क्या Havells के Ceiling Fan ऊर्जा कुशल होते हैं? जानें विकल्पों के साथ

Havells के नए सीलिंग फैन आधुनिक तकनीक और BLDC मोटर के साथ आते हैं, जो ऊर्जा कुशल होने के साथ ही बेहतर ठंडी हवा भी देते हैं। अगर आप अपने घर लिए कम बिजल खपत वाला Ceiling Fan लेने की सोच रहे हैं, तो यहां दिए जा रहे हैवेल्स के पंखे हो सकते हैं उपयुक्त विकल्प।

Havells Ceiling Fan
Havells Ceiling Fan

हैवेल्स एक भरोसेमंद और लोकप्रिय ब्रांड है, जो अपनी अच्छी क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स और नई तकनीक के लिए जाना जाता है। इस कंपनी के फैन शानदार डिजाइन, मजबूत मोटर और दमदार एयरफ्लो के साथ आते हैं, जो गर्मियों में बेहतर ठंडी हवा दे सकते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या Havells Ceiling Fan ऊर्जा कुशल भी होते हैं? दरअसल हैवेल्स के कई पंखों में BLDC मोटर का उपयोग किया जाता है, जो साधारण पंखों की तुलना में काफी कम बिजली खपत करती हैं। सामान्य पंखे जहां 70-80 वॉट तक बिजली खर्च करते हैं, वहीं BLDC वाले पंखे लगभग 25-35 वॉट में ही अच्छे से काम करते हैं। इसके कुछ मॉडल्स ऊर्जा कुशल मोटर के साथ मिलते हैं, जो कम बिजली खपत के साथ तेज और ठंडी हवा देते हैं। साथ ही ये फैन इन्वर्टर पर सामान्य पंखों तुलना में ज्यादा समय तक चलते हैं, जिस वजह से ये ऊर्जा कुशल माने जाते हैं। यहां पर हैवेल्स के 5 बढ़िया सीलिंग फैन की जानकारी दी जा रही है, जो कम बिजली खपत लिए जाने जाते हैं। अगर आप अपने घर के लिए ऊर्जा कुश फैन की तलाश में हैं तो ये पंखे आपके लिए उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Havells Stealth Air BLDC 1200mm Ceiling Fan| Upto 55% Energy Saving

    हैवेल्स का यह सीलिंग फैन 1200mm स्वीप साइज के साथ मिल रहा है, जो तेज हवा देता है। इसका एयरोडायनामिक ब्लेड डिजाइन कम आवाज में ज्यादा हवा देता है, जिससे अच्छी ठंडक मिलती है और कमरे में आरामदायक माहौल भी बना रहता है। यह फैन BLDC मोटर के साथ मिल रहा है, जो सामान्य पंखों की तुलना में कम बिजली खर्च करता है। वहीं वोल्टेज स्टेबलाइजेशन फीचर की वजह से यह बिजली के उतार-चढ़ाव के दौरान भी स्मूद परफॉर्मेंस देता है। साथ ही इसमें 1, 2, 3 या 4 घंटे का टाइमर सेट करने की सुविधा है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से टाइम सेट कर सकते हैं। इस हैवेल्स फैन का पेंटेड फिनिश इसे आकर्षक बनाता है और एल्यूमिनियम बॉडी इसे मजबूत और टिकाऊ बनाती है। वहीं डाउनरॉड माउंटिंग होने की वजह से इस फैन को आसानी से कमरे की छत में लगाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Havells
    • रंग- पर्ल व्हाइट
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- स्टील्थ एयर BLDC
    • माउंटिंग टाइप- डाउनरॉड माउंट

    खूबियां

    • इसके साथ मिलने वाले रिमोट कंट्रोल की मदद से आप कमरे में कहीं से भी पंखे को चालू या बंद कर सकते हैं।
    • 280 RPM की स्पीड के साथ यह फैन तेज हवा देता है।
    • इसमें आपको 3 स्पीड कंट्रोल के ऑप्शन भी मिल रहे हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    01
  • Havells FAB BLDC Ceiling Fan 1200mm (Made In India), 380 RPM

