कॉपर और एल्कलाइन दोनों ही तरह के वॉटर प्यूरिफायर पानी को अच्छी तरह से साफ करते हुए उसे सुरक्षित बनाते हैं। अगर बात की जाए इनके बीच के मुख्य अंतर की तो कॉपर फिल्टर वाले मॉडल के साथ पीने के पानी में तांबे के गुण मिलते हैं जो पाचन औप स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। वहीं, दूसरी तरफ एल्कलाइन तकनीक पानी के पीएच स्तर को सही करते हुए उसमें जरूरी पोषक तत्वों को मिलाती है। ये उन घरों के लिए सही होते हैं जहां आने वाले पानी का स्वाद व गंध सही नहीं होते हैं।
पानी शुद्ध करने का राज़: कॉपर या एल्कलाइन वॉटर प्यूरिफायर में से जाने कौन सा है आपके लिए बेहतर?
कॉपर और एल्कलाइन वॉटर प्यूरिफायर में से किसी का भी चयन पूरी तरह से आपकी जरूरत व प्राथमिकता पर निर्भर करता है। अगर आपको मैग्नेशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी तत्वों से भरपूर पानी की जरूरत है तो एल्काइन टेक्नोलॉजी बेहतर है। वहीं, अगर पाचन और इम्यूनिटी को बेहतर करना आपके लिए जरूरी है तो कॉपर फिल्टर वाले मॉडल का चयन करना चाहिए।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
KENT Supreme Plus Alkaline+Copper RO Water Purifier
मुख्य खासियतें:
- यह वॉटर प्यूरिफायर लोकप्रिय ब्रांड KENT का है जिसकी क्षमता 8 लीटर है।
- इसमें पानी 7 अलग-अलग स्टेज पर साफ होता है, जिससे हर तरह की अशुद्धियां हट जाती हैं।
- इसमें लगा कॉपर फिल्टर पीने के पानी में तांबे के गुण मिलाने का काम करता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छे होते हैं।
आपके घर के लिए अच्छा क्यों है?
- यह वॉटर प्यूरिफायर बिना रुकावट साफ पानी की सप्लाई जारी रखता है और इसकी मेंब्रेन पर आसानी से किसी तरह की गंदगी जमा नहीं होती है और वह हर थोड़ी-थोड़ी देर पर खुद को साफ करती रहती है।
- इसमें हाई TDS वाला पानी भी पीने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित बनता है और उससे खतरनाक केमिकल, पेस्टिसाइड व बैक्टीरिया पूरी तरह से हट जाते हैं।
- इसके स्टोरेज टैंक में स्टोर हुआ पानी भी लंबे समय तक साफ व सुरक्षित बना रहता है और इसमें कीटाणुओं के पनपने की चिंता नहीं करनी होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- KENT
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 40L x 25W x 52H सेंटीमीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- अधिकतम फ्लो रेट- 100 लीटर/दिन
अन्य खूबियां
- एल्कलाइन फिल्टर
- एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर
- मिनरल रिटेंशन
कमी
- लीकेज की समस्या।
योर पिक्स पर गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, कुकवेयर व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स को लेकर मिलेगी विस्तृत जानकारी
01Native M2 Pro Water Purifier by Urban Company
मुख्य खासियतें:
- यह एल्कलाइन वॉटर प्यूरिफायर इन-बिल्ट पावर बैकअप से लैस है जिस वजह से बिजली कटौती के दौरान भी पानी फिल्टर होता रहता है।
- इसमें मौजूद प्री-सेट मोड्स के साथ अपनी सुविधा के हिसाब से ग्लास व बॉटल भरने के लिए फ्लो को सेट कर सकते हैं।
- कंपनी का दावा है कि इस वॉटर प्यूरिफायर को 2 सालों तक सर्विस या रिपेयरिंग की जरूरत नहीं होती है।
आपके घर के लिए अच्छा क्यों है?
- चाहे घर में किसी भी स्रोत से पानी आता हो, यह Urban Company वॉटर प्यूरिफायर उसे पीने के लिए पूरी तरह से साफ और सुरक्षित बनाता है और उसमें मौजूद बीमारी फैलाने वाले कीटाणु भी खत्म होते हैं।
- सामान्य क्वालिटी वाले प्यूरिफायर की तरह इसे बार-बार सर्विस कराने की जरूरत नहीं होती है और मोबाइल फोन एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके आसानी से पानी की क्वालिटी पर भी नजर रख सकते हैं।
- अगर घर में 4-5 लोग हैं तो इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर हो जाता है और साफ पानी की सप्लाई लगातार जारी रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Native by UC
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 33.5L x 25.2W x 54.6H सेंटीमीटर
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- इंस्टॉलेशन- फ्रीस्टैडिंग
- मटेरियल- पॉलीप्रॉप्लीन
अन्य खूबियां
- गाइड लाइट
- 8 लीटर स्टोरेज
- 10 स्टेज प्यूरिफिकेशन
कमी
- पंप ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
02Pureit RO+UV+MF+Copper+Mineral | 7 Stage Purification | 8L Capacity | Water Purifier for Home
मुख्य खासियतें:
- 7 स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम वाला यह वॉटर प्यूरिफायर Pureit कंपनी का है जिसकी क्षमता 8 लीटर है।
- ड्यूअल वॉटर डिस्पेंसिंग सुविधा जरूरत के हिसाब से कॉपर RO और सामान्य RO वाला पानी सप्लाई करती है।
- UV स्टेरलाइजेशन सुविधा पानी में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस और सिस्ट जैसे खतरनाक तत्वों को 99.9% तक खत्म करती है।
आपके घर के लिए अच्छा क्यों है?
- कॉपर टेक्नोलॉजी वाले इस RO वॉटर प्यूरिफायर की खासियत है कि यह कठोर पानी को भी अच्छी तरह से साफ करता है और पानी के TDS स्तर को कम करके उसे पूरी तरह सुरक्षित बनाता है।
- इसमें फिल्टर बदलने की तारीख याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि 15 दिन पहले ही अलर्ट मिलता है जिससे रख-रखाव का काम सुविधाजनक हो जाता है।
- अगर रसोईघर में दीवार पर प्यूरिफायर लगाने की जगह नहीं है तो यह मॉडल भरोसेमंद होगा, जिसे आसानी से काउंटर पर रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Pureit
- मटेरियल- प्लास्टिक
- इंस्टॉलेशन- काउंटरटॉप
- अधिकतम फ्लो रेट- 24 लीटर/घंटा
- क्षमता- 8 लीटर
अन्य खूबियां
- लंबी फिल्टर लाइफ
- मिनरल इन्हैंसर
- UV स्टेरलाइजेशन
कमी
- पानी का टेस्ट अच्छा नहीं है।
03Atomberg Intellon - Indias 1st Adaptive Water Purifier
मुख्य खासियतें:
- यह एटमबर्ग वॉटर प्यूरिफायर स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ आता है और इसकी सारी सेटिंग्स को मोबाइल फोन से कंट्रोल करने की सुविधा मिलती है।
- 7 स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम वाला यह मॉडल पानी की क्वालिटी के साथ-साथ उसके स्वाद को भी बेहतर बनाता है जिसे अपनी पसंद के अनुसार सेट किया जा सकता है।
- इसकी एडवांस टेक्नोलॉजी हाई TDS वाले पानी को भी साफ करती है।
आपके घर के लिए अच्छ क्यों है?
