2026 में धूम मचा रहे 5 बेहतरीन Laptops अब मिलेंगे ₹30,000 से भी कम में!

अगर आप भी 2026 में बेहतरीन लैपटॉप लेना चाहते हैं लेकिन आपका बजट 30,000 रुपये तक ही है, तो यहां देखिए 5 बढ़िया विकल्प। ये पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा के कामों में आपकी मदद करेंगे। इस कीमत में आपको Acer, ASUS और Lenovo आदि लोकप्रिय कंपनियों के विकल्प मिल जाएंगे।

2026 में 30,000 के अंदर मिलने वाले लैपटॉप
2026 में 30,000 के अंदर मिलने वाले लैपटॉप

अगर आपका बजट ₹30,000 तक है और आप साल 2026 में एक अच्छा लैपटॉप लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो बाजार में अब कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो पढ़ाई, ऑफिस के काम, इंटरनेट ब्राउज़िंग और मनोरंजन के लिए बेहतर प्रदर्शन देने में मदद करेंगे। यहां आपको इसके 5 विकल्प देखने को मिल जाएंगे जिनमें Acer, प्राइमबुक, ASUS और Lenovo ब्रांड के मॉडल्स शामिल हैं। इन लैपटॉप्स की मदद से छात्र और वर्किंग प्रोफेशनल दोनों ही अपने रोजमर्रा के कामों जैसे ऑनलाइन पढ़ाई, वीडियो देखना, डॉक्युमेंट्स बनाना, ईमेल और सामान्य इंटरनेट उपयोग तेजी से कर सकते हैं और एक साथ कई एप्लिकेशन भी चला सकते हैं। हालांकि, भारी गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या ग्राफिक्स से जुड़े कामों के लिए इस बजट में बहुत ज्यादा उम्मीद रखना सही नहीं होगा। लेकिन हल्के-फुल्के गेम खेले जा सकते हैं। 

देखें 5 बढ़िया विकल्प नीचे - 

योरपिक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Acer Chromebook, MediaTek Kompanio 540 Octa-Core Processor WiFi 6E Laptop

    क्यों चुनें?

    • अगर आप एक स्टूडेंट है और आपको रोजाना कॉलेज या लाइब्रेरी ले जाने के लिए बढ़िया लैपटॉप की तलाश है तो एसर का यह मॉडल आपके लिए सही विकल्प रहेगा। क्योंकि यह बस 1.2 किलोग्राम का है, जो काफी लाइटवेट है और आपके बैग में आसानी से आ जाएगा। साथ ही, यात्रा के दौरान भी लेकर आना-जाना आसान बन सकता है।
    • इस Acer Laptop में Wi-Fi 6E का सपोर्ट दिया गया है, जो तेज इंटरनेट स्पीड, कम लेटेंसी और बेहतर नेटवर्क स्टेबिलिटी देने में मदद करता है। जिससे आप ऑनलाइन क्लासेस, ज़ूम मीटिंग्स आदि को बिना रुके कर सकते हैं। साथ ही, 11.6 इंच डिस्प्ले की वजह से वीडियो भी सही दिखेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Acer
    • मॉडल - C725
    • स्क्रीन साइज़ - 11.6 इंच 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 64 GB
    • रैम साइज़ - 4 GB

    खासियत 

    • क्रोम OS ऑपरेटिंग सिस्टम 
    • चिकलेट कीबोर्ड 

    कमी 

    • एक साथ कई सारे टैब खोलने पर इसकी स्पीड धीमी महसूस हो सकती है।
    01
  • Primebook 2 Pro (2026)

    क्यों चुनें?

    • सस्ते लैपटॉप में अक्सर खराब व्यूइंग एंगल वाले TN पैनल मिलते हैं, लेकिन इसमें फूल एचडी IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसका मतलब है कि वीडियो देखने, ऑनलाइन क्लास करने या पढ़ने के दौरान रंग और व्यूइंग एंगल काफी बेहतर मिलेंगे। साथ ही, अगर आप देर रात तक पढ़ाई करते हैं और आपको टाइपिंग करनी पड़ती है तो इस Primebook में मौजूद बैकलिट कीबोर्ड आपके काफी काम आ सकता है।
    • आपको बता दें, यह विंडोज नहीं, बल्कि PrimeOS पर चलता है जिसकी मदद से आप प्ले स्टोर के सारे एंड्रॉइड ऐप्स और गेम्स आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की वजह से इसमें कई सारे भारी फाइल्स आसानी से संभाल कर रखे जा सकते हैं और आपकी मल्टीटास्किंग भी आसान हो जाएगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Primebook
    • मॉडल - Primebook 2 Pro 
    • स्क्रीन साइज़ - 14.1 इंच 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 128 GB
    • रैम साइज़ - 8 GB

    खासियत 

    • इन-बिल्ट AI फीचर्स
    • 14 घंटे का लंबा बैटरी बैकअप

    कमी 

    • एचपी, Dell या लेनोवो जैसी बड़ी कंपनियों की तुलना में Primebook का सर्विस सेंटर नेटवर्क अभी भी सीमित है। इसलिए इसके आफ्टर-सेल सर्विस में दिक्कत आ सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • ASUS Chromebook CM1405 (2026), Smartchoice

    क्यों चुनें?

