Aquaguard वॉटर प्यूरिफायर के साथ मिलेगा तांबे के गुणों वाला साफ और सुरक्षित पानी!

ऐक्वागार्ड के कॉपर फिल्टर वाले वॉटर प्यूरिफायर पानी को साफ करने के साथ-साथ उसमें तांबे के लाभकारी गुण भी मिलाते हैं, जो इसे स्वास्थ्य के लिए बेहतर बनाते हैं। यह पानी से बैक्टीरिया, वायरस, धूल-मिट्टी और अन्य हानिकारक तत्वों को प्रभावी ढंग से हटाता है।

कॉपर फिल्टर वाले ऐक्वागार्ड वॉटर प्यूरिफायर
कॉपर फिल्टर वाले ऐक्वागार्ड वॉटर प्यूरिफायर

कॉपर फिल्टर के साथ आने वाले ऐक्वागार्ड वॉटर प्यूरिफायर पीने के पानी को साफ करने के साथ-साथ उसे स्वस्थ भी बनाते हैं। जैसा कि नाम से ही साफ हो रहा है इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये पानी में तांबे के गुण मिलाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा होता है। इसी के साथ एडवांस प्योरिफिकेशन सुविधा पानी को अलग-अलग स्तर पर साफ करने का काम करती है जिससे उसमें मौजूद खतरनाक केमिकल, बैक्टेरिया, वायरस और अन्य हानिकारक तत्व पूरी तरह हट जाते हैं। इसमें बैक्टेरिया धूल, मिट्टी, वायरस और पेस्टीसाइड शामिल हैं।  वहीं, ये प्यूरिफायर पानी में कुछ जरूरी मिनरल जैसे कि जिंक, मैग्नेशियम और कैल्शियम को मिलाते हुए उसके स्वाद को भी बेहतर बनाते हैं। ऐक्वागार्ड के ये वॉटर प्यूरिफायर बोरलवे, टैंकर और म्युनिसिपैलिटी के नल वाले पानी को साफ करने में सक्षम होते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Aquaguard Enrich Glory RO+UV+UF Water Purifier

    यह वॉटर प्यूरिफायर पानी को 12 अलग-अलग स्टेज पर साफ करता है और इसकी क्षमता 6 लीटर है। यह लगभग हर स्रोत से आने वाले पानी को साफ करने का काम करेगा और ज्यादा TDS ( 2000 mg/ तक) वाले पानी को संभालने में भी सक्षम है। 

    हमे क्यों आया पसंद?

    • इस ऐक्वागार्ड वॉटर प्यूरिफायर में पानी बिल्कुल उबलाने जैसे साफ होगा, जिस वजह से यह हर किसी के पीने के लिए सुरक्षित है।
    • आम क्वालिटी वाले मॉडल के विपरीत यह RO वॉटर प्यूरिफायर पानी में घुली छोटी-से-छोटी अशुद्धियों को हटाएगा, जिससे पानी से होने वाली बीमारियों का खतरा नहीं कम हो सकता है।
    • इसके फिल्टर पर 2 साल तक की वांरटी मिलने के साथ 4 साल तक की फ्री सर्विस भी मिल रही है, जिससे की बार-बार सर्विसिंग के झंझट से लंबे समय तक आराम मिलेगा।
    • यह उन लोगों के लिए काफी अच्छी पसंद रहेगा जिनके घर सप्लाई होने वाले पानी से अजीब सी गंध आती है और उसे पीने में परेशानी होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Aquaguard
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 27.8L x 32W x 48H सेंटीमीटर
    • मटेरियल- ABS
    • क्षमता- 6 लीटर
    • अधिकत फ्लो रेट- 24 लीटर/घंटा

    खासियतें

    • 4-इन-1 कॉपर
    • TDS मीटर चेक
    • मेगा सेडिमेंट फिल्टर

    कमी

    • पंप में जल्दी खराबी आ सकती है।
    01
  • Aquaguard Enrich Ritz Pro RO+UV+Copper+Alkaline Water Purifier

    इस वॉटर प्यूरिफायर के फिल्टर की लाइफ 2 साल तक की है और इसका स्टोरेज टैंक स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना है। यह प्यूरिफायर 5 लीटर की क्षमता के साथ आता है और यह लगभग हर स्रोत वाले पानी को आसानी से साफ बना देता है। 

    हमे क्यों आया पसंद?

    • छोटे परिवारों के लिए यह प्यूरिफायर काफी अच्छी पसंद रहेगा और इसमें 2-3 लोगों के पीने के लिए पर्याप्त पानी स्टोर हो जाएगा।
    • व्यस्त जीवन के कारण सर्विस करवाने की तारीख अगर याद नहीं रख पाते हैं, तो इसके ऐप के जरिए ये जानकारी भी आसानी से मिल जाएगी।
    • खराबी आने पर यह अपने आप ही उन्हें समझकर ऐप की मदद सर्विस सेंटर में मरम्मत के लिए बुकिंग कर देगा, जिससे आपकी मेहनत व समय दोनों बचेंगे।
    • इसके स्टेनलेस स्टील से बने टैंक में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी जिस वजह से स्टोर किया गया पानी भी सुरक्षित रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Aquaguard 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 32L x 29W x 48H सेंटीमीटर
    • क्षमता- 5 लीटर
    • इंस्टॉलेशन- काउंटरटॉप
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

    खासियतें

    • 21 पॉइंट स्मार्ट हेल्थ चेक
    • 12 स्टेज प्योरिफिकेशन
    • 5th जेन UV LED

    कमी

    • अचानक काम करना बंद कर सकता है।


    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Aquaguard Nexen RO+UV+Active Copper Water Purifier

    यह वॉटर प्यूरिफायर पानी को 10 अलग-अलग स्टेज पर साफ करता है, जिससे वह माइक्रो जीवों और कैमिकल से मुक्त होकर पीने के लिए अत्यधिक सुरक्षित बनता है।। यह बोरवैल, टैंकर और म्युनिसिपैलिटी के नल से सप्लाई होने वाले पानी को साफ करेगा, जिससे वह पीने के लिए सुरक्षित बनेगा।

    हमे क्यों आया पसंद?

    • यह वॉटर प्यूरिफायर बड़े शहरों में इस्तेमाल करने के लिए काफी अच्छा रहेगा, क्योंकि वहां जल प्रदूषण की समस्या सबसे ज्यादा है और यह उसे भी आसानी से संभाल सकता है।
    • इसके फिल्टर में धूल-मिट्टी जैसी चीजें फसेंगी नहीं जिससे उसके समय से पहले खराब होने की चिंता नहीं होगी और यह लंबे समय तक बिना रुकावट काम करेगा। 
    • यह वॉटर प्योरिफायर आसानी से कम जगह में भी लगाया जा सकता है और अगर आप इसे दीवार पर नहीं लगाना चाहते हैं तो यह काउंटर/टेबल पर भी रखा जा सकता है। 
    • मध्यम साइज के परिवार (4-5 लोग) के लिए यह सही पसंद रहेगा इसमें काफी सारा पानी आसानी से स्टोर हो जाएगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Aquaguard
    • क्षमता- 6 लीटर
    • मटेरियल- ABS
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 32L x 27W x 48H सेंटीमीटर
    • प्योरिफिकेशन स्टेज- 10

    खासियतें

    • रिमुवेबल ड्रिप ट्रे
    • UV-E बॉइलिंग
    • ऐक्टिव कॉपर टेक्नोलॉजी

    कमी

    • कंपनी की सर्विस को लेकर परेशानी आ सकती है।
    03
  • Aquaguard ENRICH Marvel RO+UV+UF Water Purifier

    यह वॉटर प्यूरिफायर 6 लीटर क्षमता वाला है जो 4-इन-1 ऐक्टिव कॉपर तकनीक के साथ आता है। यह पानी को साफ करने के साथ-साथ उसमें ऐसे तत्वों को मिलाएगा जो स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे माने जाते हैं।- नाम क्या है उन तत्वों का ? इसमें स्मार्ट LED इंडीकेटर लगा है और यह ज्यादा TDS वाले पानी को भी आसानी से संभाल लेगा।

    हमे क्यों आया पसंद?

    • इस प्यूरिफायर के फिल्टर को बार-बार बदलने का झंझट नहीं रहेगा और इसकी खासियत है कि यह पानी की भी बचत करेगा, जो आम क्वालिटी वाले मॉडल के साथ नहीं हो पाती है।
    • इस ऐक्वागार्ड प्यूरिफायर के साथ पानी को बार-बार उबालने की झंझट नहीं होगाऔर छोटे बच्चों के पीने के लिए भी इसका पानी सुरक्षित है।
    • यह पानी को साफ करने के साथ-साथ आवश्यक खनिजों को बनाए रखने में मदद करेगा, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है।
    • बोरवेल से स्पलाई होने वाले पानी में मिट्टी होने की समस्या ज्यादा होती है लेकिन यह प्योरिफायर उसे भी अच्छी तरह से हटा देगा ताकि दूषित पानी से शरीर को किसी तरह का नुकसान न हो। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Aquaguard
    • क्षमता- 6 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 27.8L x 32W x 48H सेंटीमीटर
    • लोअर ट्रेंप्रेचर रेंज 5 डिग्री सेल्सियस
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक

    खासियतें

    • मेगा सेडिमेंट फिल्टर
    • अल्ट्रा फिल्टरेशन
    • एलक्लाइन बूस्ट टेक्नोलॉजी

    कमी

    • कंपनी की सर्विस को लेकर परेशानी आ सकती है। 
    04
  • Aquaguard Aspire Glow RO+UV+Copper+Alkaline Water Purifier

    इस वॉटर प्यूरिफायर के फिल्टर की लाइफ 4 वर्षों तक की है। 5 लीटर क्षमता वाला यह मॉडल तेजी से पानी को साफ करने का काम करेगा और उसमें मौजूद हर तरह की अशुद्धियों को पूरी तरह से हटा देगा। इसमें 4-इन-1 ऐक्टिव कॉपर टेक्नोलॉजी दी गई है।

    हमे क्यों आया पसंद?

