₹2,000 से कम में मिलने वाले 5 ग्रिल टोस्टर के साथ सुबह का नाश्ता बनेगा फटाफट!
डेली ब्रेकफास्ट के लिए लेना है बढ़िया ग्रिल टोस्टर लेकिन बजट आपका ₹2,000 तक ही है, तो यहां आपके लिए 5 विकल्प दिए गए हैं जिसे आप अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। इनकी मदद से कुछ ही मिनटों में क्रिस्पी और मजेदार सैंडविच बनकर तैयार हो जाएगा।
सुबह की जल्दबाजी के लिए आप भी एक ऐसे उपकरण की तलाश में हैं जिससे फटाफट से नाश्ता बन सके लेकिन आपका बजट भी बस ₹2,000 तक ही है? तो ऐसे में आप एक बढ़िया ग्रिल टोस्टर ले सकते हैं जो इस बजट तक उपलब्ध है। ये ग्रिल टोस्टर सैंडविच, ब्रेड टोस्ट और हल्के स्नैक्स को जल्दी और आसानी से तैयार करने में मदद करते हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ये किफायती होने के साथ-साथ काफी उपयोगी भी साबित होते हैं। इस बजट में मिलने वाले अधिकांश ग्रिल टोस्टर नॉन-स्टिक प्लेट, पावर इंडिकेटर, ऑटोमैटिक तापमान नियंत्रण और सुरक्षित लॉकिंग सिस्टम जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं। इनकी सफाई भी आसान होती है, जिससे इन्हें लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां 5 बढ़िया ब्रांड के विकल्प दिए गए हैं जिनमें MILTON, बजाज, iBELL, केंट और Prestige शामिल हैं जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं।
क्लिक करें अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ने के लिए योरपिक्स पर।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Milton Royal Express 800W Griller Sandwich Maker & Toaster
खास बातें
यह नॉन-स्टिक कोटिंग के साथ आता है जिसकी वजह से ब्रेड से लेकर कोई भी चीज इसपर चिपकेगी नहीं।
यह 800 वाट की क्षमता के साथ आता है, जिससे यह बहुत तेजी से गर्म होता है और आपका सैंडविच कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो सकता है।
कैसे आएगा काम?
सुबह के समय जब ऑफिस, स्कूल या कॉलेज जाने की जल्दी होती है, तब नाश्ता और खाना अलग-अलग बनाने के लिए समय नहीं रहता है। ऐसे में MILTON के इस टोस्टर की मदद से आप महज 3-5 मिनट में गरमा-गरम और क्रिस्पी सैंडविच तैयार कर सकते हैं।
चाहे पहली बार ही इसका इस्तेमाल क्यों न कर रहे हो, फिर भी यह काफी सुरक्षित रहेगा क्योंकि इसमें ऑटो कट-ऑफ और लाइट इंडिकेटर दी गई है जिसकी वजह से इसे कोई भी बिना किसी झंझट या सैंडविच जलाने के डर के इस्तेमाल कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - MILTON
वोल्टेज - 220 वोल्ट (AC)
मटेरियल - प्लास्टिक
वाटेज - 800 वाट
वजन - 1.2 किलोग्राम
01
iBELL SM1515 Sandwich Maker
खास बातें
यह 3-इन-1 मल्टी-फंक्शन के साथ काम करता है। यानी इसमें आप सिर्फ नॉर्मल टोस्ट ही नहीं, बल्कि ग्रिल्ड पनीर व चिकन, टिक्की और वेजी ग्रिल भी आसानी से बना सकते हैं।
इसमें कूल टच हैंडल दिया गया है जिसकी वजह से सैंडविच बनाते समय हाथ जलने का खतरा नहीं होता है।
कैसे आएगा काम?
अगर आप सैंडविच, टोस्ट और ग्रिल्ड सब्जियां, पनीर या चिकन खाने के शौकीन है लेकिन ज्यादा तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो यह iBELL टोस्टर आपके लिए सही रहेगा जिसमें कम तेल में सारी चीजें ग्रिल्ड हो जाएंगी और झटपट आपका नाश्ता तैयार हो जाएगा।
आपको लगता है कि टोस्ट मेकर या सैंडविच मेकर को बनाने के बाद सफाई में काफी मेहनत लगती है। तो अब चिंता छोड़िए क्योंकि यह नॉन-स्टिक कोटिंग के साथ आता है जिसकी वजह से इसपर भोजन चिपकता नहीं है और काफी कम तेल या घी में पकवान बन जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - iBELL
वोल्टेज - 220 वोल्ट
मटेरियल - मेटल
वाटेज - 849.99 वाट
वजन - 1.97 किलोग्राम
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Prestige PGMFD 800 Watt Grill Sandwich Toaster
खास बातें
इसका बाहरी हिस्सा हीट रेसिस्टेंट है जो टोस्टिंग के दौरान भी गर्म नहीं होता, जिससे इसे छूने पर हाथ जलने का डर नहीं रहता।
यह Prestige का ग्रिल टोस्टर ISI प्रमाणित है और इसके साथ 1 साल की वारंटी मिलती है, जो इसके टिकाऊपन और सुरक्षा का भरोसा देती है।
कैसे आएगा काम?
