Godrej, Haier और Blue Star के 6 दमदार AC के साथ भारत की झुलसती गर्मी से मिलेगी राहत

आप भी इस गर्मी आरामदायक और ठंडा माहौल चाहते हैं, तो Godrej, Haier और Blue Star के ये 6 Air Conditioners के विकल्प आपकी खरीदारी सूची में जरूर शामिल होने चाहिए।

एयर कंडीशनर
एयर कंडीशनर

देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। ऐसे में घर को ठंडा रखने के लिए एक अच्छे एयर कंडीशनर का चुनाव बेहद जरूरी हो जाता है। अगर आप नया एसी लेने का प्लान बना रहे हैं, तो Godrej, Haier और Blue Star के कुछ बेहतरीन मॉडल आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। ये AC दमदार कूलिंग के साथ-साथ बिजली की बचत और आधुनिक फीचर्स भी प्रदान करते हैं। इनमें तेज कूलिंग, इन्वर्टर तकनीक, एयर फिल्ट्रेशन और स्मार्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। 

एक ओर जहां Godrej के एसी अपनी ऊर्जा दक्षता और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वहीं Haier के मॉडल एडवांस तकनीक और आकर्षक डिजाइन के साथ आते हैं। Blue Star के एयर कंडीशनर भी मजबूत कूलिंग और लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन के कारण लोगों की पसंद बने हुए हैं।

गोदरेज, हायर और ब्लू स्टार ब्रांड की तुलना के साथ समझें आपके लिए है कौन सही 

नीचे तालिका के माध्यम से गोदरेज, हायर और ब्लू स्टार ब्रांड के बारे में कुछ बातों के बीच अंतर बताया गया है जिससे आप अपने लिए एक बढ़िया एसी चुन पाएंगे - 

मुख्य बातें 

Godrej

Haier 

Blue Star 

अनुमानित कीमत 

₹30,000-₹55,000

₹35,000-₹65,000

₹35,000- ₹70,000+ 

कूलिंग प्रदर्शन 

अच्छी और स्थिर कूलिंग 

तेज और प्रभावी कूलिंग

बेहद दमदार कूलिंग

ऊर्जा दक्षता 

अच्छी   

अच्छी   

अच्छी से बेहतर 

खास फीचर्स 

एंटी-डस्ट फिल्टर, पर्यावरण-अनुकूल रेफ्रिजरेंट, सस्ता मेंटेनेंस और वारंटी

फ्रॉस्ट सेल्फ-क्लीन तकनीक, सुपरसोनिक फीचर, स्मार्ट वाई-फाई और वॉयस कंट्रोल

कनवर्टिबल मोड, टर्बो कूलिंग, स्मार्ट डायग्नोसिस, प्रीमियम कोटिंग, हैवी-ड्यूटी कूलिंग

किसके लिए बेहतर है 

बजट में इको-फ्रेंडली एसी लेने वाले लोगों के लिए  

आधुनिक फीचर्स और स्मार्ट तकनीक पसंद करने वालों के लिए

ज्यादा गर्मी वाले क्षेत्रों और प्रीमियम कूलिंग चाहने वालों के लिए 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 1.5 Ton 5 Star Twin Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - 1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए सही है जिसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दिया गया है जो कम बिजली खपत के साथ कमरे को बढ़िया तरीके से ठंडा कर देता है। Haier का यह एसी रिमोट की मदद से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। 

    हमारा सुझाव 

    • अगर आप दिल्ली, पटना, जयपुर जैसे शहरों में रहते हैं जहां तापमान गर्मियों में 50 डिग्री से ऊपर चला जाता है तो उस जगह के लिए भी यह एसी काफी सगी रहेगा क्योंकि इसमें सुपरसोनिक फीचर दिया गया है जिससे यह 54°C तक के तापमान में भी कमरे को ठंडा कर देता है। 
    • इसमें IDU फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन और ODU साइक्लोन क्लीन तकनीक दी गई है। यह इंडोर और आउटडोर दोनों यूनिट्स को खुद से साफ कर लेता है, जिससे धूल और कचरा जमा नहीं होता। इसकी मदद से आपको बार-बार सर्विसिंग के पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - HSA52VP-G5NB-I
    • कूलिंग क्षमता - 5.13 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 47 डेसिबल 
    • वाटेज - 1160 वाट 

    खासियत 

    • 100% ग्रूव्ड कॉपर कंडेनसर
    • 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड

    कमी 

    • इस मॉडल में आपको 2-वे एयर स्विंग मिलता है।
    01
  • Blue Star 1.5 Ton 3 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग के साथ आने वाला Blue Star का यह एसी 5 अलग-अलग मोड में कूलिंग को एडजेस्ट करने की सुविधा देता है। यह वाईफाई को सपोर्ट करता है जिससे आप इसे आराम से अपने फोन से कनेक्ट करके चला सकते हैं और एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट की सुविधा के साथ वॉइस कंट्रोल भी कर सकते हैं। 

    हमारा सुझाव 

    • अगर आपका कमरा 151 से 180 स्क्वेर फिट तक का है तो आप इसे ले सकते हैं क्योंकि यह एक 1.5 Ton AC है जो मध्यम आकार के कमरों के लिए सही होता है और इसका 4-वे स्विंग कमरे में पूरी तरह हवा फैलाने में मदद करता है। 
    • इसमें मौजूद कस्टमाइज्ड स्लीप फीचर की मदद से 12 घंटे की नींद के दौरान हर घंटे के हिसाब से तापमान और पंखे की गति को अपनी पसंद के अनुसार सेट किया जा सकता है जिससे हर घंटे तापमान के अनुसार आरामदायक ठंडक मिल सकती है।  

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Blue Star
    • मॉडल - IA318ZXUS
    • कूलिंग क्षमता - 17742 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
    • नॉइस लेवल - 45 डेसिबल 
    • वाटेज - 5200 वाट 

    खासियत 

    • डिजीक्यू हेप्टा सेंसर
    • सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी 

    कमी 

    • इसमें 3 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है जिससेसे यह 5 स्टार की तुलना में अधिक बिजली खपत करता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Godrej 1.5 Ton 3 Star| New Star Rated| Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - 1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए सही है जिसमें मौजूद 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड की मदद से इसकी ठंडक को अपने अनुसार एडजेस्ट किया जा सकता है। Godrej के इस एसी में 3 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है और AI की मदद से यह कमरे के तापमान और लोगों की संख्या के अनुसार ठंडक दे सकता है। 

    हमारा सुझाव 

    • कई जगहों पर जब बाहर का तापमान 50 डिग्री के ऊपर तक पहुंच जाता है, तब भी यह बिना रुके हुए कमरे को ठंडा रखने की ताकत रखता है। साथ ही, इसमें 100% कॉपर कंडेनसर और ब्लू फिन कोटिंग भी मौजूद है, जो जंग लगने से बचाती है।
    • इसमें दिए गए सेल्फ-क्लीन टेक्नोलॉजी की मदद से यह स्प्लिट AC नमी को जमने से रोकता है और बेहतर सेहत व लंबे समय तक चलने वाली कूलिंग परफ़ॉर्मेंस के लिए साफ-सुथरी हवा के बहाव में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Godrej
    • मॉडल - AC 1.5T EC HIC 18Q3TH WA
    • कूलिंग क्षमता - 4.8 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 36 डेसिबल 
    • वाटेज - 1380 वाट 

    खासियत 

    • एयर फिल्टर 
    • साइलेंट कूलिंग फीचर 

    कमी 

    • इसमें केवल 2 वे स्विंग दिया गया है।
    03
  • Haier 1 Ton 5 Star, New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC

    अमेजन क्या कहता है - 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाला यह एसी बिजली की खपत को कम करते हुए आरामदायक ठंडक देने में मदद करता है। Haier का यह एसी 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड के साथ आता है जिसकी वजह से इसके तापमान को 7 अलग-अलग मोड में बदल सकते हैं। 

    हमारा सुझाव 

    • अगर आप दिल्ली, जयपुर, पटना जैसे शहरों में रहते हैं जहां गर्मियों में अक्सर तापमान 55 डिग्री से ऊपर चला जाता है, ऐसे में यह Inverter AC आपके लिए सही रहेगा जो 60°C जैसे गर्मी में भी अपनी सुपरसोनिक फीचर की मदद से कमरे को 10 सेकंड में ठंडा कर देगा। 
    • अगर आपको लगता है आप हर बार एसी की सफाई को भूल जाते हैं तो इसे चुनिए जिसमें फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक मौजूद है जिसकी वजह से यह जरूरत पड़ने पर इंडोर यूनिट की सफाई खुद कर लेता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - HSA14KU-GAI5NB-I
    • कूलिंग क्षमता - 3.4 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 37 डेसिबल 
    • वाटेज - 795 वाट 

    खासियत

    • डीह्यूमिडिफायर
    • 100% कॉपर कंडेंशर 

    कमी 

    • इंस्टॉलेशन सर्विस सही नहीं है।
    04
  • Blue Star 1 Ton 5 Star,New Star rated,Smart Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - इन-बिल्ट वाईफाई सुविधा के साथ आने वाले इस एसी को आप अपने फोन एप के माध्यम से जोड़कर कहीं से भी नियंत्रित कर सकते हैं और इसको चालू बंद के साथ-साथ तापमान को बढ़ा या घटा भी सकते हैं। Blue Star का यह एसी सेल्फ क्लीन टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिससे जरूरत के अनुसार इंडोर यूनिट की सफाई यह खुद कर लेगा।

    हमारा सुझाव 

    • अगर आप छोटे कमरे में रहते हैं या फिर दूसरी शहर में किसी फ्लैट में रहते हैं और वहां एसी लगाने की सोच रहे हैं तो यह एक बढ़िया चॉइस रहेगा क्योंकि इसमें 1 टन क्षमता मौजूद है और 4-वे स्विंग भी दिया गया है जिससे यह सही से कमरे को ठंडा कर देगा। 
    • चूंकि इसमें 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दिया गया है जिसकी वजह से यह 3 स्टार वाले एसी की तुलना में कम बिजली खर्च करेगा जिससे बिजली बिल अधिक नहीं आएगा और आपको ठंडक भी बढ़िया मिलेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Blue Star
    • मॉडल - IA512ZXUS
    • कूलिंग क्षमता - 12276 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स 
    • नॉइस लेवल - 34 डेसिबल 
    • वाटेज - 3600 वाट 

    खासियत 

    • AI प्रो+
    • वॉयस कमांड 

    कमी 

    • इसमें पीएम 2.5 या HEPA जैसे आधुनिक एयर प्यूरीफायर फिल्टर नहीं मिलते, बल्कि केवल सामान्य डस्ट फिल्टर दिए गए हैं।
    05
  • Godrej 1 Ton 5 Star| New Star rated| Inverter Split AC

    अमेजन क्या कहता है - इसमें 100% कॉपर कंडेनसर और ब्लू फिन कोटिंग भी मौजूद है, जो जंग लगने से बचाती है। Godrej का यह एसी 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता हो जो कम बिजली खपत के साथ बढ़िया ठंडक देता है वहीं, इस Split AC में 52° C तक के तापमान में भी दमदार ठंडक देने की क्षमता है।

    हमारा सुझाव 

    • अगर आप बढ़िया ठंडक के साथ-साथ बिजली बिल में कमी भी लाना चाहते हैं तो यह सही रहेगा क्योंकि इसमें 5-इन-1 कन्वर्टिबल तकनीक दी गई है जो कमरे के तापमान और मौसम के अनुसार एसी की कूलिंग क्षमता को 40% से 110% तक बदलने की सुविधा देती है, जिससे बिजली की भारी बचत होती है। 
    • इसमें i-सेंस तकनीक मौजूद है यानि इसके रिमोट में एक ऐसा सेंसर लगा हुआ है जिसमें आई-सेंस का बटन दबाते ही एसी रिमोट के पास के तापमान को सेंस करता है और एयरफ्लो को उसी दिशा में भेज देता है जहां आप होते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Godrej
    • मॉडल - AC 1.0T EC HIC 12J5TG WA
    • कूलिंग क्षमता - 3.4 किलोवाट 
    • नॉइस लेवल - 36 डेसिबल 
    • वाटेज - 795 वाट 

    खासियत 

    • 5 साल की वारंटी 

    कमी 

    • कंपनी इसके साथ स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन की गारंटी नहीं देती है।
    06

निष्कर्ष

अगर आप इस गर्मी नया एयर कंडीशनर खरीदने की सोच रहे हैं, तो Godrej, Haier और Blue Star तीनों ही भरोसेमंद विकल्प हैं। जहां गोदरेज उन लोगों के लिए बेहतर है जो कम बजट में अच्छी कूलिंग और बिजली की बचत चाहते हैं। वहीं हायर अपने स्मार्ट फीचर्स और आधुनिक तकनीक के कारण युवाओं और टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित करता है। दूसरी ओर, ब्लू स्टार दमदार कूलिंग, मजबूत निर्माण और लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। अंतिम चुनाव आपके बजट, कमरे के आकार और जरूरतों पर निर्भर करता है।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गर्मियों के लिए कौन-सा एसी सबसे बेहतर माना जाता है?
    गर्मियों के लिए ऐसा एसी चुनना चाहिए जो तेज कूलिंग के साथ बिजली की भी बचत करे। Godrej, Haier और Blue Star के इन्वर्टर एसी इस मामले में अच्छे विकल्प माने जाते हैं। सही मॉडल का चयन कमरे के आकार और आपकी जरूरतों के अनुसार करना चाहिए।
  • एसी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    एसी लेते समय उसकी स्टार रेटिंग, टन क्षमता, इन्वर्टर तकनीक, बिजली की खपत, वारंटी और सर्विस नेटवर्क जैसी बातों पर ध्यान देना चाहिए। इससे आपको लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन और बचत मिल सकती है।
  • क्या ब्लू स्टार, गोदरेज और हायर के एसी बिजली बचाने में मदद करते हैं?
    इन ब्रांड्स के कई मॉडल उच्च ऊर्जा दक्षता के साथ आते हैं। खासकर 3-स्टार और 5-स्टार रेटिंग वाले एसी कम बिजली खर्च करते हैं, जिससे लंबे समय में बिजली के बिल पर सकारात्मक असर पड़ता है।

Loading...

Loading...