गर्मी में रसोईघर में खाना पकाते समय एक सही डिजाइन और तेज स्पीड वाला वॉल फैन आपको राहत देने का काम करेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसकी स्पीड को कम ज्यादा कर सकेंगे और ऑसिलेशन सुविधा हवा को सीधे वहीं पहुंचाएगी जहां आप खड़े होंगे। इसके साथ गैस बुझने की चिंता नहीं रहेगी। यह कॉर्ड की मदद से नियंत्रित किया जा सकता है और बार-बार आपको स्विच के पास जाने की जरूरत भी नहीं होगी। बड़े ब्रांड के वॉल फैन हाई क्वालिटी मोटर से लैस होते हैं जो लंबे समय तक टिकाऊ बने रहते हैं और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में इनके खराब होने की चिंता नहीं करनी होगी।
जब रसोईघर में लगेगा तेज स्पीड वाला वॉल फैन, तो खाना बनाते समय नहीं बहेगा पसीना!
गर्मी और उमस वाले मौसम में किचन में खड़े होकर खाना बनाना एक चुनौतीभरा काम होता है, लेकिन एक तेज स्पीड वाला वॉल फैन आपको राहत देने का काम करेगा। इसकी स्पीड को जरूरत के हिसाब से आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है और यह गैस की फ्लेम को बुझने से भी रोकेगा। इसकी मदद से रसोईघर ठंडा भी रहेगा और आपको कुकिंग करते समय गर्मी से परेशान नहीं होना होगा।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
atomberg Renesa | 400mm BLDC Wall
यह वॉल फैन एटमबर्ग ब्रांड का है जिसे किचन में आसानी से लगाया जा सकता है। इसकी स्पीड 1500RPM है, जो हर कोने में ठंडी हवा पहुंचाने का काम करेगा। BLDC मोटर से लैस यह फैन बिजली बचाने का भी काम करेगा और साथ ही इसका शोर स्तर भी कम रहेगा।
किचन के लिए क्यों रहेगा सही?
- खाना बनाते समय आपको बार-बार फैन को ऑन-ऑफ करने या स्पीड को नियंत्रित करने के लिए स्विच के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। आपको बस रिमोट उठाना है और सारी सेटिंग्स आसानी से आपके हाथ में होंगी।
- अगर आपको यह डर है कि पंखे की वजह से गैस ऑफ हो जाएगा तो इसकी दिशा को दूसरी तरफ घुमाया जा सकता है।
- अगर कभी वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होता है तब भी इसकी मोटर आसानी से खराब नहीं होगी और यह फैन बिना रुकावट काम करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- atomberg
- कलर- मिडनाइट ब्लैक
- स्टाइल- क्लासिक
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 60D x 20W x 46H सेंटीमीटर
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
खासियतें
- 5 स्टार एनर्जी रेटिंग
- 76 CMM का एयर फ्लो
- स्विंग मोड
कमी
- ऑसिलेशन सुविधा सही नहीं है।
01Orient Electric Wall 97 | High Speed Wall Fan
तेज स्पीड वाला यह फैन तेज स्पीड पर काम करेगा और इसका एयर फ्लो 95 CMM है। मजबूत डिजाइन वाला यह पंखा लंबे समय तक टिकाऊ बना रहेगा और इसकी स्पीड को तीन लेवल पर सेट किया जा सकता है। इसमें तीन अलग-अलग रंगों वाले विकल्प मौजूद हैं।
किचन के लिए क्यों रहेगा सही?
- अगर आपका किचन बड़े साइज का है तो वहां लगाने के लिए इस Orient फैन का चयन किया जा सकता है, जो हर कोने में ठंडी हवा पहुंचाने का काम करेगा।
- जाहिर सी बात है कि किचन में लगे होने की वजह से फैन जल्दी गंदा भी होगा, लेकिन इस मॉडल का रखरखाव करना भी काफी आसान होगा और आप हर पार्ट को अलग करके उसे अच्छी तरह साफ कर पाएंगे।
- तेज स्पीड वाली कॉपर मोटर लंबे समय तक टिकाऊ भी रहेगी जो इस फैन की लाइफ बढ़ाने का काम करेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Orient Electric
- कलर- ब्लैक व रेड
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 45.7D x 21W x 46H सेंटीमीटर
- स्पड- 3
- वॉटेज- 110 Watts
खासियतें
- 90 डिग्री ऑसिलेशन
- टिल्ट एडजस्टमेंट
- मिलेट्री ग्रेड गार्ड
कमी
- शोर स्तर ज्यादा है।
02Havells Swing 300mm Wall Mounted Fan
यह वॉल फैन लोकप्रिय ब्रांड हैवेल्स का है जिसकी मोटर स्पीड 1330RPM है। इसके खास डिजाइन वाले ब्लेड हवा को एक समान रूप से फैलाने का काम करेंगे। वहीं, थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन सुविधा मोटर को वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से बचाने का काम करेगी।
किचन के लिए क्यों रहेगा सही?
- इसकी स्पीड को कम-ज्यादा करने के लिए आपको बार-बार रेगुलेटर घुमाने की जरूरत नहीं है, काम करते हुए बस एक हाथ से इसकी कॉर्ड खींचनी है और स्पीड सेट हो जाएगी।
- आप किचन में जहां खड़ी होंगी इस पंखे को इस तरफ घुमाया जा सकता है और हर समय ठंडी हवा मिलती रहेगी।
- आकर्षक डिजाइन वाला यह पंखा रसोईघर की शोभा को भी बढ़ाएगा और इसका रंग ऐसा है जो हर थीम के साथ आसानी से मैच हो जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Havells
- कलर- ऑफ व्हाइट
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 15.4D x 17.8W x 17H सेंटीमीटर
- वॉटेज- 45 Watts
- वोल्टेज- 230 Volts
खासियतें
- एयरोडायनैमिक ब्लेड
- स्मूद ऑसिलेशन
- ऊर्जा कुशल
कमी
- एयर फ्लो कमजोर है।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
03Crompton HISPEED Torpedo 400 mm Wall Mount Fan
सुविधाजनक कंट्रोल वाला यह वॉल फैन 2100 RPM की मोटर से लैस है। तेज स्पीड पर काम करने वाला यह क्रॉम्पटन फैन वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को आसानी से संभाल सकता है। यह हर दिशा में घूमते हुए ठंडी हवा देगा।
किचन के लिए क्यों रहेगा सही?
- छोटे रसोईघर में लगाने के लिए यह वॉल फैन अच्छी पसंद होगी जो कम आवाज के साथ काम करते हुए आपको राहत देगा।
- यह बिजली की भी ज्यादा खपत नहीं करेगा और गर्मी में इसे लंबे समय तक चलाए रखने में आपको परेशानी नहीं होगी।
- यह किचन की दीवार पर ज्यादा जगह नहीं घेरेगा और इसके साथ गर्मी के मौसम में आपको खड़े होकर खाना पकाने की जरूरत नहीं होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Crompton
- कलर- ब्लैक
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 47.5D x 21W x 45H सेंटीमीटर
- वॉटेज- 125 Watts
खासियतें
- 105 CMM एयर डिलिवरी
- टिल्टिंग कंट्रोल
- 100% कॉपर वाइंडिंग
कमी
- ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
04Bajaj Frore Neo 400 MM Wall Mount Fan
भारतीय ब्रांड बजाज का यह वॉल माउंट फैन काफी आकर्षक डिज़ाइन वाला है, जो किचन की शोभा बढ़ाते हुए ठंडी हवा देगा । इसकी स्पीड को आसानी से ज़रूरत के हिसाब से कम या ज़्यादा किया जा सकता है और इसकी मोटर स्पीड 1350 RPM है।
किचन के लिए क्यों रहेगा सही?
- मजबूत बेस वाला यह फैन भले ही फुल स्पीड पर काम क्यों न कर रहा हो, इसके गिरने का खतरा नहीं रहेगा । साथ ही, वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को आसानी से संभालते हुए इसकी मोटर आसानी से खराब नहीं होगी।
- लगातार इस्तेमाल के बावजूद इसकी मोटर या ब्लेड में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और यह बिना रुकावट काम करेगा।
- अलग-अलग दिशा में घूमते समय इसमें झटके लगने की समस्या नहीं होगी, जिसके कारण एयरफ्लो सही बना रहेगा और लगातार ठंडी हवा पूरे रसोईघर में फैलेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Bajaj
- कलर- ब्लू
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 44.4D x 38W x 55H सेंटीमीटर
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- वॉटेज- 55 Watts
खासियतें
- तीन स्पीड लेवल
- ओवरलोड प्रोटेक्टर
- 1350 RPM मोट
कमी
- आइसोलेशन ठीक से काम नहीं कर रहा।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
जानिए इन सभी वॉल फैन के बीच का अंतर
आपके किचन में इस्तेमाल करने के लिए 5 अलग-अलग ब्रांड के वॉल फैन तो देख लिए, अब यह तालिका इनकी कुछ मुख्य खासियतों को आसानी से समझा देगी।
|
मॉडल |
एयर फ्लो |
मोटर स्पीड |
|
atomberg Renesa |
76 CMM |
1500 RPM |
|
Orient Electric Wall 97 |
95 CMM |
2100 RPM |
|
Havells Swing |
55 CMM |
1330 RPM |
|
Crompton HISPEED Torpedo |
105 CMM |
2100 RPM |
|
Bajaj Frore Neo |
65 CMM |
1350 RPM |
किचन में लगाने के लिए सीलिंग फैन की जगह वॉल फैन का चुनाव क्यों करना चाहिए?
