आजकल की भाग-दौड़ भरी जीवनशैली में हाथ से कपड़े धोने का वक्त हमारे पास नहीं है और गंदे कपड़ों के लोड को कम करने के लिए ज्यादातर लोग वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं। इसी कड़ी में एलजी वॉशिंग मशीन के लिए पुराना ब्रांड है, जिसके कुछ टॉप-लोड स्टाइल वाले विकल्पों की जानकारी आपको यहां मिल जाएगी। LG Washing Machine के पास छोटे व बड़े दोनों कैपेसिटी वाले ऑप्शन देखने को मिलते हैं, जिन्हें परिवार में लोगों की संख्या व जरूरत के हिसाब से चुना जा सकता है।
एलजी की फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोडिंग वॉशिंग मशीन में आपको 7,8,9 किलोग्राम वाले लोकप्रिय मॉडल्स मिल जाएंगे। वहीं, इनकी सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 11 किलोग्राम तक की कैपेसिटी वाले मॉडल उपलब्ध हैं। हाई एनर्जी स्टार रेटिंग के साथ आने वाली एलजी टोप लोड वॉशिंग मशीन ऊर्जा कुशलता के साथ काम करती हैं। इनमें दी गई तेज़ मोटर कपड़ों को अच्छी तरह सुखाने में मददगार रहती हैं। अलग-अलग तरह के वॉश प्रोग्राम्स के साथ आने वाली इन वॉशिंग मशीन में कई तरह के कपड़ों को धोया व सुखाया जा सकता है। वहीं, इनके अधिकतर मॉडल्स में आपको वोल्टेज प्रोटेक्शन, चाइल्ड लॉक और रस्टप्रूफ बॉडी जैसे फीचर्स भी मिल जाएंगे।