4 लोगों के लिए इन 5 Air Fryer में मिनटों में बनाएं सेहतमंद स्नैक्स, तेल को कहें अलविदा!

4 लोगों के लिए अगर बिना तेल का इस्तेमाल किए समोसे, फ्रेंच फ्राइज, नगेट्स, फ्राइड चिकन और फिश जैसे स्नैक्स बनाने हैं तो एयर फ्रायर के ये 5 दमदार मॉडल होंगे सही पसंद। ये कम समय में हर पसंदीदा डिश को सही स्वाद व टेक्श्चर के साथ बनाने में मदद करेंगे।

4 लोगों के लिए बिना तेल स्नैक्स बनेंगे इन एयर फ्रायर में
4 लोगों के लिए बिना तेल स्नैक्स बनेंगे इन एयर फ्रायर में

जब भी बात आती है बिना तेल के खाना बनाने की तो इसके लिए आजकल आधुनिक घरों में एयर फ्रायर को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं,  और 4 लोगों की कुकिंग के लिए 4-6 लीटर क्षमता वाले मॉडल सही होंगे। चाहे भारतीय हो या विदेशी इनमें तरह-तरह के स्नैक्स आसानी से बनाए जा सकते हैं और साथ ही इनकी प्रीमियम क्वालिटी वाली बास्केट में खाना जलने व चिपकने की समस्या भी नहीं होगी। फिर चाहे युवा हो या बुजुर्ग सुविधाजनक डिजाइन वाले इन का इस्तेमाल करना हर किसी के लिए आसान होगा। 

इन्हीं सब बातों का ध्यान रखते हुए हमने आपके लिए 5 ऐसे ही दमदार Air Fryer के मॉडल चुने हैं जिनमें 4 लोगों के लिए तरह-तरह के स्नैक्स आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। इनमें पहले से ही सेट किए गए मेन्यू भी मौजूद हैं, जो सिर्फ एक टच के साथ कुकिंग करने का काम करेंगे। ये मॉडल बड़े ब्रांड के भरोसे के साथ तो आते ही हैं, साथ-साथ इनमें पकी हर डिश स्वाद के लिहाज से भी बेहतरीन होंगी। डालिए एक नजर-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control

    डिजिटल कंट्रोल के साथ आने वाला यह एयर फ्रायर तरह-तरह के स्नैक्स को बिना तेल के बनाने का काम करेगा। इसमें बना खाना बाहर से क्रिस्पी और अंदर से जूसी रहेगा, और स्वाद में भी किसी तरह की कमी महसूस नहीं होगी। इसकी बास्केट को आसानी से डिशवॉशर में भी साफ किया जा सकता है।

    इसे पसंद करने के हमारे कारण

    • आपका पसंदीदा स्नैक्स जो भी हों, इसमें तरह-तरह के व्यंजनों को बनाना काफी आसान होगा। सिर्फ एक बटन दबाते ही इसमें तरह-तरह का भारतीय और विदेशी नाश्ता कम समय में बन जाएगा। फिर चाहे बच्चों के लिए फ्रेंच फ्राइज बनाने हों या अपना पसंदीदा फ्राइड चिकन अलग-अलग डिशेज के लिए पहले से सेट मेन्यू मौजूद है।
    • अगर कभी इसमें कोई डिश पकने रखकर आप दूसरे काम में व्यस्त भी हो जाते हैं तो उसके जलने की चिंता नहीं होगी। कुकिंग पूरी होते ही ऑटो शट-ऑफ पावर सप्लाई अपने आप बंद कर देगा, और परफेक्ट परिणाम देखने मिलेंगे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 35.5D x 35.5W x 36.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 5 लीटर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • कंट्रोल- टच

    खासियतें

    • 3D हॉट एयर बेकिंग
    • विजुअल विंडो
    • नॉन-स्टिक बास्केट

    कमी

    • प्लास्टिक बॉडी पर स्क्रैच आसानी से पड़ सकते हैं।
    01
  • PHILIPS Air fryer for Home

    4 लोगों के लिए पनीर टिक्का, समोसा, कटलेट और पिज्जा जैसे स्वादिष्ट स्नैक्स इस एयर फ्रायर में आसानी से बनाए जा सकते हैं। 4.1 लीटर वाला यह मॉडल बिना तेल के कुकिंग करने के लिए बढ़िया रहेगा। इसमें न सिर्फ चीजों को फ्राय किया जा सकता है, बल्कि बेकिंग, ग्रिलिंग और रोस्टिंग भी करेगा।

