Popular Web Series of 2025: साल 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन वेब सीरीज ने खूब पाई पॉपुलैरिटी, देखें लिस्ट

साल 2025 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए एक शानदार साल रहा है। इस साल सस्पेंस, थ्रिलर, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर कई सीजन वापसी के साथ आए, जिनकी कहानियों को लोगों ने खूब पसंद किया। इन सीरीज में एक्टर और एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। आइए जानते हैं कि इस साल कौन-कौन सी वेबसीरीज ने ओटीटी पर किया कमाल और रही चर्चा का विषय।
द फैमिली मैन सीजन 3 (The Family Man Season 3)
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज 'द फैमिली मैन सीजन 3' स्पाई एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है। यह सीरीज मनोज बाजपेयी के किरदार श्रीकांत तिवारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खुफिया एजेंट होने के साथ-साथ एक आम परिवार का मुखिया भी है। इस सीजन में कहानी जियोपॉलिटिकल थीम्स, खासकर पूर्वोत्तर भारत के मुद्दों पर केंद्रित थी।
इसे भी पढ़ें- माय सीक्रेट सैंटा, एमिली इन पेरिस सीजन 5! दिसंबर में Netflix पर रिलीज हो रही हैं ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
पंचायत सीजन 4 (Panchayat Season 4)
कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीजन भी इस साल काफी पॉपुलर रहा, जो 24 जून को रिलीज हुई थी। इस सीजन में कहानी मुख्य रूप से गांव के चुनावों और उससे जुड़े घटनाक्रमों के इर्द-गिर्द घूमती है। नीना गुप्ता समेत अन्य कलाकारों के काम को भी खूब सराहा गया।
पाताल लोक सीजन 2 (Paatal Lok Season 2)
क्राइम ड्रामा सीरीज 'पाताल लोक' का दूसरा सीजन भी साल 2025 की शुरुआत में अमेजन प्राइम वीडियो पर आया। जयदीप अहलावत ने एक बार फिर हाथीराम चौधरी के किरदार में अपनी दमदार एक्टिंग से सबका ध्यान खींचा। इस सीजन में जटिल कहानी और बेहतरीन सस्पेंस ने दर्शकों को बांधे रखा।
ब्लैक वारंट (Black Warrant)
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में जहान कपूर ने तिहाड़ जेल के जेलर की भूमिका निभाई। विक्रम आदित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित इस शो की कहानी और जहान की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा।
द हंट: द राजीव गांधी असैसिनेशन केस (The Hunt: The Rajiv Gandhi Assassination Case)
यह क्राइम थ्रिलर सीरीज सोनी लिव पर 4 जुलाई 2025 को रिलीज हुई। यह अनिरुद्ध मित्रा की किताब पर आधारित थी और इसने राजीव गांधी की हत्या के बाद के छानबीन की कहानी को दिखाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood)
आर्यन खान के निर्देशन में बनी यह नेटफ्लिक्स सीरीज बॉलीवुड की ग्लैमरस लेकिन मुश्किल दुनिया में एक बाहरी व्यक्ति के सफर को दिखाती है। बॉबी देओल स्टारर यह शो रिलीज के बाद हफ्तों तक नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड करता रहा।
इसे भी पढ़ें- Biggest low budget Movies of 2025: ये हैं साल 2025 की कम बजट में बनी फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- imdb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।