TMKOC New Entry: कौन हैं अन्वी तिवारी? तारक मेहता का उल्टा चश्मा में करेंगी एंट्री...जानें किस रोल में आएंगी नजर

Anvi Tiwari Entry In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से फैंस का फेवरेट शो बना हुआ है। इस शो की कहानी फैंस को काफी एंटरटेन करती है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से लोगों को हंसा रहा है। अब तक इस शो से कई सितारे जा चुके हैं। वहीं, आए दिन एक नया चेहरा इसका हिस्सा भी बन रहा है। अब शो में एक और नई एंट्री होने वाली है। शो के मेकर्स जल्दी ही शो में एक नया कैरेक्टर इंट्रोड्यूस करने वाले हैं।
टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो में अन्वी तिवारी को कास्ट किया जा चुका है। शो में अन्वी एक अहम रोल प्ले करने वाली हैं। अन्वी सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी फेमस हैं। आइए जानें, आखिर कौन हैं अन्वी तिवारी? अन्वी तिवारी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कौन-सा रोल प्ले करने वाली हैं?
यह भी देखें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:क्या वाकई दया बेन कर रही हैं शो में वापसी
कौन हैं अन्वी तिवारी?
View this post on Instagram
टेली चक्कर की ताजा रिपोर्ट की मानें, तो तारक मेहता शो के मेकर्स ने अन्वी को शो में कास्ट कर लिया है। हालांकि, मेकर्स ने फिलहाल अन्वी की एंट्री को लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दिया है, लेकिन पिछले कुछ एपिसोड्स से ऐसा बज बनाया जा रहा है कि सोसाइटी के वर्मा जी का घर रेनोवेट हो रहा है। इसकी वजह से सोसाइटी में लाइट की दिक्कत होने लगी है। इसका मतलब है कि उनके फ्लैट में कोई तो रहने आने वाला है या हो सकता है फ्लैट रेंट पर दिया जाएगा।
TMKOC में किस रोल में नजर आएंगी अन्वी तिवारी?
रिपोर्ट्स की मानें, तो अन्वी तिवारी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मोना का किरदार निभाने वाली हैं। अब ये देखने वाली बात है कि मोना की एंट्री मेकर्स किस तरह से प्लान कर रहे हैं। ये देखने वाली बात है कि क्या सच में मोना ही वर्मा जी के फ्लैट में रहने आ रही है या मेकर्स ने कुछ और ही प्लान किया हुआ है।
अन्वी तिवारी किन शोज में काम कर चुकी हैं?
View this post on Instagram
अन्वी तिवारी को काफी बोल्ड एक्ट्रेस माना जाता है। सोशल मीडिया पर उनके तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं। अन्वी तिवारी इससे पहले कई शोज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने जय जगन्नाथ, दहेज दासी, किस्मत की लकीरों से आगे और विघ्नहर्ता गणेश जैसे कई शानदार शोज में काम किया है। हालांकि, अन्वी ने अब तक सपोर्टिंग रोल्स ही किए हैं। फैंस अन्वी की तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एंट्री को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
यह भी देखें- बबीता जी से लेकर बाबू जी तक, जानें कितनी पढ़ी-लिखी है तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की स्टार कास्ट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।