रात की पढ़ाई हो या ऑफिस का काम, बैकलिट कीबोर्ड वाला Laptop आएगा काम
अगर आप अक्सर रात में लैपटॉप पर काम करते हैं या आपको देर रात तक पढ़ाई करनी पड़ती है तो बैकलिट कीबोर्ड वाले लैपटॉप आपके लिए बढ़िया रहेंगे। कीबोर्ड में मौजूद यह फीचर रात के समय आपके काम को ज्यादा आसान और सुविधाजनक बना सकता है।
आजकल लैपटॉप का इस्तेमाल सिर्फ दिन में ऑफिस के काम तक सीमित नहीं है। कई लोग देर रात पढ़ाई, प्रोजेक्ट, कोडिंग, नाइट शिफ्ट या दूसरे जरूरी काम भी करते हैं। ऐसे समय में बैकलिट कीबोर्ड वाला लैपटॉप काफी काम आता है। बता दें, बैकलिट कीबोर्ड में बटनों के नीचे हल्की रोशनी होती है, जिससे कम रोशनी या अंधेरे में भी की आसानी से दिखाई देती हैं। इससे बार-बार कमरे की लाइट जलाने की जरूरत नहीं पड़ती है और टाइपिंग भी आराम से की जा सकती है। इसमें आपको HP, डेल, लेनोवो, ASUS और एसर जैसे ब्रांड के विकल्प मिल जाएंगे जिसे आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Lenovo IdeaPad Slim 3
इसे क्यों लेना चाहिए?
अगर आप रात में देर रात तक पढ़ाई करते हैं या आपकी नाइट शिफ्ट है और आपको टायपिंग करना पड़ता है, तो इसे चुनना सही रहेगा क्योंकि इसमें बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है जो कं रोशनी में भी बेहतरीन टायपिंग का अनुभव दे सकता है।
इसमें 13th जनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर दिया गया है जो भारी काम को भी आसानी से संभाल लेता है। साथ ही, Lenovo का यह लैपटॉप कोडिंग, कंपाइलिंग, 4K कंटेंट प्लेबैक और मल्टीटास्किंग में बढ़िया तरीके से अपनी भूमिका निभाता है।
आमतौर पर कंपनियां सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग वारंटी देती हैं, लेकिन इसमें लेनोवो आपको 1 साल की मुफ़्त ADP दे रहा है। यानी अगर लैपटॉप गलती से हाथ से छूटकर गिर जाए, स्क्रीन टूट जाए या पानी गिर जाए, तो भी यह कंपनी द्वारा कवर होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Lenovo
मॉडल - IdeaPad Slim 3
हार्ड डिस्क साइज़ - 1 TB
रैम साइज़ - 24 GB
ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
खासियत
एचडी ऑडिओ
मेमोरी कार्ड स्लॉट
कमी
इसकी बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है।
01
Acer Aspire Lite Thin and Light Laptop
इसे क्यों लेना चाहिए?
इस Acer के लैपटॉप में 6-कोर और 12-थ्रेड्स वाला दमदार AMD Ryzen प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग के लिए बेहद पावरफुल माना जाता है। वेब ब्राउज़िंग से लेकर डॉक्यूमेंटेशन, ऑनलाइन क्लासेस और फोटो एडिटिंग जैसे काम इस पर बहुत आसानी से हो सकते हैं।
अगर आपको रोजाना लैपटॉप लेकर आना-जाना करना पड़ता है तो इसे चुनना कफी सही रहेगा। क्योंकि 15.6 इंच की स्क्रीन होने के बावजूद इसका वजन केवल 1.59 किलोग्राम है जिससे इसे बैग में रखकर कॉलेज, कोचिंग या ऑफिस आराम से जा सकते हैं।
इस लैपटॉप में पहले से इंस्टॉल MS ऑफिस 2024 मिलता है। साथ ही M365 बेसिक का एक्सेस भी दिया गया है, जिससे आपको अलग से सॉफ्टवेयर लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Acer
मॉडल - Aspire Lite
हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
रैम साइज़ - 16 GB
ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
खासियत
लाइटवेट
बैकलिट कीबोर्ड
कमी
इस्तेमाल के दौरान इसकी डिस्प्ले क्वालिटी में कमी महसूस हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Dell 15 AI Powered Laptop
इसे क्यों लेना चाहिए?
अगर आप एक एडवांस लैपटॉप लेने का सोच रहे हैं तो यह Dell का मॉडल आपके लिए सही रहेगा क्योंकि इसमें इंटेल की नई कोर अल्ट्रा सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है, जो विशेष रूप से AI से जुड़े कामों के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, इसका NPU फोटो और वीडियो एडिटिंग, AI ऐप्स और बैकग्राउंड टास्क को बिना CPU पर ज्यादा दबाव डाले तेजी से पूरा कर देगा।
पुराने इंटेल UHD या Iris Xe ग्राफिक्स की तुलना में इस डेल लैपटॉप में दिया गया इंटेल आर्क ग्राफिक्स बहुत अधिक शक्तिशाली माना जाता है। इससे आप हल्की-फुल्की 1080p गेमिंग, 4K वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक्स से जुड़े काम बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं।
रात में या कम रोशनी वाले कमरे में टाइपिंग करने के लिए इसमें बैकलिट कीबोर्ड दिया गया हैल जिससे बिना किसी दूसरे को डिस्टर्ब किए आप आर्म से टायपिंग कर सकतेव हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Dell
मॉडल - DELL 15
हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
रैम साइज़ - 16 GB
ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
खासियत
AI असिस्टेंस
डेडिकेटेड कोपायलट की
कमी
इसमें Nvidia RTX (जैसे RTX 3050 या 4050) जैसा कोई अलग ग्राफिक्स कार्ड नहीं दिया गया है।
03
HP OmniBook 5 OLED (Previously Pavilion)
इसे क्यों लेना चाहिए?
अगर आप स्टूडेंट हैं या ऑफिस व ट्रैवल के दौरान हर समय लैपटॉप साथ रखना पड़ता है तो 1.29 किलोग्राम वाला यह HP का बैकलिट कीबोर्ड वाला लैपटॉप चुन सकते हैं। इसे बैग में ले जाना बहुत आसान और आरामदायक रहता है।
इस लैपटॉप में Snapdragon X आर्किटेक्चर वाला प्रोसेसर दिया गया है, जो 45 TOPS की क्षमता वाले NPU के साथ आता है जो AI इमेज जनरेशन, लाइव कैप्शन और स्मार्ट AI टास्क को बिना किसी रुकावट या धीमेपन के बहुत तेज़ी से पूरा कर सकता है।
आपको बता दें, इसमें मौजूद प्रोसेसर बहुत कम पावर की खपत करते हैं। इस वजह से यह पारंपरिक Intel या AMD लैपटॉप्स की तुलना में काफी ज्यादा बैटरी बैकअप देता है। सामान्य इस्तेमाल में आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन या उससे ज्यादा आसानी से चल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - HP
मॉडल - OmniBook 5
हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
रैम साइज़ - 16 GB
ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
खासियत
पोर्टेबल
OLED डिस्प्ले
कमी
लगातार इस्तेमाल के बाद स्क्रीन झिलमिलाहट की समस्या आ सकती है।
04
ASUS Vivobook 16
इसे क्यों लेना चाहिए?
आप कंटेंट क्रिएट करते हैं, फिल्में या वेब सीरीज देखने के शौकीन है या लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करना पड़ता है ASUS का यह मॉडल आपके लिए काफी सही रहेगा क्योंकि इसमें फूल एचडी OLED डिस्प्ले दिया गया है जो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देता है और आंखों की थकान को कम करता है।
इसमें प्री-इंस्टॉल्ड विंडोज 11 के साथ-साथ माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2024 और M365 Basic का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। यानी आपको वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट जैसे टूल्स के लिए अलग से पैसे खर्च करने या पायरेटेड सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कम रोशनी या रात के समय टाइपिंग करने वालों के लिए इसमें मौजूद बैकलिट कीबोर्ड बेहद उपयोगी साबित होगा। इसकी मदद से आप बिना किसी बाहरी लाइट के आसानी से काम कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - ASUS
मॉडल - Vivobook 16,Smartchoice
हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
रैम साइज़ - 16 GB
ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
खासियत
60Hz रिफ्रेश रेट
एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले
कमी
इसकी साउंड क्वालिटी थोड़ी कम लग सकती है।
05
जानें आपके लिए कौन-सा बैकलिट कीबोर्ड वाला लैपटॉप रहेगा बढ़िया
नीचे तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स को बताया गया है जिससे आप अपने लिए एक सही लैपटॉप ले सकते हैं -
गैजेट गली की कैटेगरी पर अन्य प्रकार के लेख पढ़ सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
बैकलिट कीबोर्ड क्या होता है?
बैकलिट कीबोर्ड में कीबोर्ड की कुंजियों के नीचे छोटी LED लाइट लगी होती है। इसकी वजह से कम रोशनी या अंधेरे में भी की आसानी से दिखाई देती हैं और टाइपिंग करना सुविधाजनक हो जाता है।
रात में काम करने के लिए बैकलिट कीबोर्ड वाला लैपटॉप क्यों बेहतर है?
रात में या कम रोशनी वाले कमरे में कीबोर्ड की कुंजियां साफ दिखाई नहीं देतीं हैं। बैकलिट कीबोर्ड हर अक्षर को आसानी से पहचानने में मदद करता है, जिससे टाइपिंग के दौरान गलतियां कम हो सकती हैं और काम ज्यादा आराम से किया जा सकता है।
क्या हर लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड मिलता है?
दरअसल हर लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड नहीं होता। यह फीचर आमतौर पर चुनिंदा मॉडल्स में मिलता है। इसलिए लैपटॉप लेने से पहले उसके स्पेसिफिकेशन में बैकलिट कीबोर्ड की सुविधा जरूर जांच लें।
क्या बैकलिट कीबोर्ड की रोशनी को बंद किया जा सकता है?
कई लैपटॉप में कीबोर्ड की बैकलाइट को चालू या बंद करने का विकल्प मिलता है। कुछ मॉडल्स में रोशनी की चमक को कम या ज्यादा करने की सुविधा भी होती है। हालांकि, इसका तरीका लैपटॉप के मॉडल के अनुसार अलग हो सकता है।