2026 में लेना है बढ़िया Laptops? देखें ASUS, Dell जैसे ब्रांड्स के बेहतरीन विकल्प
साल 2026 में नए-नए फीचर्स वाले लैपटॉप मौजूद है जिसमें AI फीचर्स से लेकर बजट फ्रेंडली लैपटॉप मिलेंगे। इसे अपने बजट और जरूरत के हिसाब से चुनें और अपने काम को आसान बनाए।
तकनीक की दुनिया लगातार बदल रही है और साल 2026 में लैपटॉप पहले से कहीं अधिक स्मार्ट, तेज और शक्तिशाली हो गए हैं। अब लोगों की पसंद ऐसे लैपटॉप हो गए हैं जो न केवल बेहतरीन प्रदर्शन दें, बल्कि लंबे समय तक बैटरी बैकअप और आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान करें। इसमें आपको ASUS, Dell, HP, Lenovo और acer जैसे ब्रांड्स के Laptops मिलेंगे। इनमें कई सारे नए-नए फीचर्स तो कई सारे बजट फ्रेंडली ऑप्शन में मिल रहे हैं।
2026 के ट्रेंड में चल रहे लैपटॉप लेने की सलाह हमने क्यों दी?
आपको बता दें, इस साल AI से तकनीक लैसलैपटॉप्स की मांग तेजी से बढ़ी है। ये डिवाइस रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने के साथ-साथ बेहतर प्रोडक्टिविटी भी प्रदान कर रहे हैं। इसके अलावा, हल्के और पतले डिज़ाइन वाले लैपटॉप छात्रों, ऑफिस में काम करने वाले लोगों और कंटेंट क्रिएटर के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। जिनमें बेहतर प्रोसेसर, शानदार ग्राफिक्स और उच्च गुणवत्ता वाली डिस्प्ले दी जा रही है। वहीं, बजट फ्रेंडली में भी कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो कम कीमत में शानदार प्रदर्शन प्रदान करते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
ASUS Zenbook 14, Smartchoice
अमेजन क्या कहता है - इसमें 14 इंच का स्क्रीन दिया गया है और OLED डिस्प्ले टाइप मौजूद है जो देखने के अनुभव को बढ़िया बनाता है। इसमें 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है जो लैग की समस्या को कम करता है और वहीं, 400 निट्स का ब्राइटनेस तेज रोशनी में भी सही तरीके से स्क्रीन दिखाता है। इस ASUS के लैपटॉप में मल्टीपल कनेक्टिविटी मौजूद है जिसकी वजह से कई सारे डिवाइस को आसानी से जुड़ जाता है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के चलते 49 मिनट में 60% तक चार्ज हो जाएगा।
हमारी राय - इसमें नया AMD Ryzen AI 5 340 प्रोसेसर दिया गया है, जो एक डेडिकेटेड NPU के साथ आता है। यह 50 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस देता है। इसका मतलब है कि यह लैपटॉप AI फीचर्स, वीडियो एडिटिंग असिस्टेंस और स्मार्ट ऐप्स को बहुत आसानी से हैंडल करेगा। तो अगर आपका काम कोडिंग, ऑफिस के मल्टी वर्क, पढ़ाई या थोड़ी-बहुत फोटो व वीडियो एडिटिंग है तो इसे चुनें।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - ASUS
मॉडल - ASUS Zenbook 14
स्क्रीन साइज़ - 14 इंच
रंग - जेड ब्लैक
हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
खासियत
एंटी-फिंगरप्रिंट टचपैड
बैकलिट कीबोर्ड
कमी
₹85,000 से अधिक की कीमत वाले इस लैपटॉप में सिर्फ 512GB की स्टोरेज दी गई है। अगर आप भारी फाइल्स या वीडियो सेव करते हैं तो इसका स्टोरेज जल्दी भर जाएगा।
Lenovo Yoga Slim 7 Aura Edition Intel Evo Core Ultra 5 226V AI Laptop
