उमस और चिपचिप वाली भारतीय गर्मी में 1.5 ton AC करेंगे कमाल, मिलेगी डीह्यूमिडिफायर की सुविधा
अगर आप भारत की चिपचिपी गर्मी और बारिश के मौसम में घर को ठंडा और आरामदायक बनाए रखना चाहते हैं, तो डीह्यूमिडिफायर फीचर वाले 1.5 टन क्षमता वाले AC एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। ये सिर्फ ठंडक ही नहीं देते, बल्कि उमस भरे मौसम में राहत का एहसास भी बढ़ाते हैं।
भारत में गर्मियों का मौसम सिर्फ तेज धूप और बढ़ते तापमान तक सीमित नहीं रहता। खासकर जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई का महीना आते-आते कई शहरों में बारिश शुरू हो जाती है, जिससे हवा में नमी काफी बढ़ जाती है। इस दौरान लोगों को अक्सर चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में सिर्फ ठंडी हवा देने वाला एसी ही काफी नहीं होता, बल्कि ऐसा एसी ज्यादा उपयोगी साबित होता है जो कमरे की नमी को भी नियंत्रित कर सके। यहीं पर Dehumidifier फीचर वाले 1.5 Ton ACs काम आते हैं। ये एसी कमरे का तापमान कम करने के साथ-साथ हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को भी कम करते हैं। जिससे कमरा ज्यादा आरामदायक महसूस होता है और चिपचिपाहट से राहत मिलती है।
जून और जुलाई के दौरान कई बार तापमान बहुत ज्यादा नहीं होता, लेकिन उमस इतनी बढ़ जाती है कि पंखा और सामान्य एसी भी सही से राहत नहीं दे पाते। ऐसे समय में डीह्यूमिडिफिकेशन मोड हवा से अतिरिक्त नमी को हटाकर वातावरण को ताजगी-भरा बनाता है। वहीं 1,5 टन क्षमता मध्यम आकार के कमरों के लिए सही होता है जो कमरे को पूरी तरह ठंडा करता है।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 1.5 Ton 5 Star Twin Inverter Split AC
अमेजन क्या कहता है - 1.5 टन क्षमता वाला यह एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए सही होता है जिसमें डीह्यूमिडिफायर फीचर मौजूद है जिसकी वजह से यह चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है। Haier के इस Split AC में सेल्फ क्लीन तकनीक मौजूद है जिससे जरूरत पड़ने पर यह खुद ही इंडोर यूनिट की सफाई कर लेता है।
हमारा सुझाव
चूंकि इसमें साधारण इन्वर्टर की जगह ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है। जिससे यह कम आवाज करता है, कमरे को तेजी से ठंडा करता है और कंप्रेसर पर लोड कम पड़ने की वजह से इसकी लाइफ लंबी होती है और सालों-साल तक चल सकता है।
अगर आप उत्तर भारत में रहते हैं जहां तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है वहां, यह एसी काफी काम आएगा क्योंकि यह 54°C में भी कमरे का माहौल आरामदायक बना सकता है। इसका टर्बो मोड सिर्फ 10 सेकंड में ठंडी हवा फेंकना शुरू कर देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
नॉइस लेवल - 47 db
वोल्टेज - 230 वोल्ट
वाटेज - 1160 वाट
कंट्रोल मेथड - रिमोट
खासियत
रिमोट कंट्रोल
5-इन-1 कनवर्टिबल मोड
कमी
इसमें बस 2-वे स्विंग है।
क्लिक करें योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ने के लिए।
01
Carrier 1.5 Ton 3 Star Flexicool Inverter Split AC
अमेजन क्या कहता है - कनवर्टिबल 6-इन-1 मोड के साथ आने वाले इस एसी को जरूरत के अनुसार 6 अलग-अलग मोड में बदला जा सकता है। Carrier के इस मॉडल में PM 2.5 फिल्टर दिया गया है जो कमरे की हवा से धूल-कण को हटाकर साफ बनाता है।
हमारा सुझाव