    • इस मॉडल में एक उन्नत मल्टी-लेयर फिल्टर तकनीक का उपयोग किया गया है जो अवशेषों को जमा होने से रोकती है, जिससे पानी का शुद्धिकरण लगातार बना रहता है।
    • इसके टैंकर में स्टोर किया गया पानी भी लंबे समय तक साफ बना रहेगा और अगर प्यूरिफायर बंद भी है तब भी पानी में किसी तरह की अशुद्धियां जमा नहीं होंगी।
    • घर में चाहे जैसा भी पानी आता हो यह उसे साफ तो करेगा ही, साथ-साथ स्वाद को भी बेहतर बनाएगा। वहीं, पानी से किसी तरह की दुर्गंध भी नहीं आएगी।
    • अगर आपके घर में पानी का प्रेशर कम भी है तब भी इसके प्रदर्शन में कमी नहीं आएगी और लगातार साफ पानी मिलता रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Aquaguard 
    • मटेरियल- ABS
    • क्षमता- 5 लीटर
    • इंस्टॉलेशन- काउंटरटॉप
    • वजन- 10 किलोग्राम

    खासियतें

    • इंटेलिजेंट हेलो लाइट
    • हाई स्पीड फ्लो रेट
    • एंटी-स्केल फिल्टर

    कमी

    • इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी।


    घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

    05

जानिए इन सभी ऐक्वागार्ड वॉटर प्यूरिफायर की खासियतें

कॉपर फिल्टर से लैस अलग-अलग ऐक्वागार्ड वॉटर प्यूरिफायर में से आप अपने लिए किसी भी मॉडल का चयन जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका कुछ सामान्य चीजों को आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

क्यों रहेगा सही?

क्षमता

Aquaguard Enrich Glory RO+UV+UF Water Purifier

40% तक पानी की बचत करेगा।

6 लीटर

Aquaguard Enrich Ritz Pro RO+UV+Copper+Alkaline Water Purifier

पानी की क्वालिटी पर लगातार नजर रखी जा सकती है। 

5 लीटर

Aquaguard Nexen RO+UV+Active Copper Water Purifier

पानी से प्रदूषक तत्वों को हटा देगा। 

6 लीटर

Aquaguard ENRICH Marvel RO+UV+UF Water Purifier 

पानी का PH स्तर बेहतर करेगा। 

6 लीटर

Aquaguard Aspire Glow RO+UV+Copper+Alkaline Water Purifier

हाई स्पीड के साथ पानी जल्दी साफ होगा। 

5 लीटर

इन्हें भी पढ़ें:

Kent आरओ या नेटिव वॉटर प्यूरीफायर: पानी को साफ करने के लिए ज्यादा भरोसेमंद कौन-सा होगा?

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या कॉपर फिल्टर वाले ऐक्वागार्ड वॉटर प्यूरिफायर अच्छी पसंद होंगे?
    इस प्रकार के वॉटर प्यूरीफायर एक बेहतरीन पसंद साबित होंगे। ये पानी को शुद्ध करने के साथ-साथ कॉपर (तांबे) के गुणों को पानी में मिलाएंगे। ऐसा कहा जाता है कि पानी में मौजूद कॉपर के गुण पाचन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मददगार होते हैं।
  • किन लोगों के लिए ये सबसे अच्छे होते हैं?
    कॉपर फिल्टर वाले ऐक्वागार्ड वॉटर प्यूरिफायर उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो पाचन को मजबूत करना और इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं। इनमें फिल्टर हुआ पानी बच्चों व बुजुर्गों के पीने के लिए भी सुरक्षित होता है, क्योंकि ये पानी में तांबे के आवश्यक गुण मिलाकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
  • इस प्रकार के वॉटर प्यूरिफायर की अन्य खासियतें क्या हैं?
    ये अलग-अलग स्तर पर पानी को साफ करने का काम करते हैं जिससे सारी अशुद्धियां हट जाती हैं और वो पीने के लिए सुरक्षित बनता है। ये पानी में कुछ जरूरी मिनरल जैसे कि मैग्नेशियम और कैल्शियम के गुणों को मिलाते भी हैं। वहीं, इनके साथ पानी का स्वाद बेहतर होता है और दुर्गंध भी नहीं आती है।
  • क्या ये वॉटर प्योरिफायर लंबे समय तक टिकाऊ बने रहेंगे?
    हां, ऐक्वागार्ड के कॉपर फिल्टर वाले वॉटर प्यूरीफायर लंबे समय तक टिकाऊ और प्रभावी बने रहते हैं। इनकी लाइफ और कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए आपको बस समय-समय पर सर्विसिंग करानी होगी और फिल्टर बदलना होगा। ध्यान रहें कि आपको सिर्फ कंपनी के आधिकारिक सेंटर से ही मरम्मत करानी होगी।
  • ये किस बजट में मिलेंगे?
    ये वॉटर प्योरिफायर आपको करीब ₹15,000-₹25,000 तक की रेंज में मिल जाएंगे। हालांकि इनकी कीमत मॉडल, क्षमता वे टेक्नोलॉजी के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

Loading...

Loading...