कम जगह, ज्यादा स्वाद! ये 5 इलेक्ट्रिक गैस स्टोव आपके छोटे किचन को बनाएंगे स्मार्ट
अगर आप भी बढ़ते गैस सिलेंडर के खर्च से राहत पाना चाहते हैं और अपने छोटे किचन को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो इलेक्ट्रिक गैस स्टोव बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। ये बिजली से चलते हैं जो गैस का खर्च बचाने में मदद करेंगे। देखें 5 बढ़िया विकल्प नीचे।
बढ़ती गैस की महंगाई और सीमित जगह वाले किचन ने लोगों को नए विकल्प तलाशने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में इलेक्ट्रिक गैस स्टोव तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। आपको बता दें, ये न सिर्फ एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता कम करते हैं, बल्कि कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाते हैं। अगर आपका किचन छोटा है और आप रोजमर्रा की जरूरतों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प चाहते हैं, तो इलेक्ट्रिक स्टोव आपके लिए सही रहेंगे। इन्हें इस्तेमाल करना आसान होता है और इन्हें रखने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत भी नहीं पड़ती। साथ ही, इनकी साफ-सफाई भी काफी आसान होती है। इनमें अलग-अलग तापमान सेटिंग, ऑटो शट-ऑफ और ओवरहीट प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इन्हें और सुरक्षित बनाते हैं।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Drumstone hot plate 2000 watt electric stove
मुख्य बातें
इसमें दिए गए 2000 वाट की हॉट प्लेट तेजी से गर्म होकर सही तरीके से खाना पकाने में मदद करती है।
इसमें तापमान को नियंत्रित करने के लिए नॉब दिया गया है।
यह एंटी-स्लिप डिजाइन में बना हुआ है।
इसे लेने के फायदे
अगर आप बैचलर हैं और नौकरी या पढ़ाई के लिए अकेले रहना पड़ता है तो यह चूल्हा आपके लिए सही रहेगा क्योंकि इसमें गैस का कोई झंझट नहीं है और बिजली की मदद से इंडक्शन की तरह इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह वजन में काफी हल्का है और पोर्टेबल है, जिससे अगर आपको किसी दूसरे शहर जाना हुआ या रूम बदलना हुआ तब भी इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह लेकर जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Drumstone
मॉडल - Force.Hot.Plate.2000W
बर्नर की संख्या - 1
मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
हीटिंग एलीमेंट - कॉइल
खासियत
कॉम्पैक्ट साइज़
15 साल की वारंटी
कमी
2000W होने की वजह से अगर आप इसका लगातार इस्तेमाल करते हैं तो बिजली का बिल बढ़ सकता है।
01
Stainless Steel 1500 Watt Induction Cooktop Electric Stove
मुख्य बातें
यह स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है जिसपर जंग नहीं लगती।
इसमें 1 मीटर का लंबा कॉर्ड दिया गया है।
3 लेवल पॉवर इंडिकेटर के साथ इसे कम, मध्यम और तेज आंच पर खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे लेने के फायदे
कई बच्चे हॉस्टल में रहते हैं लेकिन उनको मेस का खाना पसंद नहीं आता। ऐसे में इस चूल्हे को लेना काफी सही रहेगा। इसकी मदद से बिना गैस के दाल, चावल, चाय, सब्जी, नूडल्स आदि आराम से बना सकते हैं।
चूंकि यह शॉक प्रूफ डिजाइन में आता है और स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना हुआ है जिससे करंट लगने का भी कोई डर नहीं होगा और आप आराम से बेफिक्र होकर इसपर खाना बना सकते हैं या पानी गर्म कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - BRIGHTBERG
मॉडल - 1500 WATT
बर्नर की संख्या - 1
मटेरियल - स्टेनलेस स्टील
वोल्टेज- 220 वोल्ट
खासियत
लाइटवेट
पॉवर ऑन इंडिकेटर
कमी
छोटे बर्तन जलने का खतरा हो सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
BAJAJ VACCO Coil Hot Plate 2000-watts Cooktop
मुख्य बातें
यह रस्ट रेसिस्टेंट है जिससे जंग लगने का खतरा नहीं होता है।
यह 2000 वाट हीटिंग पावर के साथ आता है जो काफी तेजी से गर्म हो जाता है।
इसका बाहरी ढांचा पाउडर-कोटेड मेटल का है, जो शॉक-प्रतिरोधी है।
इसे लेने के फायदे
इसे लेने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इस गैस स्टोव पर बर्तन इस्तेमाल करने के लिए आपको सोचना नहीं पड़ेगा क्योंकि इसमें एल्युमिनियम, स्टेनलेस स्टील, तांबा, लोहा या मिट्टी, किसी भी तरह के बर्तन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
LPG सिलेंडर आजकल पहले से अधिक महंगा हो गया है। ऐसे में आप इसे चुन सकते हैं क्योंकि इसे इस्तेमाल करने के लिए गैस की आवश्यकता नहीं होती है और बिजली की मदद से आराम से सभी प्रकार के खाना पका सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - BAJAJ VACCO
मॉडल - HPC-06
बर्नर की संख्या - 1
मटेरियल टाइप - अलॉइ स्टील
वोल्टेज- 220 वोल्ट (AC)
खासियत
सिंगल बर्नर डिजाइन
पाउडर कोटेड
कमी
यह बंद होने में अधिक समय लगाता है।
03
Wellberg Double Burner Electric Stove
मुख्य बातें
इसमें 2 बर्नर दिए गए हैं जिससे 2 तरह के पकवान एक साथ आराम से बनाए जा सकते हैं।
यह आकार में छोटा और हल्का होता है, जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
इसमें हीट व तापमान को एडजस्ट करने के लिए अलग-अलग नॉब दिए गए होते हैं।
इसे लेने के फायदे
अगर आपके रसोई का आकार काफी छोटा है तो आप इसे चुन सकते हैं क्योंकि यह कॉम्पैक्ट साइज़ में आता है जिससे आसानी से कम जगह में फिट हो जाएगा और आपको इसके रखने के लिए ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा।
अगर आपके घर में बुजुर्ग है या छोटे बच्चे हैं जो नया-नया कुकिंग सीखना चाहते हैं उनके लिए भी यह चूल्हा काफी सही है। क्योंकि इसमें गैस स्टोव की तरह खुली आग नहीं होती है जिससे हाथ जलने या कपड़ों में आग लगने का खतरा नहीं रहता और ना ही गैस लीक होने का डर रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Wellberg
मॉडल - DUAL COIL 01
बर्नर की संख्या - 2
मटेरियल - कास्ट आयरन
वोल्टेज - 220 वोल्ट
खासियत
रस्ट रेसिस्टेंट
स्पेस सेविंग डिजाइन
कमी
इस्तेमाल के समय इसके ऑन-ऑफ करने वाले स्विच में दिक्कत आ सकती है।
04
2000W Electric Double Burner
मुख्य बातें
यह काफी लाइटवेट है जिससे इसे एक जगह से दूसरी जगह आराम से लेकर जा सकते हैं।
इसमें लगा ओवरहीट प्रोटेक्शन अपने-आप तापमान को कंट्रोल करता है, जिससे आपका खाना बिना जले पक सकता है।
इसमें लगा थर्मल फ़्यूज़ ज्यादा गर्म होने से बचाता है, जिससे आपका खाना जलेगा नहीं।
इसे लेने के फायदे
इसको लेने के बाद इंडक्शन कुकटॉप की तरह इसके लिए आपको अलग से इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि इस पर स्टील, एल्युमिनियम, कॉपर, कास्ट आयरन और फ्राइंग पैन सब काम करते हैं।
देखा जाए तो यह गैस चूल्हा की तरह आसपास के वातावरण को गर्म नहीं करता है। जिससे गर्मियों के मौसम में भी इसपर आराम से खाना पकाया जा सकता है और इसमें दिए गए एडजेस्टेबल नॉब की मदद से तापमान को नियंत्रित किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - ORYNTHIS
मॉडल - Orynthis EasyCook Electric Stove
बर्नर की संख्या - 2
मटेरियल - मेटल
कंट्रोल टाइप - नॉब
खासियत
डबल बर्नर
ओवरहीट प्रोटेक्शन
कमी
इसके प्लग की लंबाई छोटी लग सकती है।
05
कॉम्पैक्ट साइज़ किचन के लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक गैस स्टोव रहेगा बढ़िया?
यहां ऊपर दिए गए विकल्पों के बीच कुछ मुख्य फीचर्स को बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने रसोई के लिए एक सही इलेक्ट्रिक गैस स्टोव ले सकते हैं -
ब्रांड व मॉडल
वाटेज
वजन
Drumstone, hot plate 2000 watt electric stove
2000 वाट
–
Stainless Steel 1500 Watt Induction Cooktop Electric Stove Without Gas for Kitchen
1500 वाट
1.8 किलोग्राम
BAJAJ VACCO Coil Hot Plate 2000-watts Cooktop
2000 वाट
2.2 किलोग्राम
Wellberg Double Burner Electric Stove
2000 वाट
1.8 किलोग्राम
Orynthis EasyCook Electric Stove 2000W Electric Double Burner
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
क्या इलेक्ट्रिक स्टोव छोटे किचन के लिए सही विकल्प है?
आपको बता दें, इलेक्ट्रिक स्टोव कॉम्पैक्ट आकार में आते हैं और कम जगह घेरते हैं। इसलिए छोटे किचन के लिए ये एक सुविधाजनक विकल्प माने जाते हैं। चाहे पीजी हो य फ्लैट हर जगह इसे आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या इलेक्ट्रिक स्टोव से गैस सिलेंडर का खर्च कम किया जा सकता है?
अगर आप रोजमर्रा के कुछ काम जैसे चाय बनाना, दूध गर्म करना या हल्की-फुल्की कुकिंग इलेक्ट्रिक स्टोव पर करते हैं, तो गैस की खपत कम हो सकती है। हालांकि कुल बचत आपके उपयोग पर निर्भर करती है।
क्या इलेक्ट्रिक स्टोव चलाने के लिए ज्यादा बिजली खर्च होती है?
बिजली की खपत स्टोव की क्षमता और इस्तेमाल के समय पर निर्भर करती है। जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने पर यह कई लोगों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प हो सकता है।
इलेक्ट्रिक स्टोव सुरक्षित होता है?
अधिकांश आधुनिक इलेक्ट्रिक स्टोव में ओवरहीट प्रोटेक्शन, ऑटो शट-ऑफ और तापमान नियंत्रण जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए जाते हैं, जिससे इन्हें सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या इलेक्ट्रिक स्टोव पर सभी तरह के बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
बता दें, यह स्टोव के प्रकार पर निर्भर करता है। सामान्य इलेक्ट्रिक हॉट प्लेट पर ज्यादातर बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जबकि इंडक्शन स्टोव के लिए इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तनों की जरूरत होती है। आप इसे लेने से पहले इसके निर्देश को पढ़ सकते हैं।