नोएडा-दिल्ली में रहते हैं और पल-पल बदलते मौसम की वजह से चिपचिपी गर्मी से परेशान है तो यह AC आपके लिए सही रहेगा जिसमें डीह्यूमिडिफायर फीचर दिया गया है जिसकी वजह से यह कमरे के अतिरिक्त नमी को सोखकर कमरे में आरामदायक ठंडक देता है।
एसी में लगने वाले जंग से भी अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें 100% कॉपर कंडेशनर कॉइल दिया गया है जिसकी वजह से यह जंग और नमी से बचा रहता है और सालों तक चलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Carrier
नॉइस लेवल - 37 db
वोल्टेज - 230 वोल्ट
वाटेज - 1435 वाट
कंट्रोल मेथड - रिमोट
खासियत
ऑटो क्लीन
हाई डेंसिटी फ़िल्टर
कमी
चूंकि इसमें 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग है इसलिए यह 5 स्टार के मुकाबले ज्यादा बिजली खर्च करता है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Midea 1.5 Ton 3 Star, New Star Rated, Wifi Inverter Split AC
अमेजन क्या कहता है - वाईफाई सपोर्ट के साथ आने वाला यह एसी काफी स्मार्ट है जिसे आप अपनी आवाज की मदद से नियंत्रित कर सकते हैं। Midea का यह एसी 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो इसे मध्यम आकार के कमरों के लिए सही चॉइस बना रहा है। यह Inverter AC डीह्यूमिडिफायर फीचर की मदद से उमस भरी गर्मी से राहत दिला सकता है।
हमारा सुझाव
आपके घर में भी बच्चे या बुजुर्ग रहते हैं और इस वजह से आपको चाहिए कि आपके कमरे की हवा साफ रहे तो इसमें दिए गए एचडी और PM 2.5 फिल्टर काफी आ सकता है जो कमरे में मौजूद धूल-कण को हटाकर कमरे में ताजगी लाने का काम करता है।
बिजली की कटौती वाले इलाकों में भी यह एसी सही से काम करेगा क्योंकि इसमें स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन दिया गया है जो 135~280 V रेंज के उतार-चढ़ाव में भी बिना रुके कमरे को सही से ठंडा करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Carrier
नॉइस लेवल - 37 db
वोल्टेज - 230 वोल्ट
वाटेज - 1435 वाट
कंट्रोल मेथड - रिमोट और एप
खासियत
100% कॉपर कंडेशनर
स्लीप मोड
कमी
चूंकि यह चलने पर हल्का शोर कर सकता है।
03
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC
अमेजन क्या कहता है - 4-वे स्विंग के साथ आने वाला यह एसी आपके कमरे के चारों कोने में हवा फैलाने में मदद करता है और साथ ही, डीह्यूमिडिफायर फीचर की वजह से यह Hitachi एसी कमरे से उमस और चिपचिपाहट को हटाकर आरामदायक ठंडक देता है।
हमारा सुझाव
चूंकि यह 1.5 Ton क्षमता के साथ आता है जिसकी वजह से यह 111 से 150 स्क्वेर फिट तक के कमरों में सही से ठंडा देता है और इसमें मौजूद इन्वर्टर कंप्रेसर की मदद से यह हीट लोड के अनुसार अपनी पॉवर को एडजेस्ट कर लेता है।
आपको लगता है कि आप भी फिल्टर की सफाई भूल जाते हैं तो चिंता मत कीजिए इसमें फिल्टर क्लीन इंडिकेटर दिया गया है जिसकी वजह से यह आपको समय-समय पर याद दिलाते रहेगा कि कब सफाई करवानी है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Hitachi
नॉइस लेवल - 34 db
वोल्टेज - 230 वोल्ट
वाटेज - 1770 वाट
कंट्रोल मेथड - रिमोट
खासियत
आइस क्लीन
साइलेंट फंक्शन
कमी
अगर आप दिन में 8-10 घंटे से ज्यादा एसी चलाते हैं, तो 5-स्टार एसी के मुकाबले इसका बिजली का बिल थोड़ा ज्यादा आ सकता है क्योंकि यह 3-स्टार है।
04
LG 1.5 Ton 3 Star, New star rated, Smart Inverter Split AC
