ये Air Fryer फटाफट खाना पकाने के साथ धोने में भी हैं आसान, मिल रही है नॉन-स्टिक बास्केट
अगर आपको एयर फ्रायर में खाना चिपकने के बाद आए दिन उसे धोने में परेशानी होती है तो नॉन-स्टिक बास्केट वाले मॉडल आजमाने का समय आ चुका है। इसमें खाना न तो चिपकेगा और न ही जलेगा जिस वजह से कुकिंग तो आसानी से होगी ही, साथ-साथ इसका रख-रखाव करना भी सुविधाजनक होगा। यहां देखिए कुछ दमदार विकल्प।
एयर फ्रायर में तरह-तरह की डिशेज बनाना तो आसान होता है लेकिन हालत तब खराब होती है जब उसकी बास्केट को घिसकर साफ करना होता है। इस समस्या का समाधान होंगे वो मॉडल जिनकी बास्केट पर नॉन-स्टिक कोटिंग होती है। इनमें तरह-तरह के पकवान हेल्दी तरह से तो बनते ही हैं, साथ-साथ इन्हें धोने में भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती। फिर चाहे आपके तंदूरी कबाब बनाने हों या रेस्टोरेंट स्टाइल फ्राइड चिकन, इनमें हर पसंदीदा डिश बिना जले बनेगी और उनके स्वाद में भी किसी तरह की कमी महसूस नहीं होगी। खाना पकने के बाद सिर्फ एक गीला कपड़ा लेना है और बास्केट एक ही बार में अच्छी तरह साफ हो जाएगी।
यहां हमने आपके लिए कुछ ऐसे ही दमदार Air Fryer के विकल्प चुने हैं जिनमें नॉन-स्टिक बास्केट दी गई है। अपनी रीसर्च, विश्लेषण से हमने समझा है कि ये मॉडल न सिर्फ तरह-तरह की डिशेज को आसानी से बनाने में मदद करेंगे बल्कि सुविधा, सुरक्षित संचालन, आसान कंट्रोल और रख-रखाव जैसे पैमानों पर भी खरे उतरते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
PHILIPS Air Fryer NA120/00, uses up to 90% less fat, 1500W
4.2 लीटर की क्षमता वाला यह एयर फ्रायर छोटे-परिवार या उन लोगों के लिए सही रहेगा जो अकेले रहते हैं। इसमें आसानी से 90% तक कम तेल में भी खाना बनाया जा सकता है और इसकी आधुनिक डिजाइन की वजह से खाना एक समान रूप से पकेगा।
आपके लिए क्यों अच्छा है यह एयर फ्रायर?
सिर्फ तलना ही नहीं इसके साथ खाने को ग्रिल, बेक और रोस्ट भी किया जा सकता है। यह कुकिंग का ऑल-इन-वन समाधान बनेगा जिसमें तरह-तरह की डिशेज बनाना और हर किसी के लिए सुविधाजनक होगा।
माइक्रोवेव रखने की जगह व बजट दोनों नहीं है तो आपके लिए यह एयर फ्रायर उसकी जगह एक किफायती समाधान बनेगा।
खाने के एक समान तरह से पकने की चिंता इसके साथ करने की जरूरत ही नहीं है। यह हर डिश को सही स्वाद व टेक्श्चर देने का काम करेगा और बिल्कुल डीप फ्राय करने जैसा ही स्वाद देगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Philips
प्रोडक्ट डायमेंशन- 36.8D x 27.3W x 29.3H सेंटीमीटर
कलर- ब्लैक
क्षमता- 4.2 लीटर
मटेरियल- ऐल्यूमिनियम
खासियतें
टेंप्रेचर कंट्रोल
कॉम्पैक्ट डिजाइन
डिशवॉशर फ्रेंडली बास्केट
कमी
प्री-सेट मेन्यू नहीं हैं।
01
Haier Air Fryer 5 Litre Digital Control
इसमें बेहतरीन व एकसमान कुकिंग के लिहाज से 3D हॉट एयर बेकिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। यह 4-6 लोगों के परिवार के लिए काफी अच्छी पसंद होगा और इसमें सामान्य मात्रा में कुकिंग एक ही बार में की जा सकती है। यह कॉम्पैक्ट एयर फ्रायर किचन काउंटर या टेबल पर ज्यादा जगह नहीं घेरेगा।
आपके लिए क्यों अच्छा है यह एयर फ्रायर?
