5 बॉटम फ्रीजर Refrigerator हर रोज बार-बार झुककर सामान निकालने की परेशानी को करेंगे खत्म!

जिन रेफ्रिजरेटर में फ्रीजर वाला हिस्सा नीचे की तरफ दिया होता है उनसे सामान निकालते समय बार-बार झुकने की जरूरत नहीं होती है। फ्रिज में रखी सारी चीजें आंखों के सामने नजर आती हैं जिस वजह से उन्हें निकालना आसान हो जाता है। यह सुविधा ज्यादातर फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर और कुछ डबल डोर मॉडल में उपलब्ध होती है।

बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर
बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर

कमर दर्द से परेशान लोगों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर काफी अच्छे रहते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि कम इस्तेमाल होने वाला फ्रीजर नीचे की तरफ और ज्यादा उपयोग होने वाला फ्रिज ऊपर की तरफ होता है जिसकी वजह से सामान निकालने के लिए बार-बार झुकने की परेशानी कम हो जाती है। बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर में डबल डोर और फ्रेंच डोर मॉडल होते हैं जो सही कूलिंग करते हुए ऊर्जा की भी बचत करते हैं। अलग-अलग स्टोरेज क्षमता वाले ये फ्रिज बड़े परिवारों से लेकर छोटे परिवारों के लिए सही विकल्प होते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 630L Lumiere French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator (HRB-700KGU1)

    • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले इस रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत नहीं जमती है और कूलिंग निर्बाध रूप से होती है। 
    • स्टोरेज के लिए इस मॉडल में 6 ड्रॉर, 6 कंपार्टमेंट और 3 शेल्फ दिए गए हैं, जिसके कारण ज्यादा सामान आसानी से स्टोर हो जाता है। 
    • इसमें दिया गया ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर शोर स्तर को कम रखते हुए प्रदर्शन को बेहतर बनाता है।

    प्रदर्शन के मामले में कैसे है भरोसेमंद?

    • इस 4 डोर रेफ्रिजरेटर के हर हिस्से में कूलिंग एक समान स्तर पर होती है, जिससे चीजें न सिर्फ जल्दी ठंडी होती हैं, बल्कि उनकी ताजगी भी लंबे समय तक बनी रहती है। 
    • यह Haier रेफ्रिजरेटर न सिर्फ बढ़िया कूलिंग करता है, बल्कि इसमें बैक्टीरिया और कीटाणु भी नहीं पनपते, जिससे हाइजीन बनी रहती है। 
    • वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी इसके कंप्रेसर पर असर नहीं पड़ेगा और स्टेबलाइजर के लिए अलग से खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ती।

    क्यों चुनें?

    अगर आपको एक प्रीमियम कीमत वाले मॉडल की तलाश है जो सही कूलिंग करने के साथ-साथ किचन को भी एक प्रीमयम लुक दे तो यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर काफी अच्छा है। यह संयुक्त परिवार के लिए एक स्मार्ट विकल्प है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 630 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • शेल्फ- 3
    • फ्रीजर- 102 लीटर

    अन्य सुविधाएं

    • स्मार्ट सेंस AI
    • माय जोन
    • ट्रिपल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
    • एंटी बैक्टेरियल गास्केट

    कमी

    • ऊर्जा की ज्यादा खपत। 

    ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख

    01
  • Electrolux 425L 1 Star Double Door Refrigerator (700, EBE4302C-S)

    • बॉटम फ्रीजर वाले इस डबल डोर रेफ्रिजरेटर की क्षमता 425 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 1 है। 
    • इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच के बने हुए हैं जिन पर आसानी से भारी बर्तनों को रखने की सुविधा मिलती है। 
    • यह Electrolux रेफ्रिजरेटर 3 शेल्फ से लैस है और इसके फ्रीजर की क्षमता 125 लीटर है।

    प्रदर्शन के मामले में कैसे है भरोसेमंद?