अमेजन क्या कहता है - 4 साइड नैरो बेजल डिजाइन में आने वाला यह लैपटॉप 1.19 किलोग्राम का है जो इसे वजन में हल्का बनाता है जिस वजह से इसे आसानी से लेकर जाया जा सकता है और से आसानी से इसे लेकर आना-जाना किया जा सकता है और कोई परेशानी नहीं होगी। एलुमिनियम से बने होने की वजह से यह Lenovo Laptop काफी मजबूत और टिकाऊ भी है। इसमें इंटेल कोर अल्ट्रा 5 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी वजह से यह फास्ट तरीके से काम करेगा।
हमारी राय - आपको बता दें, इसमें 70Wh की बड़ी बैटरी मौजूद है जिसकी बदौलत, यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चलेगा जिससे यह ऑफिस में लंबे समय तक काम करने वाले लोगों या फिर लंबे समय तक पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए सही है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Lenovo
मॉडल - Yoga Slim 7
स्क्रीन साइज़ - 14 इंच
रंग - 2025 Aura
हार्ड डिस्क साइज़ - 1 TB
खासियत
डॉल्बी एटमॉस
डॉल्बी विजन
कमी
इसकी कीमत ₹1 लाख से ऊपर है जिसको देखते हुए, डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट सिर्फ 60Hz होना थोड़ा खटकता है। इस बजट में कई दूसरे लैपटॉप 90Hz या 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले देते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Dell 15 (Previously Inspiron) Laptop
अमेजन क्या कहता है - यह काले रंग में आता है और काफी पतला और स्लिम स्टाइल में बना हुआ है। इसमें 8 GB रैम और 512GB एसएसडी स्टोरेज दिया गया है जो फाइल्स से लेकर बड़े फ़ोल्डर तक को रखने की सही जगह देता है। इस Dell लैपटॉप में दिए गए इंटेल कोर i3 प्रोसेसर काम को फास्ट तरीके से करता है और इसमें कई सारे कनेक्टिविटी पोर्ट भी दिए गए हैं जिसमें यूएसबी 2.0, यूएसबी टाइप -ए, HDMI आदि दिया गया है जिससे कई सारे अन्य डिवाइस जुड़ जाएंगे।
हमारी राय - इसमें 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया गया है जो इस लैपटॉप की एक बड़ी खासियत है। उच्च रिफ्रेश रेट के कारण डॉक्यूमेंट्स, एनिमेशन स्क्रॉल करना और ऑपरेटिंग सिस्टम को चलाना आसान हो जाएगा। इसलिए अगर रोजमर्रा के कामों, कॉलेज के असाइनमेंट या बिलिंग व ऑफिस के काम के लिए लैपटॉप लेना है तो इसे चुने।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Dell
मॉडल - Vostro
स्क्रीन साइज़ - 14.96 इंच
रंग - काला
हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
खासियत
डेल कम्फर्ट व्यू
स्टैन्डर्ड कीबोर्ड
कमी
यह प्लास्टिक बॉडी के साथ बना है जो मेटल बॉडी वाले लैपटॉप्स की तुलना में यह थोड़ा कम टिकाऊ महसूस हो सकता है और इसे संभालकर रखना होगा।
03
HP OmniBook X Flip OLED (Previously Envy) Intel Core Ultra 5 226V Next Gen AI Laptop
अमेजन क्या कहता है - 0.2 मिलीसेकंड रिस्पॉन्स टाइम के साथ आने वाला यह लैपटॉप तेज प्रदर्शन देगा और आपके काम को आसान बनाएगा। इसमें नया इंटेल कोर अल्ट्रा 5 226V प्रोसेसर दिया गया है, जो 40 टॉप्स की NPU क्षमता के साथ आता है। इसका मतलब है कि यह HP Laptop एआई से जुड़े काम जैसे फोटो व वीडियो एडिटिंग, एआई टूल्स का इस्तेमाल आदि को बहुत तेजी से और कम बैटरी खर्च किए बिना करेगा। इसका वजन 1.38 किलोग्राम है जिससे इसे लेकर आना-जाना आसान है।
