एयर तकनीक

    खूबियां

    • इसमें टच कंट्रोल पैनल और डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है।
    • इसका ऑटो शट-ऑफ फीचर डिवाइस को ओवरहीटिंग से बचाता है।
    • इस एयर फ्रायर में एडजस्टेबल टेम्परेचर और टाइमर कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है।

    कमी

    • कुछ अमजेन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    01
  • PHILIPS Air Fryer NA231/00 with touch panel, uses up to 90% less fat, 1700W, 6.2 Liter

    फिलिप्स कंपनी के इस एयर फ्रायर की मदद से आप स्वादिष्ट खाना बहुत कम तेल में बना सकते हैं। यह एयर फ्रायर लगभग 90% तक कम फैट के साथ फ्राई, बेक और रोस्ट करने की सुविधा देता है। इसमें पेटेंटेड रैपिड एयर तकनीक और यूनिक स्टारफिश डिजाइन पैन दिया गया है, जो गर्म हवा को तेजी से सर्कुलेट करता है। इससे खाना चारों तरफ से समान रूप से पकता है और कई बार आपको खाना पलटने की भी जरूरत नहीं पड़ती। इस Philips Air Fryer में 6.2 लीटर की एक्स्ट्रा लार्ज कैपेसिटी मिलती है, जिससे आप एक बार में ज्यादा मात्रा में खाना बना सकते हैं। यह एयर फ्रायर 13 प्रीसेट कुकिंग मेन्यू के साथ आता है, जिनकी मदद से आप फ्राई, बेक, ग्रिल और रोस्ट जैसी कई तरह की कुकिंग आसानी से कर सकते हैं। साथ ही इसमें टाइम और टेम्परेचर को भी आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- PHILIPS
    • रंग- काला
    • क्षमता- 6.2 लीटर
    • मैटेरियल- एल्युमीनियम
    • आउटपुट वाट क्षमता- 1700 वाट
    • वोल्टेज- 240 वोल्ट
    • कंट्रोल टाइप- टच
    • न्यूनतम तापमान- 60 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम तापमान- 200 डिग्री सेल्सियस

    खूबियां

    • इस एयर फ्रायर में कुकिंग विंडो दी गई है, जिससे आप खाना बनते समय उसे बाहर से ही देख सकते हैं।
    • कंपनी के अनुसार यह एयर फ्रायर पारंपरिक ओवन की तुलना में लगभग 70% कम बिजली खर्च करता है।
    • इसमें 1700W का पावरफुल मोटर दिया गया है, जो लगातार और समान एयरफ्लो बनाए रखता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Wonderchef Platinum Air Fryer| Digital| Rapid Air Technology

    इस Wonderchef प्लेटिनम एयर फ्रायर की मदद से आप अपने पसंदीदा स्नैक्स को बिना तेल या बहुत कम तेल में बना सकते हैं। इस एयर फ्रायर में शानदार क्रोम फिनिश डिजाइन दिया गया है, जो किचन को एक प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है। इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है, जिससे यह रोजाना इस्तेमाल के लिए भी भरोसेमंद साबित होता है। इसमें 7 प्रीसेट कुकिंग मेन्यू मिलते हैं, जिनकी मदद से आप बेक, ग्रिल, रोस्ट, फ्राई और डिफ्रॉस्ट जैसे कई काम आसानी से कर सकते हैं। इस एयर फ्रायर में एडवांस रैपिड एयर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो गर्म हवा को तेजी और समान रूप से सर्कुलेट करता है। इससे खाना बाहर से कुरकुरा और अंदर से अच्छी तरह पका हुआ बनता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • रंग- काला
    • क्षमता- 5 लीटर
    • सामग्री- प्लास्टिक
    • ब्रांड- वंडरशेफ
    • वाट क्षमता- 1450 वाट
    • वोल्टेज- 230 वोल्ट
    • कंट्रोलर का प्रकार: टच

    खूबियां

    • इस एयर फ्रायर की मदद से आप कई तरह के स्नैक्स और डिशेज बना सकते हैं।
    • इसमें टाइम और टेंपरेचर कंट्रोल की सुविधा मिल रही है।
    • इसमें आसान डिजिटल कंट्रोल पैनल दिया गया है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    03
  • Cookwell Air Fryer - 5L With See Through Window

    इस एयर फ्रायर में हॉट एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, जो खाने को बहुत कम या बिना तेल के पकाने में मदद करती है। इससे आप फ्राई, बेक, ग्रिल और रोस्ट जैसी कई तरह की डिश आसानी से बना सकते हैं। 5 लीटर क्षमता वाले इस Cookwell एयर फ्रायर का कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन इसे छोटे किचन या सीमित काउंटर स्पेस के लिए भी उपयुक्त बनाता है। इसका स्लिम और स्पेस-सेविंग डिजाइन कम जगह घेरता है और आसानी से फिट हो जाता है। डिवाइस में आसान कंट्रोल और प्रीसेट ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे कुकिंग करना काफी सरल हो जाता है। आप सिर्फ कुछ बटन दबाकर अलग-अलग तरह की डिशेज जैसे फ्राइज, स्नैक्स या बेक्ड फूड तैयार कर सकते हैं। इसमें ट्रांसपेरेंट सी-थ्रू विंडो दी गई है, जिससे आप खाना बनते समय उसे आसानी से देख सकते हैं। इससे बार-बार बास्केट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।

