₹10,000 से कम वाली 5 दमदार Washing Machines: छोटे परिवार व अपार्टमेंट के लिए बिल्कुल सही!

₹10,000 से कम के बजट में मिलने वाली सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन छोटे परिवार व अपार्टमेंट के लिए सही होती हैं। इस रेंज में 6-7 किलोग्राम वाले मॉडल मिल जाते हैं जो 2-3 सदस्यों वाले परिवार, कपल्स या अकेले रहने वाले बैचलर्स के लिए काफी उपयोगी होते हैं। इनकी तेज स्पीड वाली मोटर कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाती है और खास डिजाइन वाला पल्सेटर दाग-धब्बों को साफ करता है।

छोटे परिवार व अपार्टमेंट के लिए ₹10,000 से कम वाली वॉशिंग मशीन
छोटे परिवार व अपार्टमेंट के लिए ₹10,000 से कम वाली वॉशिंग मशीन

अगर आपका परिवार छोटा है और अपने सीमित जगह वाले घर के लिए ₹10,000 से कम के बजट में एक अच्छी वॉशिंग मशीन की तलाश है, तो सेमी-ऑटोमैटिक विकल्प काफी अच्छे होते हैं। आसान नियंत्रण व टिकाऊ क्वालिटी वाले ये मॉडल ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए बिजली की बचत करते हैं और इनकी तेज गति वाली मोटर कपड़ों को कम समय में अच्छी तरह से सुखाती हैं। इन Washing Machines में रोज पहने जाने वाले कपड़ों से लेकर कंबल व पर्दे भी आसानी से साफ किए जा सकते हैं। इस बजट रेंज में करीब 6 किलोग्राम से लेकर 7 किलोग्राम तक वाले मॉडल मिल सकते हैं जो 2-3 लोगों के परिवार या अकेले रहने वाले लोगों के लिए उपयुक्त होते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Whirlpool 6.5 Kg 5 Star Magic Clean Semi-Automatic Top Loading Washing Machine (MAGIC CLEAN 6.5 GREY)

    • इस सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की क्षमता 6.5 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
    • 1400 RPM की मोटर से लैस यह Whirlpool वॉशिंग मशीन कम समय में कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाती है।
    • इसमें कुल तीन वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिनकी मदद से सामान्य, नाजुक और भारी कपड़ों को आसानी से साफ किया जा सकता है।

    आपके घर के लिए क्यों है अच्छी?

    • स्पिन शावर सुविधा वाली यह वॉशिंग मशीन कपड़ों को इतनी अच्छी तरह से खंगालती है कि उन पर डिटर्जेंट के कण जमा नहीं रहते हैं और वे पूरी तरह से साफ होते हैं।
    • इसमें धुले कपड़ों पर रोए, धागे या अन्य तरह की गंदगी चिपके नहीं रहते हैं और वे लिंट फिल्टर में जमा हो जाते हैं, जिससे लॉन्ड्री बेदाग बनती है।
    • इसके टब में ही जिद्दी दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाते हैं और उन्हें हाथ से धोने की जरूरत नहीं होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 6.5 किलोग्राम
    • ब्रांड- Whirlpool
    • कंट्रोल- नॉब
    • अधिकतम मोटर स्पीड- 1400 RPM
    • सालाना ऊर्जा खपत- 0.01 Kilowatt Hours 

    खासियतें

    • कास्टर पहिए
    • एस वॉश स्टेशन
    • 15 मिनट तक का वॉश टाइमर

    कमी

    • ज्यादा शोर स्तर।
    01
  • Voltas Beko by A Tata Product 7 kg 5 Star Semi Automatic Top Load Washing Machine (WTT70UHA/BRSSWH5POD)

    • 7 किलोग्राम क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन 2-3 लोगों के कपड़ों को धोने के लिए अच्छी है और ज्यादा ऊर्जा की खपत भी नहीं करती।
    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस मॉडल में 15 मिनट तक का वॉश और 5 मिनट तक का स्पिन टाइमर दिए गए हैं।
    • डबल वॉटरफॉल सुविधा कपड़ों पर डिटर्जेंट वाले पानी को अच्छी तरह से छिड़कने का काम करती है।

    आपके घर के लिए क्यों है अच्छी?

