भारत में हम जब भी बात करते हैं एक बढ़िया क्वालिटी के डबल डोर फ्रिज का चयन करने की तो व्हर्लपूल को एक भरोसेमंद ब्रांड कहा जा सकता है। इनकी एडवांस टेक्नोलॉजी व बेहतरनी डिजाइन को खासकर भारतीय मौसम के लिहाज से तैयार किया जाता है। इनमें मिलने वाली इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी एक समान कूलिंग सुनिश्चित करती है और माइक्रोब्लॉक सुविधा फ्रिज में बैक्टेरिया को बढ़ने से रोकती है। Whirlpool Fridge Double Door की एक खासियत इनका लंबा कूलिंग रिटेंशन भी होता है, जो बिजली जाने के लंबे समय बाद तक अंदर रखी चीजों को ताजा व ठंडा रख सकता है। इनमें रखी फल-सब्जियां करीब 15 दिनों तक ताजी रह सकती हैं और जिइओलाइट डेयर प्रोडक्ट्स की ताजगी सुनिश्चित करता है। वहर्लपूल के डबल डोर फ्रिज के कंप्रेसर पर आपको करीब 10 साल तक की वॉरंटी भी मिल जाएगी। करीब ₹25,000-₹40,000 तक के बजट में आने वाले ये फ्रिज आपके लिए एक भरोसेमंद पसंद साबित हो सकते हैं।
Whirlpool ब्रांड के Fridge Double Door खाने को रखेंगे ताजा और पानी को करेंगे ठंडा!
Whirlpool Fridge के पास आपको दमदार क्वालिटी के डबल डोर मॉडल देखने मिल जाएंगे। इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आपको शानदार कूलिंग व ऊर्जा कुशलता का अनुभव हो सकता है। वहीं, अलग-अलग साइज के परिलार के लिए इनके पास अलग-अलग क्षमता वाले विकल्प देखने मिल जाएंगे।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Whirlpool 327 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator
यह 327 लीटर क्षमता वाला व्हर्लपूल का डबल डोर फ्रिज है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले इस रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी, जिस वजह से कूलिंग भी असरदार बनी रहेगी। यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स से लैस है, जिनकी मदद से इसे आसानी से स्टोरेज के हिसाब से ऑल सीजन, शेफ, डेजर्ट, पार्टी और डीपफ फ्रीज मोड पर सेट किया जा सकता है। इसकी इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी कूलिंग को लोड के हिसाब से सेट करते हुए ऊर्जा की बचत करने में मदद करेगी। इसे आप 160V-260V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकेंगे। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 5 शेल्फ, एक वेजिटेबल बास्केट और 4 डोर रैक्स मिल जाएंगे। इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ करीब 240 किलोग्राम तक का वजन आसानी से झेल सकते हैं। यह रेफ्रिजरेटर माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी के साथ बैक्टेरिया को 99.9% तक बढ़ने से रोक सकता है, जिससे खाना लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है। यह 4-5 लोगों के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.8D x 61.5W x 175.1H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Whirlpool
- क्षमता- 327 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- ILLusia Steel
- डोर- 2
- वोल्टेज- 230 Volts
- शेल्फ- 5
- फ्रीजर क्षमता- 73 लीटर
- सालाना ऊर्जा खपत- 236 Kilowatt Hours
खूबियां
- लंबे कूलिंग रिटेंशन के साथ बिजली जाने के करीब 12 घंटे बद तक इसकी कूलिंग बनी रह सकती है।
- जिओलाइट टेक्नोलॉजी फल-सब्जियों को बहुत ज्यादा पकने से रोकती है उन्हें ताजा रखती है।
- इसमें रखी बॉटल करीब 40% तक तेजी से ठंडी हो सकती हैं।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसमें बहुत जल्दी खराबी आने की शिकायत की है।
ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
01Whirlpool 431 L 2 Star IntelliFresh Convertible Inverter Frost Free Double Door Refrigerator
यह डबल डोर फ्रिज बड़े परिवार के लिए काफी अच्छी पसंद हो सकता है और इसकी क्षमता 431 लीटर है। 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर के साथ आपको ऊर्जा कुशलता और तेज कूलिंग दोनों का अनुभव हो सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 4 शेल्फ, 6 डोर रैक्स और एक वेजिटेबल बास्केट मिल जाएंगे। यह Whirlpool Fridge डबल डोर 32 लीटर की वेजिटेबल बास्केट से लैस है जिसमें ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं और मॉइश्चर लॉक टेक्नोलॉजी उन्हें लंबे समय तक ताजा बनाकर रख सकती है। इसमें बेहतरीन ताजगी के लिए तापमान बनाए रखने और कूलिंग मोड को आसानी से एडजस्ट करने के लिए फेदर-टच यूजर इंटरफेस दिया गया है। इसमें लगे इंटेलीसेंसर स्टोरेज, उपयोग और मौसम के पैटर्न को समझकर कूलिंग को सेट करता है, जिससे आपका खाना लंबे समय तक ताजा बन रह सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 337.4 लीटर और फ्रीजर क्षमता 91.6 लीटर है। इसके बड़े बॉटल रैक में ज्यादा क्षमता वाली बोतलों को भी आसानी से स्टोर किया जा सकता है। वहीं, इसके सभी शेल्फ को अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 76.7D x 70W x 176H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Whirlpool
