Best Place To Around Mumbai For New Year: हिंदुस्तान के पश्चिमी भाग में स्थित महाराष्ट्र देश के प्रमुख और खूबसूरत राज्यों में से एक माना जाता है। यह राज्य अरब सागर के तट पर भी स्थित है।
महाराष्ट्र में ऐसी कई शानदार और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के लिए दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते हैं। महाराष्ट्र में घूमने या न्यू ईयर करने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले मुंबई का ही नाम लेते हैं।
यह सच है कि मुंबई पार्टी के लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन है, लेकिन अब कई लोग मुंबई न जाकर महाराष्ट्र की कुछ अन्य पार्टी डेस्टिनेशन की तलाश करते हैं, जहां जमकर मस्ती और धमाल कर सकें।
इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई के अलावा महाराष्ट्र की कुछ शानदार और हसीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप धमाकेदार अंदर में अपनों के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी एन्जॉय कर सकते हैं।
महाराष्ट्र के राजगढ़ जिले में स्थित अलीबाग राज्य की उन जगहों से एक है, जहां धमाकेदार अंदाज में क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी की जा सकती है। अरब सागर के तट पर स्थित अलीबाग मुंबई से करीब 96 किमी की दूरी पर स्थित है।
अलीबाग, महाराष्ट्र की एक ऐसी जगह है, जिसे कई लोग महाराष्ट्र का मिनी-गोवा भी बोलते हैं। यह शहर तीन तरफ से पानी से घिरा हुआ है। यहां ऐसे कई बीचेज मौजूद हैं, जहां क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक पार्टी चलती रहती है। यहां स्थित रिसॉर्ट और फार्म हाउस में रूम बुक करके न्यू ईयर पार्टी का हसीन लुत्फ उठाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: New Year In Goa: नए साल पर 2 दिन के लिए कोल्हापुर से गोवा का शानदार ट्रिप बनाएं, पार्टी होगी धमाकेदार
यह विडियो भी देखें
महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में स्थित लोनावाला, राज्य का एक खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। यहां हर महीने हजारों देशी और विदेशी पर्यटक मौज-मस्ती करने के लिए पहुंचते हैं।
लोनावाला, अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ पार्टी डेस्टिनेशन के रूप में भी जाना जाता है। क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर महाराष्ट्र के हर कोने से लोग लोनावला में घूमने और पार्टी करने पहुंचते हैं। लोनावाला में स्थित कई रेसॉर्ट और विला में रात भर न्यू ईयर पार्टी चलती है। लोनावाला में आप बुशी डैम, राजमाची पॉइंट, पावना झील और कार्ला गुफाएं घूमना न भूलें।
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित भंडारदरा एक खूबसूरत और पार्टी डेस्टिनेशन वाला हिल स्टेशन माना जाता है। भंडारदरा के बारे में कई लोगों का मानना है कि यह हॉलिडे रिसोर्ट के रूप में काम करता है। इसलिए यहां भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
भंडारदरा में स्थित होटल्स, रेसॉर्ट और विला में न्यू ईयर पार्टी का आयोजन होता है, जिसमें आप भी हिस्सा ले सकते हैं। भंडारदरा में पार्टी एन्जॉय करने के बाद रतनगढ़ किला, आर्थर झील, विल्सन बांध और अम्ब्रेला फाल्स जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें।
इसे भी पढ़ें: Kerala Travel: केरल के इन खूबसूरत Beaches पर मनाएं नए साल का जश्न, साल यादगार रहेगा
महाराष्ट्र में मुंबई के आसपास किसी शानदार जगह क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी करने की बात हो और पुणे का नाम न लिया जाए, ऐसा बहुत कम ही देखा जाता है। पुणे को महाराष्ट्र के टॉप डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है।
पुणे के बारे में कहा जाता है कि यहां ऐसे कई बार, रेसॉर्ट और विला मौजूद हैं, जहां रात पर न्यू ईयर पार्टी चलती है। पुणे में आप 5-6 हजार के बीच में धमाकेदार अंदाज में न्यू ईयर पार्टी एन्जॉय कर सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि न्यू ईयर के मौके पर पुणे की जगहों पर रंगारंग कार्यक्रम भी होते हैं। हालांकि, कुछ कार्यक्रम में एंट्री फीस भी लगती है।
महारष्ट्र में अन्य और भी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां आप क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी एन्जॉय कर सकते हैं। जैसे- महाबलेश्वर, नाशिक, औरंगाबाद और पचमढ़ी भी पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks,indranibhattacherjeeofficial,yourmuskannn2398/insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।