    • अगर आपको घर पर ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियों की जरूरत होती है, लेकिन उनकी ताजगी बनी नहीं रहती, तो यह मॉडल भरोसेमंद है, जिसमें वे करीब 7 दिनों तक ताजा बनी रहती हैं।
    • AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यह उचित कूलिंग करता है और साथ-साथ ऊर्जा की भी बचत करता है जिससे बिजली बिल कंट्रोल में रहता है।
    • चाहे इस डबल डोर फ्रिज में जो भी चीज स्टोर की गई हो, दुर्गंध पनपने की चिंता नहीं रहती है और इस वजह से लंबी ताजगी सुनिश्चित होती है।

    क्यों चुनें?

    एक समान स्तर पर कूलिंग करने वाले इस फ्रिज में चीजें जल्दी ठंडी होंगी, और बर्फ भी कम समय में जमाई जा सकेगी। साथ ही, यह बड़े परिवारों के लिए भी उपयुक्त है या उन लोगों के लिए सही पसंद होगा जिन्हें आए दिन फ्रिज में ज्यादा मात्रा में चीजें स्टोर करने की जरूरत होती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Electrolux
    • क्षमता- 451 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर शेल्फ- 6
    • डोर मटेरिय- प्री कोटेड मेटल

    अन्य सुविधाएं

    • 360 डिग्री कूलिंग
    • इन्वर्टर कंप्रेसर
    • ग्रीनजोन क्रिस्पर
    • बड़ा बॉटल होल्डर

    कमी

    • इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 458 L, 1 Star, Digital Inverter, Frost Free Double Door, Bespoke AI WiFi Refrigerator (RB45DG6005B1TL)

    • यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर लोकप्रिय ब्रांड सैमसंग का है जिसमें फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी दी गई है।
    • इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 290 लीटर और फ्रीजर क्षमता 168 लीटर है। स्टोरेज के लिए इसमें 4 रैक और 5 डोर शेल्फ मौजूद हैं।
    • बॉटम माउंट फ्रीजर वाला यह Samsung डबल डोर रेफ्रिजरेटर खाने की ताजगी को करीब 15 दिनों तक बनाए रखता है।

    प्रदर्शन के मामले में कैसे है भरोसेमंद?

    • चाहे डोर रैक्स में रखी बोतलें हों या शेल्फ पर रखा बचा हुआ खाना, इस रेफ्रिजरेटर में कूलिंग एक समान रूप से होती है जिससे लंबे समय तक ताजगी बनी रहती है।
    • ज्यादा सामान रखने के लिए इसके फ्रीजर को फ्रिज की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, और यह सुविधा त्योहारों या घर पर पार्टी होने पर काफी काम आती है।
    • इसकी सारी सेटिंग्स को आसानी से स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं, जिसकी वजह से बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलने की ज़रूरत नहीं होती।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.1D x 75.9W x 178H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 458 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • पैटर्न- सॉलिड

    अन्य सुविधाएं

    • स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
    • मल्टी फ्लो
    • डिओड्राइजर
    • ट्विस्ट आइस मेकर

    कमी

    • एनर्जी स्टार रेटिंग कम है। 

    क्यों चुनें?

    अगर आपको एक ऐसे बॉटम फ्रीजर वाले फ्रिज की तलाश है जिसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी हो और बिना रुकावट कूलिंग मिलती रहे तो यह मॉडल काफी अच्छा है। इसमें हरी सब्जियां भी लंबे समय तक ताजा रह सकती हैं।

    03
  • Samsung 550 L, Convertible, Digital Inverter, Frost Free French Door Refrigerator RF57A5032S9/TL)

    • डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस यह एक फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर है जिसमें फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी दी गई है।
    • इसकी क्षमता 550 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 4 है जिस वजह से यह ऊर्जा की बचत करते हुए काम करता है।
    • पावर फ्रीज/कूल सुविधा का इस्तेमाल करके फ्रिज व फ्रीजर वाले हिस्से की कूलिंग क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

    प्रदर्शन के मामले में कैसे है भरोसेमंद?