अगर आप हॉस्टल स्टूडेंट्स या बैचलर्स हैं जिन्हें खाना बनाना ज्यादा नहीं आता, तो यह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसकी मदद से ब्रेड में आलू, पनीर, वेजीज या चीज की स्टफिंग भरकर मजेदार सैंडविच आसानी से तैयार किया जा सकता है।
अक्सर जब घर में मेहमान ज्यादा आ जाते हैं तो घर का काम काफी बढ़ जाता है। ऐसे में इसकी मदद से आप नए-नए तरह के नाश्ते तो बना ही सकते हैं लेकिन आपको किचन में खड़े होकर तवे पर बार-बार पलटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस इसमें रखकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें, आपका चटपटा सैंडविच तैयार हो जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Prestige
वोल्टेज - 230 वोल्ट
मटेरियल - प्लास्टिक
वाटेज - 800 वाट
वजन - 1.64 किलोग्राम
03
Bajaj New SWX 400 2-Slice Sandwich Grill Toaster
खास बातें
यह कॉम्पैक्ट साइज़ में आता है जो आपकी किचन में काफी कम जगह घेरेगा और आराम से किसी भी कोने में आ जाएगा।
इसमें पकड़ने के लिए हैंडल बना हुआ है जिसकी वजह से इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह लेकर आना-जाना कर सकते हैं।
कैसे आएगा काम?
अगर आप नॉन वेज खाने के शौकीन है तो Bajaj का यह टोस्टर आपके बड़े काम आ सकता है। क्योंकि इसकी मदद से आप पके हुए चिकन जैसे, तंदूरी चिकन या चिकन कीमा को ब्रेड के बीच रखकर क्रिस्पी ग्रिल सैंडविच आसानी से बना सकते हैं।
चूंकि यह नॉन-स्टिक कोटिंग के साथ आता है जिसकी वजह से आपको नॉन-वेज सैंडविच या कबाब गरम करते समय बहुत कम बटर या तेल लगाना पड़ेगा और यह चिपकेगा भी नहीं जिससे बाद में इसे आराम से साफ किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Bajaj
वोल्टेज - 240 वोल्ट
मटेरियल - एक्रिलोनाइट्राइल ब्यूटाडाइन स्टाइरीन
वाटेज - 800 वाट
डाईमेंशन - 23D x 26.2W x 11.2H सेमी
04
KENT Toaster Griller Sandwich Maker
खास बातें
इसमें नॉन-स्टिक सिरेमिक कोटिंग वाली प्लेट्स हैं, जो हानिकारक केमिकल्स से मुक्त होती हैं और खाना को हेल्दी बनाने में मदद करती है।
यह ग्रिल पूरी तरह यानी 180 डिग्री तक खुल जाती है, जिससे इसका इस्तेमाल करना काफी आसान होता है।
कैसे आएगा काम?
आपको बता दें, इसमें हाइट एडजस्टमेंट की सुविधा दी गई है जिसकी वजह से क्लब सैंडविच, गार्लिक ब्रेड या चीज़ी पैनिनी बिना पिचके सही से टोस्ट हो सकते हैं। इसमें आप सैंडविच की मोटाई के हिसाब से इसकी ऊपरी प्लेट को एडजस्ट कर सकते हैं, ताकि अंदर की फिलिंग दबे या बाहर न निकले।
अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं और हमेशा कुछ बाहर का खाने का जिद करते हैं तो आप इसमें अलग-अलग सब्जियों से तरह-तरह के स्वादिष्ट सैंडविच बना सकती हैं जो हेल्दी होने के साथ-साथ बच्चों को घर का खाने का आदत लगा सकते हैं।
नोट: ऊपर बताए गए सभी ग्रिल टोस्टर लेख लिखते समय ₹2000 से कम कीमत पर उपलब्ध हैं। बाद में इसकी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। इसलिए ग्राहकों से अनुरोध है कि लेते समय प्रोडक्ट की कीमत अमेजन पर जांच लें।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
क्या ₹2,000 से कम में अच्छा ग्रिल टोस्टर मिल सकता है?
आमतौर पर, ₹2,000 के बजट में कई अच्छे ग्रिल टोस्टर ई-कॉमर्स वेबसाईट से लेकर बाजारों में भी उपलब्ध हैं। इस कीमत में आपको सैंडविच ग्रिल करने, ब्रेड टोस्ट करने और हल्के स्नैक्स तैयार करने के लिए पर्याप्त सुविधाओं वाले मॉडल आसानी से मिल जाते हैं। सही ब्रांड और फीचर्स चुनकर आप अच्छा विकल्प ले सकते हैं।
ग्रिल टोस्टर लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
बता दें, ग्रिल टोस्टर लेते समय उसकी बिल्ड क्वालिटी, नॉन-स्टिक प्लेट, बिजली की खपत, सुरक्षा लॉक, हीट इंडिकेटर, वारंटी और सफाई की सुविधा जैसी बातों पर ध्यान देना चाहिए। इन सुविधाओं वाला टोस्टर लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करता है।
क्या ग्रिल टोस्टर केवल सैंडविच बनाने के लिए ही उपयोगी है?
ऐसा नहीं है। ग्रिल टोस्टर का उपयोग केवल सैंडविच बनाने तक सीमित नहीं है। इसमें ब्रेड टोस्ट, पनीर, सब्जियों और कुछ हल्के स्नैक्स को भी आसानी से ग्रिल किया जा सकता है, जिससे यह रोजमर्रा की रसोई के लिए एक उपयोगी उपकरण बन जाता है।
नॉन-स्टिक प्लेट वाले ग्रिल टोस्टर के क्या फायदे हैं?
नॉन-स्टिक प्लेट पर भोजन चिपकता नहीं है, जिससे खाना आसानी से निकल जाता है। इसके अलावा तेल का कम उपयोग होता है और सफाई भी बहुत आसान हो जाती है। यही कारण है कि अधिकतर लोग नॉन-स्टिक प्लेट वाले ग्रिल टोस्टर को प्राथमिकता देते हैं।