₹15,000 से कम में पाएं अपनी रसोई के लिए सबसे बेहतरीन चिमनी, जो उसे बेदाग रखेगी!

₹15,000 से कम के बजट में भी बढ़िया क्वालिटी की किचन चिमनी आसानी से मिल जाती हैं जो रसोईघर को साफ-सुथरा रखने में मदद करती हैं। इनकी तेज स्पीड वाली मोटर, ऑटो क्लीन सुविधा, मोशन सेंसर और हाई सक्शन क्षमता प्रदर्शन और संचालन दोनों को आसान बनाती हैं। वहीं, शानदार बनावट रसोईघर को देखने में आकर्षक बनाती है।

₹15,000 से कम वाली 5 किफायती किचन चिमनी
₹15,000 से कम वाली 5 किफायती किचन चिमनी

क्या आप अपनी रसोई को तेल और धुएं से दूर रखते हुए अपने बजट को भी संभालना चाहते हैं? ऐसे में ₹15,000 से कम कीमत वाली किफायती चिमनी एक सही चुनाव होगी। ये न केवल आपकी रसोई को बेदाग रखेंगी बल्कि आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेंगी। इनकी बेहतरीन क्षमता के साथ रसोईघर धुएं और गंध से दूर रहता है, वहीं, बढ़िया फिल्टर रख-रखाव व सफाई को आसान बनाते हैं। ऊर्जा कुशलता के साथ काम करने वाली ये Kitchen Chimney बिजली की बचत करती हैं और मोशन सेंसर व टच कंट्रोल संचालन को आसान बनाते हैं। ये भारतीय रसोई में बनने वाले अलग-अलग पकवानों के लिहाज से सही होती हैं और लंबे समय तक टिकाऊ भी बनी रहती हैं।

₹15,000 से कम के बजट में एलिका, फेबर, Livpure, ग्लेन और Hindware जैसे ब्रांडों की अलग-अलग साइज वाली चिमनी मिल सकती हैं। डालिए एक नजर-

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Elica 90cm 1600 m3/hr Filterless Autoclean Kitchen Chimney

    • ऑटोक्लीन सुविधा वाली यह चिमनी एलिका ब्रांड की है और इसकी सक्शन क्षमता 1600 m³/hr है।
    • T-आकार वाली यह चिमनी 3-5 बर्नर वाले गैस स्टोव के लिए सही है, जो तीन स्पीड पर काम करती है।
    • इसमें एक LED लैंप भी लगा है जो काउंटर पर रोशनी देता है, ताकि खाना पकाने में सुविधा हो।

    रसोईघर के लिए क्यों है अच्छी पसंद?

    • यह चिमनी धुएं के साथ-साथ खाना पकाते समय उठने वाली गंध को भी हटाती है, ताकि रसोईघर में खड़े होने में परेशानी न हो। वहीं, यह दीवारों और कैबिनेट पर तेल के कणों को जमा होने से भी रोकती है।
    • अगर हाथ गंदा है तो इसके टच कंट्रोल पैनल को छूने की जरूरत भी नहीं है। सिर्फ हाथ के इशारे से इस Elica चिमनी को आसानी से ऑन/ऑफ कर सकते हैं।
    • फिल्टरलेस टेक्नोलॉजी की वजह से इसकी मोटर पर गंदगी व ग्रीस जमा नहीं होती है, जिस वजह से न सिर्फ चिमनी का प्रदर्शन बेहतर बना रहता है, बल्कि रख-रखाव भी काफी आसान हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Elica
    • सक्शन क्षमता- 1600 m3/hr 
    • कलर- ब्लैक
    • शोर स्तर- 58 Decibels 
    • माउंटिंग- वॉल

    अन्य खासियतें

    • ऑटो क्लीन
    • बिल्ट-इन ऑयल कलेक्टर
    • फ्लेक्सिबल इंस्टॉलेशन

    कमी

    • ज्यादा शोर स्तर। 
    01
  • Faber 90cm 1400 m/hr Vertical Wall Mounted Chimney

    • स्लांट शेप वाली यह चिमनी 1400 m³/hr तक की सक्शन क्षमता पर काम करती है और इसमें ऑटोक्लीन सुविधा दी गई है। 
    • ज्यादा धुआं उठने पर इसमें लगे फ्लैप को उठाकर आसानी से सक्शन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है, जिससे रसोईघर साफ-सुथरा रहता है। 
    • 90 सेंटीमीटर साइज वाली यह Faber Chimney 4-6 बर्नर वाले गैस स्टोव के साथ इस्तेमाल करने के लिए अच्छी है।

    रसोईघर के लिए क्यों है अच्छी पसंद?

    • जिन घरों में रोजाना ज्यादा मात्रा में खाना बनता है और साथ ही अक्सर मसालों को भूनने या चीजों को तलने की आवश्यकता होती है, उनके लिए यह चिमनी एक अच्छा विकल्प है।
    • इसके मजबूत फिल्टर में आसानी से ज़ंग नहीं लगती है, जिस वजह से यह लंबे समय तक टिकाऊ बना रहता है और चिमनी का जीवनकाल भी बढ़ता है।
    • अगर रसोईघर छोटा है और वहां दीवार में छेद करने की जगह नहीं है तो यह मॉडल काफी अच्छा है, क्योंकि इसे आसानी से डक्टलेस तरीके से भी स्थापित किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Faber
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 36.1D x 90W x 61.3H सेंटीमीटर
    • कलर- ब्लैक
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • स्पीड- 3

    अन्य खासियतें

    • जेश्चर कंट्रोल
    • ड्यूअल वेंट्स
    • LED लैंप

    कमी

    • बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है। 


    अलग-अलग तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए करिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Glen Hood Anya Black Kitchen Chimney 60cm

    • तीन स्पीड कंट्रोल पर काम करने वाली यह 60 सेंटीमीटर चिमनी Glen ब्रांड की है जिसकी मोटर 150 Watts पर काम करती है।
    • इस फिल्टरलेस चिमनी की खासियत है कि यह बिना रुकावट काम करती है और इसे बार-बार साफ करने या सर्विसिंग कराने का झंझट नहीं रहता है।
    • थर्मल ओवर लोड प्रोटेक्शन सुविधा वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के दौरान मोटर को सुरक्षित रखती है और आवश्यकता होने पर इसे अपने-आप बंद कर देती है।

    रसोईघर के लिए क्यों है अच्छी पसंद?

    • 60 सेंटीमीटर साइज़ वाली इस ग्लेन चिमनी की खासियत है कि यह ऊर्जा कुशलता के साथ तो काम करती है, साथ-साथ जैसे ही खाना बनने का काम पूरा हो जाता है अपने आप बंद भी हो जाती है जिससे बिजली की बर्बादी नहीं होती है।
    • कम शोर स्तर पर काम करने वाली यह Glen Chimney रसोई में शांति बनाए रखती है जिसके चलते खाना बनाते समय तेज आवाज़ से असुविधा नहीं होती है।
    • इस ग्लेन चिमनी में लगा ऑयल कलेक्टर ट्रे ग्रीस और तेल के कणों को जमा करता है, ताकि वे बाहर की तरफ लीक न हों और काउंटर व चिमनी की बॉडी साफ-सुथरी बनी रहे।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Glen
    • कलर- ब्लैक
    • सक्शन क्षमता- 1200 m³/hr 
    • शोर स्तर- 58 Decibels 
    • वोल्टेज- 220 Volts

    अन्य खासियतें

    • 100% कॉपर मोटर
    • टच सेंसर कंट्रोल
    • ज़ंगरोधी बॉडी

    कमी

    • इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी। 
    03
  • Livpure Fenix 60 cm | T-Shape Chimney

    • ऑटो क्लीन सुविधा वाली यह चिमनी 60 सेंटीमीटर आकार की है और इसमें टच व जेस्चर कंट्रोल की सुविधा दी गई है।
    • टी-शेप वाली यह चिमनी 1400 m³/hr तक की सक्शन क्षमता रखती है, जिससे यह ऑन होते ही रसोई से धुएं को प्रभावी ढंग से हटाती है।
    • आकर्षक डिजाइन वाला यह मॉडल आधुनिक और पारंपरिक दोनों तरह की रसोई के लिए उपयुक्त है, और इसके लगने से रसोईघर का सौंदर्य भी बढ़ता है।

    रसोईघर के लिए क्यों है अच्छी पसंद?

    • इस चिमनी की खासियत है कि इसे भारतीय रसोईघरों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। जिस वजह से यह ज्यादा तेल-मसाले वाली कुकिंग को भी अच्छी तरह से संभालते हुए बेहतरीन प्रदर्शन बनाए रखती है। 
    • फिल्टरलेस टेक्नोलॉजी वाली यह Livpure Chimneyन सिर्फ रसोईघर को साफ-सुथरा रखती है, बल्कि इसकी सफाई और रख-रखाव भी हर किसी के लिए आसान हो जाता है। इसे न बार-बार सर्विस कराने की जरूरत होती है और न ही फिल्टर निकालकर धोने का झंझट होता है। 
    • हर थोड़े दिनों पर यह अपने आप ही अंदर की तरफ जमी हुई गंदगी को साफ करती है, जिससे मोटर का प्रदर्शन कमजोर नहीं होता है और चिमनी बिना रुकावट के काम करती रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Livpure
    • सक्शन क्षमता- 1400 m³/hr
    • वोल्टेज- 220 Volts (AC)
    • वॉटेज- 138 Watts
    • शोर स्तर- 58 Decibels

    अन्य खासियतें

    • ड्यूअल LED लैंप
    • तीन स्पीड कंट्रोल
    • फिल्टर-फ्री टेक्नोलॉजी

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 


    योर पिक्स पर मिलेगी गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, कुकवेयर व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी

    04
  • Hindware Smart Appliances | Amyra 60 cm Chimney

    • 1200 m3/hr सक्शन क्षमता वाली यह चिमनी 60 सेंटीमीटर साइज में आती है जिसे 2-3 बर्नर गैस वाले स्टोव के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। 
    • फिल्टरलेस टेक्नोलॉजी वाला यह मॉडल का रखरखाव भी काफी आसान है और यह तीन स्पीड स्तरों पर काम करता है। 
    • इसमें लगा LED लैंप ऊर्जा दक्षता के साथ काम करता हुआ काउंटर पर भरपूर रोशनी देने का काम करता है।

    रसोईघर के लिए क्यों है अच्छी पसंद?