    यह सीलिंग फैन कम बिजली खपत में बेहतरीन हवा देने के लिए उपयुक्त है। इसमें BLDC मोटर दी गई है, जो केवल लगभग 30 वॉट बिजली खपत करती है। कंपनी के अनुसार यह पंखा 65% तक बिजली की बचत कर सकता है, जिससे आपका बिजली बिल काफी कम हो सकता है। इसकी 380 RPM की तेज स्पीड और 225 CMM एयर फ्लो यह सुनिश्चित करते हैं कि कमरे के हर कोने में अच्छी हवा पहुंचे। खास बात यह है कि यह Havells Fan ज्यादा आवाज भी नहीं करता है, जिससे कमरे में आरामदायक माहौल बना रहता है और सोते समय काम परेशानी होती है। इस फैन के साथ रिमोट कंट्रोल भी दिया जा रहा है, जिसकी मदद से आप कमरे एक जगह बैठे-बैठे भी फैन को चालू/बंद कर सकते हैं या फिर स्पीड कम/ज्यादा कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Havells
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- फैब बीएलडीसी
    • माउंटिंग टाइप- सीलिंग माउंट
    • एयर फ्लो- 225 CMM

    खूबियां

    • इसका रिवर्स रोटेशन फीचर सर्दियों में गर्म हवा देता है।
    • इसमें बूस्ट, स्लीप और ब्रीज जैसे अलग-अलग मोड दिए जा रहे हैं।
    • इसका मॉप मोड घर में पोछा लगाते समय उपयोगी हो सकता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार फैन तेज आवाज करता है।

    योर पिक्स पर पाएं इस तरह के अन्य प्रोडक्ट की जानकारी।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Havells FAB BLDC ULED Ceiling Fan 1200mm, 5 star, LED Speed

    हैवेल्स का यह सीलिंग फैन भी बिजली बचत के लिए काफी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 5 स्टार रेटिंग के साथ BLDC मोटर दी गई है, जो सिर्फ लगभग 30 वॉट बिजली में ही चलती है और 65% तक ऊर्जा की बचत करने में मदद करती है। इससे लंबे समय तक इस्तेमाल के भी ज्यादा बिजली का बिल नहीं आता है। यह 380 RPM स्पीड और 225 CMM एयर फ्लो के साथ मिलता है, जिससे पूरे कमरे में पर्याप्त ठंडी हवा मिलती है। खास बात यह है कि यह पंखा कम आवाज में चलता है, इसलिए रात में सोते समय या पढ़ाई के दौरान कोई परेशानी नहीं होती। इसमें LED स्पीड इंडिकेटर दिया गया है, जिससे आपको आसानी से पता चल सकता है कि पंखा किस स्पीड पर चल रहा है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Havells
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- FAB BLDC ULED
    • माउंटिंग टाइप- सीलिंग माउंट
    • एयर फ्लो- 225 CMM
    • डायमेंशन- 19.3D x 27W x 24.5H सेमी

    खूबियां

    • इसमें 4 अलग-अलग स्पीड मोड दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
    • इसका रिवर्स रोटेशन फीचर सर्दियों में उपयोगी रहता है।
    • इसका आकर्षक डिजाइन घर के इंटीरियर को भी बेहतर बनाता है।

    कमी

    • एक अमेजन यूजर के अनुसार स्पीड 5 पर यह फैन काम नहीं करता।
    03
  • Havells 1320Mm Florette Bldc Motor Ceiling Fan

    अगर आप अपने घर के लिए ऐसा सीलिंग फैन लेने की सोच रहे हैं, जो कम बिजली खपत में बढ़िया ठंडक दे और घर की सजावट को भी बेहतर करे तो यह फैन आपके लिए अच्छी पसंद हो सकता है। इसमें डुअल फिनिश के साथ प्रीमियम MDF लकड़ी के ब्लेड लगे हैं, जो आपके कमरे की शोभा बढ़ा सकते हैं। वहीं इस BLDC Fan में दी गई 5 स्टार रेटिंग वाली मोटर कम बिजली खपत करते हुए बढ़िया हवा देती है। यह सीलिंग फैन मेमोरी बैकअप फीचर के साथ मिल रहा है, जिससे बिजली जाने के बाद वापस आने पर पंखा उसी स्पीड और सेटिंग पर अपने आप चालू हो जाता है, जो पहले सेट की गई थी। इसके साथ रिमोट कंट्रोल दिया जा रहा है, जिसकी मदद से फैन को आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- हैवेल्स
    • रंग- स्मोक ब्राउन वुड
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- फ्लोरेट बीएलडीसी
    • विशेषता- रिमोट कंट्रोल
    • माउंटिंग टाइप- सीलिंग माउंट

    खूबियां

    • इसका ब्रीज मोड प्राकृतिक हवा जैसा अनुभव देता है।
    • इसमें स्लीप मोड दिया गया है, जो रात के समय में उपयोगी होता है।
    • इसमें दिए जा रहे टाइमर फंक्शन की मदद से फैन तय समय के बाद अपने आप बंद हो जाता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को फैन की क्वालिटी कम सही लगी।
    04
  • Havells FAB BLDC ULED Ceiling Fan 1200mm, 5 star