अमेजन क्या कहता है - इसमें 1.5 टन क्षमता मौजूद है जिससे यह मध्यम आकार के कमरों के लिए सही होता है। साथ ही, एलजी के इस एसी में डीह्यूमिडिफायर फीचर दिया गया है जिसकी वजह से यह कमरे में मौजूद ज्यादा नमी को सोखकर सही ठंडक देता है। यह विराट मोड के साथ आता है जिससे तेज गर्मी में भी फास्ट कूलिंग मिलेगी।
हमारा सुझाव
आजकल हवा की क्वालिटी बहुत खराब रहती है। इस LG Air Conditioner का एंटी-वायरस सुरक्षा और HD फ़िल्टर वायरस, बैक्टीरिया और धूल के छोटे कणों को रोकने का दावा करता है, जो बच्चों और बुजुर्गों वाले घरों के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है।
आपको भी लगता है रात में सोते समय आपका एसी काफी शोर करता है तो अब जरूरत है एसी को बदलने की क्योंकि इसमें मौजूद स्लीप मोड की वजह से यह बिल्कुल भी शोर नहीं करेगा और आप रात में चैन की नींद सो पाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - LG
नॉइस लेवल - 26 db
वोल्टेज - 230 वोल्ट
वाटेज - 1270 वाट
कंट्रोल मेथड - रिमोट और एप
खासियत
इन्वर्टर कंप्रेसर
चाइल्ड लॉक
कमी
यह एक नॉन-वाईफाई मॉडल है।
05
भारतीय गर्मियों से राहत दिलाने में डीह्यूमिडिफायर वाले कौन-से 1.5 टन एसी आपके लिए रहेंगे बढ़िया?
उमस भरी गर्मी से छुटकारा पाने के लिए आप भी अपने घर एक बढ़िया AC Brandलाना चाहते हैं तो यहां ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स को बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने लिए सही चुन पाएंगे-
ब्रांड/मॉडल
कूलिंग पॉवर
ऊर्जा रेटिंग
वारंटी
Haier 1.5 Ton 5 Star Twin Inverter Split AC- HSA52VP-G5NB-I
5.13 किलोवाट
5 स्टार
प्रोडक्ट पर 5 साल और कंप्रेसर पर 12 साल की वारंटी
Carrier 1.5 Ton 3 Star Flexicool Inverter Split AC - CAI18EE3R36F1
4.8 किलोवाट
3 स्टार
1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी, PCB पर 5 साल और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी
Midea 1.5 Ton 3 Star, Wifi Inverter Split AC - MAI18SD3R36W0
4800 किलोवाट
3 स्टार
5 साल की वारंटी
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC - RAS.D318PCCIBS
17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
3 स्टार
1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी, कंप्रेसर पर 10 साल और कंट्रोलर पर 5 साल की वारंटी।
LG 1.5 Ton 3 Star, Smart Inverter Split AC - AS-Q18JNXE
4.4 किलोवाट
3 स्टार
प्रोडक्ट पर 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी, PCB और मोटर पर 5 साल की और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
डीह्यूमिडिफायर वाला एसी क्या होता है?
डीह्यूमिडिफायर फीचर वाला एसी कमरे की हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी को कम करने में मदद करता है। इससे उमस और चिपचिपाहट कम महसूस होती है और कमरा अधिक आरामदायक बन जाता है।
जुलाई की चिपचिपी गर्मी में डीह्यूमिडिफायर फीचर क्यों जरूरी है?
जुलाई के महीने में बारिश और बढ़ी हुई नमी के कारण हवा में उमस बढ़ जाती है। डीह्यूमिडिफायर फीचर इस अतिरिक्त नमी को कम करके कमरे को अधिक ठंडा और सुखद महसूस कराता है।
क्या डीह्यूमिडिफायर मोड बिजली की खपत बढ़ाता है?
ऐसा नहीं है। सामान्य परिस्थितियों में यह मोड अतिरिक्त बिजली की बहुत अधिक खपत नहीं करता। कई आधुनिक इन्वर्टर एसी इस फीचर को ऊर्जा दक्षता के साथ संचालित करते हैं।