₹15,000 से कम में पाएं शानदार धुलाई! ये हैं टॉप सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीनें जो रहेंगी आपके बजट में फिट

बजट टाइट होने पर भी कपड़ों की धुलाई को लेकर समझौता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ₹15,000 से कम में बढ़िया सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मिलती हैं। अलग-अलग क्षमता वाले विकल्प छोटे से बड़े परिवार के लिए सही होते हैं। इनकी खासियत है कि ये पर्दे, कंबल और कालीन जैसी भारी लॉन्ड्री को भी अच्छी तरह से धोने-सुखाने का काम करती हैं। इस बजट रेंज में हायर, VW, Samsung, व्हर्लपूल और LG जैसे ब्रांड के विकल्प मिलते हैं।

₹15,000 से कम वाली सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन
₹15,000 से कम वाली सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

अगर आपको सीमित बजट में रहते हुए एक अच्छी वॉशिंग मशीन की तलाश है तो ₹15,000 से कम में बड़े ब्रांड के सेमी-ऑटोमैटिक मॉडल मिलते हैं जो कपड़ों को अच्छी तरह से धोते-सुखाते हैं। तेज स्पीड वाली मोटर इनके प्रदर्शन को काफी अच्छा बनाती है और साथ ही इनमें सामान्य, नाजुक और भारी तीनों तरह की लॉन्ड्री को धोना आसान होता है। भले ही सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की कीमत कम होती है लेकिन इनका प्रदर्शन कहीं से भी कमजोर नहीं होता है। इनमें आपको 6 किलोग्राम से लेकर 11 किलोग्राम या उससे ज्यादा क्षमता वाले विकल्प मिलते हैं जो अलग-अलग साइज के परिवारों के लिए उपयुक्त होते हैं। इस बजट रेंज में आपको Haier, सैमसंग, व्हर्लपूल, एलजी और VW जैसे ब्रांड के विकल्प मिल जाएंगे।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • LG 7 Kg 5 Star Wind Jet Dry Semi-Automatic Top Loading Washing Machine (P7020NGAZ)

    • 7 किलोग्राम क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन 1300 RPM की मोटर से लैस है।
    • इसमें 5 मिनट तक का स्पिन और 15 मिनट तक का वॉश टाइमर मौजूद है।
    • इसके स्पिन टब की क्षमता 5.5 किलोग्राम और वॉश टब की क्षमता 7 किलोग्राम है। 

    क्यों चुनें?

    • यह LG सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन शर्ट की कॉलर पर जमा मैल को भी टब में अच्छी तरह से साफ करती है, ताकि उसे हाथ से घिसने की मेहनत न करनी पड़े।
    • इसमें अंडरगार्मेंट्स, सूट और साड़ी जैसे नाजुक कपड़ों को भी उनकी क्वालिटी खराब होने की चिंता किए बिना धो सकते हैं।
    • कपड़ों से निकलने वाले धागों, रोएं और मैल को लिंट फिल्टर जमा कर लेता है ताकि वे कपड़ों पर जमा न हों और सही धुलाई मिले।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • ब्रांड- LG
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • कंट्रोल- नॉब
    • मोटर स्पीड- 1300 RPM

    अन्य सुविधाएं

    • रैट अवे टेक्नोलॉजी
    • विंड जेट ड्राय
    • रस्टफ्री प्लास्टिक बेस

    कमी

    • केबल की लंबाई कम है। 

    वॉरंटी: 

    प्रोडक्ट पर पर 2 साल तक और मोटर पर 5 साल तक। 

    01
  • Whirlpool 6.5 Kg 5 Star Magic Clean Semi-Automatic Top Loading Washing Machine (MAGIC CLEAN 6.5 GREY)

    • 3 वॉश प्रोग्राम से लैस यह वॉशिंग मशीन व्हर्लपूल ब्रांड की है जिसकी क्षमता 6.5 किलोग्राम है।
    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस मॉडल की मोटर स्पीड 1400 RPM है और इसकी बॉडी में आसानी से ज़ंग नहीं लगती है।
    • 2-3 लोगों के परिवार के लिए यह वॉशिंग मशीन सही रहेगी और इसमें एक बार में 6-7 चादरें धोई जा सकती हैं।

    क्यों चुनें?

