90s Romantic Thriller Movies On OTT: इस वीकेंड ओटीटी पर देखिए 90 के दशक की ये रोमांटिक थ्रिलर फिल्में, घर बैठे मिलेगा फुल-ऑन एंटरटेंमेंट

अगर आप रोमांटिक-थ्रिलर फिल्में देखने की शौकीन हैं, तो इस वीकेंड 90 के दशक की ये रोमांटिक-थ्रिलर फिल्में आपकी बिंज-वॉच लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।
image

अगर आप 90 के दशक की फिल्मों के दीवाने हैं और रोमांस के साथ थ्रिल का तड़का भी पसंद करते हैं, तो यह वीकेंड आपके लिए खास हो सकता है। OTT प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद कुछ चुनिंदा 90s की रोमांटिक थ्रिलर फिल्में आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती हैं। इन फिल्मों में जहां एक तरफ बेहतरीन म्यूजिक और प्यार की गहराई है, वहीं दूसरी ओर सस्पेंस और रहस्य से भरपूर कहानी भी है। यहां हम आपको 90 के दशक की कुछ ऐसी रोमांटिक-थ्रिलर फिल्में बता रहे हैं, जिन्हें आप इस वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

बाज़ीगर

baazigar on ott
इसे आप Amazon Prime Video पर देख सकती हैं। शाहरुख खान और काजोल की यह फिल्म साल 1993 में आई थी और इसने बॉलीवुड के एंटी-हीरो कॉन्सेप्ट को एक नई पहचान दी थी। शाहरुख खान का डायलॉग 'कभी-कभी कुछ जीतने के लिए कुछ हारना पड़ता है और हारकर जीतने वाले को ही बाजीगर कहते हैं...।' इस फिल्म में रोमांस, रिवेंज और सस्पेंस का जोरदार तड़का है। शाहरुख का यह ग्रे शेड किरदार आज भी ऑडियन्स के दिलों में जिंदा है और यह किंग खान की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। फिल्म का म्यूजिक बी कमाल है।

डर

darr movie on ott

शाहरुख खान की यह फिल्म भी रोमांस और थ्रिल से भरपूर है। शाहरुख ने इस फिल्म में विलेन का रोल प्ले किया था लेकिन हीरो से ज्यादा पॉपुलरिटी उन्हें मिली थी। उनका डायलॉग 'आई लव यू क...क...किरण!' आज भी उनकी पहचान बना हुआ है। सनी देओल, जूही चावला और शाहरुख खान स्टारर यह फिल्म आप इस वीकेंड Amazon Prime Video पर देख सकती हैं। फिल्म में शाहरुख की जुनूनी मोहब्बत और अदायगी कमाल है।

गुप्त

gupt moive on ott
राजीव राय के निर्देशन में बनी फिल्म गुप्त साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल नेगेटिव रोल में हैं। बॉबी देओल, काजोल और मनीषा कोइराला स्टारर यह फिल्म 90 के दशक की फेमस मर्डर मिस्ट्री है जिसका आखिरी सीन आज भी लोगों को हिलाकर रख देता है और यह आज भी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म का अनप्रेडिक्टेबल क्लाइमेक्स, काजोल की नेगेटिव रोल और सस्पेंस से भरपूर कहानी आपको जरूर पसंद आएगी। यह फिल्म Amazon Prime Video, Zee5 पर देख सकती हैं।

यह भी पढ़ें-The Traitors: 'यहां हर तरफ धोखा है....' उर्फी जावेद, जैस्मीन भसीन और करण कुंद्रा समेत कई बड़े सेलेब्स के साथ शुरू होगा करण जौहर का ग्रांड रियलिटी शो, क्या देगा बिग बॉस और रोडीज को टक्कर?

खिलाड़ियों के खिलाड़ी

1990 की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी जी5 पर है। अक्षय कुमार, रेखा और रवीना टंडन की यह फिल्म है। इस फिल्म में रेखा ने नेगेटिव रोल प्ले किया था। फिल्म की कहानी जबरदस्त है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी और फिल्म को आप वीकेंड पर एज्वॉय कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Romantic Movies on OTT: पार्टनर के साथ देखने के लिए बेस्ट हैं ये टॉप 5 रोमांटिक मूवीज, हर एक सीन में मिलेगा एंटरटेनमेंट का मजा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: IMBb

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP