'किसी शादीशुदा आदमी के साथ आप...' कुमार सानू की एक्स वाइफ ने कुनिका सदानंद के दावों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं मेरी प्रेग्नेंसी के वक्त था दोनों का अफेयर

कुनिका सदानंद और कुमार सानू लंबे वक्त तक रिलेशन में थे। उस वक्त कुमार सानू पहले से शादीशुदा थे। इन बातों को लेकर कुनिका सदानंद घर में कई बड़े दावे कर चुकी हैं। अब इन दावों पर कुमार सानू की एक्स वाइफ रीता ने रिएक्ट किया है और उनके दावों की पोल खोल दी है।
Updated:- 2025-09-26, 11:00 IST
image

बिग बॉस 19 में कुनिका सदानंद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में कई कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी तीखी बहस हुई और अपने रिलेशनशिप को लेकर भी वह कई बडे़ खुलासे कर चुकी हैं। कुनिका सदानंद 90 के दशक में कई सालों तक सिंगर कुमार सानू के संग रिलेशन में थीं। कुमार सानू उस समय पहले से शादीशुदा थे। एक्ट्रेस ने कुमार सानू संग मुलाकात और अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। उनकी बातों पर कुमार सानू के बेट जान सानू पहले ही तंज कस चुके हैं और अब सिंगर की एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्य ने कुनिका के दावों पर चुप्पी तोड़ी है और कई बड़ी बातें कही हैं। चलिए, आपको बताते हैं।

कुनिका सदानंद के दावों की कुमार सानू की एक्स वाइफ ने खोली पोल

कुमार सानू की एक्स वाइफ रीता भट्टाचार्य ने कुनिका सदानंद और कुमार सानू के रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। कुनिका ने घर के अंदर कहा था कि जब वह कुमार सानू संग रिलेशन में थीं, तब उनका किसी और से अफेयर था और उस वजह से उन्हें अलग होना पड़ा। विरल भयानी को दिए एक इंटरव्यू में रीता ने कहा कि वह कुमार सानू को सपोर्ट नहीं कर रही हैं और न ही वह कुनिका के खिलाफ हैं लेकिन, जब वह सानू जी के किसी और के साथ अफेयर होने की बात कह रही हैं, तो उन्होंने भी तो यही किया था। जब कुमार सानू और कुनिका सदानंद का अफेयर चल रहा था, उस वक्त वह पहले से शादीशुदा थे और रीता, अपने बेटे के साथ प्रेग्नेंट थीं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

रीता ने कहा, "हमने तो कभी नहीं सुना है कि कोई पहले से शादीशुदा है और आप उसके साथ रिश्ता रख सकती हैं। वो भी एक मां हैं, मैं उनके खिलाफ नहीं हूं लेकिन सच यही है।" बता दें कि कुनिका ने घर में कहा था कि कुमार सानू, उनकी नाक के नीचे किसी और से अफेयर कर रहे थे। उन्होंने अपने और कुमार सानू के 6 साल के रिश्ते को टॉक्सिक बताया था।

यह भी पढ़ें- 'उन्होंने शादीशुदा मर्दों के साथ...मुंह खोलना नहीं है ज्यादा वरना बहुत धोतियां खुल जाएंगी', कुमार सानू के बेटे ने कुनिका सदानंद पर साधा निशाना, रेप को लेकर एक्ट्रेस का इंटरव्यू हो रहा है वायरल

जान कुमार सानू भी कुनिका सदानंद पर कस चुके हैं तंज

kunickaa sadanand in bigg boss house

कुनिका सदानंद इन दिनों बिग बॉस 19 में जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। रीता भट्टाचार्य से पहले कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू भी उन पर तंज कस चुके हैं। कुछ वक्त पहले कुनिका का एक इंटरव्यू वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने रेप को लेकर अजीब बयान दिया था। इसे लेकर जान ने रिएक्ट किया था और कहा था कि वह कुछ शादीशुदा मर्द के साथ संबंध रख चुकी हैं।

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट के बीच हुई जोरदार लड़ाई, जुबानी जंग में पार की सारी हदें, क्या वीकेंड के वार पर सलमान खान लगाएंगे क्लास?

 

बिग बॉस 19 में कौन-सा कंटेस्टेंट आपका फेवरेट है, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।