अगर घर में लोग आए दिन बाहर से तरह-तरह की चीजें ऑर्डर करते हैं और आपका यही कहना होता है कि ये तो घर पर भी बन जाएगा, तो बस अब उन सारी डिशेज को घर पर ही बनाने का जरिया यह एयर फ्रायर बनेगा। अब चाहे फ्रेंच फ्राइज हो या कचौड़ी इसके साथ वो कम तेल में बनेंगे।
कुछ लोगों का मानना होता है कि एयर फ्रायर को वो लोग इस्तेमाल नहीं कर सकते जिन्हें टेक्नोलॉजी की इतनी समझ नहीं होती। लेकिन यह मॉडल बिल्कुल उल्टा है इसे चलाना उतना ही आसान है जितना मोबाइल फोन यूज करना है।
इसमें खाना पकने के लिए रखने के बाद बार-बार चेक करने की झंझट भी नहीं है। जैसी ही कुकिंग पूरी होगी यह अपने आप बंद हो जाएगा। इसके साथ न तो खाना जलेगा और काफी समय तक गर्म भी रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 35.5D x 35.5W x 36.5H सेंटीमीटर
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
INALSA Air Fryer for Home|5.5 liter Capacity
कुकिंग करते समय खाने को चेक करने के लिए बार-बार इसकी बास्केट खोलने की जरूरत ही नहीं होगी, क्योंकि सी-थ्रू (पारदर्शी) विंडो के साथ बाहर से ही उसपर नजर रखी जा सकती है। इसकी क्षमता 5.5 लीटर है और इसे टच कंट्रोल की मदद से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
आपके लिए क्यों अच्छा है यह एयर फ्रायर?
डिश बना ली लेकिन उसे थोड़ी देर बाद खाना है, तो उसे अलग से गर्म करने की झंझट नहीं होगी। इसी में अपने पसंदीदा पकवान बनाइए और अगर ठंडे हो गए हैं तो खाने से पहले इसी में उन्हें गर्म भी कर लीजिए।
अगर कभी खाना गलती से ज्यादा पक जाता है तब भी आपको बास्केट में दुर्गंध जमा होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह उसे अपने आप ही हटाने का काम करेगा।
इसकी बास्केट को साफ करने के लिए भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी, सिर्फ पानी और हल्के साबुन से ही यह मिनटों में चमक जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 33D x 34.7W x 33H सेंटीमीटर
कलर- ब्लैक
क्षमता- 5.5 लीटर
मटेरियल- प्लास्टिक
वोल्टेज- 240 Volts (AC)
खासियतें
एयर क्रिस्प टेक्नोलॉजी
8-इन-1 मल्टीफंक्शन
कूल टच हैंडल
कमी
कंपनी की सर्विस इतनी अच्छी नहीं है।
03
Faber 6L 1500W Digital Air Fryer
इस 6 लीटर वाले एयर फ्रायर में आसानी से फ्राइंग, बेकिंग, रोस्टिंग, ग्रिलिंग डीफ्रॉस्टिंग और रीहिटंग जैसे काम किए जा सकते हैं। इसमें खाना करीब 85% तक कम तेल के साथ बनेगा और पसंदीदा डिशेज खाने के लिए डाइट के सामझौता नहीं करना पड़ेगा।
आपके लिए क्यों अच्छा है यह एयर फ्रायर?
कुकिंग गैस के बढ़ते दामों के बीच यह एयर फ्रायर आपके लिए एक ऊर्जा कुशल विकल्प साबित होगा। गैस की तुलना में इसमें तरह-तरह की डिशेज कम समय में बनेंगी, ज्यादा हेल्दी रहेंगी और इसके साथ बिजली का लंबा बिल भी नहीं आएगा।
घर के लोगों की आए दिन अलग-अलग फरमाइशों को पूरी करने का समधान यह मॉडल बनेगा। बच्चों का पसंदीदा पिज्जा, पति का फेवरेट समोसा और पापा के लिए पकौड़े; इसमें सब कुछ आसानी से बनेगा वो भी कम मेहनत के साथ। बस एक टच के साथ आपको डिश के हिसाब से मोड सेट करना है।
खाने को कब पलटना है इसका अंदाजा लगाने की जरूरत ही नहीं। बाहर से ही आसानी से कुकिंग पर नजर रखिए और जरूरत के हिसाब से बास्केट खोलकर खाना पलटिए।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Faber
प्रोडक्ट डायमेंशन- 35.5D x 28W x 33.8H सेंटीमीटर
कलर- ब्लैक
क्षमता- 6 लीटर
वॉटेज- 1500 Watts
खासियतें
रैपिड एयर सर्कुलेशन
स्वर्ल कुकिंग
क्रिस्प कुकिंग
कमी
केबल की लंबाई ज्यादा नहीं है।
04
Nutricook Air Fryer 8.5L
काफी आधुनिक व स्टाइलिश डिजाइन वाला यह एयर फ्रायर इस्तेमाल करने में आसान है और आपका समय भी बचाएगा। इसकी क्षमता 8.5 लीटर है और नॉन-स्टिक बास्केट में खाना चिपकेगा नहीं और साथ-साथ इसे साफ करना भी आपके लिए आसान रहेगा। इसकी बास्केट में लाइट भी लगी है।
आपके लिए क्यों अच्छा है यह एयर फ्रायर?
