लंबी Flight से उतरते ही चेहरा Puffy और पैर सूजे हुए! घंटों के सफर में शरीर के अंदर क्या होता है?

लंबी फ्लाइट से उतरने के बाद कई लोगों को चेहरा सूजा हुआ नजर आता है, तो कुछ लोगों के पैरों या टखने में सूजन दिखती है। कई बार ऐसा होने पर लोग घबरा जाते हैं, तो कभी-कभी उनके मन में सवाल उठता है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? आखिर घंटों के ट्रैवल के दौरान शरीर में ऐसा क्या होता है कि चेहरा फी और पैर सूजे हुए दिखने लगते हैं। अगर आप भी ट्रैवल के शौकीन हैं, तो आपने भी कभी न कभी इसे जरूर महसूस किया होगा। चलिए इसके पीछे की वजह के बारे में एक्सपर्ट से समझते हैं और यह भी जानते हैं कि क्या यह नॉर्मल है या आपको इसे लेकर परेशान होने की जरूरत है? इस बारे में Dr. Bhanu Mishra, Consultant- Nephrologist, Fortis Hospital, Shalimar Bagh जानकारी दे रहे हैं।
लंबी फ्लाइट के बाद क्यों सूज जाते हैं पैर और चेहरा?
लंबी फ्लाइट से उतरते ही अगर आपको चेहरा, टखने और पैरों में सूजन नजर आती है, तो इसके पीछे कुछ खास कारण हो सकते हैं।
लंबे समय तक बैठे रहना
- फ्लाइट के बाद चेहरे और पैरों में सूजन आने के पीछे सबसे आम कारण है लंबे समय तक बैठे रहना।
- फ्लाइट में आपके पैर लंबे समय तक आराम की स्थिति में रहते हैं, इसलिए ग्रेविटी के कारण फ्लूइड (तरल पदार्थ) उनकी ओर खिंचा चला आता है, और मांसपेशियों की हलचल भी कम हो जाती है, जो फ्लूइड को वापस दिल तक पहुंचाती हैं।
- ऐसे में रक्त संचार भी धीमा हो जाता है। इसकी वजह से कई बार सूजन आ जाती हैं।

डिहाइड्रेट हो जाता है शरीर
- फ्लाइट के दौरान ज्यादा नमक खाने से शरीर में एक्स्ट्रा फ्लूइड जमा हो सकता है।
- फ्लाइट के अंदर की हवा बहुत सूखी हो होती है। ऐसे में पानी की कमी से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है, लेकिन बहुत ज्यादा पानी पीने से भी इस समस्या से बचाव नहीं होता है।
लिम्फेटिक सिस्टम हो जाता है धीमा
- कम हिलने-डुलने के कारण लसीका प्रणाली यानी लिम्फेटिक सिस्टम सुस्त पड़ जाता है, जिससे चेहरे और आंखों के आसपास सूजन दिखती है।
क्या इसे लेकर परेशान होना चाहिए?
अगर आपको फ्लाइट के बाद चेहरे या पैरों में हल्की सूजन महसूस हो, जो कुछ देर में कम होने लगे, को आपको परेशान नहीं होना चाहिए। यह बिल्कुल नॉर्मल है।
कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी?
अगर पैर में एक तरफ सूजन के साथ दर्द, गर्मी या लालिमा हो, खासकर हवाई यात्रा के बाद, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए, क्योंकि यह ब्लड क्लॉट (खून का थक्का) या डीप-वेन थ्रोम्बोसिस का संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें- इन्कॉग्निटो मोड से सच में सस्ती मिलती है फ्लाइट टिकट? जानें बुकिंग का यह सीक्रेट
इन वजहों से भी आ सकती है सूजन
चेहरे पर सूजन, खासकर आंखों के आस-पास, फ्लूइड जमा होने, नमकीन खाना खाने, नींद की कमी या लंबी दूरी की यात्रा के बाद सोने की वजह से हो सकती है। कभी-कभी, सूजन का संबंध किडनी, दिल, लिवर या थायरॉयड की खराबी, कुछ खास दवाओं या नसों और लिम्फैटिक सिस्टम की समस्याओं से भी हो सकता है। किडनी की बीमारी वाले लोगों में एडिमा (सूजन) होने की संभावना रहती है, जो अक्सर पैरों और आंखों के आस-पास सूजन के रूप में दिखाई देती है।
यह भी पढ़ें- फ्लाइट से लेकर होटल्स तक, ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स से जानें फिलीपींस में पैसे बचाने के स्मार्ट तरीके
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।