- यह एल्कलाइन वॉटर प्यूरिफायर बोरवेल, टैंकर और म्यूनिसिपैलिटी के नल से सप्लाई होने वाले पानी को फिल्टर करके उसे पीने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और साफ बनाता है।
- यह Atomberg Water Purifier सुनिश्चित करता है कि कुछ दिनों तक इस्तेमाल न होने पर भी फिल्टर और RO मेंब्रेन साफ होते रहें, जिससे किसी तरह की गंदगी व कीटाणु जमा नहीं होते हैं।
- मोबाइल फोन ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करके कंपनी से संपर्क करके सर्विस रिक्वेस्ट डाली जा सकती है और बार-बार सर्विस सेंटर पर फोन करने की झंझट नहीं रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Atomberg
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 28L x 35W x 55.8H सेंटीमीटर
- क्षमता- 8 लीटर
- मटेरियल- ABS
- इंस्टॉलेशन- वॉल माउंट
अन्य खूबियां
- LED रिंग
- फूड ग्रेड टैंक
- कस्टम प्यूरिफिकेशन मोड
कमी
- ज्यादा टिकाऊ नहीं है।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी अलग-अलग तरह के उपकरणों की विस्तृत जानकारी
04Aquaguard Marvel NXT Active Copper RO+UV+UF + 1 Free Alkaline Bottle | Up to 60% Water Savings | 10-Stage RO Water Purifier
मुख्य खासियतें:
- 6.2 लीटर क्षमता वाला यह प्यूरिफायर कॉपर टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसके साथ पानी में तांबे के गुण आ जाते हैं।
- यह बोरवेल, टैंकर और म्युनिसिपैलिटी के नल से सप्लाई होने वाले पानी को पीने के लिए साफ और सुरक्षित बनाता है।
- 10 स्टेज प्यूरिफिकेशन सिस्टम वाले इस मॉडल के साथ पानी में मौजूद 99.9999% तक बैक्टीरिया, 99.99% वायरस और 30 गुना बेहतर तरह से धूल-मिट्टी फिल्टर हो जाती है।
आपके घर के लिए अच्छा क्यों है?
- कॉपर टेक्नोलॉजी वाला यह Aquaguard वॉटर प्यूरिफायर पानी को न सिर्फ पीने के लिए सुरक्षित बनाता है, बल्कि उसकी कम-से-कम बर्बादी सुनिश्चित करता है और साफ पानी की सप्लाई लगातार जारी रहती है।
- इसके साथ पानी बिल्कुल उबाले जाने जितना साफ होता है और बैक्टीरिया और वायरस समेत सारी अशुद्धियां पूरी तरह से हट जाती हैं जो कई बार उबालने से भी खत्म नहीं होती हैं।
- यह Water Purifier पानी के स्वाद को भी बेहतर करता है और इसके साथ उससे आने वाली दुर्गंध भी पूरी तरह से खत्म होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Aquaguard
- मटेरियल- ABS
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 32L x 27.5W x 47.6H सेंटीमीटर
- अधिकतम फ्लो रेट- 15 लीटर/घंटा
- पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
अन्य खूबियां
- RO मैक्स टेक्नोलॉजी
- स्मार्ट सर्विस अलर्ट
- नैनोपोर फिल्टर
कमी
- कंपनी की सर्विस अच्छी नहीं है।
05Livpure Allura Prime Water Purifier
मुख्य खासियतें:
- 10 स्टेज प्यूरिफिकेशन स्टेज वाला यह प्यूरिफायर 7 लीटर क्षमता वाला है और इसके फिल्टर की लाइफ 2 साल तक की है।
- इसमें कॉपर फिल्टर भी दिया गया है जो पानी में तांबे के गुणों को मिलता है और साथ ही एल्काइलजर फिल्टर एल्कलाइन वॉटर की सप्लाई करता है।
- एंटी-स्केलेन्ट सुविधा की वजह से RO मेंब्रेन पर किसी तरह की गंदगी जमा नहीं होती है।
आपके घर के लिए अच्छा क्यों है?
- यह वॉटर प्यूरिफायर पानी में मौजूद तरह-तरह की घुली हुई अशुद्धियों को पूरी तरह से हटाने का काम करता है और उसे पीने के लिए पूरी तरह से साफ व सुरक्षित बनाता है। Livpure Water Purifier के साथ पानी की वजह से होने वाली कई तरह की बीमारियों का खतरा कम होता है।
- यह Livpure वॉटर प्यूरिफायर पानी से आने वाली दुर्गंध को भी पूरी तरह से खत्म करता है जिसेस स्वस्थ हाइड्रेशन बना रहता है।
- यह एल्कलाइन वॉटर प्यूरिफायर 4-5 लोगों के लिए सही है जिसके टैंक में पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर होता है जो लंबे समय तक साफ भी बना रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Livpure
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 23.5L x 35.5W x 47H सेंटीमीटर
- मटेरियल- प्लास्टिक
- इंस्टॉलेशन वॉल माउंट
- क्षमता- 7 लीटर
अन्य खूबियां
- LED इंडीकेटर
- मिनरलाइजर
- इन-टैंक UV स्टेरलाइजेशन
कमी
- प्रदर्शन कमजोर है।
06
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
जानें इन सभी विकल्पों में मिलने वाली सुविधाओं को
|
ब्रांड व मॉडल |
क्षमता |
सुविधाएं |
|
KENT Supreme Plus Alkaline+Copper RO Water Purifier |
8 लीटर |
|
|
Native M2 Pro Water Purifier by Urban Company |
7 लीटर |
|
|
Pureit RO+UV+MF+Copper+Mineral Water Purifier for Home |
8 लीटर |
|
|
Atomberg Intellon - India’s 1st Adaptive Water Purifier |
8 लीटर |
|
|
Aquaguard Marvel NXT Active Copper RO Water Purifier |
6.2 लीटर |
|
|
Livpure Allura Prime Water Purifier |
7 लीटर |
|
निष्कर्ष क्या है?