    • इस सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में धुले कपड़ों पर डिटर्जेंट के कण जमा नहीं रहते हैं, जिस वजह से उनकी चमक व रंग खराब नहीं होते।
    • इसकी तेज स्पीड वाली मोटर कपड़ों में जमा नमी को पूरी तरह से हटाते हुए उन्हें अच्छी तरह से सुखाती है और बारिश के मौसम में भी वे आसानी से सूख जाते हैं।
    • इस वॉशिंग मशीन में कम कपड़े 2-3 मिनट में सुखाए जा सकते हैं, जिससे समय के साथ-साथ बिजली की भी बचत होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 6.5 किलोग्राम
    • कलर- ग्रे
    • ब्रांड- Whirlpool
    • मोटर स्पीड- 1400 RPM
    • वॉश प्रोग्राम- 3

    अन्य सुविधाएं

    • एस एक्शन वॉश
    • 25 मिनट तक का वॉश टाइमर
    • रैट प्रोटेक्शन

    कमी

    • ज्यादा शोर स्तर। 

    वॉरंटी: 

    प्रोडक्ट पर पर 4 साल तक और मोटर पर 5 साल तक। 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • 7 Kg 5 star SEMI Automatic Top Loading Washing Machine HTW70-178BKN)

    • 7 किलोग्राम क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन हायर ब्रांड की है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
    • इसकी 1300 RPM वाली मोटर एक सामान्य लोड को करीब 40 मिनट में धो और सुखा सकती है।
    • यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 0.0103 KWh/किलोग्राम/साइकिल ऊर्जा और 17.10 लीटर/किलोग्राम/साइकिल पानी की खपत करती है।

    क्यों चुनें?

    • इस Haier वॉशिंग मशीन में कपड़े न सिर्फ साफ होते हैं, बल्कि पूरी तरह से हाइजीनिक भी रहते हैं और उन पर बैक्टीरिया व कीटाणु जमा नहीं होते हैं। 
    • इसमें रोजाना पहने जाने वाले कॉटन के कपड़े, नाजुक सूट-साड़ी और भारी पर्दों व चादरों समेत हर तरह की लॉन्ड्री को बेदाग बनती है और क्वालिटी भी खराब नहीं होती है। 
    • एंटी रैट मेश होने की वजह से चूहे मोटर व पुर्जों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं जिससे वॉशिंग मशीन की लाइफ भी बढ़ती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • ब्रांड- Haier
    • कंट्रोल- पुश बटन
    • मोटर स्पीड- 1300 RPM
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 46.2D x 78W x 93H सेंटीमीटर

    अन्य सुविधाएं

    • स्प्रे
    • मजबूत ग्लास लिड
    • लिंट फिल्टर

    कमी

    • बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है। 

    वॉरंटी: 

    प्रोडक्ट पर पर 2 साल तक और मोटर पर 5 साल तक। 

    ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख   

    03
  • VW 10.5 kg 5 Star Semi Automatic Top Load Washing Machine HydroMax0010P

    • VW ब्रांड की यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
    • इसमें मिलने वाली ट्विन वॉटरफॉल सुविधा डिटर्जेंट को पानी में अच्छी तरह घोलती है और एक समान रूप से उसे कपड़ों पर छिड़कती है।
    • 1350 RPM मोटर और एयर ड्राय सिस्टम के साथ यह कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाने का काम करती है। 

    क्यों चुनें?

    • अगर आपका परिवार बड़ा है या एकसाथ कई सारे कपड़े धोने की जरूरत अक्सर होती है तो 10.5 किलोग्राम क्षमता वाली यह सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सही पसंद होगी।
    • अपने खास डिजाइन वाले ड्रम के साथ यह कपड़ों को अच्छी तरह से घुमाते हुए पूरी तरह से साफ करती है, ताकि उन पर कोई भी दाग-धब्बा जम न रहे।
    • इसकी बॉडी लंबे समय तक ज़ंग से सुरक्षित रहती है जिस वजह से मशीन लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 83D x 55W x 103H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- VW
    • क्षमता- 10.5 किलोग्राम
    • मोटर स्पीड- 1350 RPM
    • ड्रम मटेरियल- प्लास्टिक

    अन्य सुविधाएं

    • वॉटर लेवल सिलेक्टर
    • 3 वॉश प्रोग्राम
    • कॉलर स्क्रबर

    कमी

    • मोटर ज्यादा टिकाऊ नहीं है।

    वॉरंटी: 

    प्रोडक्ट पर पर 2 साल तक और मोटर पर 3 साल तक।

    04
  • Samsung 8 kg, 5 star, Semi-Automatic Top Load Washing Machine (WT80C4200GG/TL)

    • इस सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की क्षमता 7 किलोग्राम है और इसमें नॉर्मल, हेवी और जेंटल जैसे तीन वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं।
    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन ऊर्जा की बचत करते हुए काम करती है और इसकी मोटर स्पीड 1350 RPM है।
    • एयर टर्बो ड्रायिंग सिस्टम कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाते हुए उनमें जमा नमी को अच्छी तरह से खत्म करता है। 

    क्यों चुनें?