हमारी राय - आपको बता दें, इसे पूरी तरह मोड़कर एक टैबलेट की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ मिलने वाला डिजिटल पेन नोट लिखने, स्केचिंग करने या डिजाइनिंग करने वालों के लिए बहुत फायदेमंद है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - HP
मॉडल - OmniBook X Flip
स्क्रीन साइज़ - 35.6 सेमी
रंग - सिल्वर
हार्ड डिस्क साइज़ - 1 TB
खासियत
टच स्क्रीन
बैकलिट कीबोर्ड
कमी
हालांकि इसमें इंटेल Arc 130V ग्राफिक्स हैं जो रोजमर्रा के काम और हल्की एडिटिंग के लिए अच्छे हैं, लेकिन भारी-भरकम गेम्स या बहुत हैवी 4K वीडियो रेंडरिंग के लिए यह लैपटॉप नहीं बना है।
04
acer Aspire Lite, 13th Gen, Thin and Light Premium Laptop
अमेजन क्या कहता है - यह लैपटॉप मेटल बॉडी के साथ बना हुआ है जो इसे मजबूती और टिकाऊपन दे रहा है। इसका वजन 1.59 किलोग्राम है और यह स्टील ग्रे रंग में आता है। Acer के इस लैपटॉप में दिए गए इंटेल कोर i3 प्रोसेसर आपके काम को आसान बनाएंगे और तेज प्रदर्शन देंगे। यह अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ आता है और इसमें 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज दिया गया है। इसमें दिए गए माइक्रोफोन के साथ ऑनलाइन क्लास या मीटिंग में आवाज साफ सुनाई देगी।
हमारी राय - आपको बता दें यह मल्टीटास्किंग यानी एक साथ कई ऐप्स और क्रोम टैब को बहुत स्मूथ तरीके से चलएगा और इसके रैम को भविष्य में और भी बढ़ाया जा सकता है। इसलिए यह विद्यार्थियों, ऑफिस के सामान्य काम जैसे एक्सेल, वर्ड आदि और कोडिंग की शुरुआत करने वालों के लिए यह सही रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Acer
मॉडल - Aspire Lite
स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच
रंग - स्टील ग्रे
हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
खासियत
विंडोज 11 होम
नॉइस कैंसेलेशन
कमी
इसमें अभी भी दो पुराने USB 2.0 पोर्ट दिए गए हैं, जो आज के समय के हिसाब से काफी धीमे हैं।
05
2026 ट्रेंड के लैपटॉप्स में आपको कौन-सा चुनना चाहिए?
साल 2026 के ट्रेंडिंग लैपटॉप आपको भी लेना है तो यहां ऊपर बताए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच अंतर तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने लिए सही लैपटॉप ले सकते हैं -
योरपिक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य प्रोडक्ट के बारे में लेख।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
क्या 2026 में एआई फीचर्स वाले लैपटॉप बेहतर विकल्प हैं?
एआई फीचर्स वाले लैपटॉप कई कामों को तेज और आसान बनाते हैं, जिससे प्रोडक्टिविटी और क्रीएटिविटी आसान होता है और काम करने का अनुभव बढ़िया होता है।
छात्रों के लिए 2026 में किस प्रकार का लैपटॉप सबसे अच्छा रहेगा?
छात्रों के लिए हल्का, लंबे बैटरी बैकअप वाला और अच्छी परफॉर्मेंस देने वाला लैपटॉप सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसमें आपको Lenovo, Dell जैसे ब्रांड के विकल्प मिल जाएंगे।
क्या इस साल फोल्डेबल या डुअल-स्क्रीन लैपटॉप आम हो जाएंगे?
2026 तक फोल्डेबल और डुअल-स्क्रीन लैपटॉप अधिक सुलभ हो सकते हैं, लेकिन वे अभी भी प्रीमियम सेगमेंट में रहेंगे। मुख्यधारा के बाजार में आने में थोड़ा और समय लग सकता है।