    • यह Voltas Beko वॉशिंग मशीन डिटर्जेंट वाले पानी में कुछ देर के लिए कपड़ों को भिगोकर रखने की सुविधा देती है, जिससे धूल-मिट्टी व मैल अच्छी तरह निकल जाते हैं और कपड़ों को अलग से बाल्टी में भिगोने की आवश्यकता नहीं होती है।
    • यह सेमी-ऑटोमैटिक मॉडल पानी में डिटर्जेंट को अच्छी तरह से मिक्स करता है और इसके साथ वॉशिंग पाउडर की बहुत ज्यादा खपत भी नहीं होती है।
    • इसमें कपड़े अच्छी तरह से सूख जाते हैं और उन्हें हाथों से निचोड़ने की जरूरत नहीं होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • ब्रांड- Voltas Beko
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 47.5D x 94.5W x 80.5H सेंटीमीटर
    • ड्रम मटेरियल- पोर्सिलेन एनामेल
    • वॉश टाइमर- 15 मिनट

    खासियतें

    • 1350 RPM मोटर
    • 5 मिनट तक का स्पिन टाइमर
    • 3 वॉश प्रोग्राम

    कमी

    • पहिए मजबूत नहीं है। 


    योर पिक्स पर मिलेगी गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, कुकवेयर व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी  

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • VW 7.5 kg 5 Star Aqua Spin Semi Automatic Top Load Washing Machine 0075P (Black)

    • इस वॉशिंग मशीन में नॉर्मल और स्ट्रॉन्ग वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिनकी मदद से अलग-अलग कपड़ों को आसानी से धो सकते हैं।
    • इसका रोलर जेट पल्सेटर कपड़ों पर जमा जिद्दी दाग-धब्बों को अच्छी तरह से साफ करता है।
    • यह वॉशिंग मशीन डिटर्जेंट वाले पानी को कपड़ों में अंदर तक प्रवेश करने देती है, ताकि वे अच्छी तरह साफ हो सकें।

    आपके घर के लिए क्यों है अच्छी?

    • यह 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन न सिर्फ कपड़ों को बेदाग बनाती है, बल्कि काफी टिकाऊ भी है। इसकी बॉडी में ज़ंग आसानी से नहीं लगती है और यह दीर्घकालिक प्रदर्शन सुनिश्चित करती है।
    • कपड़ों में कॉलर व स्लीव्स पर सबसे ज्यादा मैल जमा होता है जो ज्यादातर मशीन के टब में साफ नहीं हो पाता है। हालांकि, यह VW वॉशिंग मशीन अपने कॉलर स्क्रबर के साथ उन्हें चमकाने का काम करती है।
    • वहीं, यह ऊर्जा की बचत करते हुए काम करती है जिस वजह से बिजली का बिल नियंत्रण में रहता है और ज्यादा खर्च नहीं आता।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 75D x 47W x 95H सेंटीमीटर
    • क्षमता- 7.5 किलोग्राम
    • मोटर स्पीड- 1350 RPM 
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • कंट्रोल- नॉब

    खासियतें

    • ट्विन वॉटरफॉल
    • मैजिक फिल्टर
    • स्मार्ट स्पिन

    कमी

    • कंपनी सर्विस अच्छी नहीं है। 
    03
  • Midea 7kg Semi Automatic Top Load Washing Machine (MWMSA070PDX (KG), Black-Grey)

    • मैजिक फिल्टर से लैस इस वॉशिंग मशीन के टब में कपड़ों पर धागे, रोए और अन्य तरह की गंदगी जमा नहीं होती है। 
    • इसमें ड्रेन, जेंटल और हेवी ड्यूटी जैसे वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं जो कपड़ों को अच्छी तरह से धोने-सुखाने का काम करते हैं। 
    • इसका रैट प्रोटेक्शन मेश मोटर व पुर्जों को चूहों से सुरक्षित रखता है।

    आपके घर के लिए क्यों है अच्छी?

    • Midea ब्रांड की यह Semi-Automatic वॉशिंग मशीन अपनी तेज स्पीड वाली मोटर के साथ कपड़ों को कम समय में अच्छी तरह से सुखाती है, जिससे उनमें नमी और अतिरिक्त पानी जमा नहीं रहते है।
    • थर्मल प्रोटेक्शन सुविधा वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होने पर मोटर को पूरी सुरक्षा देती है और उसे खराब होने से बचाती है।
    • इस 7kg Washing Machine का खास डिजाइन वाला पल्सेटर पानी के सही फ्लो के साथ कपड़ों को अच्छी तरह से धोता है और सारी गंदगी निकल जाती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Midea
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • वॉश प्रोग्राम- 3
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 45D x 75W x 92H सेंटीमीटर

    खासियतें

    • ड्यूअल वेव पल्सेटर
    • ज़ंगरोधी बॉडी
    • नॉब कंट्रोल

    कमी

    • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
    04
  • Voltas beko, A Tata Product 6 kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine (WTT60UNX/OK3R0R0W01)

    • 1350 RPM मोटर वाली यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन वोल्टास बेको ब्रांड की है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
    • यह मॉडल 0.0107 kWh/किलोग्राम/साइकिल ऊर्जा और 19 लीटर/किलोग्राम/साइकिल पानी की खपत करता है।
    • इसकी बॉडी व ड्रम प्लास्टिक सामग्री से बने हैं जिनमें आसानी से जंग नहीं लगती है।

    आपके घर के लिए क्यों है अच्छी?

