इस वीकेंड OTT पर देख डालिए विमान हादसों पर बनी ये टॉप 5 फिल्में, देखकर सहम जाएंगी आप

इस वीकेंड आप भी कुछ थ्रिलर और संघर्ष भरी फिल्म देखना चाहती हैं, तो ओटीटी पर विमान हादसों पर बनी ये टॉप 5 रोमांचक फिल्में देख सकती हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-15, 12:10 IST
image

हर कोई हवाई सफर करना चाहता है, कई लोगों का तो हवा में उड़ना ख्वाब होता है। यह ख्वाब दूर से जितना रोमांचक लगता है, उतना ही डरावना हो सकता है कि अगर आसमान में कुछ गड़बड़ हो जाए, तो क्या होगा। स्थिति कैसे संभलेगी। विमान हादसे रियल लाइफ में काफी हुए हैं और इनपर फिल्में भी बनी हैं। विमान हादसे की कहानियां हमेशा ही एक अलग तरह का थ्रिल देती है, नजरे स्क्रीन से हटती नहीं हैं। अगर आप भी कुछ थ्रिलर और संघर्ष भरी ऐसी कहानी देखना चाहती हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद विमान हादसों पर बनी 5 टॉप फिल्में आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं। आइए नजर डालते हैं इनपर

विमान हादसों पर बनी फिल्में

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

1.साल 2022 में रिलीज हुई भारतीय फिल्म रनवे 34 एक सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे दुबई से कोच्चि जा रहे एक विमान को कम विजिबलिटी और खराब मौसम के चलते इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ती है।विमान में 150 यात्री ,वार होते हैं। कैप्टन को यात्रियों की जान बचाने के लिए यह जोखिम उठाना पड़ता है। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

2.इस लिस्ट में फिल्म अलाइव ( Alive )भी शामिल है। यह 1972 में एंडीज पर्वतों में हुए भीषण प्लेन क्रैश की सच्ची घटना पर बनी है, जो आपको अंत कर बांध कर रखेगी। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे रग्बी खिलाड़ियों ने क्रैश के बाद भयंकर ठंड और तूफान में भूख से लड़ते हुए कई दिनों तक जिंदा रहने की कोशिश की है। यह फिल्म दिखाता है, कि कहीं अगर विमाण में गड़गड़ी होती है, तो आपको किन किन अनएक्सपेक्टड चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसे भी प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

इस लिस्ट में द ग्रे को भी शामिल कर सकती हैं। लियाम नीसन स्टारर यह फिल्म भी भीषण प्लेन क्रैश पर बेस्ड है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि क्रैश के बाद लोग अलास्का के बर्फीले जंगल में फंस जाते हैं। यहां पर लोग न सिर्फ ठंड और भूख का सामना करते हैं बल्कि भेड़ियों से भी बचने के लिए संघर्ष करते हैं। यह फिल्म भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म फियरलेस भी आप लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। यह भी अमेरिका में हुए एक प्लेन क्रैश पर अधारित है।इस फिल्म में जेफ ब्रिजेस नामक का व्यक्ति भीषण विमाण दुर्घटना में बचने के बाद कहानी पताता है।आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकती हैं।

यह भी पढ़ें-'द कश्मीर फाइल्स' और 'केरला स्टोरी' के बाद अब आ रही है 'द बंगाल फाइल्स', डरा देगी फिल्म की कहानी...जानें कब होगी रिलीज?

caste away

आपको कास्ट अवे फिल्म भी देखनी चाहिए। यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस कहानी को देखने के बाद आपकी रूह सिहर जाएगी। इसमें भी प्लेन क्रैश की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में विमान दुर्घटना में एक आदमी बच जाता है और एक ऐसे द्वीप पर अकेला रह जाता है, जहां कोई भी नहीं होता है।

यह भी पढ़ें-Panchayat Season 4 Release Date: सचिव जी के फुलैरा गांव में होगी गोपी बहू की एंट्री? जानें किस दिन से OTT पर देख पाएंगे पंचायत का नया सीजन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:imdb

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP