₹3500 के अंदर 5 बढ़िया Fans जो देंगे गर्मी और मंहगाई से भी राहत!

अगर आप अपने घर के लिए किफायती और तेज हवा देने वाला Fan लेने की सोच रहे हैं तो ₹3500 की रेंज में मिलने वाले ये फैन हो सकते हैं अच्छी पसंद। यहां LONGWAY, atomberg और Orient Electric जैसे ब्रांड के बेहतरीन विकल्प।

₹3500 के अंदर मिलने वाले Fan
₹3500 के अंदर मिलने वाले Fan

तलाश है घर के लिए किफायती और मजबूत फैन की, जो बेहतर हवा देने के साथ ही बजट में भी आसानी से फिट बैठे तो ₹3500 के अंदर मिलने वाले फैन आपके लिए बेहतरीन पसंद हो सकते हैं। इस बजट में आपको सीलिंग फैन से लेकर वॉल फैन और पेडस्टल फैन के काफी सारे विकल्प आराम से मिल जाएंगे। यहां पर atomberg, LONGWAY, ACTIVA, Crompton और Orient Electric जैसे ब्रांड्स के Fans की जानकारी दी जा रही है, जो पावरफुल एयरफ्लो, कम बिजली खपत और टिकाऊ मोटर के साथ आते हैं। इनमें आपको पारंपरिक मॉडल से लेकर BLDC Fan तक के विकल्प देखने को मिल जाएंगे। अलग-अलग स्पीड कंट्रोल के साथ आने वाले ये पंखे पर्याप्त हवा तो देते ही हैं, साथ ही ज्यादा आवाज भी नहीं करते, जिससे कमरे में आरामदायक माहौल बना रहता है। आइए नजर डालते हैं इनके फीचर्स और खासियत पर-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • atomberg Ameza 1200mm BLDC Ceiling Fan for Living Room

    आपके बजट में आसानी से फिट होने वाला यह atomberg ब्रांड का सीलिंग फैन है। इसमें मजबूत और टिकाऊ ब्लेड्स के साथ LED स्पीड इंडिकेटर दिया गया है, जो ठंडी हवा देने के साथ कमरे की सजावट को भी बढ़ा सकता है। वहीं इसके LED स्पीड इंडिकेटर पर आप पंखे की गति देख सकते हैं। BEE 5-स्टार रेटिंग के साथ आने वाले इस फैन में BLDC मोटर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो सामान्य पंखों की तुलना में 65% तक कम बिजली की खपत करता है। साथ ही यह एटमबर्ग फैन फुल स्पीड पर सिर्फ 35W बिजली खपत करता है। इस Atomberg Fan में 230 CMM की हाई एयर डिलीवरी मिलती है, जिससे कमरे के हर कोने में पर्याप्त हवा पहुंचती है। इस फैन का शोर स्तर भी 57 dB से कम है, जो कि ज्यादा आवाज नहीं करता।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- atomberg
    • रंग- ग्लॉस ब्लैक
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्वीप साइज- 1200mm
    • स्टाइल- अमेज़ा
    • माउंटिंग टाइप- डाउनरॉड माउंट
    • कंट्रोलर टाइप- ऐप कंट्रोल, बटन कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल

    खूबियां

    • फैन के साथ स्मार्ट IR रिमोट कंट्रोल दिया जा रहा है।
    • इसमें स्लीप मोड के साथ ही टाइमर सेटिंग की सुविधा भी मिल रही है।  
    • यह फैन इन्वर्टर पर भी करीब 3 गुना अधिक समय तक चल सकता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • LONGWAY Kiger P1 1200 mm/48 inch Ultra High Speed 3 Blade

    लॉन्गवे ब्रांड का यह सीलिंग फैन 1200mm स्वीप साइज के साथ मिल रहा है, जो कि कमरे में पर्याप्त हवा दे सकता है। इस फैन की मोटर ZZ हाई कार्बन स्टील डबल बॉल बेयरिंग सेट और ग्लॉसी फिनिश के साथ मिल रही है, जो शानदार परफॉर्मेंस देती है। चौड़े ब्लेड के साथ पंखे की जंगरोधी पाउडर कोटेड बनावट इसे जंग से सुरक्षित रखती है। यह Ceiling Fan 400 RPM हाई स्पीड के साथ आता है और 230 CMM तक की एयर डिलीवरी देता है, जिससे कमरे के हर कोने में हवा पहुंचती है और गर्मी से आपको जल्द राहत मिल सकती है। इसमें 5 स्पीड सेटिंग्स की सुविधा मिल रही है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा की गति को सेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- LONGWAY
    • रंग- स्मोक्ड ब्राउन
    • स्वीप साइज- 1200 mm
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- मॉडर्न
    • माउंटिंग टाइप- सीलिंग माउंट

    खूबियां

    • इसमें धूल रोधी तकनीक का इस्तेमाल का किया गया है, जिससे फैन पर धूल कम जमती है।
    • 50 वॉट पर चलने वाला यह फैन कम बिजली खपत करता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह फैन तेज आवाज करता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Crompton Wave Plus 400 mm wall Fan | Adjustable Height

    अगर आप कम बजट में अपने घर के लिए वॉल फैन लेने की सोच रहे हैं, तो क्रॉम्पटन ब्रांड का यह फैन अच्छी पसंद हो सकता है। इस फैन का 400mm स्वीप साइज पर्याप्त हवा देता है। इस फैन में उच्च गुणवत्ता वाले PP ब्लेड लगे हैं, जो शांत संचालन देते हैं। फैन में 100% कॉपर मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो लंबे समय तक टिकाऊ हो सकती है। खास बात यह है कि इस वॉल फैन की मोटर थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन के साथ मिल रही है, जो बिजली के उतार-चढ़ाव के दौरान भी स्मूद परफॉर्मेंस देती है। इस Wall Fan में जंग रोधी गार्ड भी लगा है, जिसमें जंग लगने की समस्या कम होती है। इस फैन में 3 स्पीड कंट्रोल के ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से हवा की गति को सेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Crompton
    • स्वीप साइज- 400 mm
    • रंग- केडी व्हाइट
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- विंडो फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- मॉडर्न
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट

    खूबियां

    • इसका ऑसिलेशन फीचर घूम-घूम कर चारों और हवा देता है।
    • इसका एडजस्टेबल टिल्ट फीचर आपको हवा की दिशा अपनी जरूरत के हिसाब से सेट करने की सुविधा देता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन के अनुसार यह फैन सही से स्विंग नहीं करता है।
    03
  • ACTIVA Apsra 1200mm High Speed Ceiling Fan

    एक्टिवा कंपनी का यह सीलिंग फैन 1200mm ब्लेड्स के साथ मिलता है, जो कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा फैलाता है। यह फैन सिर्फ 60W पावर पर चलता है, जिससे ज्यादा बिजली की खपत भी नहीं होती है। 390 RPM हाई स्पीड के साथ यह फैन तेज हवा देता है। वहीं इसमें इस्तेमाल की गई हाई-क्वालिटी वाली मोटर फैन को बेहद स्मूद और कम आवाज के चलाती है, जिससे कमरे में आरामदायक माहौल बना रहता है। एंटी डस्ट कोटिंग की वजह फैन पर धूल कम जमा होती है, जिससे इसे आसानी से साफ भी किया जा सकता है। साथ ही इसके ब्लेड स्क्रैच और स्टैन रेजिस्टेंट भी हैं, जिनपर किसी प्रकार का स्क्रैच या दाग लगने की समस्या कम होती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ACTIVA
    • रंग- स्मोक ब्राउन
    • इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- ACT-APSRA स्मोक
    • माउंटिंग प्रकार- डाउनरॉड माउंट
    • स्वीप साइज- 1200 mm

    खूबियां

    • 240 CMM की हाई एयर डिलीवरी के साथ यह फैन तेज हवा देता है।
    • इसमें मजबूत मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो लंबे समय तक टिकाऊ हो सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार यह फैन तेज आवाज करता है।
    04
  • Orient Electric Stand-82 400 MM Oscillating Pedestal Fans