    • यह सैमसंग फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर नमी के स्तर को बनाए रखते हुए फल-सब्जियों को ताजा रखता है, ताकि वे समय से पहले खराब न हों।
    • इसमें फ्रिज व फ्रीजर वाले हिस्से में रखी चीजों की गंध आपस में नहीं मिलेगी जिससे वे तरो-ताजा बनी रहती हैं और उनका स्वाद भी बरकरार रहता है।
    • दरवाजा सही तरह से बंद न होने पर डोर अलार्म आपको सूचित करेगा ताकि कूलिंग पर असर न पड़े और बिजली की बर्बादी भी न हो।

    क्यों चुनें?

    अगर आपके परिवार में 5 या उससे ज्यादा लोग हैं तो यह मॉडल अच्छी पसंद साबित होगा। इसमें न सिर्फ दमदार कूलिंग होगी, बल्कि यह ऊर्जा बचाने का भी काम करेगा। गर्मी के दिनों में यह चीजों को कम समय में ठंडा करने और जमाने के लिए काफी उपयोगी है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 76.5D x 81.7W x 177.6H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 550 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 4
    • शेल्फ- 3

    अन्य सुविधाएं

    • फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट
    • LED लाइटिंग
    • कन्वर्टेबल फ्रीजर
    • मजबूत कांच शेल्फ

    कमी 

    • कंप्रेसर ज्यादा टिकाऊ नहीं है।

    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर 

    04
  • Haier 237 L 2 Star Frost Free Twin Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator (HEB-242EGBA-P)

    • 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर बॉटम माउंट फ्रीजर के साथ आता है जो झुकने की समस्या को 90% तक कम करता है। 
    • इसकी स्टोरेज क्षमता 237 लीटर है और स्टोरेज के लिए इसमें 3 शेल्फ और 1 ड्रॉर दी गई हैं। 
    • बिजली कटौती के दौरान इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट कर सकते हैं।

    प्रदर्शन के मामले में कैसे है भरोसेमंद?

    • बिना स्टेबलाइजर के काम करने वाला यह रेफ्रिजरेटर ऊर्जा की बचत करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन बनाए रखता है। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के बावजूद कंप्रेसर खराब होने या कूलिंग पर असर पड़ने की चिंता नहीं रहती है।
    • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी की वजह से फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमती और इसका फ्रीजर 1 घंटे के भीतर बर्फ जमा देगा। गर्मी के दिनों में यह सुविधा काफी उपयोगी रहती है।
    • इस Haier फ्रिज की बड़ी वेजिटेबल बास्केट में अधिक मात्रा में फल-सब्जियां स्टोर की जा सकती हैं और वे लंबे समय तक ताज़ी भी रहती हैं।

    क्यों चुनें?

    अगर आपका परिवार छोटा है और एक बहुत बड़े बॉटम फ्रीजर वाले रेफ्रिजरेटर की जरूरत नहीं है तो यह डबल डोर मॉडल काफी अच्छा है। इसमें 2-3 लोगों के परिवार के लिए यह काफी अच्छा विकल्प है जिसमें पर्याप्त स्टोरेज क्षमता दी गई है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 61.5D x 54.8W x 156H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 237 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
    • कलर- ब्लैक

    अन्य सुविधाएं

    • एंटी बैक्टेरियल गास्केट
    • रीसेज हैंडल
    • ट्विन इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
    • 66 लीटर का फ्रीजर

    कमी 

    • बॉटल रैक की क्षमता कम है। 
    05

जानें इन सभी बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर में मिलने वाली सुविधाओं को

अलग-अलग ब्रांड के ये फ्रिज प्रदर्शन और कूलिंग के मामले में काफी भरोसेमंद होंगे, जिनमें से किसी का भी चयन बजट, पसंद और जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। यहा तलिका इनमें मिलने वाली कुछ सुविधाओं के बारे में आसानी से समझा देगी।

