Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:48 AM IST

जानिए जूही चावला कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

जूही चावला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी  नेटवर्थ, प्रॉपर्टी  वगैरह के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। 
Updated:- 2024-04-10, 17:47 IST
juhi chawla

जूही चावला ने अपने जमाने में कई दमदार फिल्मों में काम किया है। उनकी कई फिल्में सुपरहिट साबित हुईहैं। अभिनेत्री ने साल 1986 में फिल्म ‘सल्तनत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेत्री ने अपने करियर में कई दमदार फिल्मों में काम किया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जूही की  नेटवर्थ के साथ ही उनके सोर्स ऑफ इनकम के बारे में भी बताने वाले हैं।

जूही चावला की कुल नेटवर्थ

जूही चावला ने करीब 86 फिल्मोंमें काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें  तो अभिनेत्री कुल 44 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। अभिनेत्री एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

जूही चावला कहां रहती हैं?

जूही चावला ने  साल 1995 में जय मेहता से शादी रचाई थी। यह जूही की पहली शादी थी तो वहीं जय की ये दूसरी शादी थी। जूही ने जब शादी रचाई थी उस दौरान वह अपने करियर के पीक पर थी। जूही अपने दो बच्चों और पति के साथ मुंबई के मालाबार हिल्स के आलीशान घर में रहती हैं। 

इन गाड़ियों की मालिक हैं जूही चावला

जूही चावला के पास कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। उनके पास जगुआर और ऑडी जैसी कई महंगी गाड़ियां हैं। शादी के बाद भी अभिनेत्री ने काम करना नहीं छोड़ा। वह फिल्मों के अलावा ब्रांड के जरिए भी कमाई करती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें - शादी के 25 साल बाद जूही चावला ने खोला राज़, इसलिए गुपचुप तरीके से रचाया था ब्याह, जानें उनकी लव स्टोरी

क्या करते हैं जूही चावला के पति

jay juhi

जूही चावला के पति जय मेहता मल्टीनेशनल कंपनी मेहता ग्रुप के ओनर हैं। इसके अलावा, उनकी सीमेंट की दो कंपनियां भी हैं। साथ ही,  वह शाहरुख खान के साथ आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर भी हैं।

इसे जरूर पढ़ें - जूही चावला ने आमिर खान से चार साल नहीं की थी बात, जानिए क्या थी वजह

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - juhi chawla Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।