    • अगर बात करें कि ASUS के इस लैपटॉप को 2026 में क्यों चुनना सही रहेगा, तो बता दें इसमें MediaTek Kompanio 540 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी वजह से आप वेब ब्राउज़िंग से लेकर ऑनलाइन क्लासेस भी बिना किसी लैग के आराम से कर सकते हैं और साथ ही, यह ऊर्जा की खपत भी काफी कम करता है। इतना ही नहीं, इसका वजन केवल 1.37 किलोग्राम है जिससे इसे बैग में रखकर ऑफिस, कॉलेज या सफर के दौरान आना-जाना किया जा सकता है। 
    • जब बात आती है सस्ता लैपटॉप लेने की तो बजट रेंज के कई लैपटॉप में सिर्फ एचडी डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इस ASUS Laptop में 14 इंच की FHD स्क्रीन मौजूद है। इस वजह से पढ़ाई करते वक्त टेक्स्ट साफ दिखेगा और वीडियो देखते समय विजुअल क्वालिटी बेहतर मिलेगी। वहीं, मीडियाटेक प्रोसेसर और क्रोम ओएस के कॉम्बिनेशन के कारण यह एक बार चार्ज करने पर आराम से 10-12 घंटे तक का बैकअप दे देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ASUS
    • मॉडल - ASUS Chromebook
    • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 64 GB
    • रैम साइज़ - 4 GB

    खासियत 

    • पोर्टेबल डिज़ाइन
    • गूगल प्ले स्टोर का सपोर्ट 

    कमी 

    • इसमें मौजूद 64GB स्टोरेज बहुत जल्दी भर सकती है।
    03
  • Lenovo IdeaPad Slim 3 Intel Celeron N4020 4th Gen 14'' (35.56cm) HD Thin & Light Laptop

    क्यों चुनें?

    • अक्सर जब हम लैपटॉप लेते हैं तो वर्ड, एक्सेल या पावरपॉइंट के लिए अलग से पैसे देने पड़ जाते हैं। लेकिन Lenovo के इस मॉडल में विंडोज 11 होम और MS ऑफिस होम एंड स्टूडेंट 2021 लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ पहले से इंस्टॉल मिलता है। इससे आपको इन सब चीजों के लिए अलग से पैसे नहीं देने होंगे। साथ ही, इस मॉडल पर 2 साल की वारंटी दी जा रही है। अगर कोई खराबी आती है, तो ब्रांड के टेक्निशियन घर आकर इसे ठीक करेंगे। 
    • इंटेल Celeron N4020 प्रोसेसर के साथ आने वाला यह लैपटॉप आपके रोजाना के काम जैसे YouTube, नेटफलिक्स आदि पर वीडियो देखना, ऑनलाइन रिसर्च करना, MS वर्ड में टाइपिंग, Excel शीट बनाना और PPT प्रेजेंटेशन तैयार करना आदि जैसे कामों को झटपट से करने में मदद करेंगे। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lenovo
    • मॉडल - IdeaPad 3 14IGL05
    • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 256 GB
    • रैम साइज़ - 4 GB

    खासियत 

    • एचडी ऑडिओ 
    • नैरो बेजल 

    कमी 

    • कुछ महीनों के इस्तेमाल के बाद डिस्प्ले डैमेज की समस्या आ सकती है।
    04
  • Primebook WiFi (2026) Android Based MediaTek MT8183 - (PrimeOS) Thin and Light Laptop

    क्यों चुनें?

    • आमतौर पर, कम बजट में एक बढ़िया लैपटॉप मिलना काफी मुश्किल वाला काम होता है। लेकिन Primebook का यह मॉडल आपके लिए काफी सही रहेगा, जो प्राइमOS ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ काम करता है। इसकी मदद से आपके फोन पर चलने वाले लगभग सही ऐप्स जैसे गूगल मीट, ज़ूम, एमएस ऑफिस, यूट्यूब, व्हाट्सएप आदि आराम से इंस्टॉल हो जाएंगे। 
    • इसमें 8-कोर वाला MediaTek प्रोसेसर दिया गया है और 4GB रैम मौजूद है। जिससे अगर आप ऑनलाइन क्लास लेते हैं, ब्राउजर पर इंटरनेट चलाते हैं, PDF पढ़ते हैं या वर्ड या एक्सेल पर काम करते हैं, तो यह बिना अटके आपको काम करने में मदद कर सकता है। साथ ही, अगर आप कहीं बाहर लेकर इसे जाते हैं और इसका चार्जर घर पर भूल चुके हैं तो भी बिना चिंता किए इसे अपने मोबाइल के टाइप-C चार्जर या अच्छे पावर बैंक से भी चार्ज कर सकते हैं।  

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Primebook
    • मॉडल - Primebook WiFi
    • स्क्रीन साइज़ - 11.6 इंच 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 64 GB
    • रैम साइज़ - 4 GB

    खासियत 

    • लाइटवेट 
    • एचडी डिस्प्ले 

    कमी 

    • लगातार इस्तेमाल करते समय इसमें बैटरी की समस्या आ सकती है।
    05

2026 में मशहूर कौन-सा लैपटॉप आपके लिए रहेगा सही? 

ऊपर दिए गए 5 बढ़िया मॉडल्स के कुछ मुख्य बातों को नीचे तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही लैपटॉप ले पाएंगे, वो भी 30,000 रुपये से कम में - 

ब्रांड व मॉडल 

प्रोसेसर 

प्रोसेसर स्पीड 

वजन 

Acer Chromebook, MediaTek Kompanio 540 Octa-Core Processor, WiFi 6E Laptop

MediaTek Kompanio 520

2.6 GHz

1.2 किलोग्राम 

Primebook 2 Pro (2026)

MediaTek Helio

2.2 GHz

1 किलो 380 ग्राम 

ASUS Chromebook CM1405 (2026) Thin & Light Laptop

MediaTek Kompanio 500

2 GHz

1.37 किलोग्राम 

Lenovo IdeaPad Slim 3 Intel Celeron N4020 4th Gen HD Thin & Light Laptop

Intel Celeron N4020

2.8 GHz

1.5 किलोग्राम 

Primebook WiFi (2026) Android Based MediaTek MT8183 - (PrimeOS) Thin and Light Laptop

MediaTek MT8183

2 GHz

1 किलो 60 ग्राम 

इन्हें भी पढ़ें 

गैजेट गली पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख। 

नोट: लेख लिखते समय सभी लैपटॉप की कीमत 30,000 रुपये से कम है। लेकिन अमेजन की कीमत परिवर्तन के अधीन होती है। इसलिए बाद में इनकी कीमत में बदलाव होने पर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। ग्राहकों से अनुरोध है कि कोई भी लैपटॉप लेते समय अमेजन पर असली कीमत की जांच कर लें। 

FAQs 

1.क्या ₹30,000 के अंदर 2026 में अच्छा लैपटॉप मिल सकता है?

₹30,000 के बजट में 2026 में पढ़ाई, ऑफिस के काम, इंटरनेट ब्राउज़िंग, ऑनलाइन क्लास और मनोरंजन के लिए अच्छे लैपटॉप मिल सकते हैं। हालांकि, इस बजट में लैपटॉप चुनते समय उसके प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज और बैटरी पर ध्यान देना जरूरी है।

2.₹30,000 के अंदर वाले लैपटॉप लेते समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?

जब आप कम बजट में लैपटॉप लेने जाते हैं तो कम से कम 8 जीबी रैम, एसएसडी स्टोरेज और अच्छा प्रोसेसर देखना बेहतर रहेगा। इसके अलावा स्क्रीन की क्वालिटी, बैटरी बैकअप, वजन और वारंटी जैसी चीजें भी आपके अनुभव को बेहतर बना सकती हैं।

3.क्या ₹30,000 के अंदर मिलने वाला लैपटॉप पढ़ाई के लिए अच्छा है?

इस बजट के लैपटॉप छात्रों के लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं। ऑनलाइन क्लास करना, नोट्स बनाना, पीडीएफ पढ़ना, इंटरनेट पर जानकारी खोजना और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस जैसे सामान्य काम आसानी से किए जा सकते हैं।

4.क्या ₹30,000 के अंदर गेमिंग लैपटॉप मिल सकता है?

इस कीमत में सामान्य या हल्के गेम चलाने वाला लैपटॉप मिल सकता है, लेकिन भारी गेमिंग के लिए यह बजट कम पड़ सकता है। बेहतर गेमिंग प्रदर्शन के लिए आमतौर पर ज्यादा शक्तिशाली प्रोसेसर, अलग ग्राफिक्स और बेहतर कूलिंग की जरूरत होती है जो महंगे आते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...