गर्मी में बढ़ते तापमान और बिजली के बिल से परेशान हो गए हैं? घर पर लगा साधारण पंखा भी बिल को ज्यादा कर रहा है, तो अब समय है एक सही बीएलडीसी पंखें का चुनाव करने का। दरअसल ये नॉर्मल पंखे की तुलना में 65% तक बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। साथ ही इनकी मोटर लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन देती है, जिससे की आप ताजी और ठंडी हवा में चैन की सांस ले सकें। इसके साथ ही बिजली में होने के उतार-चढ़ाव के बाद भी ये एक सामान स्पीड पर ही चलते हैं। रिमोट कंट्रोल, टाइमर और स्लीप मोड जैसे नए फीचर्स के साथ आने वाले BLDC Fan कि एक सूची हमने भी तैयार कि है जिसमें आपको भारत में मशहूर ब्रांड्स के विकल्प मिल जाएंगे। इस लिस्ट में atomberg, Crompton, Orient, Havells और Polycab जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं, जो अपने प्रदर्शन और ग्राहकों के भरोसे के चलते बाजार में काफी लोकप्रिय हैं।
प्रमुख ब्रांड के बीएलडीसी पंखों के बारे में जानकारी:-
भारत में मशहूर विकल्पों को देखने से पहले एक बार ब्रांड्स के बारे में जानकारी ले लेते हैं। जिससे की आप अपने जरूरत के अनुसार एक सही चुनाव कर सकें।
atomberg- इस कंपनी के पंखें बेहतर एयरफ्लो के लिए जाने जाते हैं, जिससे की आपके कमरे के हर कोने में ठंडी हवा मिलें। कम शोर पर काम करने वाले एटमबर्ग फैन के ज्यादातर मॉडल्स जैसे की Renesa Enzel में आपको स्मार्ट कंट्रोल की सुविधा भी मिल जाएगी। टाइमर, स्लीप और बोस्ट मोड के साथ आप गर्मी के दिनों को और भी आसान बना सकते हैं।
Crompton- इस ब्रांड के पंखें एंटी रस्ट कोटिंग और बेहतरीन एयर फ्लो के लिए जाने जाते हैं। इनके मॉडल्स में आपको ActivBLDC टेक्नोलॉजी भी मिलती है। इनके साथ मिलने वाले रिमोट में हाइपर, स्लीप और टाइमर की सुविधा भी मिलती है। इस कंपनी का Energion Hyperjet मॉडल 340 RPM मोटर स्पीड के साथ आता है। संग में ब्रांड का दावा है कि ये मॉडल पुराने पंखों की तुलना में 50% तक कम बिजली की खपत करता है।
Orient- अपने भरोसे और पंखों के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते हुए ओरिएंट फैन भारतीय ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस कंपनी के Zeno BLDC मॉडल की बात करें तो ये अन्य पंखों की तुलना में 50% तक बिजली की कम खपत करता है, जिसके तहत आप सालना ₹6500 तक की बिजली के बिल पर बचत कर सकते हैं। इस पंखें में आपको स्मार्ट रिमोट मिल रहा है, जिसके जरिए आप 15 फीट की दूरी से भी पंखें के फंक्शन को नियंत्रित कर सकते हैं।
Havells- स्टाइलिश डिजाइन के साथ आने वाले इस कंपनी के पंखें में आपको प्रीमियम BLDC टेक्नोलॉजी मिलती है। इसके संग में आपको बेहतर एयर फ्लो भी मिलता है। Havells Fan के Ambrose मॉडल की बात करें तो ये प्रीमियम मैट फिनिश के साथ आता है, जिसे रिमोट के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। इस पंखें के साथ आप 60% तक बिजली की बचत कर सकते हैं।
Polycab- ये कंपनी भारत में काफी मशहूर है। ऐसे में इसकी Wizzy सीरिज के पंखे की बात करें तो इसमें 25 स्पीड सेटिंग मिल रही है, जिसके जरिए पंखे कि गति को कम या ज्यादा किया जा सकता है। इसमें आपको रिवर्स रोटेशन मोड भी मिल जाता है। प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और बढ़िया एयरफ्लो के लिए मशहूर इस सीरिज के पंखों के साथ आपको शानदार प्रदर्शन भी मिलता है।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर आपको ऐसी और जानकारी मिल जाएगी।
नीचे देखें बीएलडीसी पंखें के बढ़िया विकल्प:-
