जब भी हम बात करते हैं भरोसेमंद क्वालिटी के डबल डोर फ्रिज की तो इस लिस्ट में एलजी का नाम आसानी से शामिल हो सकता है। इनमें आपको करीब 250 लीटर से लेकर 350 लीटर तक की क्षमता वाले मॉडल देखने मिल जाएंगे, जो 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं। 3 स्टार तक की एनर्जी रेटिंग और स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाले LG Double Door Fridge ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए बिजली की भी बचत करने में मददगार हो सकते हैं और इनके कंप्रसेर पर आपको 10 साल तक की वॉरंटी भी मिल सकती है। इसके कुछ मॉडल्स में कन्वर्टेबल मोड की भी सुविधा होती है, जिसकी मदद से आप जरूरत पड़ने पर फ्रीजर को ऐक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए फ्रिज में भी बदल सकते हैं। वहीं, इनका मल्टी एयर फ्लो फ्रिज के हर हिस्से को एकसमान रूप से ठंडा करता है और साथ-साथ अगर फ्रिज में कोई भी खराबी आती है तो स्मार्ट डायग्नॉसिस की मदद से उसका पता आसानी से लगाया जा सकता है। वहीं, एलजी का बड़ा सर्विस नेटवर्क आपको देश के लगभग हर शहर में मिल जाएगा, जिस वजह से मेंटेनेंस व रख-रखाव में भी आपको सुविधा होगी। तो आइए अब नजर डालते हैं एलजी डबल डोर फ्रिज के कुछ विकल्पों पर।
LG के Double Door Fridge: ये 5 मॉडल कूलिंग और स्टोरेज के लिए हो सकते हैं भरोसेमंद पसंद!
LG ब्रांड के डबल डोर Refrigerator अपने शानदार प्रदर्शन, ऊर्जा कुशल संचालन, और अच्छी स्टोरेज क्षमता की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। इनकी मल्टी एयर फ्लो, स्मार्ट डायग्नॉसिस और ऐक्सप्रेस फ्रीज जैसी सुविधाएं इन्हें एक विश्नसनीय पसंद बनाते हैं। आइए जनाते हैं इनके बारे में विस्तार से।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
LG 322 L 3 Star Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator
यह 322 लीटर क्षमता वाला एलजी का डबल डोर रेफ्रिजरेटर है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसका स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर इसे काफी ऊर्जा कुशल बानाता है और शोर स्तर को कम करते हुए इसे लंबे समय तक टिकाऊ भी बनाकर रख सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 शेल्फ, एक 28 लीटर की वेजिटेबल बास्केट और 4 डोर रैक्स मिल जाएंगे। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 241 लीटर और फ्रीजर क्षमता 81 लीटर है। ऐंट बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसके अंदर किटाणु आसानी से नहीं पनपेंगे। जरूरत पड़ने पर इसके फ्रीजर को आसानी से फ्रिज में बदला जा सकता है और मल्टी एयर फ्लो ठंडी हवा को पूरा फ्रिज में एक समान रूप से फैलाएगा। ऐक्सप्रेस फ्रीज की सुविधा बर्फ व अन्य चीजों को कम समय में अच्छी तरह से जमाने में मदद कर सकती है। इसके शेल्फ को सामान निकालने के लिए बाहर की तरफ खींचा जा सकता है। यह एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के काम कर सकता है और साथ ही डिओड्राजर फ्रिज में दुर्गंध को नहीं बढ़ने देगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 71D x 60W x 164H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 322 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- शाइनी स्टील
- डीफ्रॉस्ट टाइप- फ्रॉस्ट फ्री
- वोल्टेज- 220 Volts
- शेल्फ का प्रकार- मजबूत कांच
- फॉर्म फैक्टर- कन्वर्टेबल
- डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
खूबियां
- इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं जो भारी चीजों को भी आसानी से संभाल सकेंगे।
- बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
- यह 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी टिकाऊ नहीं लगी है।
01LG Smart Choice, 343 L, 3 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator
यह फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर है, जिसके फ्रीजर में आसानी से बर्फ की परत नहीं जमेगी। यह सुविधा कूलिंग को असरदार बनाए रखते हुए ऊर्जा कुशलता को कम होने से रोकती है। 343 लीटर क्षमता वाले इस डबल डोर फ्रिज की एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। यह फ्रिज 5 या उससे ज्यादा लोगों केपरिलार के लिए सही पसंद हो सकता है। इसमें आपको स्टोरेज के लिए 2 शेल्फ, 28 लीटर की वेजिटेबल बास्केट और 4 डोर रैक्स मिल जाएंगे। इस LG Fridge की ताजा खाना रखने की क्षमता 262 लीटर और फ्रीजर क्षमता 81 लीटर है। मल्टी एयर फ्लो सुविधा के साथ पूरे रेफ्रिजरेटर में कूलिंग एक समान स्तर पर बनी रह सकती है और डिओड्राइजर दुर्गंध को बढ़ने से रोक सकता है। एक सीमित वोल्टेज रेंज में यह बिना स्टेबलाइजर के काम कर सकता है और बिजली जाने पर इसे इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें लगी ऐंटी-बैक्टेरियल बास्केट किटाणुओं को पनपने से रोक सकती है, जिससे सफाई व ताजगी दोनों सुनिश्चित हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 71D x 60W x 172H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 343 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- डैजल स्टील
- डोर- 2
- वोल्टेज- 220 Volts
- शेल्फ- 2
- डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
- सालाना ऊर्जा खपत- 245 Kilowatt Hours
खूूबियां
- स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी शोर स्तर को कम करते हुए इसे ऊर्जा कुशल बनाती है।
- जरूरत पड़ने पर इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदला जा सकता है।
- स्मार्ट डायग्नॉसिस के साथ इसमें आई सम्याओं का आसानी से पता लगाया जा सकता है।
कमी
- कुछ अमजेन यूजर्स ने शिकायत की है कि यह फ्रिज सही तरह से काम नहीं कर रहा।
ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
02LG 251 L, 1 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator
स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह एलजी डबल डोर रेफ्रिजरेटर आपके लिए एक ऊर्जा कुशल विकल्प हो सकता है। 1 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज की क्षमता 251 लीटर है और यह मीडियम साइज के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकता है। इसकी मल्टी एयर फ्लो की सुविधा अपने सही तरह से लगाए गए वेंट्स के साथ पूरे फ्रिज को एक समान रूप से ठंडा कर सकती है। यह टेक्नोलॉदी तापमान को सही स्तर पर बनाए रखते हुए आपके खाने को लंबे समय तक ताजा रख सकती है। इसकी स्मार्ट मोड सुविधा बदलते मौसम के हिसाब से कूलिंग को सेट कर सकती है, जिससे लंबी ताजगी सुनिश्चित हो सकती है। वहीं, इसमें आपको करीब 25 लीटर की वेजिटेबल बास्केट (फ्रेश जोन) मिल जाएगी, जिसमें रखी फल-सब्जियां आसानी से खराब नहीं होंगी। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 3 शेल्फ और 3 डोर रैक्स मिल जाएंगे। वहीं, पॉकेट हैंडल के साथ इसका लुक और स्लीक बन रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 63.7D x 55.5W x 157.3H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 251 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रीज ऑन टॉप
- कलर- शाइनी स्टील
- डीफ्रॉस्ट- फ्रॉस्ट फ्री
- वोल्टेज- 220 Volts
- शेल्फ प्रकार- मजबूत कांच
- डोर ओरिएंटेशन- राइट
- सालाना ऊर्जा खपत- 268 Kilowatt Hours
खूबियां
- इसकी डोर बास्केट में 2 लीटर तक की क्षमता वाली बोतलों को भी रखा जा सकता है।
- इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 192 लीटर और फ्रीजर क्षमता 59 लीटर है।
- एक सीमित वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स द्वारा कोई बड़ी खामी नहीं बताई गई है।
03LG 308 L 2 Star Smart Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator
डोर कूलिंग+ सुविधा के साथ आने वाला यह एलजी डबल डोर रेफ्रिजरेटर मजबूत कांच से बने शेल्फ से लैस है, जिनपर बारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 4 शेल्फ, एक वेजिटेबल बास्केट और 3 बड़े और 2 छोटे डोर रैक्स मिल जाएंगे। स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला यह LG Double Door Refrigerator ऊर्जा की बचत करने में भी मदद करेगा और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है। 100v-310v तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है और स्मार्ट कनेक्ट के साथ यह इनवर्टर पर भी काम कर सकता है। डोर कूलिंग+ सुविधा पूर फ्रिज को एक सही स्तर पर ठंडा कर सकती है और इसके फ्रीजर को आप जरूरत होने पर फ्रिज में बदल सकते हैं। अगर फ्रिज में कोई खराबी आती है तो स्मार्ट डायग्नॉसिस के साथ उसका पता आसानी से लगाया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 233 लीटर और फ्रीजर क्षमता 75 लीटर है। मॉइस ऐंडर फ्रेश सुविधा फल सब्जियों की ताजगी को लंबे समय तक बनाकर रख सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 308 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- एबोनी शीन
- विशेषता- कन्वर्टेबल
- डीफ्रॉस्ट टाइम- फ्रॉस्ट फ्री
- शेल्फ- 4
- डोर शेल्फ- 4
- सालाना ऊर्जा खपत- 258 Kilowatt Hours
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
खूबियां
- डिओड्राइजर की मदद से इसमें आसानी से दुर्गंध नहीं पैदा होगी।
- इसमें दी गई वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 29.1 लीटर है।
- दरवाजा देर तक खुला रहने या सही से बंद न होने पर डोर अलार्म आपको अलर्ट करेगा।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि इसमें बहु जल्दी खराबी आ गई।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
04LG 288 L 2 Star Smart Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator
2-3 लोगों के परिवार के लिए डिजाइन किया गया यह एलजी डबल डोर फ्रिज 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला है। 288 लीटर की क्षमता वाला यह फ्रिज ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा से लैस है, जिसके फ्रीजर में आसानी से बर्फ की परत नहीं जमेगी। इसके सभी शेल्फ मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, जिनपर भारी बर्तनों को भी आसानी से रखा जा सकता है। इसमें स्टोरेज के लिए आपको 3 शेल्फ, एक वेजिटेबल बास्केट और 4 डोर रैक्स मिल जाएंगे। अगर बिजली की कटौती होती है तो खाने की ताजगी को बनाए रखने के लिए इसे इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। आप ज्यादा सामान स्टोर करने के लिए इसके फ्रीजर को फ्रिज में बदल सकते हैं। स्मार्ट डायग्नॉसिस सुविधा के साथ इसमें आई परेशानियों का पता आसानी से लगाया जा सकता है। वहीं, 100V-310V तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। अतरिक्त स्टोरेज के लिए इसमें आपको एक लोअर डोर शेल्फ भी मिलेगा। स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी इसे ऊर्जा कुशल बनाने में मदद करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.9D x 58.5W x 167.5H सेंटीमीटर
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 288 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- शाइनी स्टील
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- वोल्टेज- 220 Volts
- शेल्फ प्रकार- मजबूत कांच
- डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
- सालाना ऊर्जा खपत- 274 Kilowatt Hours
खूबियां
- मल्टी एयर फ्लो फूरे फ्रिज को एक समान तरह से ठंडा करता है।
- इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 229 लीटर और फ्रीजर क्षमता 59 लीटर है।
- ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसके अंदर किटाणु नहीं पनपेंगे।
कमी
- इसको लेकर अमेजन यूजर्स ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
आपने LG डबल डोर Fridge के अलग-अलग विकल्पों को तो देख लिया है, अब इनके बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझ लेते हैं।
|
मॉडल |
क्षमता |
एनर्जी स्टार रेटिंग |
खासियत |
|
GL-S342SPZX |
322 लीटर |
3 |
कन्वर्टेबल |
|
GL-S382SDSX |
343 लीटर |
3 |
ऐक्सप्रेस फ्रीज |
|
GLT2516WWPZ |
251 लीटर |
1 |
फ्रेश जोन |
|
GL-T322RPZY |
308 लीटर |
2 |
डोर कूलिंग+ |
|
GL-S322SPZY |
288 लीटर |
2 |
डिओड्राइजर |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या एलजी डबल डोर फ्रिज एक भरोसेमंद पसंद हो सकते हैं?हां, एलजी डबल डोर फ्रिज आपके घर के लिए भरोसेमंद विकल्प हो सकत हैं। इनमें दिया गया स्मार्ट इन्वर्टर , बिजली की बचत कर सकता है और डोर कूलिंग+ जैसी टेक्नोलॉजी है फ्रिज के हर कोने में समान कूलिंग कर सकतीहै। वहीं, ब्रांड का सर्विस नेटवर्क भी काफी अच्छा है।
- एलजी डबल डोर फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत क्या है?एलजी डबल डोर फ्रिज हर तरह की चीजों को रखने के लिए पर्याप्त स्टोरेज प्रदान करते हैं, लगातार कूलिंग बनाए रख सकते हैं, और खान को खराब होने से बचा सकते हैं। ये अपने ऊर्जा कुशल ऑपरेशन और आधुनिक विशेषताओं के साथ, बिजली बिल पर बचत कर सकते हैं।
- एलजी डबल डोर फ्रिज किस कीमत रेंज में मिल जाएंगे?भारत में एलजी डबल डोर रेफ्रिजरेटर की कीमत करीब ₹23,000 से शुरू होकर ₹50,000 के बीच तक जा सकती है। यह कीमत फ्रिज की क्षमता, एनर्जी स्टार रेटिंग और कन्वर्टेबल मोड या अन्य आधुनिक फीचर्स पर निर्भर करती है।
Loading...
Loading...
You May Also Like