- क्षमता- 431 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- ALPHA STEEL
- डोर- 2
- डीफ्रॉस्ट सिस्मट- फ्रॉस्ट फ्री
- वोल्टेज- 230 Volts
- सालाना ऊर्जा खपत- 295 Kilowatt Hours
- फिनिश- ग्लॉसी व स्टील
खूबियां
- फ्रेशफ्लो एयर टावर एक समान कूलिंग बनाकर रख सकते हैं।
- इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच से बने हैं जिनपर करीब 240 किलोग्राम तक का वजन रखा जा सकता है।
- माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी बैक्टेरिया को 99.9% तक बढ़ने से रोक सकती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने इसमें सही तरह से बर्फ न जमने की शिकायत की है।
02Whirlpool 235 L 2 Star Frost-free inverter Double Door Refrigerator
यह वहर्लपूल फ्रिज 6-इन-1 एडजेस्टेबल शेल्फ्स के साथ आता है, जिन्हें अपनी जरूरत व स्टोरेज की चीजों के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें रखी फल-सब्जियां करीब 15 दिनों तक ताजा रह सकती हैं। 235 लीटर की क्षमता वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला है और यह 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। इसके फ्रेशफ्लो एयर टावर बोतलों को करीब 40% तेजी से ठंडा कर सकते हैं और हनीकॉम्ब क्रिस्पर लंबी ताजगी सुनिश्चित कर सकता है। इसके फ्रीजर में दिया गया कूल पैड बिजली कटौती के कूलिंग को 17 घंटे तक बनाकर रख सकता है, जिससे बर्फ आसानी से नहीं पिघलेगी और खाना खराब भी नहीं होगा। स्टोरेज के लिए इसमें आपको कुल 6 शेल्फ, 4 डोर रैक्स और एक वेजिटेबल बास्केट मिल जाएगी। वहीं, मजबूत कांच से बने शेल्फ पर आप भारी बर्तनों को भी आसानी से रख सकेंगे। ऐंटी ओडर ऐक्शन फ्रिज में दुर्गंध को पनपने से रोकेगा और इसे आप 160v-300v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 65.5D x 56.4W x 158.7H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Whirlpool
- क्षमता- 235 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- RADIANT STEEL
- डोर- 2
- वोल्टेज- 230 Volts
- डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
- सालाना ऊर्जा खपत- 265 Kilowatt Hours
- पैटर्न- स्टेनलेस स्टील
खूबियां
- इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 179 लीटर और फ्रीजर क्षमता 56 लीटर है।
- इसके फ्रीजर में करीब 85 मिनट में बर्फ जमाई जा सकती है।
- इसके फ्रीजर का अधिकतम तापमान -24 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स इसकी डोर फंक्शनिंग से खुश नहीं हैं।
03Whirlpool 308 L 3 Star IntelliFresh Inverter Frost Free Double Door
पेटेंटेड जिओलाइट टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह डबल डोर फ्रिज फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रख सकता है। 308 लीटर की क्षमता वाला यह फ्रिज 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जिसकी फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ की परत जमने सो रोकेगा, जिससे ऊर्जा कुशलता और लंबी कूलिंग बनी रह सकती है। यह Whirlpool का यह Double Door Refrigerator 4 शेल्फ, 1 वेजिटेबल बास्केट और 4 डोर रैक्स के साथ आता है। 160V-260V तक की वोल्टेज रेंज में यह बिना स्टेबलाइजर के काम कर सकता है और इंटेलिफ्रेश इन्वर्टर टेक्नोलॉजी लोड के हिसाब से कूलिंग को सेट करते हुए इसे ऊर्जा कुशल बना सकती है। वहीं, माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी किटाणुओं को पनपने से रोक सकती है जिस वजह से खाना आसानी से खराब नहीं होगा। इसके फ्रीजर में आप करीब 85 मिनट में बर्फ जमा सकेंगे और इसके फ्रीजर का तापमान -24 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। यह रेफ्रिजरेटर मीडियम साइज के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 235 लीटर और फ्रीजर क्षमता 73 लीटर है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.6D x 61.5W x 167.6H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Whirlpool
- क्षमता- 308 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- TITAN STEEL 3 star