आखिर में हम यह कह सकते हैं कि ये दोनों ही वॉटर प्यूरिफायर साफ और सुरक्षित पानी के लिहाज से सही रहते हैं और किसी का भी चयन पूरी तरह से आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। अगर आपके घर में सप्लाई होने वाले पानी में ज्यादा बैक्टीरिया व वायरस की समस्या रहती है तो कॉपर टेक्नोलॉजी बेहतर रहेगी। वहीं, जिनकी प्राथमिकता मिनरल युक्त पानी है, उनके लिए अल्कलाइन मॉडल सही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- म्युनिसिपैलिटी के नल से सप्लाई होने वाले पानी के लिए कौन-सा वॉटर प्यूरिफायर होगा सही? देखें 5 विकल्प
FAQs:
1. कॉपर और एल्कलाइन में से किस वॉटर प्यूरिफायर का चयन करना चाहिए?
इन दोनों के अपने-अपने फायदे हैं। पाचन और इम्युनिटी को बेहतर करने के लिए Copper Purifier अच्छा है, जबकि शरीर का पीएच संतुलन सुधारने और मिनरल्स के लिए एल्कलाइन प्यूरिफायर बेहतर माना जाता है। आजकल ऐसे मॉडल भी मिलते हैं जो दोनों टेक्नोलॉजी से लैस होते हैं।
2. हाई TDS स्तर वाले पानी के लिए दोनों में से किस तरह का मॉडल सही होता है?
हाई TDS वाले पानी के लिए केवल कॉपर या एल्कलाइन फिल्टर काम नहीं करेंगे। इसके लिए RO टेक्नोलॉजी का होना जरूरी है। सबसे अच्छा विकल्प ऐसा मॉडल है जिसमें कॉपर और एल्कलाइन दोनों टेक्नोलॉजी हों; यह TDS को घटाकर पानी को शुद्ध, मिनरल-युक्त और स्वास्थ्यवर्धक बनाता है।
3. दोनों की कीमत में कितना अंतर होता है?
दोनों की कीमत में ज्यादा फर्क नहीं होता है। ये आमतौर पर ₹15,000-₹25,000 तक के बजट में आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि, कीमत ब्रांड, मॉडल, क्षमता और अन्य सुविधाओं के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकती है।
4. दोनों में से कौन-सी टेक्नोलॉजी वाले मॉडल ज्यादा टिकाऊ होते हैं?
टिकाऊपन के मामले में कॉपर टेक्नोलॉजी वाले मॉडल थोड़े बेहतर माने जाते हैं। कॉपर फिल्टर और चेंबर में खराबी की संभावना कम होती है और इन्हें बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं, Alkaline Filter को इस मामले में थोड़ा कमजोर कहा जा सकता है।
5. किसे ज्यादा रखरखाव और सर्विसिंग की जरूरत होती है?
एल्कलाइन वॉटर प्यूरीफायर को कॉपर मॉडल की तुलना में ज्यादा रखरखाव और सर्विसिंग की जरूरत होती है। एल्कलाइन कार्ट्रिज कुछ समय के बाद पानी के pH स्तर को संतुलित करने की अपनी क्षमता खो देते हैं, इसलिए इनके फिल्टर को हर 6 से 12 महीने में बदलना अनिवार्य होता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
You May Also Like