Panchayat Season 4 Release Date: सचिव जी के फुलैरा गांव में होगी गोपी बहू की एंट्री? जानें किस दिन से OTT पर देख पाएंगे पंचायत का नया सीजन

प्राइम वीडियो की वेब सीरीज Panchayat के हर सीजन को फैंस का भरपूर प्यार मिला है। आज इसके पहले सीजन को 5 साल पूर हो गए हैं और इस मौके पर मेकर्स ने पंचायत सीजन 4 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
Updated:- 2025-04-03, 17:11 IST
image

प्राइम वीडियो की वेब सीरीज Panchayat के सभी सीजन हिट रहे हैं और फैंस ने इसे भरपूर प्यार दिया है। इसके अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों सीजन में फुलैरा गांव के मसले, सचिव जी का अंदाज, लोगों से जुड़ने वाली कहानी और प्रधान जी की एक्टिंग फैंस को बहुत पसंद आई है। इससे जुड़े मीम्स और इसके डायलॉग्स भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। आज इसके पहले सीजन को 5 साल पूरे हो गए हैं और इसी मौके पर मेकर्स ने इसके चौथे सीजन की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर से सचिव जी, फुलैरा गांव में दिख रहे हैं। लेकिन, ट्विस्ट यह है कि इस बार पंचायत में गोपी बहू यानी जिया मानेक भी नजर आ रही हैं। चलिए, आपको दिखाते हैं इसका दिलचस्प वीडियो।

Panchayat 4 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


'पंचायत 4' प्राइम वीडियो पर 2 जुलाई से स्ट्रीम होने जा रही है। इसके पिछले तीनों ही सीजन को कई अवॉर्ड्स और फैंस का भरपूर प्यार मिला है। फुलैरा गांव के लोगों का प्यार और उनका दिलचस्प सफर फैंस को हमेशा ही पसंद आता है। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे स्टार्स हैं। इस बार जो टीजर सामने आया है, उसमें गोपी बहू यानी जिया मानेक भी दिखाई दे रही हैं। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या पंचायत में अब गोपी बहू की एंट्री हो गई है। अगर ऐसा होता है, तो यह काफी एक्साइटिंग हो सकता है।

यह भी पढ़ें- इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने शेयर किया पहला पॉडकास्ट, बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे बने गेस्ट...फैंस ने किया जमकर सपोर्ट

फैंस के दिलों को छूती है पंचायत की कहानी

panchayat season 4 release date

पिछले काफी वक्त से ऐसी वेब सीरीज जरूर हिट होती हैं, जिनकी कहानी आम जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। 'गुल्लक' और 'पंचायत' इसका उदाहरण है। इन दोनों वेब सीरीज के जितने भी सीरीज अब तक आए हैं, सभी हिट हुए हैं। पंचायत के तीनों सीजन, हंसी-ठहाकों और एंटरटेंमेट से भरपूर थे। ऐसे में अब देखना होगा कि चौथा सीजन फैंस के लिए लाफ्टर और एंटरटेंमेंट का कैसा डोज ला पाता है।

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं जैस्मीन वालिया, जिनका जुड़ रहा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग नाम?

 

आपको केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Prime Video, Amazon Movies

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।