- डोर- 2
- वोल्टेज- 230 Volts
- शेल्फ- 4
- डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
- सालाना ऊर्जा खपत- 236 Kilowatt Hours
खूबियां
- फेदर टच UI की मदद से सिर्फ एक टच में टेंप्रेचर को कंट्रोल किया जा सकता है।
- इसका फ्रीजर का कूलिंग रिटेंशन 17 घंटे तक का है।
- ट्विस्ट आइस कलेक्टर के साथ बर्फ को निकालना आपके लिए आसान रह सकता है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स द्वारा कोई खामी नहीं बताई गई है।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
04Whirlpool 235 L 2 Star Frost Free Double Door Refrigerator
व्हर्लपूव के इस 235 लीटर क्षमता और 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर में आपको स्टोरेज के लिए 4 शेल्फ और 4 डोर रैक्स मिल जाएंगे। इसमें रखी बॉटल्स करीब 40% तेजी से ठंडी हो सकती हैं और इसका दमदार क्वालिटी वाला कंप्रेसर लंबी ताजगी सुनिश्चित कर सकता है। इसके बड़े साइज के फ्रीजर में ज्यादा मात्रा में जमा हुआ खाना स्टोर किया जा सकता है। इस व्हर्लपूल डबल डोर फ्रिज के सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से स्टोर किया जा सकता है। इसके एडजेस्टेबल शेल्फ को स्टोरेज के हिसाब से सेट किया जा सकता है। माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी किटणुओं को पनपने से रोक सकती है और ऐंटी-बैक्टेरियाल गास्केट की वजब से बैक्टेरिया जमा नहीं होगी। यह फ्रिज 3-4 लोगों के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है। डिओड्राइजर की वजह से इसके अंदर दुर्गंध नहीं पनपेगी और साथ ही दरवाजा ठीक तरह से बंद न होने पर या लंबे समय तक खुला रहने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 65.5D x 56.4W x 158.7H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Whirlpool
- क्षमता- 235 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- डबल डोर
- कलर- ग्रे
- वोल्टेज-230 Volts
- शेल्फ का प्रकार- मजबूत कांच
- शेल्फ- 4
- डोर ओरिएंटेशन- राइट
- सालाना ऊर्जा खपत- 1650 Watts
- पैटर्न- सॉलिड
खूबियां
- ऑटो डीफ्रॉस्ट टेक्नोलॉजी की वजह से फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी।
- इसके डोर स्टोरेज रैक में बड़ी साइज की बोतलें भी आसानी से रखी जा सकती हैं।
- इसमें बड़ी साइज की वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं।
कमी
- अमेजन यूजर्स द्वारा कोई बड़ी खामी नहीं बताई गई है।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
आपने Whirlpool Refrigerator के अलग-अलग डबल डोर मॉडल्स को तो देख लिया, अब इन सभी के बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझा जा सकता है।
|
मॉडल |
क्षमता |
एनर्जी स्टार रेटिंग |
खासियत |
|
IF INV 375 ILLUSIA STEEL(3S) CONV |
327 लीटर |
3 |
5-इन-1 कन्वर्टेबल |
|
IF INV CNV 480 |
431 लीटर |
2 |
फ्रेशफ्लो एयर टावर |
|
NEO DF278 PRM RADIANT STEEL(2S)-TL |
235 लीटर |
2 |
हनीकॉम्ब क्रिस्पर |
|
22116 |
308 लीटर |
3 |
17 घंटे का कूलिंग रिटेंशन |
|
WP REF NEO DF278 PRMTITAN STL2S-TL-22099 |
235 लीटर |
2 |
माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या व्हर्लपूल के डबल डोर फ्रिज एक सही पसंद हो सकते हैं?हां, आपके के लिए व्हर्लपूल डबल डोर फ्रिज एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इनकी 6th Sense टेक्नोलॉजी बिजली कटौती के दौरान भी कूलिंग बनाए रख सकती है और माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी सब्जियों को 15 दिनों तक ताजा रख सकती है। कंपनी का मजबूत सर्विस नेटवर्क और कम बिजली खपत इन्हें एक भरोसेमंद और किफायती विकल्प बनाते हैं।
- क्या व्हर्लपूल डबल डोर फ्रिज ऊर्जा कुशल होते हैं?हां, व्हर्लपूल के डबल डोर फ्रिज काफी ऊर्जा कुशल होते हैं। इनमें इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी होती है, जो फ्रिज के अंदर मौजूद सामान के अनुसार कूलिंग को एडजस्ट करती है। साथ ही, इनकी हाई एनर्जी स्टार रेटिंग और इन्वर्टर से कनेक्ट होने की सुविधा बिजली बिल को कम रखने में मदद करती है।
- व्हर्लपूल के डबल डोर फ्रिज किस कीमत रेंज में मिल सकते हैं?व्हर्लपूल के डबल डोर फ्रिज आमतौर पर ₹21,000 से ₹45,000 के बीच मिल सकते हैं। शुरुआती मॉडल्स (235-245 लीटर) ₹21,000-₹26,000 में मिल सकते हैं, जबकि प्रीमियम कन्वर्टेबल और बड़े क्षमता वाले (300-450+ लीटर) मॉडल्स की कीमत ₹30,000 से ₹45,000 तक तक जा सकती है।
Loading...
Loading...
You May Also Like