किचन में लगाने के लिए वॉल फैन को ज्यादा बेहतर और व्यवहारिक माना जाता है और इसके कारणों को यह तालिका समझा देगी।
|
तुलना का पैमाना |
वॉल फैन |
सीलिंग फैन |
|
हवा का प्रवाह |
गैस के सामने खड़े शख्स को हवा सीधे मिलती है जिससे पसीना नहीं आता है। |
हवा पूरे किचन में फैलती है और बहुत ज्यादा गर्मी की वजह से किचन अच्छी तरह ठंडा नहीं होता है। |
|
गैस की फ्लेम पर असर |
इसकी हवा की दिशा को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे फ्लेम पर असर नहीं पड़ता है। |
सीलिंग फैन की हवा गैस स्टोव की फ्लम को बुझा सकती है। |
|
ऊंचाई |
दीवारों पर आसानी से फिट हो जाता है और इसे कम ऊंचाई पर भी लगाया जा सकता है। |
किचन में चिमनी, एग्जॉस्ट फैन या ऊंचे स्टोरेज कैबिनेट होने के कारण सीलिंग फैन के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। |
|
सफाई और रख-रखाव |
नीचे की और होने की वजह से इन्हें खोलकर या पोंछकर साफ करना आसान होता है। |
तेल और धुएं के कण उड़कर सीलिंग फैन पर जम जाते हैं। ऊंचाई पर होने के कारण इसकी सफाई करना बहुत मुश्किल हो जाता है। |
किचन के लिए वॉल फैन चुनते समय किन बातों पर देना है ध्यान?
- साइज और एयर डिलिवरी- अपने किचन के आकार और फैलाव को ध्यान में रखते हुए हमेशा सही साइज वाले वॉल फैन का चयन करना जरूरी होता है। अगर किचन बड़ा है तो छोटा पंखा वहाँ सही तरह से काम नहीं करेगा और छोटे किचन में बड़ा पंखा उपयुक्त नहीं होगा।
- स्पीड और फ्लो एडजस्टमेंट- ऐसे मॉडल का चुनाव करें जिसकी स्पीड कम-ज्यादा की जा सके, ताकि आप जरूरत के हिसाब से उसे सेट कर लें। इसी के साथ ऑसिलेशन वाला फैन सबसे अच्छा होता है क्योंकि इसकी मदद से आप पंखे को मनचाही दिशा में मोड़ सकेंगे।
- सही ऊंचाई- फैन को एक सही ऊंचाई पर लगाएं जिससे हवा पूरे रसोईघर में अच्छी तरह फैले। इसी के साथ ऐसा करने से आपको उसकी सफाई करने में भी सुविधा होगी।
- शोर स्तर- किचन में चिमनी, मिक्सर, एग्जॉस्ट भी चलते हैं जिस वजह से शोर होता है, ऐसे में तेज आवाज करने वाला वॉल फैन शोर के स्तर को बढ़ाएगा जिससे आपको असुविधा होगी। हमेशा कम शोर स्तर वाले मॉडल का ही चुनाव करें।
- डिजाइन- अपनी किचन की डिजाइन और लेआउट के हिसाब से एक सही रंग वाले वॉल फैन का चयन करें जो रसोईघर को और आकर्षक बनाएगा।
ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- रसोई में हाई-स्पीड वॉल फैन क्यों जरूरी है?रसोई में तेज स्पीड वाले वॉल फैन इसलिए जरूरी हैं क्योंकि यह गर्मी कम करता है और खाना बनाते समय पसीना आने से रोकता है। यह ख़ास तौर पर भारतीय रसोई के लिए ज़रूरी है जहाँ अक्सर मसालेदार और तेज गंध वाले व्यंजन बनते हैं जिनकी वजह से गर्मी बढ़ जाती है।
- रसोई के लिए सही स्पीड वाला पंखा कैसे चुनना चाहिए?सबसे पहले, पंखे की स्पीड और एयर फ्लो को देखें। इसके बाद, पंखे के ब्लेड की सामग्री और आकार पर विचार करें, क्योंकि यह पंखे के प्रदर्शन और मजबूती को प्रभावित करता है। ऊर्जा स्टार रेटिंग भी महत्वपूर्ण है ताकि बिजली के बिल पर ज़्यादा असर न पड़े।
- किन ब्रांड के पास अच्छी गुणवत्ता वाले विकल्प देखने को मिलेंगे?भारत में आपको बजाज, क्रॉम्पटन, एटमबर्ग, हैवेल्स और ओरिएंट इलेक्ट्रिक जैसे ब्रांडों के पास अच्छी गुणवत्ता वाले वॉल फैन मिल जाएंगे। ये सभी अलग-अलग स्पीड और आकार वाले मॉडल की रेंज पेश करते हैं जिन्हें पसंद और ज़रूरत के हिसाब से चुना जा सकता है।
- क्या ये पंखे ऊर्जा कुशल होंगे?हां, ज़्यादातर वॉल फैन ऊर्जा कुशल होते हैं जो बिजली की बहुत अधिक खपत नहीं करते हैं। हालांकि, किसी भी मॉडल का चयन करने से पहले ऊर्जा स्टार रेटिंग, मोटर और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए।
- एक अच्छा वॉल फैन किस बजट रेंज में मिल जाएगा?किसी भी पंखे की कीमत ब्रांड, मॉडल, साइज और स्पीड के हिसाब से अलग-अलग होती है। एक अच्छी गुणवत्ता वाला विकल्प आपको आसानी से ₹2,000-₹6,000 तक की रेंज में मिल जाएगा।
Loading...
Loading...
You May Also Like