मॉडल

सालाना ऊर्जा खपत

प्रमुख सुविधाएं

Haier 630L Lumiere French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator (HRB-700KGU1)

600 Kilowatt Hours 

  • मैजिक कन्वर्टेबल जोन
  • स्मार्ट सेंस AI
  • ट्रिपल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
  • फ्रीजर बॉक्स के 4 सेट

Electrolux 425L 1 Star Double Door Refrigerator (700, EBE4302C-S)

308 Kilowatt Hours

  • AI टेक्नोलॉजी
  • ग्रीन जोन
  • फ्रेश एयर कार्बन फिल्टर
  • डोर अलार्म

Samsung 458 L, 1 Star, Digital Inverter, Frost Free Double Door, Bespoke AI WiFi Refrigerator (RB45DG6005B1TL)

295 Kilowatt Hours

  • AI एनर्जी मोड
  • वाईफाई कनेक्टिविटी
  • मल्टीफ्लो
  • पावर कूल/फ्रीज

Samsung 550 L, Convertible, Digital Inverter, Frost Free French Door Refrigerator (RF57A5032S9)

240 Kilowatt Hours

  • कन्वर्टेबल फ्रीजर
  • ट्विन कूलिंग प्लस
  • 199 लीटर का फ्रीजर
  • बड़ी वेजिटेबल बास्केट

Haier 237 L 2 Star Frost Free Double Door Bottom Mount Refrigerator (HEB-242EGBA-P)

230 Kilowatt Hours

  • ट्विन इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
  • 2 गुना बड़ी वेजिटेबल बास्केट
  • टर्बो कूलिंग
  • इन्वर्टर कनेक्टिविटी

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर को क्यों पसंद किया जाता है?
    बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर को इसलिए पसंद किया जाता है क्योंकि इसमें अक्सर इस्तेमाल होने वाला फ्रिज कंपार्टमेंट ऊपर होता है, जिससे सामान निकालते समय बार-बार झुकना नहीं पड़ता। इस तरह के फ्रिज कमर दर्द से परेशान लोगों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छे होते हैं।
  • किन ब्रांड के पास इस तरह के विकल्प देखने को मिलते हैं?
    भारत में हायर, सैमसंग और Electrolux ब्रांड के पास बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर देखने को मिल जाते हैं। ये मॉडल अक्सर इनवर्टर टेक्नोलॉजी और कन्वर्टिबल फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे ऊर्जा की बचत और उपयोग में आसानी होती है।
  • क्या ये फ्रिज ऊर्जा कुशल होते हैं?
    हां, आधुनिक बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर काफी ऊर्जा कुशल होते हैं। इनमें इनवर्टर कंप्रेसर और AI टेक्नोलॉजी होती हैं, जो जरूरत के अनुसार बिजली की खपत को नियंत्रित करती हैं। हाई एनर्जी स्टार रेटिंग वाले मॉडल बिजली बिल कम करने में अच्छे होते हैं।
  • क्या ये छोटे किचन में फिट हो सकते हैं?
    बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर अलग-अलग क्षमता के साथ आते हैं, जिससे ये छोटे किचन के लिए भी अच्छे विकल्प हैं। इनके वर्टिकल डिजाइन के कारण ये कम जगह घेरते हैं, हालांक छोटे किचन के लिए फ्रेंच डोर की जगह डबल डोर मॉडल का चयन करना चाहिए।
  • ये फ्रिज किस बजट रेंज में मिलते हैं?
    भारत में बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत लगभग ₹30,000 से ₹40,000 के आसपास होती है। आपकी जरूरत और फीचर्स के हिसाब से, हाई कैपेसिटी वाले फ्रेंच डोर मॉडल ₹60,000 से ₹1,00,000 या उससे अधिक तक भी जा सकते हैं। कीमत ब्रांड, क्षमता व फीचर्स के हिसाब से अलग-अलग होती है।

Loading...

Loading...