    स्पेसिफिकेशन

    • रंग- ग्रे और काला
    • क्षमता- 5 लीटर
    • सामग्री- एल्युमीनियम, नायलॉन
    • वजन- 3.5 किलोग्राम
    • ब्रांड- कुकवेल
    • वाट क्षमता- 1400 वाट
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट
    • नियंत्रण विधि- टच
    • मॉडल का नाम- कुकवेल एयर फ्रायर

    खूबियां

    • इस एयर फ्रायर में बड़ी बास्केट मिलती है, जिसमें एक साथ ज्यादा मात्रा में खाना बनाया जा सकता है।
    • रैपिड एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी के कारण यह एयर फ्रायर पारंपरिक ओवन की तुलना में खाना जल्दी पकाता है।
    • आसान इस्तेमाल के लिए इसमें टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार इसमें खाना बनने में काफी समय लग जाता है।
    04
  • Nutricook 5L Air Fryer Slim (2025) with 100% Toxin-Free Ceramic Coating

    यह एयर फ्रायर कम तेल में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन बनाने में मदद करता है, जिससे आप घर पर ही हेल्दी और टेस्टी मील आसानी से तैयार कर सकते हैं।इसमें 5 लीटर की बड़ी कैपेसिटी दी गई है, जिससे परिवार के लिए एक साथ ज्यादा मात्रा में खाना बनाया जा सकता है। साथ ही इसमें 4 वन-टच कुकिंग प्रोग्राम मिलते हैं, जिनकी मदद से अलग-अलग डिशेज बनाना बेहद आसान हो जाता है। Nutricook का यह एयर फ्रायर सिरेमिक कोटिंग के साथ आता है, जो PTFE, PFOA और PFAS जैसे हानिकारक केमिकल से मुक्त है। इस एयर फ्रायर में एडवांस ProCyclone तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो शक्तिशाली एयरफ्लो बनाकर गर्म हवा को समान रूप से सर्कुलेट करता है। इससे खाना हर तरफ से अच्छी तरह पकता है और बाहर से कुरकुरा टेक्सचर मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • रंग- काला
    • क्षमता- 5 लीटर
    • आउटपुट वाट क्षमता- 1500 वाट
    • वजन- 4.5 किलोग्राम
    • ब्रांड- Nutricook
    • वाट क्षमता- 1500 वाट
    • वोल्टेज- 220 वोल्ट
    • कंट्रोल टाइप- टच
    • मॉडल का नाम- न्यूट्रीकुक एयर फ्रायर स्लिम

    खूबियां

    • इसमें क्लियर विंडो और इनबिल्ट लाइट दी गई है, जिससे आप खाना बनते समय उसे आसानी से देख सकते हैं।
    • 1500W की पावरफुल हीटिंग क्षमता के साथ यह एयर फ्रायर तेजी से गर्म होता है और कम समय में बेहतरीन कुकिंग रिजल्ट देता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    05

बड़ी क्षमता वाले एयर फ्रायर के प्रमुख फीचर्स

ऊपर बताए गए एयर फ्रायर के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

क्षमता

मैटेरियल

खासियत

KENT Digital Air Fryer 8L 

8 लीटर

प्लास्टिक

7 प्रीसेट मेन्यू, डिजिटल डिस्प्ले

PHILIPS Air Fryer NA231/00 with touch panel

6.2 लीटर

अल्युमीनियम

टेंपरेचर कंट्रोल

Wonderchef Platinum Air Fryer

5 लीटर

प्लास्टिक

टेंपरेचर कंट्रोल

Cookwell Air Fryer - 5L 

5 लीटर

अल्युमीनियम

टाइमर

Nutricook 5L Air Fryer Slim 

5 लीटर

बीपीए मुक्त, सिरेमिक कोटिंग

ऑटोमैटिक शटऑफ, टेंपरेचर कंट्रोल

 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ज्यादा क्षमता वाला एयर फ्रायर किसे खरीदना चाहिए?
    ज्यादा क्षमता वाला एयर फ्रायर बड़े परिवार या उन लोगों के लिए उपयुक्त होता है, जिन्हें एक बार में ज्यादा मात्रा में खाना बनाना होता है।
  • क्या ज्यादा क्षमता वाला एयर फ्रायर बिजली ज्यादा खर्च करता है?
    अधिकतर एयर फ्रायर 1200W से 1800W के बीच पावर कंज्यूम करते हैं, लेकिन जल्दी कुकिंग होने की वजह से कुल बिजली खर्च ज्यादा नहीं होता।
  • ज्यादा क्षमता वाला एयर फ्रायर खरीदते समय किन फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए?
    एयर फ्रायर खरीदते समय उसकी कैपेसिटी, पावर, टेम्परेचर कंट्रोल, टाइमर, नॉन-स्टिक बास्केट और क्लीनिंग सिस्टम जैसे फीचर्स जरूर देखें।

Loading...

Loading...