आपको फ्राइड चिकन खाने का मन है लेकिन बच्चे फ्रेंच फ्राइज की डिमांड कर रहे हैं? परेशान होने की जरूरत ही नहीं है। इस मॉडल का सबसे बड़ा फायदा ही यही है कि इसकी दो बास्केट में आप एक ही बार में अलग-अलग डिशेज बना सकेंगे। इससे समय और बिजली दोनों की बचत होगी।
दूसरे कामों में व्यस्त होने की वजह से एयर फ्रायर में कुकिंग करते समय कई बार हम खाने को पलटना भूल जाते हैं, जिससे सही टेक्श्चर नहीं मिलता। यह मॉडल उस परेशानी से भी छुटकारा देगा क्योंकि जैसी ही खाने को पलटने की बारी आएगी यह तुरंत अलर्ट करेगा।
घर पर पार्टी, कोई गैदरिंग या किसी और वजह से अगर ज्यादा खाना बनाने की जरूरत पड़ती है तो यह आपके लिए वरदान साबित होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 10D x 10W x 10H सेंटीमीटर
कलर- ब्लैक
मटेरियल- नॉन-स्टिक
ब्रांड- Nutricook
क्षमता- 8.5 लीटर
खासियतें
12 प्रीसेट ऑप्शन
क्लीयर विंडो
ड्यूअल कुक
कमी
बड़े साइज की वजह से ज्यादा जगह का घेराव करेगा।
गैजेट, एप्लाइंसेस और लाइफस्टाइल जैसे कई प्रोडक्ट्स देखने मिलेंगे योर पिक्स पर
05
जानिए इन विकल्पों के बीच का अंतर
आपने अलग-अलग ब्रांड के नॉन-स्टिक बास्केट वाले एयर फ्रायर के विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके बीच के अंतर को यह तालिका समझा देगी ताकि आप जरूरत के हिसाब से सही मॉडल का चुनाव कर सकें।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
एयर फ्रायर में नॉन-स्टिक बास्केट होना क्यों जरूरी है?
अगर आपके एयर फ्रायर में नॉन-स्टिक बास्केट नहीं होगी तो उसमें खाना चिपक जाएगा और बाद में उसे साफ करने में आपको परेशानी होगी। इनमें खाना कम तेल के साथ तो बनेगा ही बल्कि रख-रखाव भी काफी आसान बन जाएगा। ये एयर फ्रायर खाने को सही टेक्श्चर व स्वाद देने का काम करते हैं।
किस तरह की डिशेज नॉन-स्टिक बास्केट वाले एयर फ्रायर में बनाई जा सकती हैं?
आप नॉन-स्टिक बास्केट वाले एयर फ्रायर में लगभग हर तरह की डिशेज बना सकते हैं। ये खाने को फ्राय, बेक, ग्रिल, रोस्ट, डीफ्रॉस्ट और गर्म करने का काम काफी अच्छी तरह से करेंगे। इनमें आप भारतीय के साथ-साथ पास्ता, पिज्जा और गार्लिक ब्रेड जैसी रेसेपी भी बना सकते हैं।
क्या नॉन-स्टिक बास्केट वाले एयर फ्रायर महंगे होते हैं?
ऐसा नहीं कह सकते कि नॉन-स्टिक बास्केट वाले एयर फ्रायर महंगे होते हैं। इनमें और सामान्य मॉडल की कीमत में ज्यादा फर्क नहीं होता। आजकल लगभग हर ब्रांड के एयर फ्रायर में ही नॉन-स्टिक बास्केट दी होती है जिनकी कीमत ब्रांड, मॉडल और फीचर्स के हिसाब से अलग-अलग होती है। ये आमतौर पर आपको ₹4,000 से लेकर ₹10,000 तक की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे।