Laptop की बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक? जानें यहां! साथ ही देखें 5 ऑप्शन जो आते हैं 8 घंटे के बैक-अप के संग

क्या आपको अभी तक नहीं पता कि लैपटॉप के बैटरी हेल्थ को कैसे चेक करते हैं तो जानिए यहां स्टेप के साथ। साथ में देखें 5 ऐसे मॉडल्स जो 8 घंटे से अधिक के बैटरी बैक-अप के साथ आते हैं।

ढ़िया बैटरी लाइफ वाले लैपटॉप्स
ढ़िया बैटरी लाइफ वाले लैपटॉप्स

अक्सर लोग ब्रांड देख कर लैपटॉप तो ले लेते हैं लेकिन फिर उसकी बैटरी जल्दी खराब हो जाती है। आपको बता दें, लैपटॉप लेते समय केवल प्रोसेसर और रैम ही नहीं, बल्कि बैटरी हेल्थ और बैटरी बैकअप पर भी ध्यान देना जरूरी है। अगर आपका लैपटॉप जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है, तो सबसे पहले उसकी बैटरी की स्थिति जांच लें।

लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें?

  • सबसे विंडोज लैपटॉप में बैटरी की स्थिति जानने के लिए स्टार्ट मेनू में कमांड प्रॉम्प्ट खोलकर powercfg /batteryreport कमांड चला सकते हैं यानी कीबोर्ड का इंटर बटन दबाएं। 
  • कमांड सफल होने के बाद स्क्रीन पर एक फाइल दिखेगा जो आमतौर पर battery-report.html नाम से होता है। आप इस फाइल को डबल-क्लिक करके क्रोम या किसी अन्य वेब ब्राउज़र में खोल सकते हैं। 
  • इसके बाद एक बैटरी रिपोर्ट तैयार मिलेगी, जिसमें बैटरी की डिजाइन क्षमता, वर्तमान क्षमता और उपयोग से जुड़ी जानकारी मिलती है। 
  • अगर वर्तमान क्षमता डिजाइन क्षमता से काफी कम हो गई है, तो बैटरी कमजोर हो चुकी है।
  • साथ ही बैटरी के यूज और बैटरी लाइफ इस्टीमेट देखकर यह भी पता लगा सकते हैं कि आपका लैपटॉप सामान्य इस्तेमाल में कितनी देर तक चल रहा है।

यहां आपको 5 ऐसे मॉडल्स दिये गए हैं जिसमें 8 घंटे से अधिक की बैटरी बैकअप मिलती है। इसमें Apple मैकबुक,HP, लेनोवो और ASUS के सीरीज उपलब्ध हैं। 

योरपिक्स पर पढ़ें अन्य प्रोडक्ट के बारे में।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Apple 2026 MacBook Neo 13" Laptop

    इसे क्यों चुनें?

    • इसमें 13 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दी गई है जो 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है जिससे इसका इस्तेमाल करते समय बेहतरीन कलर और साफ स्क्रीन देखने को मिलेगा। वहीं, इस Apple MacBook का वजन केवल 1.23 किलोग्राम है और यह बहुत पतला है, जिससे इसे आसानी से कहीं भि लेकर आना-जाना कर सकते हैं। 
    • इसमें 512GB स्टोरेज होने के कारण आपको फाइल्स, डॉक्यूमेंट्स और मीडिया रखने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। वहीं, 8GB यूनिफाइड मेमोरी रोजमर्रा की मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर प्रदर्शन देने में मदद करती है। 

    किसके लिए सही है?

    यह लैपटॉप स्टूडेंट्स के लिए बढ़िया रहेगा जिसकी मदद से वे नोट्स बनाने, असाइनमेंट, रिसर्च, प्रोजेक्ट्स और ऑनलाइन क्लास लेने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Apple 
    • मॉडल - MacBook Neo 
    • स्क्रीन साइज़ - 13 इंच 
    • वजन - 1.23 किलोग्राम
    • रैम साइज़ - 8 GB

    खासियत 

    • लिक्विड रेटिना डिस्प्ले 
    • टच आईडी 

    कमी 

    • इसमें बैकलिट कीबोर्ड की कमी महसूस हो सकती है।
    01
  • ASUS Vivobook 15, Smartchoice Laptop

    इसे क्यों चुनें?

    • इसे चुनना इसलिए सही है क्योंकि ASUS के इस लैपटॉप में इंटेल कोर i5 13 वीं पीढ़ी की H-सीरीज प्रोसेसर दी गई है, जो सामान्य काम के लिए आने वाले U-सीरीज प्रोसेसर से ज्यादा ताकतवर माना जाता है। इसकी मदद से मल्टीटास्किंग आसान बनती है और हैवी ऐप्स इस पर आसानी से चल सकते हैं। 
    • इसमें मौजूद 16GB रैम की मदद से एक साथ कई टैब और सॉफ्टवेयर चलाना आसान हो जाता है। साथ ही, 512GB एसएसडी से लैपटॉप तुरंत स्टार्ट हो जाता है और फाइल तेजी से ट्रांसफर होती हैं।

    किसके लिए सही है?

    अगर आपको ऑफिस में रोजाना काम करने के लिए लैपटॉप चाहिए तो यह बढ़िया विकल्प रहेगा जिसमें MS ऑफिस, एक्सेल, ऑनलाइन मीटिंग्स, ब्राउज़िंग और डेटा मैनेजमेंट के काम आसानी से हो सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ASUS
    • मॉडल - ASUS Vivobook 15 
    • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
    • वजन - 1.70 किलोग्राम 
    • रैम साइज़ - 16 GB

    खासियत 

    • पोर्टेबल 
    • लेटेस्ट सॉफ्टवेयर सपोर्ट

    कमी 

    • इसमें डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड नहीं दिया गया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Apple 2026 MacBook Air 13 Laptop

    इसे क्यों चुनें?

    • इसमें 1TB स्टोरेज मिलने के कारण आपको कभी भी एक्सटर्नल ड्राइव जैसे HDD व SSD को साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही लैपटॉप में जगह खत्म होने की चिंता होगी। साथ ही, 16GB की यूनिफाइड मेमोरी यह तय करती है कि कई भारी ऐप्स एक साथ चलाने पर भी लैपटॉप धीमा न हो।
    • Apple के इस मॉडल में M5 चिप मौजूद है जिसकी पावर-एफिशिएंसी की बदौलत यह सिंगल चार्ज पर 15 से 18 घंटे का बैटरी बैकअप देता है। यानी आपको पूरा दिन चार्जर साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    किसके लिए सही है?

    यह लैपटॉप फोटो एडिटर्स, 4K वीडियो एडिटर्स और पॉडकास्टर्स के लिए बढ़िया रहेगा क्योंकि इसमें 1TB स्टोरेज और M5 GPU दिया गया हैं जो इन कामों में काफी उपयोगी साबित होते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Apple
    • मॉडल - 13-inch MacBook Air (M5, 2026)
    • स्क्रीन साइज़ - 13.6 इंच 
    • वजन - 1.24 किलोग्राम 
    • रैम साइज़ - 16 GB

    खासियत 

    • वाईफाई 7 
    • नेक्स्ट-जनरेशन M5 चिप

    कमी 

    • यह भारी गेमिंग के लिए सही नहीं है।
    03
  • HP Smartchoice Victus Gaming Laptop

    इसे क्यों चुनें?

    • यह लैपटॉप 144Hz डिस्प्ले के साथ आता है जिससे गेमिंग के दौरान स्क्रीन टीयरिंग यानी स्क्रीन फटने की समस्या नहीं होती। वहीं HP के इस लैपटॉप में 300 निट्स की ब्राइटनेस और एंटी-गलेयर IPS पैनल भी मौजूद है जिसके कारण तेज रोशनी वाले कमरे या खिड़की के पास काम करते वक्त भी डिस्प्ले साफ दिखेगा।
    • इस मॉडल की थर्मल कूलिंग टेक्नोलॉजी गेमिंग के दौरान लैपटॉप को ज्यादा गर्म नहीं होने देती। साथ ही, इसका 70Wh बैटरी बैकअप फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट करता है जो लगभग 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है। 

    किसके लिए सही है?

    अगर आप गेम खेलने के शौकीन है या प्रोफेशनल गेमर्स तो यह आपके लिए सही रहेगा क्योंकि इसमें बढ़िया रिफ्रेश रेट के साथ 1080p हाई-सेटिंग्स पर सभी आधुनिक गेम्स स्मूथ तरीके से चल सकते हैं और लैग की समस्या भी नहीं होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - HP 
    • मॉडल - Victus
    • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
    • वजन - 2.3 किलोग्राम 
    • रैम साइज़ - 16 GB

    खासियत 

    • 10-कोर और 16-थ्रेड्स वाला इंटेलीजेंट प्रोसेसर
    • फास्ट चार्जिंग

    कमी 

    • यह वजन में काफी भारी लग सकता है।
    04
  • Lenovo Yoga Slim 7 Aura Edition Intel Evo Core Ultra 5 226V Laptop

    इसे क्यों चुनें?

    • 14 इंच के OLED डिस्प्ले वाला यह लैपटॉप आपको बेहतर और क्रिस्टल क्लियर पिक्चर क्वालिटी दे सकता है जिसमें गहरे काले रंग, बेहतरीन कंट्रास्ट और 100% DCI-P3 कलर एक्यूरेसी मिलती है। इनकी मदद से कंटेंट क्रिएशन, फोटो व वीडियो एडिटिंग और फिल्में देखने का अनुभव मजेदार हो जाता है।
    • Lenovo के इस मॉडल में लुनार लेक चिप लगी हुई है जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी एफिशिएंसी है। यानी यह पतला होने के बावजूद आसानी से 10 से 15 घंटे की बैटरी बैकअप दे देता है, जिससे आपको बार-बार चार्जर साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    किसके लिए सही है?

    जो यूजर्स लेटेस्ट AI तकनीक (NPU) और फास्ट प्रोसेसिंग यानी पूरी तरह फ्यूचर-प्रूफ फीचर्स चाहते हैं, उनके लिए यह लैपटॉप बड़े काम आने वाली है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lenovo 
    • मॉडल - Yoga Slim 7
    • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
    • वजन - 1.19 किलोग्राम  
    • रैम साइज़ - 16 GB

    खासियत 

    • लाइटवेट 
    • डॉल्बी एटमॉस 

    कमी 

    • इसके रैम को फ्यूचर में बढ़ा नहीं सकते है जो कमी आपको खल सकती है।
    05

जानें कौन-सा लैपटॉप आपके लिए है सही 

ऊपर दिए गए 5 बढ़िया मॉडल्स के कुछ फीचर्स को नीचे तालिका के माध्यम से बताया गया है जिससे आप पाने लिए एक सही लैपटॉप चुन सकते हैं - 

ब्रांड व मॉडल 

बैटरी लाइफ 

प्रोसेसर 

लिथियम बैटरी की ऊर्जा क्षमता

Apple 2026 MacBook Neo 13" Laptop with A18 Pro chip

16 घंटे तक

Apple A18 Pro

36.48 वॉट घंटा 

ASUS Vivobook 15, Smartchoice Laptop

17 घंटे तक 

Intel Core i5

42 वॉट घंटा 

Apple 2026 MacBook Air 13″ Laptop with M5 chip

18 घंटे तक 

Apple M4

53.8 वॉट घंटा

HP Smartchoice Victus Gaming Laptop

8 घंटा 15 मिनट तक 

Intel Core i7 फैमिली 

70 वॉट घंटा

Lenovo Yoga Slim 7 Aura Edition Intel Evo Core Ultra 5 226V, 83JX00CSIN AI Laptop

16 घंटे तक

Intel Core Ultra 5

70 वॉट घंटा

इन्हें भी पढ़ें 

  • ये हैं 5 सबसे दमदार Dell Alienware लैपटॉप, जो प्रोफेशनल गेमर को देंगे ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस
  • इंटेल कोर i5 या AMD Ryzen 5: स्टूडेंट्स के लिए कौन-सा Laptop है बढ़िया? जानें एक्सपर्ट की राय

गैजेट गली पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बैटरी हेल्थ कितने प्रतिशत होने पर अच्छी मानी जाती है?
    अगर बैटरी की वर्तमान क्षमता उसकी मूल डिजाइन क्षमता के करीब है, तो उसे सामान्य तौर पर अच्छी स्थिति में माना जा सकता है। समय के साथ बैटरी की क्षमता कम होना सामान्य है। लगभग 80 प्रतिशत या उससे अधिक क्षमता वाली बैटरी आमतौर पर उपयोग के लिए ठीक मानी जाती है, हालांकि वास्तविक स्थिति लैपटॉप और बैटरी पर निर्भर करती है।
  • लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म क्यों होती है?
    इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे स्क्रीन की ज्यादा चमक, बैकग्राउंड में चल रहे ऐप, अधिक प्रोसेसर इस्तेमाल, खराब बैटरी और लगातार भारी काम करते रहना और पूरी तरह से डिस्चार्ज होने देना बैटरी को जल्दी खराब कर सकता है।
  • क्या लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करना सही है?
    लंबे समय तक चार्ज में लगाए रहने से बहुत अधिक गर्मी हो जाती है जो बैटरी की उम्र पर असर डाल सकती है। अगर आपके लैपटॉप में चार्जिंग सीमा जैसी सुविधा है, तो उसे इस्तेमाल करना उपयोगी हो सकता है।
  • लैपटॉप की बैटरी कितने साल तक चलती है?
    बैटरी की उम्र इस्तेमाल, चार्जिंग की आदत, तापमान और बैटरी की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। सामान्य इस्तेमाल में कुछ सालों के बाद बैटरी की क्षमता कम होना शुरू हो सकती है। अगर बैटरी बहुत तेजी से खत्म होने लगे या लैपटॉप अचानक बंद होने लगे, तो बैटरी बदलने पर विचार किया जा सकता है।

Loading...

Loading...