    यह ओरिएंट ब्रांड का पेडस्टल फैन है, जो कि 400mm स्वीप साइज के साथ मिल रहा है। 1330 RPM की मोटर स्पीड और 90 CMM एयर डिलीवरी के साथ आने वाला यह फैन तेज हवा देता है, जिससे आपको गर्मी से तुरंत राहत मिल सकती है। इसमें 3 स्पीड कंट्रोल का ऑप्शन दिया गया है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब हवा की गति को सेट कर सकते हैं। यह Pedestal Fan 90-डिग्री ऑसिलेशन फीचर के साथ मिल रहा है, जो घूम-घूम कर पूरे कमरे में हवा देता है। इसके अलावा फैन में दिया गया एडजस्टेबल टेलिस्कोप हाइट फीचर आपको फैन की ऊंचाई अपनी जरूरत के अनुसार सेट करने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Orient Electric
    • रंग- आसमानी नीला
    • इलेक्ट्रिक पंखे का डिज़ाइन- फ्लोर फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टैंड- 82 इंच
    • माउंटिंग प्रकार- फ्री स्टैंडिंग
    • स्वीप साइज- 400 MM

    खूबियां

    • यह फैन 10 डिग्री टिल्ट फीचर के साथ मिल रहा है।
    • इसमें दी गई 100% कॉपर वाइंडिंग मोटर इसकी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है।
    • इसका थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन फीचर फैन को ओवरहीटिंग या वोल्टेज फ्लक्चुएशन से बचाता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स फैन की टिकाऊपन से नाखुश हैं।
    05

₹3500 के अंदर मिलने वाले फैन के फीचर्स

ऊपर दिए गए फैन के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

स्वीप साइज

कंट्रोल टाइप

माउंटिंग टाइप

atomberg Ameza 1200mm BLDC Ceiling Fan 

1200mm

बटन कंट्रोल, रिमोट कंट्रोल

सीलिंग माउंट

LONGWAY Kiger P1 1200 mm/48 inch Ultra High Speed Fan

1200mm

बटन कंट्रोल

सीलिंग माउंट

Crompton Wave Plus 400 mm wall Fan

400 mm

बटन कंट्रोल

वॉल माउंट

ACTIVA Apsra 1200mm High Speed Ceiling Fan

1200mm

बटन कंट्रोल

सीलिंग माउंट

Orient Electric Stand-82 400 MM Oscillating Pedestal Fan

400 MM 

बटन कंट्रोल

फ्लोर माउंट

नोट- लेख लिखने तक इन फैन की कीमत ₹3500 से कम थी। ये विकल्प अमेजन पर मौजूद हैं, जिनकी कीमत डिस्काउंट और डील्स के तहत बदलती रहती है। इसलिए बाद में कीमत में बदलाव होने पर हम इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। ग्राहकों से आग्रह है कि किसी भी प्रोडक्ट को लेने से पहले अमेजन पर उसकी वर्तमान कीमत जरूरत चेक कर लें।

इन्हें भी देखें-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹3500 के अंदर कौन-सा फैन सबसे अच्छा होता है?
    ₹3500 के अंदर आपको सीलिंग फैन, टेबल फैन और पेडेस्टल फैन तीनों अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। अगर आप ऐसा फैन चाहते हैं, जो पूरे कमरे में हवा दे तो सीलिंग फैन और पर्सनल कूलिंग के लिए टेबल या पेडेस्टल फैन बेहतर हो सकते हैं।
  • क्या ₹3500 के अंदर अच्छा सीलिंग फैन मिल सकता है?
    हां, इस रेंज में कई अच्छे सीलिंग फैन मिलते हैं जिनमें हाई स्पीड, अच्छी एयर डिलीवरी और मजबूत मोटर होती है। वहीं कुछ मॉडल्स में BLDC तकनीक भी मिल सकती है।
  • गर्मियों के लिए फैन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    गर्मियों के लिए फैन लेते समय एयर डिलीवरी, स्पीड, बिजली खपत, ब्लेड साइज और बिल्ड क्वालिटी जैसी बातों पर ध्यान देना चाहिए।

Loading...

Loading...