    • यह Samsung Washing Machine कपड़ों को बिल्कुल हाथों से धोने जैसी धुलाई प्रदान करती है, जिससे उन पर जमा हर तरह की गंदगी और दाग-धब्बे अच्छी तरह साफ हो जाते हैं। 
    • इससे कपड़ों की चमक और रंग भी सुरक्षित रहते हैं।यह पानी में डिटर्जेंट को भी अच्छी तरह घोलती है ताकि सही धुलाई सुनिश्चित हो सके और अनावश्यक डिटर्जेंट की बर्बादी न हो।
    • बिजली कटौती के बाद पावर सप्लाई वापस आने पर यह पुरानी सेटिंग पर अपने आप काम करती है, जिससे मशीन को फिर से स्टार्ट करने की ज़रूरत नहीं होती और समय और ऊर्जा दोनों की बचत होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • कलर- लाइट ग्रे
    • ब्रांड- Samsung
    • मोटर स्पीड- 1350 RPM
    • वोल्टेज- 220 Volts

    अन्य सुविधाएं

    • रस्टप्रूफ बॉडी
    • मैजिक फिल्टर
    • वॉश टाइम- 15 मिनट व स्पिन टाइमर- 10 मिनट

    कमी

    • कंपन स्तर ज्यादा है। 

    वॉरंटी: 

    प्रोडक्ट पर पर 2 साल तक और मोटर पर 5 साल तक। 


    योर पिक्स पर गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, कुकवेयर व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स को लेकर मिलेगी विस्तृत जानकारी 

    05

क्या है इन 5 सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर?

₹15,000 से कम वाली इन 5 हाई क्वालिटी Semi-Automatic वॉशिंग मशीन के बीच के अंतर को आसानी से समझने के लिए इस तालिका पर नजर डालिए।

मॉडल

मोटर स्पीड

खासियत

LG 7 Kg 5 Star Wind Jet Dry Semi-Automatic Top Loading Washing Machine (P7020NGAZ)

1300 RPM

  • 3 वॉश प्रोग्राम
  • कॉलर स्क्रबर
  • एंटी वाइब्रेशन रबर

Whirlpool 6.5 Kg 5 Star Magic Clean Semi-Automatic Top Loading Washing Machine (MAGIC CLEAN 6.5 GREY)

1400 RPM

  • मैजिक क्लीन
  • लिंट फिल्टर
  • स्पिन शावर

Haier 7 Kg 5 star SEMI Automatic Top Loading Washing Machine (HTW70-178BKN)

1300 RPM

  • स्प्रे
  • कास्टर व्हील्स
  • मैजिक फिल्टर

VW 10.5 kg 5 Star Semi Automatic Top Load Washing Machine (0010P)

1400 RPM

  • 3 वॉश प्रोग्राम
  • स्मार्ट स्पिन
  • मल्टी डायरेक्शनल स्वर्ल

Samsung 8 kg, 5 star, Semi-Automatic Top Load Washing Machine (WT80C4200GG/TL)

1350 RPM

  • हेक्सा स्टॉर्म पल्सेटर
  • एयर टर्बो ड्रायिंग
  • मैजिक मिक्सर

नोट: यहां बताई गई वॉशिंग मसीन की MRP ₹15,000 से ज्यादा है, जो लेकिन लेख लिखने के दौरान कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ₹15,000 से कम में सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मिलती हैं?
    हां, इस कीमत रेंज में बढ़िया क्वालिटी के विकल्प देखने को मिल जाते हैं। ये किफायती तो होती हैं और पानी व बिजली की खपत भी कम करती हैं। हालांकि, इनमें कपड़े धोने और सुखाने के लिए अलग-अलग टब दिए होते हैं लेकिन तेज स्पीड वाली मोटर और मजबूत बॉडी इन्हें एक सही पसंद बनाती हैं।
  • किन ब्रांड के पास इस कीमत रेंज में बढ़िया क्वालिटी की सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन मिलती हैं?
    ₹15,000 से कम में आपको सैमसंग, LG, हायर, व्हर्लपूल और VW जैसे ब्रांड के मॉडल मिल जाएंगे जो अलग-अलग क्षमता और सुविधाओं से लैस होते हैं। इनमें मैजिक फिल्टर, तेज स्पीड वाली मोटर और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग देखने को मिलती है।
  • क्या ये अलग-अलग कपड़ों को धोने के लिए सही होती हैं?
    फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की तरह इनमें ज्यादा वॉश प्रोग्राम तो नहीं होते हैं लेकिन इनमें सामान्य, नाजुक और भारी लॉन्ड्री को धोने के लिए तीन वॉश साइकिल होती हैं जो एक सामान्य यूजर के हिसाब से सही होते हैं।
  • क्या ये कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाती हैं?
    हां अपनी तेज स्पीड वाली मोटर के साथ सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाती हैं और उनमें नमी जमा नहीं रहती है। हालांकि, टब से निकालने के बाद उन्हें धूप में सुखाना भी जरूरी है।
  • इनकी लाइफ कितनी होती है?
    सही रख-रखाव के साथ, एक अच्छी क्वालिटी वाली सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 7-10 साल या उससे अधिक समय तक चल सकती है। इसके लिए सही इस्तेमाल, नियमित सर्विसिंग और सफाई बहुत जरूरी है।

Loading...

Loading...