    इसे पसंद करने के हमारे कारण

    • कई बार ऐसा होता है कि हम कोई डिश तो बना लेते हैं लेकिन उसे खाते थोड़ी देर बाद है, जिस वजह से वो ठंडी हो जाती है। लेकिन इसकी खासियत है कि आप इसी में अपने खाने को आसानी से गर्म भी कर पाएंगे, जिस वजह से ज्यादा बर्तन गंदे नहीं होंगे और अलग से माइक्रोवेव की भी जरूरत नहीं होगी।
    • एयर फ्रायर में खाना तभी अच्छा बनता है जब उसे समय-समय पर अच्छी तरह पलटा जाए। कभी-कभी काम में व्यस्त होने की वजह से हम ऐसा करना भूल जाते हैं, लेकिन इस मॉडल की खासियत ही यही है कि इसमें बिना पलटे भी खाने को सही टेक्श्चर मिलेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 35.5D x 35.5W x 33.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- PHILIPS
    • क्षमता- 4.1 लीटर
    • वोल्टेज- 240 Volts 
    • अधिकतम टेंप्रेचर- 200 डिग्री सेल्सियस

    खासियतें

    • डिशवॉशर सेफ बास्केट
    • ऑटो ऑफ
    • स्टारफिश डिजाइन

    कमी

    • कीमत के हिसाब से फीचर्स काफी कम हैं।


    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • INALSA Air Fryer for Home

    1600 Watts वाले इस एयर फ्रायर की क्षमता 5.5 लीटर है। यह खाने को कम समय में बिना तेल के भी अच्छी तरह पकाने का काम करेगा और इसमें हर तरह का फ्राइड खाना हेल्दी तरह से बनाया जा सकता है। इसकी बास्केट में आसानी से दुर्गंध व नमी नहीं जमा होगी।

    इसे पसंद करने के हमारे कारण

    • INALSA के इस छोटे एयर फ्रायर को पसंद करने का सबसा बड़ा कारण है कि आप बाहर से ही पक रहे खाने पर आसानी से नजर रख पाएंगे। इसकी ट्रांस्पेरेंट (पारदर्शी) विंडो की वजह से आपको बार-बार बास्केट खोलने की जरूरत नहीं होगी, इससे ऊर्जा और समय दोनों की बचत होगी।
    • यह सिर्फ एक एयर फ्रायर नहीं, बल्कि मल्टीपर्पस डिवाइस है। अगर आपके किचन में बड़ा माइक्रोवेव रखने के लिए जगह नही हैं तो यह उसकी जगह आसानी से ले लेगा। इसमें चाहे आप खाने को ग्रिल करिए, बेक करिए, रोस्ट करिए, टोस्ट करिए या गर्म करिए। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 33D x 34.7W x 33H सेंटीमीटर
    • क्षमता- 5.5 लीटर
    • ब्रांड- INALSA
    • कंट्रोल- टच
    • वोल्टेज- 240 Volts (AC) 

    खासियतें

    • 8 कुकिंग फंक्शन
    • टच सक्रीन
    • नॉन-स्टिक

    कमी

    • कंपनी की सर्विस इतनी अच्छी नहीं है। 
    03
  • Faber 4Ltr 1300W Digital Air Fryer

    टच कंट्रोल की सुविधा के साथ आने वाला यह मॉडल 4 लोगों के लिए तरह-तरह की डिशेज बनाने के काम आएगा। इसकी खास 360 डिग्री रैपिड एयर टेक्नोलॉजी खाने को सही तरह से पकाने का काम करेगी और उसे सही टेक्श्चर मिलेगा। इसमें अलग-अलग स्नैक्स को फ्राय, बेक, रोस्ट, टोस्ट, डीफ्रॉस्ट, ग्रिल और गर्म किया जा सकता है।

    इसे पसंद करने के हमारे कारण

    • इस एयर फ्रायर की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है। फिर चाहे आपकी मां को इसमें कुकिंग करनी हो या किसी ऐसे शख्स को जो टेक्नोलॉजी को लेकर ज्यादा एडवांस नहीं है, इसे कंट्रोल करना उतना ही आसान है जितना मोबाइल फोन इस्तेमाल करना है। पहले से सेट किए हुए मेन्यू इस काम को और आसान बनाते हैं।
    • एयर फ्रायर में खाना बनाना तो आसान है, लेकिन अगर बास्केट में खाना चिपक जाता है तो उसकी सफाई में बहुत मेहनत लगती है। इस मॉडल की बास्केट में खाना चिपकेगा नहीं और इसे साफ करने के लिए भी ज्यादा झंझट नहीं होगी। बस एक गीले कपड़े से पोछते ही यह चमक जाएगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Faber
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 26D x 26W x 34.6H सेंटीमीटर
    • कलर- ब्लैक
    • वॉटेज- 1300 Watts 
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खासियतें

    • 10 प्रीसेट मेन्यू
    • ओवरहीट प्रोटेक्शन
    • ऑटो शट-ऑफ

    कमी

    • कॉर्ड की लंबाई कम है। 


    घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर  

    04
  • Havells Prolife Stellar Chef Air Fryer 5.5 Ltr

    नॉन-स्टिक बास्केट वाले इस एयर फ्रायर की क्षमता 5.5 लीटर है और इसे नॉब की मदद से आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें 4 लोगों के लिए आसानी से बिना तेल के कबाब, पकड़ो, पिज्जा और टिक्की जैसै स्नैक्स आसानी से बनाए जा सकते हैं। इसकी एडवांस टेक्नोलॉजी सुनिश्चित करेगी कि खाना एक समान तरह से पके। 

    इसे पसंद करने के हमारे कारण

    • इसमें 8 पहले से ही सेट किए गए मेन्यू मौजूद हैं जिनकी मदद से कुकिंग करते समय बहुत ज्यादा सेटिंग्स को एडजस्ट करने की जरूरत नहीं होगा। आपको बस डिश के हिसाब से इसके टाइमर, तापमान और मोड को सेट करना है और खाना आसानी से बन जाएगा।
    • इसमें खाना भले ही कम तेल में बनेगा लेकिन उसके स्वाद व टेक्श्चर में कोई कमी नहीं रहेगा। इसमें आपका हर पसंदीदा स्नैक बाहर से कुर-कुरा और अंदर से मुलायम बनेगा। यह रेस्टोरेंट जैसी डिशेज को घर पर बनाने में मदद करेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 35D x 39W x 35H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Havells
    • क्षमता- 5.5 लीटर
    • मटेरियल- ABS
    • वॉटेज- 1500 Watts 

    खासियतें

    • पारदर्शी विंडो
    • सिलिकॉन-कोटेड बास्केट
    • कूल टच हैंडल

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 
    05

जानिए इनके बीच का अंतर

आपने 5 अलग-अलग ब्रांड के एयर फ्रायर के विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके बीच के अंतर को समझ लीजिए ताकि एक सही विकल्प पसंद करने में आसानी हो।

ब्रांड

वॉटेज

खासियत

Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control

1500 Watts

3D हॉट एयर बेकिंग

PHILIPS Air fryer for Home, 4.1 Liter

1400 Watts

रैपिड एयर प्लस 

INALSA Air Fryer for Home

1600 Watts

एयर क्रिस्प टेक्नोलॉजी

Faber 4Ltr Digital Air Fryer

1300 Watts

स्वर्ल हीटिंग

Havells Prolife Stellar Chef Air Fryer 5.5 Ltr

1500 Watts

रैपिड एयर सर्कुलेशन

इन्हें भी पढ़ें:

ये Air Fryer फटाफट खाना पकाने के साथ धोने में भी हैं आसान, मिल रही है नॉन-स्टिक बास्केट

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 4 लोगों का खाना बनाने के लिए किस क्षमता वाले एयर फ्रायर सही होंगे?
    अगर आपको 4 लोगों का खाना बनाने के लिए एक सही क्षमता वाले एयर फ्रायर की तलाश है तो 4 लीटर से लेकर 6 लीटर वाले मॉडल सही पसंद साबित होंगे। इनमें बिना या कम-से-कम तेल का इस्तेमाल किए आसानी से कुकिंग की जा सकती है। ये भारतीय के साथ-साथ विदेशी स्नैक्स बनाने के लिए सही होंगे।
  • कम तेल में 4 लोगों का खाना बनाने के लिए एयर फ्रायर में कौन-से फीचर्स होना जरूरी हैं?
    कम तेल में 4 लोगों का खाना बनाने के लिए एयर फ्रायर में सही क्षमता के साथ-साथ प्री-सेट मेन्यू, टच कंट्रोल, नॉन-स्टिक बास्केट, ऑटोमैटिक शट-ऑफ और टाइमर जैसी सुविधाओं का होना जरूरी है।
  • 4 लोगों का खाना बनाने के लिए एयर फ्रायर किस बजट रेंज में मिलेगा?
    4 लोगों का खाना बनाने के लिए 4 लीटर से 6 लीटर वाले एयर फ्रायर सही माने जाते हैं। इस क्षमता वाले मॉडल की कीमत ब्रांड, खासियतों और अन्य पैमानों के आधार पर अलग-अलग होती है। आमतौर पर एक अच्छी कंपनी का एयर फ्रायर आपको करीब ₹4000 से लेकर ₹8000 तक की रेंज में आसानी से मिल जाएगा।

Loading...

Loading...