    • यह 6 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन कपड़ों को कम समय में अच्छी तरह से धोती-सुखाती है, जिससे ऊर्जा की भी बचत होती है और कपड़े बेदाग बनते हैं।
    • इसका स्पेशल पल्सेटर कपड़ों पर जमा मैल, धूल-मिट्टी और दाग-धब्बों को पूरी तरह से निकाल देता है और उन्हें बिल्कुल हाथ जैसी सफाई मिलती है।
    • यह Voltas Washing Machine रोजाना पहने जाने वाले हल्के कॉटन के कपड़ों से लेकर पर्दे, कंबल और डोर मैट तक धोने के लिए काफी अच्छी है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 44D x 74.5W x 91H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Voltas Beko 
    • क्षमता- 6 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • कंट्रोल- नॉब

    खासियतें

    • एयर ड्राय
    • लिंट फिल्टर
    • कॉम्पैक्ट साइज

    कमी

    • लीकेज की समस्या। 


    अलग-अलग तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए करिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख

    05

जानें इन सभी वॉशिंग मशीनों के बीच का अंतर

₹10,000 से कम वाली इन 5 ऊर्जा कुशल सेमी-ऑटोमैटिक Washing Machines में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत व पसंद के हिसाब से कर सकते हैं। इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने के लिए इस तालिका पर एक नजर डालिए-

मॉडल

मोटर

खासियत

Whirlpool 6.5 Kg 5 Star Magic Clean Semi-Automatic Top Loading Washing Machine

1400 RPM

स्पिन शावर

Voltas Beko by A Tata Product 7 kg 5 Star Semi Automatic Top Load Washing Machine

1350 RPM

कैसेट फिल्टर

VW 7.5 kg 5 Star Aqua Spin Semi Automatic Top Load Washing Machine

1350 RPM

रोलर केस

Midea 7 kg Semi-Automatic Top Load Washing Machine

1350 RPM

कॉलर स्क्रबर

Voltas Beko, A Tata Product 6 kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine

1350 RPM

लिंट फिल्टर

नोट: यहां बताई गई कुछ वॉशिंग मशीनों की MRP ₹10,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

FAQs:

1. ₹10,000 से कम में कौन सी वॉशिंग मशीनें सबसे अच्छी होती हैं?

इस बजट में सेमी-ऑटोमेटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीनें मिल जाती हैं जो प्रदर्शन व क्वालिटी के मामले में काफी अच्छी होती हैं। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले ये मॉडल ऊर्जा की भी कम खपत करते हैं। इस रेंज में वोल्टास बेको, VW, माइडिया और व्हर्लपूल जैसे ब्रांड के Washing Machine मॉडल्समिल जाते हैं।

2. छोटे परिवार के लिए वॉशिंग मशीन की कितनी क्षमता होनी चाहिए?

एक छोटे परिवार (2-3 सदस्य) के लिए 6 से 7 किलोग्राम की क्षमता वाली वॉशिंग मशीन काफी होती है। यह अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने और सुखाने में मदद करती है।

3. छोटे अपार्टमेंट के लिए सबसे अच्छी वॉशिंग मशीन का प्रकार कौन सा है?

छोटे अपार्टमेंट के लिए कॉम्पैक्ट डिजाइन वाली टॉप लोड Semi-Automatic Washing Machine सबसे उपयुक्त होती है क्योंकि ये कम जगह घेरती है और अक्सर बजट-फ्रेंडली भी होती है।

4. छोटे परिवारों और अपार्टमेंट के लिए वॉशिंग मशीन चुनते समय क्या देखें?

एक छोटे परिवार या अपार्टमेंट के लिए वॉशिंग मशीन चुनते समय मशीन का आकार व क्षमता, ऊर्जा व पानी की बचत, धुलाई के प्रकार और उनकी कार्यक्षमता जैसी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

5. इन वॉशिंग मशीनों का सही रख-रखाव कैसे करना चाहिए?

इसके लिए नियमित रूप से टब की सफाई करें और डिटर्जेंट डिस्पेंसर को साफ रखें। मशीन को समतल सतह पर रखें ताकि कंपन कम हो। ओवरलोडिंग से बचें, क्योंकि यह मशीन और कपड़ों दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। बढ़िया डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। ये छोटे-छोटे कदम आपकी मशीन को सालों तक नया बनाए रखेंगे।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...