    हैवेल्स का यह काफी स्टाइलिश सीलिंग फैन है। इसका स्लिक और यूनिक डिजाइन आपके कमरे की शोभा भी बढ़ा सकता है। इस फैन में LED लाइट भी दी जा रही है। BLDC मोटर और 5 स्टार रेटिंग के साथ आने वाला यह फैन पारंपरिक पंखों की तुलना में लगभग 65% तक कम बिजली खर्च करता है। यह फैन 225 CMM एयर फ्लो देता है, जिससे कमरे में तेज और बराबर हवा फैलती। वहीं 380 RPM की तेज स्पीड के साथ बड़े कमरों में पर्याप्त हवा मिलती है। इस Havells सीलिंग फैन में रिवर्स मोड दिया जा रहा है, जो सर्दियों में आपको गर्म हवा देता है। इसके एयरोडायनामिक ब्लेड्स स्मूद एयरफ्लो देते हैं, जिससे हवा का प्रवाह बेहतर और लगातार बना रहता है। इसके एयरोडायनामिक ब्लेड्स हवा को स्मूद तरीके से फैलाते हैं और कम आवाज में काम करते हैं, जिससे आप बिना परेशानी के अपनी नींद पूरी कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Havells
    • रं- स्मोक ब्राउन
    • इलेक्ट्रिक फैन डिज़ाइन- सीलिंग फैन
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • स्टाइल- FAB BLDC ULED
    • माउंटिंग टाइप- सीलिंग माउंट
    • वॉटेज- 30 वॉट

    खूबियां

    • इसमें दिए जा रहे LED स्पीड इंडिकेटर की मदद से आप आसानी से देख सकते हैं कि पंखा किस स्पीड पर चल रहा है।
    • इसमें 4 स्पीड मोड दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं।

    कमी

    • एक अमेजन यूजर के अनुसार यह फैन अजीब सी आवाज करता है।

    ऐसे ही अन्य तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए क्लिक करें हाउस ऑफ एप्लाइंसेज पर।

    05

हैवेल्स सीलिंग फैन के खास फीचर्स

ऊपर बताए गए हैवेल्स सीलिंग फैन के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

स्वीप साइज

RPM स्पीड

स्पेशल फीचर

Havells Stealth Air BLDC 1200mm Ceiling Fan

1200mm

380 RPM

रिमोट कंट्रोल

Havells FAB BLDC Ceiling Fan 1200mm 

1200mm

380 RPM

रिमोट कंट्रोल, टाइमर

Havells FAB BLDC ULED Ceiling Fan

1200mm

380 RPM

रिमोट कंट्रोल, टाइमर

Havells 1320Mm Florette Bldc Motor Ceiling Fan

1200mm

380 RPM

रिमोट कंट्रोल, BLDC मोटर

Havells FAB BLDC ULED Ceiling Fan 1200mm

1200mm

380 RPM

रिमोट कंट्रोल

निष्कर्ष

आखिर में यही कहा जा सकता है कि हैवेल्स के BLDC टेक्नोलॉजी वाले सीलिंग फैन ऊर्जा कुशल माने जाते हैं। ये पंखे सामान्य फैन की तुलना में लगभग 50-65% तक कम बिजली खर्च करते हैं और 25-35 वॉट में भी बढ़िया हवा देते हैं। इससे बिजली बचत तो होती ही है, साथ ही ज्यादा ठंडी हवा भी मिलती है। हालांकि, बेहतर बिजली बचत के लिए सही मॉडल का चयन करना भी जरूरी है।

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या हैवेल्स के सीलिंग फैन वास्तव में ऊर्जा कुशल होते हैं?
    हां, खासकर BLDC मोटर वाले हैवेल्स फैन काफी ऊर्जा कुशल होते हैं। ये पारंपरिक पंखों की तुलना में 50–65% तक कम बिजली खर्च करते हैं और कम वॉट में भी अच्छी हवा देते हैं।
  • हैवेल्स फैन कितनी बिजली खपत करता है?
    यह फैन के मॉडल पर निर्भर करता है। BLDC मॉडल्स आमतौर पर 25-35 वॉट के बीच बिजली का इस्तेमाल करते हैं, जबकि सामान्य पंखे 70-80 वॉट तक खपत करते हैं।
  • क्या 5 स्टार रेटिंग वाले हैवेल्स फैन ज्यादा बिजली बचाते हैं?
    हां, 5 स्टार रेटिंग वाले फैन ऊर्जा बचाने के मामले में बेहतर होते हैं। ये कम बिजली खपत के साथ ज्यादा हवा देते हैं।

Loading...

Loading...