5 इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर जिसमें बिरयानी, सूप और पास्ता जैसी वन पॉट मिलेंगी झटपट!

बिरयानी, खिचड़ी, राजमा, सांभर और अन्य कई तरह की वन-पॉट मील इलेक्ट्रिक कुकर में आसानी से बन जाएंगी। तरह-तरह के प्री-सेट प्रोग्राम के साथ आपके समय की भी बचत होगी और गैस की भी खपत नहीं होगी। फिर चाहे आपका परिवार छोटा हो या बड़ा इनमें अलग-अलग मात्रा में कुकिंग आसानी से हो जाएगी।

वन-पॉट मील के लिए इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर
वन-पॉट मील के लिए इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर

जब बात वन-पॉट मील तैयार करने की आती है, तब आधुनिक इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर आपके लिए सही विकल्प रहते हैं। यह स्मार्ट उपकरण न केवल आपका समय और मेहनत बचाता है, बल्कि स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन बनाना भी बेहद आसान बना देता है। इनमें आपको अलग-अलग प्री-सेट मेन्यू सुविधा भी मिलेगी जिसकी मदद से तरह-तरह की डिशेज को सिर्फ एक बटन दबाकर तैयार किया जा सकता है। इनमें खाना पकने के बाद लंबे समय तक गर्म रहता है।लिब्रा, न्यूट्रीकुक, प्रेस्टीज, अगारो और वंडरशेफ जैसे ब्रांड के पास आपको बढ़िया गुणवत्ता के इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर मिल जाएंगे जो हर किसी के लिए बढ़िया विकल्प साबित होंगे।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Libra 6L Electric Pressure Cooker

    मुख्य सुविधाएं

    • 6 लीटर क्षमता वाला यह इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर 19-इन-1 फंक्शन से लैस है, जिनकी मदद से तरह-तरह की डिशेज आसानी से बन जाएंगी। 
    • इसे खासकर भारतीय डिशेज बनाने के लिए डिजाइन किया गया है जो समय और मेहनत दोनों की बचत करेगा। 
    • इसमें चावल, दाल, पुलाव, बिरयानी और मोमो जैसी डिशेज आसानी से बन जाएंगी।

    क्यों चुनें?

    • Libra का यह इलेक्ट्रिक कुकर इस्तेमाल करने में पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और खाना पकने के बाद पावर सप्लाई अपने आप बंद हो जाएगी। 
    • इसका स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना पॉट एक समान रूप से गर्म होगा और लंबे समय तक टिकाऊ भी बना रहेगा। इसमें आसानी से जंग नहीं लगेगी। 
    • यह जरूरत से ज्यादा गर्म नहीं होगा और इसके साथ किसी तरह का हादसा होने का खतरा कम-से-कम रहेगा। 
    • आप डिश और जरूरत के हिसाब से इसमें टाइमर लगा सकते हैं, जिससे खाने को सही स्वाद और टेक्सचर मिलेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Libra
    • क्षमता- 6 लीटर
    • मटेरियल-स्टेनलेस स्टील
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 29D x 27W x 28H सेंटीमीटर
    • प्रीसेट मेन्यू- 19

    अन्य सुविधाएं

    • 10 लेयर सेफ्टी
    • 24 घंटे का डीले
    • कीप वॉर्म

    कमी

    • खराब कंपनी सर्विस।
    01
  • Nutricook Smart Pot 2 Stainless Steel 6 QT

    मुख्य सुविधाएं

    • न्यूट्रीकुक के इस इलेक्ट्रिक कुकर में खाना 70% तक तेजी से पकेगा, जिससे समय की बचत होगी।
    • यह खाना बनाते समय ज्यादा शोर भी नहीं करेगा और अनावश्यक भाप भी नहीं निकलेगी।
    • 1000 Watts की पावर पर काम करने वाला यह कुकर टच कंट्रोल की मदद से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    क्यों चुनें?

    • स्मार्ट डिज़ाइन वाला यह इलेक्ट्रिक कुकर प्रेशर को अंदर की तरफ सील रखेगा, जिससे खाना एक समान रूप से पकेगा।
    • मजबूत हैंडल की मदद से इसे आसानी से पकड़ने और संभालने की सुविधा मिलेगी, और यह गर्म भी नहीं होगा।
    • इसमें खाना कम समय में तो पकेगा ही, साथ ही ज़रूरत होने पर धीमी कुकिंग भी आसानी से हो जाएगी।
    • इसके पॉट को साफ करना भी काफ़ी आसान रहेगा, जिसमें दुर्गंध नहीं जमेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- NUTRICOOK 
    • क्षमता- 6 लीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील और प्लास्टिक
    • कलर- ब्लैक
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 32.4D x 33.2W x 35.1H सेंटीमीटर

    अन्य सुविधाएं

    • LED डिस्प्ले
    • स्लीक डिजाइन
    • स्मार्ट लिड

    कमी

    • खराब कंट्रोल। 


    ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Prestige 6.0L Smart Cook Electric Cooker

    मुख्य सुविधाएं

    • इस स्मार्ट इलेक्ट्रिक कुकर की क्षमता 6 लीटर है और यह 1000 Watts की पावर पर काम करेगा।
    • इसके साथ आपको तेज और मध्यम मोड दोनों पर खाना बनाने की सुविधा मिलेगी।
    • मजबूत बॉडी से लैस यह मॉडल लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा।

    क्यों चुनें?

    • डिश बनने के बाद यह अपने आप ही उसे वॉर्म मोड पर शिफ्ट कर देगा, जिससे खाना लंबे समय तक गर्म रहेगा।
    • अपनी सुविधा के हिसाब से आप इसमें खाना बनाने का समय सेट भी कर पाएंगे। व्यस्त दिनों में यह फीचर काफी उपयोगी रहेगा।
    • मजबूत स्टेनलेस स्टील खाने को एक समान रूप से पकने में मदद करेगा और खाने के कच्चा रहने या जलने की चिंता नहीं रहेगी।
    • यह Prestige इलेक्ट्रिक Cooker ऊर्जा कुशल भी है, जिसकी वजह से बिजली की बचत होगी और आपको ज्यादा बिल आने की चिंता नहीं रहेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Prestige
    • क्षमता- 6 लीटर
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • वॉटेज- 1000 Watts
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 34D x 34W x 40H सेंटीमीटर

    अन्य सुविधाएं

    • 11 प्री-सेट इंडियन मेन्यू
    • बिल्ट-इन एनर्जी सेवर
    • प्रेशर इंडीकेटर

    कमी

    • खराब क्वालिटी।
    03
  • AGARO Regal Electric Rice Cooker

    मुख्य सुविधाएं

    • यह कुकर अगारो ब्रांड का है जिसकी क्षमता 3 लीटर है और यह तीन मल्टी कुकिंग फंक्शन से लैस है।
    • इसमें अलग से 5 प्री-सेट मेन्यू मौजूद हैं जिसकी मदद से तरह-तरह के चावल को सही तरह से पकाने की सुविधा मिलेगी।
    • वहीं, इस मॉडल में आपको 24 घंटों तक का प्री-सेट टाइमर और 12 घंटों तक का कीप वॉर्म फंक्शन मिलेगा।

    क्यों चुनें?

    • यह उन लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा जो पीजी या फ्लैट में अकेले रहते हैं और जिन्हें ऐसे उपकरण की तलाश है, जिसमें खाना आसानी से बन जाए। 
    • यह इस्तेमाल करने में आसान होने के साथ-साथ पूरी तरह सुरक्षित भी है, जिस वजह से किसी तरह के हादसे का खतरा नहीं रहेगा और सारा खाना आसानी से बन जाएगा। 
    • इसकी खासियत है कि यह अपने आप ही तापमान और समय को सेट करने का काम करेगा, जिससे आपको कम-से-कम मेहनत करनी होगी। 
    • इस एक उपकरण की मदद से सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने के लिए तरह-तरह की चीजें आसानी से बन जाएंगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- AGARO
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • क्षमता- 3 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 25D x 25W x 26H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts

    अन्य सुविधाएं

    • डिजिटल डिस्प्ले
    • सेफ्टी गार्ड
    • टाइमर

    कमी

    • खाना पकाने में ज्यादा समय लेता है। 
    04
  • Wonderchef Nutri-Pot Electric Pressure Cooker

    मुख्य सुविधाएं

    • यह एक 7-इन-1 मल्टीफंक्शन इलेक्ट्रिक कुकर है जिसमें भारतीय और विदेशी दोनों तरह का खाना बनाया जा सकता है।
    • 3 लीटर क्षमता वाला यह मॉडल टच कंट्रोल की मदद से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें 18 प्री-सेट मेन्यू मौजूद हैं।
    • इसमें लगा माइक्रोकंप्यूटर खाने को सही तापमान पर एक समान रूप से पकाने का काम करेगा।

    क्यों चुनें?

    • इस उपकरण की मदद से तरह-तरह की डिशेज को 70% तक तेजी से पकाया जा सकता है, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।
    • इसमें पहले से बने हुए खाने को गर्म करने की सुविधा मिलेगी और अगर इसमें ही कोई डिश तैयार की गई है तो उसे लंबे समय तक गर्म भी रखा जा सकता है।
    • Wonderchef का यह Electric Cooker खाने के पोषक तत्वों को भी बनाए रखेगा और आपको हर बार स्वादिष्ट और सेहतमंद खाना मिलेगा।
    • इसे साफ करने में भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी और यह सामान्य पानी और साबुन की मदद से चमक जाएगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Wonderchef 
    • क्षमता- 3 लीटर
    • मटेरियल- एल्यूमिनियम
    • कलर- ब्लैक/सिल्वर
    • वॉटेज- 750 Watts

    अन्य सुविधाएं

    • वन टच फंक्शन
    • डिले टाइमर
    • सेफ्टी वॉल्व

    कमी

    • पॉट की मजबूती ठीक नहीं है। 
    05

जानिए इन सभी इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की मुख्य सुविधाओं को

अगर आपको इन 5 इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर में मिलने वाली खास सुविधाओं को समझना है तो इस तालिका पर एक नजर डालिए।

मॉडल

क्षमता

प्री-सेट मेन्यू

Libra Electric Pressure Cooker

6 लीटर

19-इन-1

Nutricook Smart Pot 2

5.7 लीटर

9-इन-1

Prestige Smart Cook Electric Cooker

6 लीटर

11

AGARO Regal Electric Rice Cooker

3 लीटर

3

Wonderchef Nutri-Pot Electric Pressure Cooker

3 लीटर

18

हमारे अनुसार इनमें से आपके लिए कौन-सा मॉडल होगा सही?

मॉडल

कौन-सी डिशेज बनाना होगा आसान?

किनके लिए होगा सही?

Libra Electric Pressure Cooker

सूप, पिज्जा, पास्ता, मोमो, चिकन, फिश, आदि। 

बड़े परिवार या उन लोगों के लिए जिनके यहां आए दिन मेहमान आते हैं। 

Nutricook Smart Pot 2

सूप, राजमा, छोले, बिरयानी, खिचड़ी, आदि। 

4-6 लोगों का खाना बनाने के लिए यह सही विकल्प होगा।

Prestige Smart Cook Electric Cooker

मटन करी, बिरयानी, पुलाव, केक, आदि। 

संयुक्त परिवार के लिए यह मॉडल अच्छी पसंद रहेगा।

AGARO Regal Electric Rice Cooker

पोहा, उपमा, ढोकला, दम आलू, पालक पनीर, आदि।

अकेले रहने वाले लोगों के लिए इसमें सही मात्रा में खाना बनाया जा सकता है। 

Wonderchef Nutri-Pot Electric Pressure Cooker

बिरयानी, सूप, दाल, छोले, गाजर हलवा, आदि।

कप्लस या बैचलर्स के लिए बढ़िया रहेगा।

गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर  

वन-पॉट मील के लिए इलेक्ट्रिक कुकर समान्य विकल्पों की तुलना में बेहतर क्यों हैं?

तुलना का पैमाना

इलेक्ट्रिक कुकर

सामान्य कुकर

स्मार्ट कंट्रोल

थर्मोस्टैट और सेंसर होने की वजह से खाना अपने आप अच्छी तरह पकता है और काफी देर तक गर्म भी रहता है। 

मैनुअल तरह से गैस की फ्लेम को कम-ज्यादा करना पड़ता है और खाना ज्यादा देर तक गर्म भी नहीं रहता। 

सहूलियत

सामग्री डालकर केवल एक बटन दबाना होता है; बार-बार पास खड़े होकर निगरानी की जरूरत नहीं पड़ती है। खाना पकने के बाद अपने आप बंद हो जाते हैं।

लगातार खड़े रहकर चूल्हे की आंच को नियंत्रित करना पड़ता है और उबाल आने पर खाने का बर्तन से बाहर गिरने का ध्यान रखना होता है। खाना पकते समय सीटी गिनने और पकने के बाद गैस बंद करने की झंझट होताहै।

एक समान हीटिंग

यह चारों ओर से एक जैसी और सटीक हीट देता है, जिससे वन-पॉट मील समान रूप से पकती हैं।

एक समान हीटिंग न होने पर कई बार नीचे से खाना चिपक सकता है या जल सकता है।

सुरक्षा

इसे किचन में किसी भी प्लग पॉइंट के पास आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और ऑटो-शटऑफ जैसी खासियत इसे सुरक्षित बनाते हैं।

यह केवल गैस चूल्हे या इंडक्शन तक सीमित होते हैं। वहीं, इनमें प्रेशर या तापमान नियंत्रण की सुविधा नहीं होती है।  

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • वन-पॉट मील के लिए इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर क्यों अच्छा रहता है?
    इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर हर रसोईघर के लिए सही पसंद है, खासकर उन लोगों के लिए जो वन-पॉट मील बनाना पसंद करते हैं। इसमें भोजन को पारंपरिक तरीकों की तुलना में 70% तक तेजी से पकाया जा सकता है, जिससे समय और गैस दोनों की बचत होती है। इसमें खाना पकाने से पोषक तत्व बेहतर ढंग से बने रहते हैं, और स्वाद भी अच्छा होता है।
  • अपने लिए एक सही मॉडल का चयन किस आधार पर करना चाहिए?
    एक सही इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर का चयन करते समय सबसे पहले क्षमता का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है और वॉट कैपेसिटी को समझना भी आवश्यक है। वहीं, ओवरहीट प्रोटेक्शन, सेफ्टी लॉक लिड और ऑटोमैटिक प्रेशर रिलीज जैसी सुरक्षा सुविधाओं का भी उपलब्ध होना आवश्यक है।
  • किन ब्रांड के पास अच्छे क्वालिटी वाले विकल्प मिल जाएंगे?
    भारत में आपको Libra, न्यूट्रीकुक, प्रेस्टीज, अगारो और वंडरशेफ जैसे ब्रांडों के पास अच्छे विकल्प मिल जाएंगे। इनमें सुरक्षा सुविधाओं के साथ-साथ प्री-सेट मेन्यू और कीप वॉर्म जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
  • क्या इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर को साफ करने में परेशानी आती है?
    नहीं, इन्हें साफ करना काफी आसान है। सामान्य पानी और डिटर्जेंट की मदद से ये आसानी से साफ हो जाते हैं। बाहरी हिस्से को एक नर्म कपड़े से पोंछना चाहिए। यह सुनिश्चित करें कि उपयोग के बाद ढक्कन के सीलिंग रिंग और स्टीम रिलीज वाल्व को साफ किया जाए। कई मॉडल के पॉट को आसानी से डिशवॉशर में भी धोया जा सकता है।
  • एक अच्छा विकल्प किस कीमत रेंज में मिलेगा?
    किसी भी मॉडल की कीमत ब्रांड, क्षमता, सुविधाओं और अन्य विशेषताओं के अनुसार अलग-अलग होती है। ये आपको आमतौर पर ₹4,000-₹10,000 तक की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे।

Loading...

Loading...