    • तेज स्पीड वाली यह हिंदवेयर चिमनी ऑन होते ही तुरंत काम करना शुरू कर देती है जिसके चलते धुएं और गंध की वजह से रसोईघर में खाना बनाने में कोई परेशानी नहीं होती है।
    • 60 सेंटीमीटर आकार वाली इस Chimney For Kitchen की मोटर पूरी तरह से ढकी हुई है जिस वजह से उस पर किसी तरह की गंदगी जमा नहीं होती है और चिमनी का जीवनकाल भी बढ़ता है।
    • यह काफी ऊर्जा कुशल भी है जिस वजह से लगातार इस्तेमाल के बावजूद ज्यादा बिजली की खपत नहीं होती है और बिल भी नियंत्रण में रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HINDWARE SMART APPLIANCES
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 49D x 60W x 49.5H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • स्पीड- 3
    • वॉटेज- 203 Watts

    अन्य खासियतें

    • मेटैलिक ब्लोअर
    • मोशन सेंसर
    • थर्मल ऑटोक्लीन

    कमी

    • पीसीबी को लेकर समस्या।
    05

जानें इन सभी किचन चिमनी के बीच का अंतर

लोकप्रिय ब्रांड की ₹15,000 से कम वाली इन किचन चिमनी में से किसी का भी चयन जरूरत, रसोई की साइज और पसंद के हिसाब से किया जा सकता है। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

सक्शन क्षमता

मोटर वॉरंटी

Elica 90cm Filterless Autoclean Kitchen Chimney

1600 m3/hr 

15 साल तक

Faber 90cm Vertical Wall Mounted Chimney

1400 m³/hr

8 साल तक

Glen Hood Anya Black Kitchen Chimney 60cm

1200 m3/hr

7 साल तक

Livpure Fenix 60 cm | T-Shape Chimney

1400 m³/hr

10 साल तक

Hindware Smart Appliances | Amyra 60 cm Chimney

1200 m3/hr

5 साल तक

नोट: यहां बताई गए चिमनी की MRP ₹15,000 से ज्यादा है, जो लेख लिखने के दौरान कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

FAQs:

1. ₹15,000 से कम के बजट में कितनी सक्शन क्षमता वाली किचन चिमनी मिलती हैं?

इस बजट में 1000-1600 m³/hr सक्शन पावर वाली चिमनियां मिल जाती हैं, जो भारतीय खाना पकाने के लिए अच्छी रहती है। Faber, एलिका, ग्लेन, लिवप्योर और Hindware के मॉडल इस रेंज में दमदार प्रदर्शन वाले मॉडल पेश करते हैं।

2.क्या इस बजट रेंज में फिल्टरलेस और ऑटो-क्लीन सुविधा वाले मॉडल मिलते हैं?

हां, ₹15,000 से कम के बजट में आपको फिल्टरलेस किचन चिमनी मिल जाती हैं जिनका प्रदर्शन तो अच्छा रहता ही है, साथ-साथ रख-रखाव भी आसान बन जाता है। वहीं, ऑटो-क्लीन सुविधा बीच-बीच में चिमनी के अंदर वाले हिस्से को साफ करती है।

3. क्या इस कीमत में आने वाले मॉडल की डिजाइन आकर्षक होती है?

हां, इनकी डिजाइन काफी आकर्षक और आधुनिक होती है, जिस वजह से रसोईघर देखने में भी अच्छा लगता है। चाहे आपकी रसोई मॉड्यूलर हो या पारंपरिक शैली वाली, इन्हें दोनों में ही आसानी से लगा सकते हैं।

4. एक सही मॉडल का चयन किस हिसाब से करना चाहिए?

एक चिमनी चुनने से पहले, रसोई का साइज और खाना पकाने का तरीका महत्वपूर्ण हैं। छोटे रसोईघर के लिए 60 सेंटीमीटी और बड़े रसोईघर या अधिक खाना पकाने के लिए 90 सेंटीमीटर चिमनी सही होती है। सक्शन पावर, ऑटो-क्लीन सुविधा, टच कंट्रोल पैनल, LED लैंप और कम शोर स्तर जैसी सुविधाओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

5. किचन चिमनी का रख-रखाव और सफाई कैसे करनी चाहिए?

ऑटो-क्लीन चिमनियों को भी समय-समय पर मैन्युअल सफाई की आवश्यकता होती है। फिल्टर की सफाई सबसे महत्वपूर्ण है। मोटर और पंखे को साफ करने के लिए एक नम कपड़े का इस्तेमाल करें। चिमनी के बाहरी हिस्से को भी नियमित रूप से पोंछते रहें ताकि तेल और गंदगी जमा न हो। उचित रख-रखाव चिमनी के प्रदर्शन को बनाए रखने और मरम्मत से बचने में मदद करता है।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...